Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बेटियों ने सफलता का परचम लहराया है-श्वेता

बेटियों ने सफलता का परचम लहराया है-श्वेता

सादाबाद, हाथरसः जन सामना संवाददाता। बिटिया बचाओ अभियान के तहत आर.बी.एस.इण्टर कालेज में सांसद के सादाबाद क्षेत्र के प्रतिनिधि डा. महेन्द्रपाल शर्मा की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित हुई जिसमें नारियों पर होने वाले अत्याचारों पर पूर्णतः अंकुश लगाने का संकल्प लिया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि सांसद पत्नी श्वेता दिवाकर ने बिटिया बचाओ अभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुये कहा कि यह अभियान जन आन्दोलन बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। इस अभियान ने काफी कम समय में तमाम उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में सफलता का परचम लहराकर बेटियों ने यह साबित कर दिखाया है कि बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं हैं। 21वीं सदी में भी बेटियों को बोझ, दोयम दर्जे व महज मनोरंजन का साधन समझने वाले कलुषित मानसिकता वाले लोगों की कमी नहीं है। ऐसे लोगों की मानसिकता में बदलाव के लिये ही बिटिया बचाओ अभियान के तहत जन जागरण जगह-जगह किया जा रहा है।
बिटिया बचाओ अभियान के सूत्रधार पर्यावरणविद् भवतोष मिश्र ने कहा कि बगैर किसी सरकारी मदद के लम्बे समय से बिटिया बचाओ आन्दोलन चलाया जा रहा है। भाजपा नेत्री लीलावती पुण्ढीर, भा.कि.सं. के ब्रज प्रान्त उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, विद्यालय के डायरेक्टर बी.एस. उपाध्याय, प्रबन्धक रेनू उपाध्याय व प्रदीप गौतम ने भी अपने विचार व्यक्त किये।