Saturday, April 19, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को विदाई समारोह में किया सम्मानित

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को विदाई समारोह में किया सम्मानित

रायबरेली। आज क्षेत्राधिकारी लाइन अमित सिंह व प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन अजमेर सिंह द्वारा पुलिस विभाग से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को रिजर्व पुलिस लाइन में फूल माला व शाल पहनाकर सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग में उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान व उत्कृष्ट कार्य एवं उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गई तथा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी गणों तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई। सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में उप निरीक्षक कमलेश कुमार मिश्रा (नियुक्ति सुरक्षा माननीय उच्च न्यायालय लखनऊ), उपनिरीक्षक रामशिला पांडे (नियुक्ति थाना हरचंदपुर रायबरेली), उप निरीक्षक अजय प्रताप सिंह (नियुक्ति थाना बछरावां रायबरेली), उप निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा (नियुक्ति थाना सरेनी), आरक्षी कृष्ण गौतम (रिजर्व पुलिस लाइन) शामिल रहे।

Reported by: Pawan Kumar Gupta