Monday, April 29, 2024
Breaking News

जल संकटः समझनी होगी बेशकीमती पानी की महत्ता

पिछले सप्ताह देश में जल सप्ताह का आयोजन किया गया, जिसमें जल संरक्षण, जल के उपयोग एवं जल स्रोतों को संरक्षित करने के विषय पर चर्चा के लिए विभिन्न देशों के दो हजार से भी ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हुए। जल सप्ताह के दौरान जल शोधन तथा जल को बचाने के लिए गंभीरता से चर्चा हुई। ग्रेटर नोएडा में जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित भारत जल सप्ताह का उद्घाटन करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कहना था कि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर और सुरक्षित कल देने में सक्षम होने का एकमात्र तरीका जल संरक्षण ही है। हालांकि ऐसा नहीं है कि पानी की कमी को लेकर व्याप्त संकट अकेले भारत की ही समस्या है बल्कि जल संकट अब दुनिया के लगभग सभी देशों की विकट समस्या बन चुका है। राष्ट्रपति का भी कहना था कि पानी का मुद्दा केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है। इस अवसर पर केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का कहना था कि देश में जनसंख्या और जल की उपलब्धता में विषमता पर गंभीरता से विचार होना चाहिए। देश में आज कई इलाके ऐसे हैं, जो जल संकट की भयावह स्थिति से गुजर रहे हैं। इसके अलावा कुछ राज्यों के बीच बरसों से पनप रहे जल विवाद भी समस्या को विकराल बनाते रहे हैं। इसीलिए उपराष्ट्रपति ने भारत जल सप्ताह के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्यों के बीच जल विवाद से कोई लाभ नहीं होगा और उन्हें जल विवादों से बचना चाहिए तथा इनका हल निकालना चाहिए। देश में जल संकट को लेकर अब जिस प्रकार की स्थितियां निर्मित होने लगी हैं, ऐसे में देश में हर साल जल सप्ताह मनाने की नहीं बल्कि पूरे साल ‘जल वर्ष’ मनाने की सख्त दरकार है।

Read More »

थाना समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनीं शिकायतें

कानपुर देहात। जिले के थाना सिकंदरा में थाना समाधान दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। थाना दिवस में थाना सिकंदरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आएं हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना और कुछ को निस्तारित किया।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी सिकंदरा डॉ पूनम गौतम, क्षेत्राधिकारी सिकंदरा शिव ठाकुर मौजूद रहे।

Read More »

ईंट भट्टा मालिकों पर दबंगई का लगाया आरोप

कानपुर देहातः सुधीर कुमार। जनपद के थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव नन्दना निवासी धर्मेन्द्र कुमार पुत्र देवी दयाल ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि ईट भट्ठा एस.बी.एफ. बिक्र फील्ड सिकंदरा के मालिक सगीर अहमद, बदलू प्रसाद और टीटू ढाई लाख रुपए नहीं दे रहें हैं, जब भी हम पैसे मांगने जाते हैं तो ईट भट्ठा मालिक अपनी दबंगई दिखा कर भगा देते हैं। धर्मेन्द्र के अुनसार, ईटों को पकाने के लिए उक्त मालिकों के कहने पर 554 कुन्तल मूंग और लाही का भूसा डाला था। थाना सिकंदरा के एस. एस. आई. धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Read More »

कृषि अधिकारियों ने लिए खेत की मिट्टी के नमूने

बागपत, जन सामना संवाददाता। मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना अंतर्गत आज विकास खंड छपरौली के ग्राम सोन्टी और ककौर कलां में किसानों के खेतों से मिट्टी के नमूने लेने की शुरुआत की गई। किसानों को बताया कि प्रत्येक जोत का नमूना लिया जाएगा। नमूना 6 इंच गहराई से लिया जाना है तथा एक खेत से 5 से 6 जगह से मिट्टी के नमूने लिये जाए। फिर सारी मिट्टी को एक जगह मिलाकर कर उसमें से उसके दो दो हिस्से तब तक करते रहे जब तक आधा किलोग्राम मिट्टी ना रह जाए। इसके बाद उसे प्लास्टिक या कपड़े की थैली में रखकर उस पर टैग लगा दे। सिंचाई की नाली, खाद के ढेर, वह पेड़ पौधों से लगभग 2 से 3 मीटर दूरी से नमूना लिया जाए। नमूना लेते वक्त ग्राम प्रधान पति हरेन्दर सिंह, किसान राजवीर, अनिल, हरेंद्र समेत कृषि विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा। सहायक विकास अधिकारी कृषि महेश कुमार खोखर ने अपने पर्यवेक्षण में नमूने लेने की शुरुआत कराई।

Read More »

ASMNI : लघु एवं मझोले वर्ग के अखबारों की समस्याओं पर हुई चर्चा

⇒बैठक में न्यूजप्रिंट को जीएसटी से बाहर रखने की उठाई मांग
⇒प्रकाशकों को परेशान करने का आर एन आई पर लगाया आरोप
जन सामना ब्यूरो : सोलापुर, महाराष्ट्र। एसोसियेशन ऑफ स्माल एण्ड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ इण्डिया की राष्ट्रीय परिषद की बैठक एक अतिथिगृह में आयोजित की गई। बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस मौके पर एसोसियेशन के मौजूद सदस्यों व पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम राष्ट्रगान गाया, तत्पश्चात बैठक में विचार व्यक्त किये गये। बैठक की अध्यक्षता एसोसियेशन के उपाध्यक्ष विनोद महापात्रा ने की। मंचासीन पदाधिकारियों का स्वागत महाराष्ट्र इकाई की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
इस मौके पर विचार व्यक्त करते हुए एसोसियेशन के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य चन्द्रशेखर गायकवाड़ ने कहा कि टाइटिल कोड जारी कर देने के बाद आर एन आई द्वारा परेशान करना निन्दनीय है। अनेक मामले प्रकाश में चुके हैं जिनसे पता चलता है कि आर एन आई के अधिकारी कार्य शिथिलता का परिचय दे रहे हैं।

Read More »

गुरुजनों का स्नेह पाकर अभिभूत हूं: पवन कुमार गुप्ता

ऊंचाहार, रायबरेली। आने वाले कल में बच्चे देश का भविष्य हैं। लेकिन बच्चों के कल को संवारने के लिए एक शिक्षक की जरूरत होती है और शिक्षक ही ऐसा गुरु है जो कि देश के नव निर्माण में बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उन्हें काबिल बना सकता है। एनटीपीसी ऊंचाहार के आवासीय परिसर में विद्या भारती की संस्था द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं अच्छे संस्कार देने के लिए पूर्णतया प्रतिब( है, कोशिश और लगन के साथ सभी छात्र यहां उत्तम शिक्षा प्राप्त करते हैं। प्रधानाचार्य बालकृष्ण सिंह के कुशल संचालन और नेतृत्व में इस विद्यालय के हर छात्र छात्राओं में अनुशासन की झलक देखी जा सकती है।
गौरतलब है कि एनटीपीसी आवासीय परिसर में संचालित सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय के गुरुजनों का कठिन परिश्रम से ही विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों का उज्जवल भविष्य बनता है। यहां के बच्चे अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अपने अंदर अच्छे संस्कारों को भी ग्रहण करते हैं। इसका श्रेय यहां के हर एक शिक्षक को जाता है।

Read More »

बिजनेस और उद्यमी सेक्टर के मध्य किया विचार विमर्श

कानपुर। आजादी के 100 वर्ष पर कानपुर का स्वरूप कैसा हो इस संकल्पना को साकार करने हेतु मंडलायुक्त कानपुर की अध्यक्षता में गठित विजन कानपुर@2047 के तत्वावधान में बिजनेस और उद्यमी सेक्टर के मध्य विचार विमर्श कार्यक्रम संवाद का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त डॉ राजशेखर, संयुक्त पुलिस आयुक्त आनन्द कुलकर्णी, जिलाधिकारी कानपुर नगर विशाख जी, जिलाधिकारी कानपुर देहात नेहा जैन, सचिव केडीए शत्रोहन वैश्य, अपर नगर आयुक्त सूर्यकान्त त्रिपाठी, संयुक्त आयुक्त उद्योग सर्वेश्वर शुक्ला एवं अन्य अतिथि गणों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
संयुक्त आयुक्त उद्योग सर्वेश्वर शुक्ला ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कानपुर के औद्योगिक परिदृश्य व उद्यम प्रोत्साहन नीति-2022 पर विस्तार से प्रकाश डाला।
जिलाधिकारी विशाख जी0 ने उद्योग एवं व्यवसाय के क्षेत्र में कानपुर के महत्व को दर्शाया और कहा पूरे देश में कानपुर उद्योग नगरी के रूप में प्रसिद्ध है और आने वाले वर्षों में अपनी साख को और मजबूत करने की क्षमता रखता है।
मंडलायुक्त डॉ0 राजशेखर ने कार्यक्रम में उपस्थित उद्योग एवं व्यवसाय के हर सेक्टर के प्रतिनिधियों के साथ खुला संवाद किया और उनके प्रश्नों के जवाब देते हुए कहा कि चमड़ा उद्योग और होजरी उद्योग में तो कानपुर का कोई विकल्प नहीं है और पूरे देश में बल्कि विदेशों में भी यह उद्योग कानपुर की पहचान को स्थापित किए हुए हैं।

Read More »

अवैध ब्रेकर पर बाइक फिसलने से पूर्व प्रधान गिरकर हुए घायल

ऊंचाहार, रायबरेली। तहसील क्षेत्र ऊंचाहार की खुर्रमपुर ग्राम सभा के हिसामपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान, चन्द्रभवन वर्मा (50 वर्ष) गुरुवार की दोपहर बाद बाइक से ऊंचाहार जा रहे थे, तभी खुर्रमपुर गांव के पास सड़क पर खेल रहे बच्चों को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे गिरकर वो गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस द्वारा पूर्व प्रधान को सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। दुर्घटना में घायल हुए खुर्रमपुर ग्राम सभा के पूर्व प्रधान चंद्रभान वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अपने घर से निकल कर गए ऊंचाहार जा रहे थे तभी गांव के अंदर एक अंधे मोड पर बने ब्रेकर के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे उन्हें बचाने के चक्कर में ब्रेकर पर बाइक फिसलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और फिर उन्हें याद नहीं। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें होश आया और उनका कहना है कि दुर्घटना के बाद अचेत अवस्था में ही उन्हें लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

Read More »

ब्लॉक अधिकारियों के उदासीन रवैये के चलते महिला फरियादी परेशान

ऊंचाहार, रायबरेली। छह माह पूर्व खंड विकास अधिकारी ऊंचाहार के स्थानांतरण के बाद ब्लॉक में स्थाई रूप से किसी बीडीओ की तैनाती नहीं है। जिसके बाद मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिले के डीसी मनरेगा जीपी कुशवाहा को ब्लॉक का प्रभार दिया गया। वहीं प्रभारी बीडीओ के प्रतिदिन ब्लॉक ना आने की वजह से अधिकारी बेलगाम हो गए । खामियाजा नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के फरियादी परेशान हो रहे । गायत्री नगर निवासी दीपना जायसवाल के पति अमन जायसवाल की अगस्त माह में 21 तारीख को मार्ग दुर्घटना में पट्टी रहस कैथवल ग्राम पंचायत के अंतर्गत मौत हो गई थी। आरोप है कि ऑनलाइन आवेदन के बावजूद भी पट्टी रहस कैथवल ग्राम पंचायत के सचिव द्वारा महिला के पति का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा। जिसको लेकर वह दो महीने से अधिक समय से ब्लॉक कार्यालय के लगातार चक्कर लगा रही ।

Read More »

माध्यमिक शिक्षा विभाग की मंडलीय प्रतियोगिता का डीएम ने किया शुभारंभ

रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आज पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित 66वीं मण्डलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को खेलकूद के लिए जरूर प्रोत्साहित करना चाहिए। ऐसी प्रतियोगिताओं से जहां बच्चों की प्रतिभा निकलकर आती है तो वही उनका सर्वांगीण विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि वे एक खिलाड़ी को कई चीजें सिखाते हैं जो उसे जीवन में एक बेहतर इंसान बनने में मदद करते हैं। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि खेल एक खिलाड़ी को जीवन के वैकल्पिक चरणों में सफलता और विफलता को साझा करने, सामूहिक रूप से एक समस्या से निपटने, महत्वपूर्ण स्थितियों में एक दूसरे की मदद करने की कला सिखाते हैं। यह उनके नेतृत्व और टीम के काम करने के गुणों को भी बढ़ाता है।
मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने कहा कि खेल एक व्यक्ति के दिमाग को स्वस्थ और सक्रिय रखने में मदद करते हैं। जिसके कारण उनकी नकारात्मक ऊर्जा चली जाती है और सकारात्मक ऊर्जा हर जगह फैल जाती है। यह लोगों को मजबूत, आत्मविश्वास और कुशल बनाता है और इसके मानसिक और शारीरिक विकास और चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए जिला क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि इसमें लखनऊ मंडल के समस्त जनपदों से लगभग 625 प्रतिभागी भाग कर रहे हैं तथा साथ में उनके लगभग 90 शारीरिक शिक्षक टीम कोच मैनेजर के रूप में भी इस प्रतियोगिता में शिरकत कर रहे हैं।

Read More »