Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » श्रीमद् भागवत कथा का समापन

श्रीमद् भागवत कथा का समापन

मुरसान, हाथरसः जन सामना संवाददाता। गांव बर्दवारी में श्रीमद भागवत कथा का समापन पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने पूजा अर्चना कर व आरती उतारकर किया। इस अवसर पर आयोजक अशोक उपाध्याय व बहोरीलाल कौशिक ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला पहिनाकर व पीताम्बर उढ़ाकर व बाँके बिहारी जी तस्वीर भेंट कर भव्य स्वागत व सम्मान किया।
रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि जो व्यक्ति एक बार भागवत कथा का अनुशरण कर लेता है। उसके जीवन मे कभी कोई कष्ट नहीं आता। हम सभी को भागवत कथा का अनुशरण करना चाहिए। भागवत कथा का अनुशरण करने से ही हमारा जीवन सफल होगा। हमारे द्वारा किये गए कर्मो के आधार पर हमको नर्क व स्वर्ग सब इसी जीवन मे भोगना है। इसीलिए हम सभी को धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर रुचि लेनी चाहये। धार्मिक कार्य कराने से ही हमारे मन को शांति मिलती है और परिवार में सुख शांति बनी रहती है।
इस अवसर पर चोखेलाल कौशिक, रामकुमार शर्मा (ठेकेदार), रामबाबू शर्मा, विष्णु शर्मा, विनोद उपाध्याय, भूरा कौशिक, योगेश शर्मा, भवानीशंकर, कोमल प्रसाद, भोला शर्मा, चंद्रकांत शर्मा, बनवरीलाल बघेल, रमेशचंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह जाटव, चै. भूरा फौजदार, चंद्रवीर सिंह, चै. राजेन्द्र मास्टर, चै. विजय सिंह आदि थे।