Monday, April 29, 2024
Breaking News

उमरा के लिए रवाना हुआ जत्था

सलोन, रायबरेली। तहसील सलोन रायबरेली के ग्राम पंचायत गढ़ी इस्लामनगर शमशाद इदरीसी एवं उनकी धर्मपत्नी अफसरी बेगम भी जत्थे में शामिल हुई, पूरे गांव में जश्न का माहौल अल्लाहुम्मा लब्बैक के नारों से गूंज उठा । मुस्लिम के साथ-साथ क्षेत्र के हिंदू भाइयों ने भी स्वागत किया एवं देश में अमन शांति और सद्भाव के लिए अपील भी की। जायरीनो को विदा करने आई मुस्लिम महिला धर्मगुरु तस्कीन तालिब इदरीसी ने बताया हज वर्ष में केवल एक बार होता है लेकिन उमरा के लिए पूरे वर्ष कभी भी जाया जा सकता है, हज में जहां 45 दिन लग जाते हैं , वहीं उमराह में जायरीन 14 दिन में लौट सकते हैं।

Read More »

अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य ने की प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा

बागपत। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार की सदस्य कुमारी सैय्यद शहज़ादी ने आज उत्तर प्रदेश में बागपत के कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ अल्पसंख्यको के कल्याण के लिये प्रधानमंत्री के 15 सूत्र कार्यक्रम के संबंध में समीक्षा बैठक की।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के आधार पर कार्य कर रही है। पात्र व्यक्ति को सरकार की योजना से सीधा जोड़ा जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग, आईसीडीसी बैंक, स्वयं सहायता समूह, नगरीय विकास उद्योग, श्रम विभाग समेत सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा स्वयं सहायता समूह को अधिक से अधिक मजबूत कर उनको अधिक से अधिक सहायता दी जाए। अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अल्पसंख्यकों का डाटा उपलब्ध रहना चाहिए।

Read More »

‘आप’ को लगा झटका

राजनीतिक दलों के नेताओं पर भ्रष्टाचार व घोटाले करने का आरोप लगना कोई नई बात नहीं रही है। सत्तासीन रहे दलों के नेताओं पर समय समय पर गम्भीर आरोप लगते रहे हैं और उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी है। हालांकि, भ्रष्टाचार के आरोप कई नेताओं पर साबित नहीं हो पाये और उन्हें दोष मुक्त किया तो अनेक नेताओं पर भ्रष्टाचार के लगे आरोप सही साबित हुये तो उन्हें जेल में सजा भी भुगतनी पड़ी है अर्थात भ्रष्टाचार का मुद्दा कोई नया मुद्दा नहीं है किन्तु आश्चर्य का विषय यह है कि भ्रष्टाचार का विरोध कर और खात्मा का संकल्प लेकर उदय होने वाली पार्टी अर्थात आम आदमी पार्टी (आप) भी भ्रष्टाचार के मकड़जाल में फंसती नजर आ रही है। भ्रष्टाचार का आरोप लगने के चलते ‘आप’ नेता सत्येन्द्र जैन जेल में हैं। आरोप-प्रत्यारोपों के दौर में ‘आप’ ने अपने आपको अलग व स्वच्छ दिखाने का प्रयास किया है किन्तु इसी बीच दिल्ली के उप मुख्यमन्त्री, ‘आप’ के दिग्गज नेता, जोकि ‘आप’ सुप्रीमों के निकट माने जाने वाले मनीष सिसोदिया पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप व उनकी गिरफ्तारी होना, ‘आप’ के लिये मुश्किल का दौर और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

Read More »

लायंस क्लब ने किया समाजसेवियों का अभिनंदन

जन सामना संवाददाताः बागपत। आर्य समाज अग्रवाल मंडी टटीरी में लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी की ओर से समाज में विशिष्ट सेवा एवं प्रेरणा देने के लिए समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
आर्य समाज के संरक्षक व प्रसिद्ध समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि सुप्रसिद्ध योग चिकित्सक डॉक्टर सुभाष अग्रवाल, आर्य समाज के प्रधान सुरेश जिंदल, मनोज आर्य, कोषाध्यक्ष मनीष जिंदल, व्यवस्थापक आर्य भूषण आर्य व संरक्षक अभिमन्यु गुप्ता का पगड़ी व शाल ओढ़ाकर रीजन चेयरमैन लॉयन प्रवीण गुप्ता, जॉन चेयरमैन लॉयन दीपक गोयल, अध्यक्ष लॉयन संदीप अग्रवाल व सचिव पंकज गुप्ता द्वारा अभिनंदन किया गया। उन्होंने बताया कि डॉक्टर सुभाष अग्रवाल समाज को निःस्वार्थ भाव से सेवा कर देकर स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं। आर्य समाज अग्रवाल मंडी टटीरी के पदाधिकारियों ने समाज सेवा के साथ-साथ ईमानदारी की अनूठी मिसाल पेश की है।

Read More »

एनएसएस शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ समापन

फिरोजाबाद। अमरदीप पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष विश्व दीप सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर किया। वहीं एन.एस.एस. छात्राओं की छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से विभिन्न संदेश दिए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पुरुषोत्तम शर्मा ने शिविर में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

Read More »

शिविर में छात्राओं ने हस्तकला कौशल का किया प्रदर्शन

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के पांचवे दिन में स्वयंसेविकाओं ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, वॉल पेंटिग, रंग-रोगन आदि कार्य किये। साथ ही घर में बेकार पड़ी वस्तुओं से फ्लावर पॉट, वॉल हैंगिंग, फोटो फ्रेम, कलश, झूमर, गुलदस्ता एवं मोबाइल स्टैंड आदि आकर्षक चीजें बनाई। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ नम्रता निश्चल त्रिपाठी, शालिनी मिश्रा, डौली कश्यप, रामबरेश, राकेश, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

Read More »

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गिरफ्तार

राजीव रंजन नाग: नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद सेंट्रल ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा, ‘‘यह लोकतंत्र के लिए काला दिन’’। वहीं आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी तानाशाही की इंतेहा है। आपने एक नेक इंसान और सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को गिरफ्तार करके अच्छा नही किया मोदी, भगवान भी आपको माफ नहीं करेगा। एक दिन आपकी तानाशाही का अंत जरूर होगा मोदी।’’
बताते चलें कि सोमवार को सिसौदिया की कोर्ट में पेशी होगी।
सिसोदिया रविवार को आबकारी नीति घोटाले की सीबीआई जांच में शामिल हुए थे। वह सुबह 11:10 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंचे थे।

Read More »

वर्तमान में ‘जनमोर्चा’ की लड़ाई काबिल-ए-तारीफ : डॉ. बलदेव राज गुप्ता

लखनऊः जन सामना संवाददाता। लखनऊ, अयोध्या एवं बरेली से प्रकाशित ‘जनमोर्चा’ समाचारपत्र के लखनऊ संस्करण का 8वाँ स्थापना दिवस हुसैड़िया चौराहा स्थित हिन्दी मीडिया सेंटर में मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया और विचार गोष्ठी का विषय रहा ‘बदलते दौर में पत्रकारिता की स्थित’। भारतीय प्रेस परिषद् के सदस्य, वरिष्ठ पत्रकार डॉ0 बलदेव राज गुप्ता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। गोष्ठी में डॉ0 गुप्ता ने पत्रकारिता की स्थिति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा, ‘‘पहले की पत्रकारिता आज ढूढ़े नहीं मिल रही है। मौजूदा समय में जो लड़ाई जनमोर्चा अखबार लड़ रहा है वह काबिले तारिफ है। आज सत्य की लड़ाई लडने वाले पत्रकार ही नहीं रह गए हैं। देश में सत्य की खोज करने वाला पहला पत्रकार ही गायब कर दिया गया।’’
उन्होंने यह भी कहा कि आप सभी की बातों से सहमति और असहमति दोनों है पर, वास्तविकता यह है कि सत्य पर आधारित पत्रकारिता कैसे संभव हो।

Read More »

मोपे जबरन रंग दियो डार, जसोदा तोरे लाला ने

लखनऊ। एसिड अटैक पीड़ितों के लिए संचालित शीरोज हैंग आउट कैफे गोमतीनगर में रविवार को धुन बंजारा संस्था एवं जयबृज जी आर के फाउंडेशन द्वारा बसंत उत्सव एवं होली उमंगोत्सव का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नाबार्ड द्वारा शिरोज कैफे में स्वय सहायता समूह के उत्पाद प्रदर्शनी में आयोजित हस्तशिल्प प्रदर्शनी के मंच पर यह भव्य कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ एसिड अटैक पीड़ित बहनों के साथ गायिका पद्मा गिडवानी, कुमार केशव, फिल्म कलाकार देवेंद्र मोदी, संजीव तिवारी, फिल्म कलाकार दिनेश त्रिवेदी द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ डाॅ भक्ति शुक्ला के गीत ‘बरसाने मा खेले फाग, रसिया होली में…’ से हुआ।

Read More »

वात्सल्य ग्राम में आयोजित हुआ 48 वां निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर

मथुरा। वात्सल्य ग्राम स्थित प्रेमवती गुप्ता नेत्र चिकित्सालय में 48 वां निःशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर का दो दिवसीय आयोजन चश्मा एवं औषधि वितरण के साथ संपन्न हुआ। मोतियाबिंद शिविर में 365 रोगियों का पंजीकरण हुआ जिसमें 306 मोतियाबिंद रोगियों का सफल ऑपरेशन किया गया। साध्वी ऋतंभरा ने मरीजों का हाल चाल लेते हुए कहा कि हम ईश्वर को नहीं देख सकते उसकी रचन में उसके दर्शन किए जा सकते हैं। इसलिए नेत्रों का हमारे जीवन में अमूल्य महत्व है। वही डॉ. श्याम अग्रवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य गरीब असहाय बेसहारा लोगों को नेत्र ज्योति प्रदान करना है। बड़े अस्पतालों में अपना इलाज नहीं करा पाते ऐसे लोगों के मुंबई से 10 डॉक्टरों की टीम ने 306 सफल ऑपरेशन किए हैं।

Read More »