Saturday, May 11, 2024
Breaking News

जायंटय ग्रुप महिला शक्ति लगायेंगी निःशुल्क नेत्र जांच शिविरि

फिरोजाबाद। जायंटय ग्रुप महिला शक्ति की एक बैठक संस्था की अध्यक्षा अनु बंसल के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में जिसमे हर वर्ष की तरह इस बार भी निःशुल्क नेत्र जाँच व ऑपरेशन शिविर लगाने का निर्णय लिया गया।
संस्था अध्यक्षा अनु बंसल ने बताया कि 13 अप्रैल दिन बुधवार को सीबी गेस्ट हाउस में निःशुल्क नेत्र जाँच व ऑपरेशन शिविर लगाया जायेगा। वित्त निदेशिका सीमा अग्रवाल ने कहा कि कैम्प पूर्णतया निःशुल्क होगा। मोतियाबिन्द की जाँच के बाद उचित समय पर जिला अस्पताल के कुशल डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन होंगे।

Read More »

वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका विद्यालय (पीजी) कॉलेज में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विषयों में टॉपर करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या डा. निर्मला यादव द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीपप्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम का आगाज संगीत विभाग डा. निष्ठा शर्मा के निर्देशन में सरिता यादव, कंचन, मुस्कान आदि छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया। सरिता यादव ने सुख के सब साथी दुख में न कोय गीत गाकर लोगों का मनमोह लिया। बीएससी की छात्रा मोनिका ने ’मां पर सुंदर कविता प्रस्तुत कर जीवन में मां के महत्व को उजागर किया। इसी क्रम छात्राओं की शैक्षिक विकास के साथ-साथ व्यक्तित्व एवं सर्वांगीण विकास हेतु महाविद्यालय स्तर पर समस्त विभागों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

Read More »

आप कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंच राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

⇒दिल्ली के मुख्यमंत्री पर हुए जानलेवा हमले के दोषियों पर कार्यवाही की मांग
फिरोजाबाद। दिल्ली के प्रधानमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हुए जानलेवा हमले को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। जिसमें हमले के दोषियों को आजीवन करावास देने की मांग की है।
गुरूवार को आम आदमी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे। जहॉ उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। जिसमें कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर हुये हमला देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गहरे घाव कर रहा है। दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश है। जिसकी कानून व्यवस्था केंद्र सरकार के पास है। इस खराब कानून व्यवस्था के लिए देश के गृहमंत्री जिम्मेदार है।

Read More »

सेवानिवृत्त शिक्षक को दी विदाई

फिरोजाबाद। जनता जूनियर हाईस्कूल उरमुरा में सेवानिवृत्त हुए शिक्षक रामशंकर को प्रबंध समिति एवं विद्यालय के स्टाफ द्वारा शॉल व फूल माला पहनाकर विदाई दी गई।
विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार जादौन, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर्ड नहीं होता। शिक्षण कार्य से निवर्त होने के बाद सामाजिक जिम्मेदारी का भार कंधे पर आ जाता है। इसलिए राम शंकर को अपने अनुभव समाज के बीच ताजा करके समाज को दिशा देनी चाहिए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, प्रधानाचार्य अमरदीप भारद्वाज, प्रधानाचार्य करतार सिंह यादव, अतर सिंह राजपूत आदि मौजूद है।

Read More »

ठेका सफाई कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर पालिका में किया प्रदर्शन

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार वाल्मीकि एवं नगर अध्यक्ष सुजीत बाल्मीकि के नेतृत्व में शिकोहाबाद नगर पालिका में चल रहे धरना प्रदर्शन के सातवें दिन अर्धनग्न होकर भीख मांगकर विरोध किया।
विनय बाल्मीकि ने बताया ठेका सफाई कर्मचारियों का आठ माह के वेतन को लेकर नगर पालिका शिकोहाबाद में प्रदर्शन किया जा रहा हैं। आज सातवें दिन अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों का वेतन नहीं मिलता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

Read More »

नर्वल क्षेत्र में अवैध कब्जों पर चला बुल्डोजर

कानपुर नगर: राघवेन्द्र सिंह। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही सभी तहसीलों में शुरू हो चुकी है। तालाब, खलिहान आदि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध कब्जे खाली कराए जा रहे हैं एवं जिन कब्जों पर निर्माण है उन निर्मार्णों को बुलडोजर से गिराया जा रहा है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर भू माफियाओं के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की गई और उप जिलाधिकारी नर्वल अमित कुमार की टीम द्वारा आज सरसौल, सवायजपुर, पौहार, डोमनपुर इत्यादि गांव में तालाब, खलिहान, चारागाह इत्यादि की भूमि को सुरक्षित करते हुए उनके अतिक्रमण को हटाया गया।

Read More »

हिन्दू नववर्ष पर विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल द्वारा शहर में विशाल व भव्य कार्यक्रम होंगे आयोजित

हाथरस। चैत्रे मासि जगद् ब्रह्मा ससर्ज प्रथमे अहनि, शुक्ल पक्षे समग्रेतु तु सदा सूर्याेदये सति। ब्रह्म पुराण में वर्णित इस श्लोक के अनुसार चैत्र मास के प्रथम सूर्याेदय पर ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। इसी दिन से विक्रमी संवत की शुरुआत होती है। और इस बार नव संवत्सर 2079 पर 2 अप्रैल को पूरे शहर में भव्य विशाल एवं ऐतिहासिक नव संवत्सर शुभकामना संदेश यात्रा निकाली जाएगी। जबकि पूरे शहर को भगवा तोरण द्वारों से जहां सजाया जा रहा है। वहीं शोभायात्रा में अद्भुत एवं भव्य झांकियां भी शामिल होंगी और सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र महाराष्ट्र पद्धति के शिवगर्जना ढोल होंगे।
उक्त जानकारी आज विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आगरा रोड पर गैलेक्सी होटल के पास स्थित विश्व हिंदू परिषद के जिला कोषाध्यक्ष मदन गोपाल वार्ष्णेय के प्रतिष्ठान पर आयोजित प्रेस वार्ता में नव संवत्सर शुभकामना संदेश यात्रा के कार्यक्रम संयोजक एवं जिला सह मंत्री प्रवीण खंडेलवाल व कार्यक्रम सह संयोजक व जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा द्वारा कहीं गई । उन्होंने कहा कि सृष्टि की वर्षगांठ का दिन है नव संवत्सर।

Read More »

मण्डलायुक्त ने कार्यालयों का निरीक्षण कर दिये निर्देेश

कानपुर: प्रभात गुप्ता। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कार्यालय में समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने और जनता की शिकायतों को प्रभावी ढंग से निराकरण करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही शासन द्वारा भी समय समय पर औचक रूप से कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों की समय से उपस्थिति, साफ-सफाई एवं पत्रावलियों व जनता की शिकायतों के समय से निष्पादन की जांच कर दोषी अधिकारी, कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये हैं।
इसी क्रम में मण्डलायुक्त/श्रमायुक्त, उ0प्र0 द्वारा पूर्वान्ह 10ः10 से 10ः30 बजे के बीच श्रमायुक्त कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। इसमें फैसल आफताब, अपर श्रमायुक्त एवं अंजूलता, अपर श्रमायुक्त उपस्थित रही।

Read More »

प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोसव व सम्मान समारोह आयोजित किया गया

कानपुर देहात। वर्तमान शैक्षिक सत्र के समापन पर आज प्राथमिक विद्यालय खेम निवादा, रसूलाबाद में वार्षिकोत्सव मनाया गया जिसमें कक्षा पाँच व अन्य कक्षाओं के बच्चों के बीच विदाई व सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में आमन्त्रित ग्राम प्रधान जयचंद सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि निरंतर प्रयास ही सफलता की सीढ़ी है। सच्चे मन से किया गया प्रयास कभी विफल नही हो सकता। संस्था प्रमुख डा0 अर्चना मिश्रा शुक्ला ने कहा कि सही समय पर मार्गदर्शन एवं प्रेरणा बच्चों में ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं यह उसे अपने लक्ष्य प्राप्त करने को प्रेरित करते हैं आप लोग कठिन परिश्रम करिए सफलता अवश्य मिलेगी।

Read More »

गैंगस्टर अधिनियम के वाँछित व 10-10 हजार रूपये के इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। जनपद में लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसता हुआ दिखाई दे रहा है। जिला प्रशासन अपराध करने वालों पर लगातार नजर बनाए हुए जिससे अपराधियों में खौफ भी है।
इसी क्रम में जिला प्रशासन ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 31 मार्च 2022 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर थाना कोतवाली नगर में पूर्व में ही पंजीकृत मुकदमा के आधार पर तथा अपराध उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द अधिनियम के वाँछित तथा 10-10 हजार रूपये के इनामिया अभियुक्तगण मोहम्मद जुबैर पुत्र मोहम्मद चाँद निवासी नया पुरवा थाना कोतवाली नगर रायबरेली, मनीष कुमार राय पुत्र पवन कुमार राय निवासी नया पुरवा थाना कोतवाली नगर रायबरेली व अमर सोनकर पुत्र स्व0 हंसराज सोनकर निवासी कृष्णानगर थाना कोतवाली नगर रायबरेली को थाना क्षेत्र के मधुबन रेलवे क्रासिंग के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जा रहा है। बताते चलें कि इन अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली नगर में पूर्व से ही कई गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।

Read More »