Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपाइयों ने बच्चों को वस्त्र व शिक्षा सामग्री वितरित की

सपाइयों ने बच्चों को वस्त्र व शिक्षा सामग्री वितरित की

कानपुर। उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष व सपा नेता अभिमन्यु गुप्ता व उनके साथियों ने साईंपुरवा मालिन बस्ती में जरूरतमंद बच्चों के बीच वस्त्र, शिक्षा सामग्री व मिष्ठान वितरित करके दीपावली मनाई। बच्चों को दीपावली पर संकल्प दिलाया की दीपावली अंधेरे में प्रकाश का उत्सव है और इसलिए वे शिक्षा को गंभीरता से लेंगे और शिक्षित होकर इस लायक बनेंगे की जो लोग अंधेरे में हैं उनके जीवन में वे प्रकाश ला सकें।वस्त्र व शिक्षा सामग्री समेत सभी भेंट पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।कई बच्चों के पास तो दीपावली के दिन पहनने को कपड़े नहीं थे। उन बच्चों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही व्यापार, राजनीति, सरकारी सेवाओं, पत्रकारिता, वकालत, डाक्टरी आदि के क्षेत्र में काम करके अपना व अपने परिवार का सम्मान बढ़वा सकता है और ज़रूरतमन्दों की सेवा कर सकता है। श्री गुप्ता ने कहा कि इन बच्चों में कुछ कर पाने की पूरी क्षमता है बस केवल इनको सही प्लेटफार्म मिल जाए। अभिमन्यु ने कहा की उनके लिए तो असली दीपावली यही है की उन्होंने उन बच्चों को वस्त्र पहनाए और शिक्षा सामग्री पहुंचाई जिनके पास त्यौहार पर भी तन ढकने को वस्त्र नहीं। वरिष्ठ व्यापारी व सपा नेता सुनील यादव ने कहा की दीपावली का संदेश यही है कि आप के अगल बगल कोई परेशान या मायूस न रहे। सुनील यादव ने कहा कि आगे भी कई बस्तियों में शिक्षा सामग्री व वस्त्र वितरण का कार्य जारी रहेगा। इस मौके पर सुनील यादव, काले खान, सिया राजी, साकिफ कुरैशी, हरिओम थे।