Thursday, May 16, 2024
Breaking News

मुख्य सचिव ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में पीडियाट्रिक आंकोलाजी वार्ड का किया उद्घाटन

लखनऊ। विश्व कैंसर दिवस (4 फरवरी) और अंतर्राष्ट्रीय बाल्यावस्था कैंसर दिवस (15 फरवरी) से पहले मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में पीडियाट्रिक आंकोलाजी वार्ड का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्य सचिव ने कैंसर पीड़ित बच्चों एवं उनके परिवारों को एक्सेस 2 केयर की सुविधा के लिए साइकिल रैली चैलेंज साइकिल फार गोल्ड एडिशन-3 को हरी झण्डी दिखाई, जिसनें आरएमएलआईएमएस से केजीएमयू तक 8 किलोमीटर की दूरी तय की।
मुख्य सचिव ने वार्ड के सभी बच्चों को उपहार दिए और उनके परिवारों से मुलाकात की और कैंसर के खिलाई उनकी लड़ाई में सरकार, अस्पताल और उनके स्टैकहोल्डर्स के पूरे सहयोग का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि कैंसर से पीड़ित हमारे अनमोल बच्चे जीवित रहें, फलें-फूलें और उन्हें देखभाल की सर्वाेत्तम सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कैंसर से पीड़ित बच्चों एवं उनके परिवारों को बीमारी की दहशत से बाहर निकालने के लिए टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जाये। उन्हें खुशी है कि कैंसर पीड़ित बच्चों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए कैनकिड्स किड्सकैन जैसे एनजीओज को पार्टनर बनाया गया है, जो कैंसर पीड़ित बच्चों के परिवारों का हाथ थामने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, तृतीयक देखभाल केंद्रों से उनका मार्गदर्शन करने और उन्हंए आवश्यक वित्तीय, चिकित्सा, सामाजिक, शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करने में सक्षम हैं।

Read More »

महिला शक्ति ने सजाई राम दरबार की झांकी

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जायंट्स ग्रुुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा राम दरबार की झांकी सजाई गई। रामदबार में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूप आकर्षण दिखाई दे रहे थे। प्रीति, संगति, दीपा, श्वेता प्रभु श्रीराम के भजनो ंपर नृत्य कर सबको भाव विभोर कर दिया।
संस्था अध्यक्ष मधु गर्ग ने कहा कि प्रभु श्रीराम हमारे देश के प्राण है। उनका चरित्र हमें मर्यादा सिखाता है। मोनिका रानीवाला ने कहा कि हमें राम के जीवन से त्याग की सीख मिलती है। रीना गर्ग ने कहा कि राम जन जन के प्राण है, वे किसी एक समुदाय के नहीं, अपितु पूरे देश के लिए आदर्श है। वही प्रभु श्रीराम के भजनों से पूरा प्रांगण राममय हो गया।

Read More »

24 घंटे बूथों पर प्रवास करें कार्यकर्ता-रामनरेश कटारा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। भाजपा उत्तर मंडल महानगर की गांव चलो अभियान के लेकर एक कार्यशाला गंगा रिसोर्ट के सामने संपन्न हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं को बूथ पर जाकर 24 घंटे प्रवास करने के निर्देश दिए।
मुख्य वक्ता महानगर उपाध्यक्ष रामनरेश कटरा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ताओं को बूथ पर जाकर 24 घंटे प्रवास करना है। मोदी और योगी सरकार की चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ पर जाकर लोगों के बीच में बताना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लाल सिंह शंखवार व संचालन मंडल महामंत्री गेंदालाल राठौर ने किया।

Read More »

साधु का आना मंगलकारी होता है-निर्भय सागर

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। श्री दिगम्बर जैन चंद्रप्रभु मंदिर में प. पू. वैज्ञानिक संत पाठशाला सम्वर्धक आचार्य निर्भय सागर महाराज ने धर्मसभा में उपदेश देते हुए कहा साधु का आना मंगलकारी होता है। साधु के पास आने से विषय कषाय छूट जाती है। साधु विषय कषायों को कम करने आते है। साधु का हर शब्द जिनवाणी होता है। विषय कषायों को मिटाने वाली जिनवाणी होती है।
आचार्यश्री ने कहा कि आज भगवान बोलते नहीं और आज के श्रावक शास्त्र खोलते नहीं। इसलिए व्यक्ति वास्तविक धर्म का रहस्य नहीं समझ पा रहे है। धर्म के मार्ग पर नहीं चल पा रहे। यदि आज व्यक्ति गुरु के बताये मार्ग पर चलने लगे तो वास्तविक धर्म को समझ जायेगे। गुरु में ही प्रभु और जिनवाणी दोनों समाये है। आचार्यश्री ने कहा कि सच्चे भक्त की दृष्टि श्रीफल और सेब फल पर नहीं मोक्ष फल पर होती है। पूजन के द्रव्य तो खेल खिलौने की तरह होते हैं। अर्थात जैसे मां अपने बच्चों को खेल खिलौने देकर उसमें रमा देती है और अपना काम कर लेती है। वैसे ही आत्मा रुपी मां अपने काम में स्थिरता बनाने के लिए पांच इन्द्रिय और एक मन रुपी छह बच्चों को इन अष्ट द्रव्य रूपी खिलौनों में लगा देती है और वह आत्म कल्याण का कार्य कर लेती है।

Read More »

डॉ सीमा मोदी ने फिरोजाबाद महोत्सव में बिखेरा जलबा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। फिरोजाबाद महोत्सव में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा देश भक्ति, भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार-चांद लगा रहे है। वहीं दूरदर्शन की कलाकार डॉ सीमा मोदी ने नृत्य नाटिका ‘‘अर्धनारीश्वर शिव शक्ति‘‘ के माध्यम से नारी व पुरूष की एकरूपता का भाव दिखाकर अपनी कला व नृत्य से कार्यक्रम में शमां बांध दिया।
गुरूवार को जिला प्रशासन के निर्देशन में पी.डी. जैन इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित फिरोजाबाद महोत्सव का शुभारम्भ शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेश यादव, डीजीसी क्राइम राजीव प्रियदर्शी, सोनम सेठ, पंकज भारद्वाज, राजकुमार, कुंती जादौन, अनीता सिंह, शिवकांत पलिया, विनीता सिंह, चेतेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश अकेला ने गीत के माध्यम से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का आगाज रामा कन्या गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान से किया।

Read More »

एफएस विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय खेलखूद समारोह का शुभारंभ

शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। हाईवे किनारे भूड़ा पुल के समीप स्थित एफएस विश्वविद्यालय के खेल मैदान में तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त और बॉल खेल कर किया।
इस अवसर पर कुलाधिपति ने कहा कि विद्यार्थीयों के लिए शिक्षा के साथ साथ खेलकूद होना भी अति आवश्यक है। तभी विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है। इसके बाद अतिथियों ने क्रिकेट टीम के दोनों कप्तानों को बुलाकर टॉस कराया। दोनों टीमों के सभी सदस्यों से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जीतने के लिए शुभकामनाएं दी। खेल-कूद प्रतियोगिता के प्रभारी मोहित यादव तथा रितुराज सिंह चौहान ने बताया कि ये प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। जिसका समापन 3 फरवरी को पुरस्कार वितरण के साथ किया जायेगा। प्रतियोगिता में क्रिकेट, बॉलीवॉल, कबड्डी, वैडमिंटन, दौड़ 100मी, 200 मी, 500 मी तथा गोला फैंक के अतिरिक्त और भी कई खेल प्रतियोगिता शामिल है। प्रतियोगिता में लगभग 700 विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।

Read More »

कृष्ण महोत्सव एवं लोक नृत्य गायन का हुआ आयोजन

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। गांव दोकेली के सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में संस्था धर्म लोक कल्याण समिति द्वारा कृष्ण महोत्सव एवं लोक नृत्य गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र जैन सोली, मटसेना थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा, जिला युवा कल्याण अधिकारी मनीष चंद चौधरी एवं राष्ट्रीय हास्य कवि मनोज राज ताली ने भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम संचालक विपिन कुमार बघेल ने किया। इस अवसर पर संस्था की सचिव नीरज देवी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों को शॉल, शील्ड व माला पहनकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ब्रज भारती किशोरी वृंदावन धाम की टीम माखन चोरी, ब्रज होली, रसिया गीत एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रगति यादव के दिशा निर्देशन में बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किय।

Read More »

लखनऊ में होने वाली रन फोर ओपीएस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का किया आवाहान

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। अटेवा पेंशन बचाओ मंच उ.प्र. के आह्वान पर चार फरवरी को लखनऊ में होने वाली रन फोर ओपीएस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जनपद इकाई की एक बैठक विकास भवन दबरई में आयोजित की गई। जिसमें रन फोर ओपीएस कार्यक्रम में शिक्षकों व कर्मचारियों से प्रतिभाग करने की अपील की गई।
जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार कृष्णज ने कहा कि आगामी चार फरवरी को पुरानी पेंशन बहाली के लिए रन फोर ओपीएस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश भर से शिक्षक और कर्मचारी प्रतिभाग करने जा रहे हैं। जिसमें जनपद फिरोजाबाद के शिक्षक-कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि पेंशन हमारे बुढ़ापे का सहारा है, इसके लिए पूरे देश का शिक्षक कर्मचारी लामबंद है और इसे हम लेकर ही रहेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष चंदन यादव ने कहा कि रामराज्य की कल्पना तब तक सार्थक नहीं हो सकेगी।

Read More »

टी-10 टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट में राइजिंग जॉइंट्स इलेवन, बारह बीग क्लब और ओम इलेवन की टीम रही विजेता

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। टी-10 टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट शुभारम्भ युवा उद्योगपति गगन सचदेवा ने खिलाड़ियों परिचय कर किया। जिसमें राइजिंग जॉइंट्स इलेवन, बारह बीग क्लब और ओम इलेवन की टीम विजयी रही।
पहला मैंच एन.एस इलेवन एवं राइजिंग जॉइंट्स इलेवन के मध्य खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए एन.एस इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 106 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग जॉइंट्स इलेवन के बल्लेबाजो 9 ओवर में 8 विकेट से मैच जीत लिय।। मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आदर्श मिश्रा को समाजसेवी कल्पना राजोरिया ने प्रदान किया। दूसरा मैच आदिल बॉयज इलेवन एवं् बारह वीगा क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें आदिल बॉयज इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 73 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए बारह बीग क्लब की टीम ने 8 ओवरों में 6 विकेट से जीत दर्ज। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हरिशंकर तिवारी ने राजू को प्रदान किया। तीसरा मैच ओम इलेवन एवं गणेश क्लासेस के मध्य खेला गया।

Read More »

फर्जी लाइसेंस धारक को मटसेना पुलिस ने पकड़ा

शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी ने फर्जी तरीके से खरीदे गये शस्त्र को पकड़े जाने पर थाना पुलिस की रिपोर्ट पर निरस्त कर दिया है।
मटसेना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक फर्जी लाइसेंस धारक को सिविल लाइन चौकी से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी की तो बताया गया कि विवेक कुमार ने फर्जी तरीके से एक शस्त्र खरीदा था। जांच में पता चला कि शिकोहाबाद क्षेत्र के मोहल्ला मुस्तफाबाद रोड रहचटी निवासी अभिषेक यादव पुत्र बारेलाल के नाम शस्त्र लाइसेंस निर्गत किया गया था। जिसमें आवदेक द्वारा कोई शस्त्र क्रय नहीं किया। इसी बीच आवेदक की मृत्यु हो गयी। लाइसेंस धारक की मृत्यु के बाद मृतक अभिषेक के भाई विवेक कुमार ने उक्त लाइसेंस पर फर्जी तरीके से शस्त्र खरीद लिया।

Read More »