Monday, July 8, 2024
Breaking News

श्री कृष्ण जन्म स्थान पर 6 दिसंबर को दीपदान और अभिषेक की घोषणा

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। छह दिसम्बर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। हिन्दूवादी संगठनों से जुड़े 53 लोगों को प्रशासन की ओर से पाबंद किया गया है। जिलाधिकारी और एसएसपी ने सोमवार को छह दिसम्बर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा की और अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिये। छह दिसम्बर को लेकर कुछ हिन्दूवादी संगठनों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दीप दान और गर्भगृह में अभिषेक करने जैसे कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है। पाबंद किये गये लोगों को सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में तलब किया गया था। प्रशासन द्वारा एक व्हाट्सएप ग्रुप 6-12-23 के नाम से बनाया गया है। जिस में हवन, दीपदान और अभिषेक करने की घोषणा करने वाले संगठनों के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। राजश्री चौधरी, चक्रपाणि महाराज, संजय हरियाणा, विजय बंटा, दिनेश शर्मा, छाया गौतम, आशुतोष पांडेय, आचार्य बद्रीश और मनीष ठाकुर आदि शामिल हैं। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा है कि छह दिसम्बर को जहां तक मथुरा की बात है कोई अलग चीज नहीं होने दी जाएगी।

Read More »

योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा है लाभान्वित

चंदौली। योजनाओं के संतृप्तिकरण के लिए आउटरेज गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत जिले के विकास खण्ड सदर के ग्राम पंचायत मुस्तफापुर, तड़िया विकास खण्ड चकिया के ग्राम पंचायत पचफेड़िया, नेवाजगंज, विकास खण्ड सकलडीहा के ग्राम पंचायत बसारिकपुर, बसंतपुर, नियामताबाद के ग्राम पंचायत सतपोखरी, दुलहीपुर व विकास खण्ड नौगढ़ के ग्राम पंचायत लक्षिनपुर, बरवाडीह, परसहवां, बजरडीहा में लोगो को एलईडी वैन के माध्यम जन जागरूकता का कार्यक्रम कराया गया।

Read More »

हमारे दिव्यांग कर्मियों ने अपनी क्षमताएं विकसित कर अपनी पहचान बनाई हैः परियोजना प्रमुख

रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य पर एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना में दिव्यांग कर्मचारियों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उनके लिए एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा ने दिव्यांग कर्मियों से बातचीत की और उनके द्वारा किए गए बेहतरीन कार्यों की प्रशंसा की व सभी को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
श्री छाबड़ा ने कहा कि मुझे यह कहते हुए हर्ष हो रहा है कि हमारे दिव्यांग कर्मियों की क्षमताएं ही उनकी पहचान हैं। आप सभी ने स्वयं अपनी क्षमता को विकसित कर अपनी पहचान बनाई है।

Read More »

मिशन मोदी पीएम अगेन मुहिम के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नगर में हुआ भव्य स्वागत

कानपुर। नगर में प्रथम आगमन पर मिशन मोदी पीएम अगेन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल काका जी का नगर में जोरदार स्वागत किया गया। साकेत नगर स्थित होटल में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राजू परिहार एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया साथ ही जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसे सभी 110 वार्डों एवं ग्राम पंचायत में संगठन का विस्तार कर मिशन के उद्देश्य की पूर्ति करना है।

Read More »

कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस मध्य प्रदेश की लड़ाई कैसे हार गई

नई दिल्ली: राजीव रंजन नाग। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रचार प्रमुख, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज राज्य में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली। पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला उनके पक्ष में थे, श्री नाथ ने कहा कि वे “इस बात पर गौर करेंगे कि हम मतदाताओं से संवाद क्यों नहीं कर सके”।
आंकड़ों से संकेत मिलता है कि चुनाव होने से बहुत पहले ही कांग्रेस सलवाद संचार की लड़ाई में भाजपा से हार गई थी। पार्टी ने कुछ विरोध प्रदर्शन किए और रैलियों और सार्वजनिक बैठकों की संख्या में भाजपा से बहुत पीछे रह गई। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह सहित अपने शीर्ष नेताओं के नेतृत्व में भाजपा की 634 रैलियों में से, कांग्रेस ने कुल 350 रैलियां कीं (लगभग आधी)।

Read More »

तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत मिलने पर भाजपाईयों में खुशी का माहौल

ऊंचाहार, रायबरेली। तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चंद कौशल के नेतृत्व में ऊंचाहार चौराहे पर ढोल नगाड़े के साथ, आतिशबाजी गोले दगा कर हनुमान मंदिर में पूजा याचना की। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल ने भी अपने प्रतिष्ठान संस्कृति ट्रेडर्स पर मौजूद साथियों का मुंह मीठा कराया और तीन राज्यों में मिली जीत को राष्ट्रीय अध्यक्ष, रक्षा मंत्री, ग्रह मंत्री व देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की जीत बताई। भाजपा नेता अभिलाष चंद्र कौशल ने कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव में पुनः भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बनेगी और उत्तर प्रदेश के अंदर सभी सीटे भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।

Read More »

आम आदमी की खुशहाली के लिए सरकार कर रही कामः अभिलाष कौशल

ऊंचाहार, रायबरेली। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर बैठे जरूरतमंद तक पहुंचाना है। सरकार योजनाओं को धरातल पर देखना चाहती है। आम आदमी खुशहाल हो इसके लिए सरकार काम कर रही है। यह विचार विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में रविवार को भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने व्यक्त किए। क्षेत्र के गांव सवैया धनी और सवैया हसन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार, दोनों सरकारें लोक कल्याण की योजनाओं को जरूरत मंद तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है।

Read More »

शासन ने कस्बे से हटवाया अतिक्रमण

महराजगंज, रायबरेली। रविवार को कस्बा में मुख्य तिराहे के पास अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया, जिसमें प्रशासन ने जेसीबी की मदद से टिनशेड और अन्य प्रकार के अतिक्रमण को हटवाया। अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण न करने के लिए प्रशासन ने निर्देश भी दिया। निर्देशों का पालन न करने पर पुनः कार्यवाही की जायगी।वहीं उपस्थित व्यापार मंडल अध्यक्ष रिंकू जायसवाल ने कहा निष्पक्ष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलना चाहिए।

Read More »

बालयोगी मुनि अमित सागर का अभूतपूर्व पिक्षिका परिवर्तन समारोह संपन्न

फिरोजाबाद। श्री शीतलनाथ दिगम्बर जैन नसिया मंदिर में बालयोगी मुनि अमित सागर महाराज का ससंघ पिक्षिका परिवर्तन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। जिसमे स्थानीय श्रद्धांलुओं के साथ-साथ देश के दूरदराज क्षेत्रों से भी हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री के पुत्र सुमित सिंह के साथ उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान लखनऊ के उपाध्यक्ष प्रो डॉ अभय कुमार जैन, निदेशक अमित कुमार अग्निहोत्री का स्वागत विनोद जैन मिलेनियम, राजेंद्र प्रसाद जैन राजू, मुकेश जैन का चातुर्मास समिति के अध्यक्ष संजय जैन रेमजा, प्रवीण जैन, सम्भव प्रकाश जैन, चंद्रप्रकाश जैन, सतेंद्र जैन साहू, अरविन्द मित्तल जैन ने तिलक लगाकर एवं पीत दुपट्टा पहना कर किया।

Read More »

धूमधाम से निकली वीरांगना झलकारी बाई की भव्य शोभायात्रा

फिरोजाबाद। वीरांगना झलकारी बाई की भव्य शोभायात्रा उनके अनुयाईयों द्वारा झलकारी नगर से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में लगभग एक दर्जन झांकिया आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का शुभारम्भ महापौर कामिनी राठौर ने किया। शोभायात्रा झलकारी नगर जलेसर रोड से प्रारम्भ हुई। जो कि फिरोजाबाद क्लब चौराहा, बर्फखाना चौराहा, सिनेमा चौराहा, गांधी पार्क होते हुए नगर के पॉलीवाल हॉल में पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा का मार्ग जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में वीरागंना झलकारी बाई की झांकी अलावा राधाकृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा मार्ग वीरागंना झलकारी बाई अमर रहे, कोरी समाज जिंदाबाद के नारे गुजायमान रहा।

Read More »