Thursday, May 9, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ विनय प्रदेश सरकार को दिया अल्टीमेटम

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ विनय प्रदेश सरकार को दिया अल्टीमेटम

रायबरेलीः जन सामना संवाददाता । आज 18 जनवरी को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय आवाहन पर प्रदेश स्तर की 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में प्रदेश अध्यक्ष क्रांती सिंह के नेतृत्व में एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन विकास भवन परिसर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपनी मांगों के समर्थन तथा सरकार की दोषपूर्ण नीतियों के विरोध में सैकड़ों कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सामूहिक मुंडन कराया।
इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। धरने में प्रांतीय अध्यक्ष क्रांति सिंह ने कहा कि यदि सरकार हमारी 11 सूत्री मांगों के निराकरण पर गंभीरता से कोई निर्णय नहीं लेती है तो आने वाली 1 फरवरी को प्रदेश के 1 लाख सफाई कर्मचारी विधानसभा का घेराव करेंगे । जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा यदि प्रदेश व जनपद की मांगों को समय रहते नहीं हल किया गया तो जनपद रायबरेली के 1600 कर्मचारियों के साथ 1 फरवरी को लखनऊ कूच करूंगा।
जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष अमिता मौर्या ने कहा यदि मांगे नहीं मानी गई तो जिले की समस्त महिला सफाई कर्मचारी 1 फरवरी के लखनऊ के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए तैयार हैं ।
इसके अतिरिक्त अटेवा के जिला संयोजक अखिलेश सिंह ने पुरानी पेंशन को प्रत्येक कर्मचारी के लिए बुढ़ापे की लाठी बताया और इस आंदोलन में सभी कर्मचारियों का सहयोग मांगा।
इस विशाल धरना प्रदर्शन में जिला कार्यकारिणी से विंधेश्वर मिश्रा, दिनेश प्रकाश, उदय राज, रामकुमारी, रेखा साहू, मनोज तिवारी,लल्लन वर्मा ,सुरेश, संजन, हरि ओम, विजय कुमार ,जगजीवन मुकेश कुमार, नेवल, राहुल शर्मा, इरफान अहमद ,मोहम्मद नसीम, रामानुज दीक्षित ,आशुतोष गुप्ता आदि कर्मचारी शामिल हुए।
कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगे-
1. समय से वेतन नहीं दिया जा रहा है।
2. दीवाली का बोनस अभी तक नहीं प्राप्त हुआ।
3. वर्ष 2009 का एरियर शेष कर्मचारियों को दिलाया जाए।
4. चिकित्सीय व्ययपूर्ति का बजट उपलब्ध कराया जाए।
5. सातवां वेतन का एरियर दिलाया जाए।
6. कैशलेस सुविधा कार्ड उपलब्ध कराया जाए।
7. दिव्यांग भत्ता दिलाया जाए।
8. बिना नोटिस दिए सस्पेंस ना किया जाए।
9. दिल पटेल जानकार लिपिक को दिया जाए।
10. वर्ष में दो बार पे सिलिप को दिया जाए।
11. किसी भी कर्मचारी से लिखित आदेश देकर कार्य कराया जाए मुख्य दूरभाष पर ड्यूटी ना लगाई जाए
12. सभी सफाई कर्मचारियों को तैनाती के गांव में भेजा जाए किसी भी कार्यालय या अफसर के आवास पर ना लगाया जाए।