Friday, May 17, 2024
Breaking News

तेज रफ्तार टेम्पो ने जूस दुकानदार को मारी टक्कर

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जनपद में तेज रफ्तार का कहर जारी है रोज कोई न कोई ऐसे वाहनों की चपेट में आकर या तो घायल होता है या फिर काल के गाल में समा जाता है। एक ऐसा ही मामला ऊंचाहार क्षेत्र के पूरे छेदी मजरे कोटिया चित्रा गांव निवासी गुट्टन का प्रकाश में आया है जो जमुनापुर चौराहे पर ठेली में गन्ना के जूस की दुकान चलाता था। मंगलवार की देर शाम वह दुकान बंद करके ठेली लेकर घर जा रहा था। तभी जमुनापुर खरौली मार्ग पर जमुनापुर रेलवे क्रासिंग के निकट जमुनापुर की ओर से जा रहे तेज रफ्तार टेम्पो ने पीछे से उसे जोरदार टक्कर मार दी।

Read More »

विधवा पेंशन योजना के लाभार्थी अपना आधार कराएं लिंक

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन (विधवा पेंशन) पा रही सभी लाभार्थियों के आधार का प्रमाणीकरण कराना आवश्यक है अन्यथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में भुगतान किया जाना संभव नहीं होगा। समस्त अनुदान प्राप्त कर रही लाभार्थी जन सुविधा केन्द्र से सम्पर्क कर पेंशन पोर्टल से आधार प्रमाणीकरण कराना सुनिश्चित करें।यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा द्वारा दी गई है।

Read More »

डीएम-एसपी ने जनपद वासियों को रंगो के पर्व होली पर दी बधाई

रंगों के पर्व होली को आपसी भाईचारा, प्रेम व सदभावना के साथ मनाया जाए: डीएम

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए होली पर्व पर जनपद वासियों को हार्दिक बधाई दी और उनके सुख समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि रंगो के पर्व होली को आपसी भाईचारा, प्रेम व सद्भावना के साथ मनाया जाये। आपसी प्रेम भाव व राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता में अधिक वृद्धि हो। इस पर्व पर ऐसा कोई कार्य न किया जाये जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे। उन्होने अधिकारियो को निर्देश दिये कि होली पर्व को आपसी भाईचारे व सद्भावना को मजबूती प्रदान करने के साथ ही शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने की समुचित तैयारियां कर लें।

Read More »

होली व शब-ए-बारात के पर्व पर पीस कमेटी की अध्यक्षता करते हुए डीएम-एसपी

पर्वो पर रखी जाए असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर: डीएम-एसपी

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। बचत भवन के सभागार में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने पीस कमेटी की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिये है कि 17, 18 मार्च को होली व शब-ए-बारात का पर्व मनाया जाना है। बैठक के दौरान डीएम-एसपी ने कहा कि सभी प्रबुद्धजन जागरूक लोग असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखे तथा होली व शब-ए-बारात के पर्व को शान्ति सदभाव व भाईचारे के साथ मनाये। एसडीएम व सीओं सवेदनशील होकर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए, होली के साथ ही सभी पर्वो सकुशल सम्पन्न कराने की सभी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिये जा चुके हैं। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा कि होली का पर्व को आपसी भाईचारा, प्रेम व सद्भाव के साथ मनाया जाए, साथ ही राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता में अधिक वृद्धि हो। कोई भी ऐसा कार्य न किया जाये जिससे किसी की भावना को ठेस लगे।

Read More »

वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में गोपीनाथ इंटर कॉलेज में कोविड-19 वैश्विक महामारी पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारम्भ महिला कल्याण अधिकारी अनम अकाशा, प्रबंधक अजय कुमार गुप्ता, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेश यादव, जिला समन्यवक अश्वनी कुमार जैन, प्रधानाचार्य डा. अजय कुमार सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। रेवती इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान एवं कोविड-19 पर नाटिका प्रस्तुत कर कार्यक्रम का आगाज किया। अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों के मॉडलों, पोस्टरों का अवलोकन किया। अनम अकाशा ने सभी विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए विज्ञान की तकनीक के विषय में समझाया। विद्यालय प्रबंधक अजय कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों के मॉडल एवं पोस्टर का अवलोकन करते हुए कोविड-19 से बचाव की जानकारी प्रदान की।

Read More »

एक से 19 वर्ष तक के बच्चों के लिए चल रहा कृमि मुक्ति अभियान

फिरोजाबाद। जनपद के एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत चलाए जा रहे मॉप अप राउंड में घर-घर जाकर पेट के कीड़े निकालने की दवा एलबेंडाजोल खिलाई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया कि एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए कृमि मुक्ति अभियान साल में दो बार चलाया जाता है। शासन के निर्देश पर जनपद में 11 और 12 मार्च को अभियान चलाया गया था। अब जो लोग अभियान में छूट गए थे, उन्हें मॉप अप राउंड में दवा खिलाई जा रही है। जिला सामुदायिक प्रक्रिया समन्वयक रवि कुमार ने बताया कि अभियान के बाद 14 से 19 मार्च तक जनपद में मॉप अप राउंड चलाया जा रहा है।

Read More »

अवैध शराब बेचता युवक गिरफ्तार, शराब बरामद

फिरोजाबाद। सिरसागंज पुलिस टीम ने मंगलवार को अवैध अपमिश्रित शराब बेचते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से अवैध शराब बरामद हुई है। सिरसागंज क्षेत्र के चौकी प्रभारी कठफोरी प्रदीप मिश्रा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर अवैध अपमिश्रित शराब की बिक्री करते हुए अभियुक्त रिषी पुत्र तेज सिंह निवासी गिहार कॉलोनी कस्बा व थाना सिरसागंज को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 30 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास है।

Read More »

डीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों को थानेवार सौंपी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने होली एवं शब-ए-रात को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में सामाजिक, साम्प्रायिक सौहाद्र तथा शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए मंगलवार कोकलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की बैठक कर सभी सम्बन्धितों को कडे़ निर्देश दिए।जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने जनपद में कानून व्यवस्था को सुनिश्चित कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को थानेवार मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया है। उन्होने थाना दक्षिण में सहायक आबकारी आयुक्त मनीष कुमार, थाना उत्तर में यूनानी अधिकारी डा वीरेन्द्र सिंह, थाना रामगढ़ में खण्ड शिक्षा अधिकारी फिरोजाबाद विजय सिंह, थाना लाइनपार मेें उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदर डा. अरविन्द त्रिपाठी, थाना बसई मोहम्मदपुर में खाद्य सुरक्षाधिकारी रविभान सिंह, थाना रसूलपूर में अधि.अभि.वि.प्रा. कप्तान सिंह, थाना मटसेना में जिला कृषि अधिकारी रविकांत, थाना टूंडला में ई.ओ.न.पा.परिषद टूंडला मुकेश कुमार, थाना पचोखरा में पशु चिकित्साधिकारी पचोखरा नीरज गर्ग, थाना नारखी में सहायक श्रम आयुक्त अरूण कुमार सिंह, थाना नगला सिंघी में पशु चिकित्साधिकारी सुरेन्द्र सिंह, थाना शिकोहाबाद ई.ओ. नगर पा.परिषद अवधेश कुमार, थाना सिरसागंज ई.ओ.न.पा. परिषद वेदप्रकाश यादव, थाना नगला खंगर में अधि.अभि. लघु सिंचाई पीएन गौतम, थाना नसीरपुर में अधि.अभि.लो.नि.वि. रमेश चंद्र, थाना एका में खण्ड शिक्षाधिकारी रामरूप, जसराना में अधि.अधि.न.पं. अनुप राय, थाना मक्खनपुर में जिला उद्यान अधिकारी संजीव कुमार वर्मा, थाना फरिहा में ई.ओ.न.पं. फरिहा विपिन कुमार एवं थाना खैरगढ़ में पशुधन प्रसार अधिकारी अखिलेश कुुमार को तैनात किया है।

Read More »

कांशीराम की मनाई गई 88 वीं जन्म जयंती

फिरोजाबाद। मंगलवार को भीम आर्मी और छात्र संघ आजाद समाज पार्टी द्वारा कांशीराम की 88 वीं जन्म जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान उनके अनुयाईयों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।नगला मिर्जा बड़ा में जिलाध्यक्ष योगेश गौतम के नेतृत्व में कांशीराम की 88 वीं जन्म जयंती पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें योगेश गौतम ने कांशीराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह हमारे जीवन को रोशनी देने वाले महान व्यक्ति थे। हम उनके विचारों को नही भूल सकते। वहीं शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होकर निकली। इस दौरान जगदीश भाई, मोनू सिंह, एके वर्मा, सन्नी निमेष, संजय खान, लोकेश पिप्पल आदि मौजूद रहे।

Read More »

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की उप प्राचार्य डा. प्रेमलता, कला विभाग की अध्यक्षा डा. विनीता यादव, जूनियर विद्यालय की प्रधानाचार्या संतोष, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात स्वयं सेविकाओं ने स्वागत गीत के सुमधुर भावों से अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ हुई। जिसमें स्वयं सेविकाओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या एवं शिक्षा आदि सामाजिक बुराइयों पर अपनी संदेश प्रद मनमोहक प्रस्तुतियां दी। वहीं छात्राओं द्वारा राजस्थानी ग्रुप डांस एवं राधा कृष्ण होली पर शानदार प्रस्तुतियां दी।

Read More »