Tuesday, April 30, 2024
Breaking News

प्रियंका गांधी के महिला संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश

सिकंदराराऊ। कांग्रेस के विधानसभा सिकंदराराऊ के पर्यवेक्षक राकेश यादव ने सिटी पैलेस स्थित नगर कांग्रेस कार्यालय पर सिकंदराराऊ विधानसभा के न्याय पंचायत अध्यक्ष ,ब्लॉक कमेटी एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, नगर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं आवेदक प्रत्याशियों की आवश्यक बैठक ली। बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति एवं 28 दिसंबर को फिरोजाबाद के सिरसागंज में प्रियंका गांधी के महिला संवाद कार्यक्रम में सिकंदराराऊ विधानसभा से अधिक से अधिक महिला शक्ति की सहभागिता हेतु योजना बनाई गई।जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बताया कि सिकंदराराऊ विधानसभा से लगभग 250 कांग्रेस के साथी एवं पूरे जनपद से 1000 से ऊपर कांग्रेस के साथी बॉर्डर पर प्रियंका गांधी का स्वागत करेंगे एवं सैकड़ों की संख्या में महिला शक्ति सिरसागंज पहुंचेगी।

Read More »

भाजपाइयों ने श्रद्धा के साथ मनाई अटल बिहारी वाजपेई की जयंती

सिकन्दराराऊ। भाजपा ने नगर पालिका क्रीड़ा स्थल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जयंती श्रद्धा से मनाई।भाजपा नेता उदय पुंढीर ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन के प्रतीक है। उनके कार्यकाल में देश के सभी वर्ग के लोग खुशहाल थे। कांग्रेस पर हमेशा ही कटाक्ष करने वाले अटल बिहारी वाजपेयी महान कवि भी थे, जिन्होंने अपनी कविताएं भी राष्ट्र के प्रति अपने ह्रदय वेदना व्यक्त की। भारतीय जनता पार्टी को अटल तथा लालकृष्ण आडवाणी की जोड़ी ने ऐसे मुकाम पर खड़ा किया कि आज भाजपा पर हंसने वाली कांग्रेस पार्टी पर लोग हंस रहे है। भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह पुंढीर ने कहा कि नई पीढ़ी को भी उनके मार्गदर्शन को अपनाना चाहिए, जिससे देश में एक प्रगतिशील राजनायक, नागरिक शिक्षाविद् कभी प्रशासक पैदा हो सके।

Read More »

पंचतत्व में विलीन हुए सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी हरिशरण सिंह

महाराजगंज/ रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। क्षेत्र के मोन गांव निवासी रिटायर्ड सी.ओ. हरिशरण सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।लम्बे समय से उनका इलाज लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में चल रहा था।शनिवार की सुबह उनके निधन की सूचना मिलने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।निधन की सूचना पर पहुंचे महाराजगंज कोतवाली प्रभारी नारायण कुशवाहा ने उनके पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा में कंधा देकर अंतिम विदाई दी और परिजनों को ढांढस बंधाया।ग्रामीणों ने भी नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

Read More »

अपर आयुक्त ने धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण, नजर नहीं आए किसानों से ठगी करने वाले बिचौलिए

महाराजगंज/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता।धान खरीद केंद्र महाराजगंज उपमंडी से आ रही लगातार शिकायतों को लेकर अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद औचक निरीक्षण करने पहुँचे।केंद्र पर हो रही धान तौल के कागज देखे तो कागज व किसान में मिलान न होने पर भड़के आयुक्त ने तत्काल मुकदमा लिखाने को कहा।आयुक्त को गुस्से में देख किसान भाग खड़ा हुए।वहीं केंद्र प्रभारी को भी खरी खोटी सुनाई।आपको बता दे कि धान खरीद केंद्रों में लगातार हो रही धांधली की शिकायतों व ऑनलाइन टोकन प्रक्रिया शुरू हुई है।जिसको लेकर निरीक्षण करने अपर आयुक्त अनिल कुमार शनिवार दोपहर तहसील महराजगंज स्थित उपमंडी पहुँचे।अपर आयुक्त के मंडी पहुचते ही वहाँ मौजूद अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई व बिचौलिया भाग खड़े हुए।घंटो तक मंडी में सन्नाटा पसरा रहा।

Read More »

1200 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

सलोन/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी सलोन के निकट पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/तश्करी के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत आज दिनांक 25 दिसंबर 2021 को थाना सलोन पुलिस टीम के द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर शफीक पुत्र इश्तियाक निवासी ग्राम चौधराना कस्बा थाना सलोन,रायबरेली को 1200 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ थाना क्षेत्र के खौसनहा मोड़ के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।

Read More »

मनुष्य जीवन का कल्याण राम कथा के धारण से ही संभव:आचार्य रवि कांत

कानपुर। नगर के बर्रा विश्व बैंक में बर्रा सेवा समिति द्वारा संचालित राम कथा एवं रामलीला का आयोजन है विश्व बैंक के ब्लाक बड़ा पार्क स्थित हनुमान मंदिर में रवि कान महाराज द्वारा कथा का आयोजन चल रहा है। जहां भारी संख्या में कथा को सुनने वालों पहुंच रही है। राम कथा महोत्सव का आयोजन दिनांक 23 तारीख से 2 दिनों तक चलेगा। उक्त जानकारी बर्रा सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ला ने दी। राम कथा का मर्म वर्णन सुनाते हुए आचार्य रवि कांत ने धर्म से ही मानव जीवन का कल्याण संभव है। धर्म व कर्म मानव जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव छोड़ता है। धरती पर सत्य से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा की हर मनुष्य को धरती पर समाज की कल्याण के लिए भगवान की भक्ति करनी चाहिए। धर्म व अच्छे कर्म से मानव का कल्याण होता है। और ईश्वर खुश होते हैं।

Read More »

किडयूरो फ्री स्कूल में बड़े ही धूमधाम से मनाया क्रिसमस डे

कानपुर।बर्रा के जरौली फेस 2 स्थित किडयूरो फ्री स्कूल में क्रिसमस महोत्सव का आयोजन किया गया। क्रिसमस महोत्सव में नन्हे मुन्ने बच्चे सैंटा क्लॉस की ड्रेस पहन कर आए संता क्लॉज की ड्रेस में बच्चे गुलाब फूल जैसे दिख रहे थे बच्चों को इस रूप में देखकर माहौल खुशनुमा हो गया। बच्चों ने जिंगल बेल जिंगल बेल सॉन्ग पर अपना डांस परफॉर्म किया स्कूल के बच्चों ने सेंटा क्लाज बनकर सभी बच्चों को गिफ्ट दिया। गिफ्ट और चॉकलेट उपहार पाकर बच्चे खुशी से चहक उठे। बच्चों ने मैरी क्रिसमस बोलकर सैंटा क्लॉस को थैंक यू कहा, किडयूरो स्कूल की डायरेक्टर दीक्षा यादव ने सभी बच्चों को मैरी क्रिसमस हैप्पी क्रिसमस के स्लोगन के साथ बच्चों को बलून गिफ्ट देकर विदा किया।

Read More »

कौवों की जमात

एक वीडियो देखा था, एक ताकतवर मुर्गा एक कौए पर चढ़ बैठा था और उसको अपनी चोंच से जोर जोर से वार कर उसे घायल कर दिया था और कौवों का झुंड उसके ऊपर और आसपास उड़ कर कांव कांव कर रहे थे। कोई भी कौवा उसे बचाने के लिए कुछ ठोस कदम नहीं उठा रहे थे। सिर्फ उड़ा उड़ करके शोर मचाते हुए उस कौए को मरते हुए देख रहे थे। अगर सभी कौवे एक साथ उस अकेले हमलावर पर घात करते तो शायद उस कौवे को बचा पाते। अगर नहीं भी बचा पाते तो अपनी ताकत का संदेश तो उस हमलावर मुर्गे को दे ही सकते थे। कांव कांव करके उड़ने से सिर्फ शोर हो सकता हैं बचाव नहीं।

Read More »

डिजिटल भारत में अनुपालन बोझ को कम करने सुधारों की ज़रूरत

वैधानिक मापनविधा को गैर-अपराधी बनाने की ज़रूरत – स्वसत्यापन, स्वप्रमाणन, स्वनियमन को बढ़ावा देने की ज़रूरत
डिजिटल भारत में सरकारी विभागों के मामलों में नियमों, प्रक्रियात्मक पहलुओं, को गैर-अपराधिक करने और आवेदक़ के शिकायतों का निवारण संवेदनशील तरीके से करने की ज़रूरत – एड किशन भावनानी
भारत बड़ी तेज़ी के साथ डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ते हुए डिजिटलाइजेशन की आंधी में, संकरी गलियों रूपी मानव हस्तकार्य याने हैंडवर्क को विशाल चौड़े रास्तों याने डिजिटलाइजेशन की ओर लाया जा सके ताकि सब काम तेजी से हो अर्थात एकसंकरी गली विशाल रोडरस्ते का स्थान लेकर हजारों लाखों काम एक साथ हो, यह है हमारे नए भारत का रणनीतिक रोड मैप का एक हिस्सा!!!

Read More »

अब डायल 112 बचाएगा जान

Kanpur Nagar: डायल 112 अब लोगों की सुरक्षा के साथ उनके जीवन की रक्षा करने के लिए भी तैयार है। डायल 112 में तैनात पुलिस कर्मियों को प्राथमिक चिकित्सा देने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। डायल 112 के रेस्पांस टाइम में रिकॉर्ड कमी कर के कानपुर पुलिस ने लोगों को राहत प्रदान की हैं। इसी श्रृंखला में डायल 112 के कर्मियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा के प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई। जिससे पुलिस के जवान दुर्घटना में घायल व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा देकर घायल व्यक्ति के प्राणों की रक्षा कर सकें। इस ट्रेनिंग क्लास में बहते खून को रोकना, सीपीआर देना, गर्दन के मूवमेंट इत्यादि पर गहनता से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण देने वालों में डॉ.प्रशांत सचान , डॉ सौरभ सिंह ने जानकारी दी। इस ट्रेनिंग में डॉ अमित पोरवाल, कुलदीप, आकाश और दरक्षा अंसारी आदि ने भी सहयोग किया।

Read More »