हाथरस। बिसावर में मासूम के साथ दरिंगदी और मस्जिद में तोड़तोड़ के बाद बवाल हो गया। एक युवक पर 7 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर रेप का आरोप है। आरोपी चमन बच्ची को पोखर के पास ले गया। वहां दुष्कर्म के बाद उसे अर्द्धमूर्छित अवस्था में छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चमन को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव फैल गया। आक्रोशित लोग मस्जिद में घुस गए। लोगो ने जय श्री राम के नारे लगाए। स्थानीय बाजार को बंद करा दिया गया। लोगों ने धरना देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया बुझाया। जिलाधिकारी राहुल पांडे और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा भी घटनास्थल पर आए। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। काफी पुलिस फोर्स भी वहां मौजूद रहा।