Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सिर्फ भाजपा ही बहा सकती है विकास की गंगा-आशीष

सिर्फ भाजपा ही बहा सकती है विकास की गंगा-आशीष

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी की नुक्कड़ सभायें विष्णुपुरी, जलेसर रोड, बारहद्वारी नयांगज में भाजपा पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में आयोजित हुईं। भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने सनसम्पर्क भी किया। जनसम्पर्क में जनता का पूर्ण समर्थन प्राप्त किया।
भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने नुक्कड़ सभाओं में कहा कि मैं आपका बेटा हूं और मुझे आपका आर्शीवाद प्राप्त करना है। आप मुझे एकबार अपनी सेवा करने का मौका दीजिये। मैं आपका पूर्ण सहयोग करूंगा। भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। यह विकास की गंगा बहाने वाली पार्टी है। हाथरस की सर्वप्रथम टैक्स व सीवर लाइन जो कि गम्भीर समस्या है उसको मैं पहली बोर्ड की बैठक में पास कराकर इस समस्या से छुटकारा दिलाऊंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में परिवारवाद या अपनावाद नहीं है।
पूर्व पालिका अध्यक्ष रमेशचन्द्र आर्य ने कहा है कि चुनाव मैदान में एक युवा ईमानदार व्यक्ति है जो आपके साथ खड़ा है। अगर कोई भी समस्या होगी तो पूर्ण रूप से भाजपा खड़ी है। अगर आपने गलत व्यक्ति का चयन किया तो आपका विकास कार्य का पहिया थम जायेगा। इसलिये आपको सोचना है कि आप किसका चयन करते हैं। आने वाली 23 तारीख को अपना अमूल्य वोट भाजपा को दें जिससे विकास की गंगा बहेगी।
भाजपा नगराध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय ने कहा कि जनता भाजपा के साथ है। सर्वसमाज की बात करने वाली सिर्फ भाजपा है। अगर हाथरस में विकास की गंगा बहायी है तो भाजपा ने बहायी है। अगर बसपा-सपा के हाथ में लगाम गई तो वह अपना विकास करने में पीछे नहीं हटेंगे।
सभा में निकाय प्रभारी चै. नत्थीसिंह, मा. सत्यपाल सिंह, पूर्व सांसद डा. बंगाली सिंह, अशोक अग्रवाल, गौरव आर्य, भूरा पहलवान, मदन माहेश्वरी, सुनीत आर्य, मोहन पण्डित, दिनेश शर्मा, श्याम अग्रवाल, मनोज अग्निहोत्री, सुनील पण्डित, मोरमुकुट गुप्ता, रामकुमार माहेश्वरी, नारायनलाल, मनोज उपाध्याय, मुकेश कौशिक, रमेश राजपूत, विनोद दिवाकर, थानसिंह कुशवाहा, संजय सक्सैना, विपुल सिंघानिया, प्रदीप गुप्ता, पी.के. कुशवाहा, डा. वी.पी. सिंह, डा. उपेन्द्र झा, ज्ञानेन्द्र पण्डित, मोहित त्रिवेदी, विवेक गुप्ता, दीपक वाष्र्णेय, आशीष गुप्ता, राजीव संेगर, ललित शर्मा लब्बू, अमर सिंह पाण्डेय, डा. राजेश कुमार सिंह, रामवीर सिंह भैयाजी, अशोक गोला, राकेश अनाड़ी आदि तमाम लोग मौजूद थे।