Monday, March 17, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा कार्यालय पर मनाई गई कांशीराम की जयंती

सपा कार्यालय पर मनाई गई कांशीराम की जयंती

फिरोजाबाद। सपा कार्यालय दबरई पर कांशीराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कहा कि कांशीराम का जन्म 15 मार्च 1934 में पंजाब के रोपड़ में हुआ था। वह भारतीय राजनीतिक और समाज के सुधारक थे। उन्होंने भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के लिए कार्य किये। उन्होंने 1991 में इटावा से चुनाव लड़ा और पहली बार जीतकर लोकसभा में प्रवेश किया। सन् 1996 में होशियारपुर से 11 वीं लोकसभा का चुनाव जीता और दूसरी बार लोकसभा पहुंचे थें। कांशीराम के विचार भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में सपा पार्टी के समस्य कार्यकर्ता ने चलने का संकल्प लिया है। इस दौरान शिकोहाबाद विधायक डॉ मुकेश वर्मा, पूर्व एमएलसी डॉ दिलीप यादव, रामवीर सिंह, रमेश चंद्र चंल, अजीम भाई, मीना राजपूत, रामसवेक यादव, डॉ रूमा यादव, केसी गौतम, रविंद्र कुमार, विनोद गौतम, वीरी सिंह प्रधान, मुकेश टीटू प्रधान, मोंहित राठौर, राजू जर्रार अहमद, हनीफ खाकसार, नीरज यादव, बंटू कठेरिया, जगमोहन यादव आदि मौजूद रहे।