प्रशासन पर अनदेखी करने का लगाया आरोप
बागपत। डूंडाहैडा के बालाजी आश्रम में बिजली विभाग के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे महामंडलेश्वर भैयादास महाराज की हालत रविवार को बिगड़ गई। आश्रम के भक्तों ने प्रशासन पर महाराज की अनदेखी करने का आरोप लगाया। महामंडलेश्वर भैयादास महाराज जनपद के प्रमुख संत है। वे गत 12 मार्च से बिजली विभाग के अधिकारियों पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए आश्रम परिसर में आमरण अनशन पर बैठे है। रविवार को अनशन के पांचवे दिन उनकी हालत बिगड़ गई। बताया गया कि उन्होने अन्न का त्याग किया हुआ है। जिससे शरीर में गिरावट हो गई। इससे आश्रम के भक्तों में प्रशासन के खिलाफ रोष है। उन्होने महाराज की जानमाल की रक्षा के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है।