Saturday, June 29, 2024
Breaking News

स्वच्छ भारत नशा मुक्त भारत संकल्प समारोह 23 को

मथुरा। बुधवार को वेटरनरी कॉलेज मथुरा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में स्वच्छ भारत नशा मुक्त भारत स्वस्थ भारत सम्मान एवं संकल्प समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आवासन एवं शहरी का राज्य मंत्री भारत सरकार कौशल किशोर करेंगे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा सम्मिलित होंगे। विशिष्ठ अतिथि के तौर पर मथुरा की सांसद हेमा मालिनी रहेंगी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत और नशा मुक्त भारत एवं स्वस्थ भारत बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे। कार्यों के साथ साथ सामाजिक संस्थाओं एवं जनमानस द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों को बढ़ावा देने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया जाना है।

Read More »

सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को

मथुरा। समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को आयोजित हो रहा है। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा सांसद रामगोपाल यादव एवं विशिष्ट अतिथि नरेश उत्तम पटेल, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी पहुचेंगे। मंगलवार को प्रातः नौ बजे से होने वाले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सोमवार को सपा नेताओं ने आयोजन स्थल अक्षय पात्र के सामने श्री कृष्ण जन्माष्टमी आश्रम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यकर्ता सम्मेलन को अंतिम रूप देते हुए महानगर के सभी फ्रेंटलो के अध्यक्षों एवं महानगर के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी को मीडिया प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

Read More »

लेखपाल पर ग्रामीणों ने लगाएं अवैध वसूली के आरोप

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। महावन तहसील के लेखपाल पर अवैध वसूली का ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें लेखपाल किसानों से साढ़े पांच हजार रुपये मांग रहे हैं। ग्रामीणों ने ऑडियो बना कर वायरल कर दिया। साथ ही महावन तहसील में समाधान दिवस में ग्रामीणों ने शिकायत कर लेखपाल पर कार्यवाही करने की मांग की है। महावन तहसील की ग्राम पंचायत बशैं में तैनात लेखपाल पर ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं। ग्राम पंचायत प्रधान वीरपाल सिंह का कहना है कि लेखपाल बिना सुविधा शुल्क लिए बिना काम नहीं करते हैं। जैसे आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने के लिए रुपये लिए जाते हैं। जिससे गांव के युवा परेशान रहते हैं। उनका कोई प्रमाण पत्र बनना हो तो तहसील के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

Read More »

राधा दामोदर मंदिर में मनाया गया झूलन महोत्सव

मथुरा। वृंदावन के ठाकुर राधा दामोदर मन्दिर में श्रवण मास के पावन उपलक्ष्य में रविवार को ठाकुर राधा दामोदर लाल जू महाराज ने रुचिर, सुरम्य रमणीय हिंडोला मे विराजमान होकर विशेष दर्शन दिए। ठाकुर राधा दामोदर लाल को मोगरा के विशेष पुष्प की कलियों से बने वस्त्र, आभूषण व श्रृंगार धारण कराया गया। राधा दामोदर लाल को रमणीय पुष्प से अलंकृत किया गया। मन्दिर के सेवायत अंगसेवी आचार्य दामोदर चंद्र गोस्वामी महाराज ने ठाकुर राधा दामोदर लाल को गर्भगृह से निकाल कर हिंडोले में विराजमान किया और ठाकुर जी का भव्य झूलन महोत्सव मन्दिर में मनाया गया।

Read More »

भंडारे से बढ़ता है भाईचाराः चौधरी लक्ष्मीनारायण

मथुरा। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि भंडारों से लोगों में आपसी भाई चारा बढ़ता है। वे रविवार को चौमुहां में ब्रज के प्रसिद्ध रेखा पहलवान की स्मृति में आयोजित भंडारे में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि चौमुहां ब्रह्मा जी की नगरी है। यहाँ जो भी कार्य किया जाता है, सफल होता है। यहाँ द्वारिकाधीश यादव द्वारा अपने पिता की स्मृति में भंडारे का आयोजन किया गया है। मंत्री व अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। पूर्व विधायक ठाकुर तेजपाल सिंह ने कहा कि रेखा पहलवान ने यूपी हरियाणा, राजस्थान में अनेकों पहलवानों को पछाड़ कर बृज का नाम रोशन किया।

Read More »

डेयरी व्यवसाय में अपार संभावानाएंः वाई के शर्मा

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। डेयरी एक बेहतर व्यवसाय है। इसमें व्यापार की अपार संभावनाएं हैं। ये विचार कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डा वाईके शर्मा ने व्यक्त किए। वो सोमवार को वेटरनरी विवि के केवीके सभागार में लघु डेयरी उत्पादक प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि कौशल विकास प्रशिक्षण के अन्तर्गत 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरकार की मंशा के अनुरूप यहां 25 अभ्यर्थियों को लघु डेयरी उत्पादक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि यदि वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों की सलाह और अनुभवों से डेयरी व्यवसाय शुरु किया जाये तो परिणाम बेहतरीन होते हैं।

Read More »

श्रीकांत शर्मा ने किया खेलो ब्रज का उद्घाटन

मथुरा। जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिला प्रशासन के द्वारा हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस 29 अगस्त को खेल दिवस के उपलक्ष में 21 से 29 अगस्त तक खेल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसे खेलो ब्रज 2023 का नाम दिया गया है। सोमवार को उद्घाटन कार्यक्रम जिला खेल कार्यालय स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा मथुरा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्रीकांत शर्मा रहे। उन्होंने खेलो ब्रज का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया। इस प्रतियोगिता में जनपद के माध्यमिक एवं सी.बी.एस.सी. विद्यालयों की 70 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभाग करने वाले छात्रों की संख्या लगभग 650 रही।

Read More »

श्रावण मास के सातवें सोमवार एवं नाग पंचमी पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

ऊंचाहार, रायबरेली। गोकर्ण ऋषि की तपस्थली दक्षिण वाहिनी गंगा के गोकना घाट पर सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाई और मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इससे पूर्व मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति की ओर से गंगा पूजन, गंगा महा आरती, बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करवाया गया। भोर से ही गोकना घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर मंदिरों में अभिषेक हेतु गंगा जल लेकर रवाना हुए। समिति के सचिव वरिष्ठ पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि हजारों कांवरियों ने गंगा स्नान कर जल लेकर विभिन्न मंदिरों के लिए प्रस्थान किया।

Read More »

प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने लगाई सेंध

महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत है, साथ ही पुलिस गश्त की पोल भी खुल रही है। कोतवाली क्षेत्र के थरि मजरे माझगांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय को अज्ञात चोरों ने बीती रात को निशाना बनाया। इससे पूर्व जुलाई माह में भी अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय में चोरी की गई थी, इन चोरियों का अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। बीते दिन की सुबह कुछ ग्रामीणों ने विद्यालय के ऑफिस का ताला टूटा हुआ देखा। जिसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों ने शिक्षामित्र सुरेंद्र कुमार को दी। मौके पर पहुंचे शिक्षामित्र ने देखा कि विद्यालय का ताला टूटा हुआ है। विद्यालय का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ है।

Read More »

पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी को किया याद

महराजगंज, रायबरेली। अम्बेडकर ग्रुप ऑफ स्कूल्स बावन बुजुर्ग बल्ला में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिवस को सद्भ्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय में सभी ने स्व0 राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुशील पासी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सुशील पासी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था की नींव रखी थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में पंचायती राज व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार किया और कहा कि उनका यह सपना अधूरा रह गया, लेकिन उनकी हत्या के 1 साल बाद 1992 में पंचायती राज व्यवस्था लागू हुई।

Read More »