Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दो दिन पहले मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त

दो दिन पहले मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त

⇒नारखी के बैंदी विदरखा में करब के ढेर में मिला था कटा सिर
⇒पहचान में आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र निवासी विनोद निकला
⇒पिता ने बताया पत्नी ने प्रेमी संग षडयंत्र रच करायी निर्मम हत्या
⇒धड़ नहीं मिला-पैर के कंकाल से लगाया जा रहा अनुमान यही है
⇒आरोपी प्रेमी पुलिस हिरासत में-की जा रही है पूछताछ
फिरोजाबादः संवाददाता। दो दिन पूर्व थाना नारखी क्षेत्र के गांव बैदी बिदरखा तिराहे पर करब के ढेर में मिला एक अज्ञात व्यक्ति का कटा सिर और पास ही हाथ के पंजे व एक नर कंकाल क्षत विक्षत जो था उसकी शिनाख्त समाचार पत्रों में समाचार लगने के बाद परिजनों ने कर ली है। व्यक्ति की निर्मम हत्या में उसकी पत्नी व प्रेमी का नाम प्रकाश में आया है, प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि पत्नी से घर में ही पूछताछ चल रही है। जिला अस्पताल में मृतक के पिता ने मीडिया को यह सारी जानकारी दी।
बताते चलें कि 31 दिसम्बर की सुबह थाना नारखी क्षेत्र के गांव बैंदी विदरखा तिराहे पर सुबह करब के ढेर में एक व्यक्ति का कटा सिर मिलने से लोगों में सनसनी फैल गयी। उसी खेत में कुछ दूरी पर हाथ के पंजे व एक पैरों का कंकाल क्षत विक्षत अवस्था में व रक्त की बूंदे मिली थीं। एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ सिटी डा. अरूण कुमार सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा था, डाॅग स्क्वायड टीम भी पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया। दूसरे दिन समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर के बाद परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। यह शव आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र कृष्णा बाग कालोनी टेड़ी बगिया गली नंबर चार निवासी 32 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र गुलजारी लाल का निकला। जिला अस्पताल में शिनाख्त करने के बाद पिता गुलजारी लाल ने बताया कि 27 दिसम्बर 2017 को दोपहर साढ़े बारह बजे वह गायब हो गया था बताया गया था किसी भूपेंद्र का फोन आया था, उसके बाद पता नहीं चला। उसकी पत्नी अनीता से जानकारी करने पर 28 को वहीं के थाने में तहरीर दी गयी। इसके बाद यहां के समाचार पत्र में खबरें प्रकाशित होने के बाद शव की शिनाख्त हो पायी। आगे बताया कि मृतक की पत्नी अनीता का प्रेम प्रसंग उसके मायके थाना टूण्डला क्षेत्र मौहम्मदाबाद निवासी किशन नरायन के साथ काफी समय से चल रहा था। जिसके संग मिल षडयंत्र रच उसे नौकरी दिलाने के बहाने ले जाकर निर्मम हत्या की गयी है। अभी यह नहीं कहा जा सकता जो पैरों का कंकाल है वह विनोद का ही है। वहीं पुलिस ने किशन नरायन को हिरासत में ले लिया है वह बता रहा है पत्नी को सब पता है और पत्नी अनीता का कहना है कि उसे सब पता है। मामला पूरा खुला नहीं है। उसने यह भी बताया कि उसके नाती योगेश ने जब विनोद को उसी दिन फोन किया था तो बताया था कि वह एक होटल पर है खाना खा रहा है दोस्तांे संग, उसके बाद फोन नहीं लगा। किशन नरायन ने अनीता संग षडयंत्र रच अपने साथियों संग हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। मृतक की शादी को करीब नौ साल हो गये थे। दो बच्चे हैं एक लड़का और एक लड़की। इस निर्मम हत्या से उसके पिता परिजन बहुत दुखी हैं। दो दिन पहले मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त
नारखी के बैंदी विदरखा में करब के ढेर में मिला था कटा सिर
पहचान में आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र निवासी विनोद निकला
पिता ने बताया पत्नी ने प्रेमी संग षडयंत्र रच करायी निर्मम हत्या
धड़ नहीं मिला-पैरांे के कंकाल से लगाया जा रहा अनुमान यही है
आरोपी प्रेमी पुलिस हिरासत में-की जा रही है पूछताछ
फिरोजाबादः संवाददाता। दो दिन पूर्व थाना नारखी क्षेत्र के गांव बैदी बिदरखा तिराहे पर करब के ढेर में मिला एक अज्ञात व्यक्ति का कटा सिर और पास ही हाथ के पंजे व एक नर कंकाल क्षत विक्षत जो था उसकी शिनाख्त समाचार पत्रों में समाचार लगने के बाद परिजनों ने कर ली है। व्यक्ति की निर्मम हत्या में उसकी पत्नी व प्रेमी का नाम प्रकाश में आया है, प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि पत्नी से घर में ही पूछताछ चल रही है। जिला अस्पताल में मृतक के पिता ने मीडिया को यह सारी जानकारी दी।
बताते चलें कि 31 दिसम्बर की सुबह थाना नारखी क्षेत्र के गांव बैंदी विदरखा तिराहे पर सुबह करब के ढेर में एक व्यक्ति का कटा सिर मिलने से लोगों में सनसनी फैल गयी। उसी खेत में कुछ दूरी पर हाथ के पंजे व एक पैरों का कंकाल क्षत विक्षत अवस्था में व रक्त की बूंदे मिली थीं। एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ सिटी डा. अरूण कुमार सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा था, डाॅग स्क्वायड टीम भी पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया। दूसरे दिन समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर के बाद परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। यह शव आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र कृष्णा बाग कालोनी टेड़ी बगिया गली नंबर चार निवासी 32 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र गुलजारी लाल का निकला। जिला अस्पताल में शिनाख्त करने के बाद पिता गुलजारी लाल ने बताया कि 27 दिसम्बर 2017 को दोपहर साढ़े बारह बजे वह गायब हो गया था बताया गया था किसी भूपेंद्र का फोन आया था, उसके बाद पता नहीं चला। उसकी पत्नी अनीता से जानकारी करने पर 28 को वहीं के थाने में तहरीर दी गयी। इसके बाद यहां के समाचार पत्रांे में खबरें प्रकाशित होने के बाद शव की शिनाख्त हो पायी। आगे बताया कि मृतक की पत्नी अनीता का प्रेम प्रसंग उसके मायके थाना टूण्डला क्षेत्र मौहम्मदाबाद निवासी किशन नरायन के साथ काफी समय से चल रहा था। जिसके संग मिल षडयंत्र रच उसे नौकरी दिलाने के बहाने ले जाकर निर्मम हत्या की गयी है। अभी यह नहीं कहा जा सकता जो पैरों का कंकाल है वह विनोद का ही है। वहीं पुलिस ने किशन नरायन को हिरासत में ले लिया है वह बता रहा है पत्नी को सब पता है और पत्नी अनीता का कहना है कि उसे सब पता है। मामला पूरा खुला नहीं है। उसने यह भी बताया कि उसके नाती योगेश ने जब विनोद को उसी दिन फोन किया था तो बताया था कि वह एक होटल पर है खाना खा रहा है दोस्तांे संग, उसके बाद फोन नहीं लगा। किशन नरायन ने अनीता संग षडयंत्र रच अपने साथियों संग हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। मृतक की शादी को करीब नौ साल हो गये थे। दो बच्चे हैं एक लड़का और एक लड़की। इस निर्मम हत्या से उसके पिता परिजन बहुत दुखी हैं।