Saturday, June 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » होटल संचालक समेत तीन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

होटल संचालक समेत तीन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। वरिष्ठ उप निरीक्षक तेजवीर सिंह की तहरीर पर नौशहरा के समीप स्थित एपी होटल के संचालक समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। होटल में उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान कुछ लड़के लड़कियां मिले थे। होटल संचालक द्वारा दी गई झूठी जानकारी पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ उप निरीक्षक ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने उप जिलाधिकारी विवेक मिश्रा की सूचना पर नौशहरा स्थित एपी होटल पर जांच की। इस दौरान पता चला कि एपी होटल में अवैध गतिविधयां चल रही हैं। जब होटल के कमरों की जांच की गई तो पता चला कि उसमें कुछ लड़के-लड़कियां मौजूद हैं। जब संचालक से होटल का रजिस्ट्रेशन मांगा गया तो नहीं दिखा सका। होटल एंड रेस्टोरेंट के बाहर 499 रुपये प्रति कमरा रेट का बोर्ड लगा हुआ था। काउंटर पर आशीष कुमार निवासी इमलिया थाना पचोखरा मौजूद है। जो खुद को होटल का संचालक बता रहा है। कमरों की महिला कास्टेबल पूजा की मौजूदगी में तलाशी ली गईं, जिनमें नई उम्र के लड़के-लड़कियां मिलीं। उन्होंने बताया कि होटल संचालक ने उन्हें होटल का रजिस्ट्रेशन है की बात बताई थी। इसके साथ ही प्रति कमरा 600 से 700 रुपया है। जिन्हें होटल संचालक व होटल मालिक विजय व प्रदीप निवासी मोहम्मदाबाद टूंडला हम तीनों में पैसा बांट लेते हैं। उप जिलाधिकारी ने आशीष से होटल का रजिस्ट्रेशन और फायर संबंधी कागजात मांगे, जिन्हें नहीं दिखा सका। पुलिस ने होटल संचालक आशीष कुमार को हिरासत में लेकर और होटल को सीज कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि होटल संचालक समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिनमें आशीष कुमार, विजय और प्रदीप शामिल हैं।