Friday, May 2, 2025
Breaking News

नातिन दीपाली की प्रीतिभोज में पहुँचे मुलायम सिंह,अखिलेश यादव व शिवपाल सिंह यादव

सैफई,इटावा। मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव की बहिन दीपाली के शादी के रिसेप्शन में पूर्व रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री मैनपुरी सांसद मुलायम सिंह यादव व सपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व प्रगतिशील समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने शिरकत की रिसेप्शन में आये सभी पार्टी नेताओ कार्यकर्ताओ का स्वागत किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करीब एक घण्टे तक मैरिज होम में रुके और आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। उनके अलावा मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राजपाल सिंह यादव, बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव, सपा के राष्ट्रीय सचिव अनुराग यादव दीपू, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, मैनपुरी के पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, पीसीएफ सभापति आदित्य यादव, ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रगतिशील करहल विधायक सोवरन सिंह यादव, मैनपुरी सदर विधायक राजकुमार यादव, किशनी विधायक इंजीनियर बृजेश कठेरिया, डॉ अरविंद यादव जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, नगर पंचायत करहल के पूर्व चेयरमैन अब्दुल नईम, अनीता यादव, सूरजमुखी सुमन जिला उपाध्यक्ष सपा महिला सभा, भारत सिंह यादव, राजवीर नगला तेज, गोपाल यादव जिलाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

Read More »

असंगठित क्षेत्र के कामगारों को अरोग्य योजना केअन्तर्गत निःशुल्क चिकित्सा का मिलेगा लाभ

कानपुर देहात| असंगठित क्षेत्र के कामगारो को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से   को ऑनलाइन पोर्टल www.upssb.in  का आरम्भ किया गया है। सहायक श्रमायुक्त अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि पोर्टल पर समाचार पत्र विक्रेता, धोबी, दर्जी, माली, मोची, नाई, बुनकर, कोरी, जुलाहा, रिक्शा चालक, घरेलू कर्मकार, कूडा बीनने वाले कर्मकार, हाथ ठेला चलाने वाला, फुटकर सब्जी, फल-फूल विक्रेता, चाय, चाट, ठेला लगाने वाले, फुटपाथ व्यापारी, हमाल, कुली, जनरेटर/लाईट उठाने वाले, कैटरिंग मे कार्य करने वाले, फेरी लगाने वाले, मोटर साइकिल/साइकिल मरम्मत करने वाले, गैरेज कर्मकार आदि 45 प्रकार के श्रमिक अपने आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर, राशनकार्ड, बैक पासबुक, परिवार के सदस्यों के आधारकार्ड विवरण के साथ निकटतम जनसुविधा केन्द्र मे सम्पर्क कर अपना पंजीयन करते हुये बोर्ड द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते है। उ0प्र0 राज्य समाजिक सुरक्षा बोर्ड मे पंजीकृत कामगारों हेतु  मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत 2 लाख रूपये की सहायता तथा मुख्यमंत्री जन अरोग्य योजना के अन्तर्गत 5 लाख तक प्रतिवर्ष निःशुल्क चिकित्सा सहायता योजना प्रचलित है।

Read More »

योगी का ऐलान, प्रदेश के जो जनपद सबसे पहले करोना मुक्त होंगे; उसे मिलेगा पुरस्कार

चन्दौली। मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों से अंतर्विभागीय समन्वय से कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देशित करते हुए कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक एवं दस्तक अभियान 12 जुलाई से 25 जुलाई तक चलेगा ।कार्यक्रम की सफलता हेतु, सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं होगी। इसमें स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, बाल विकास, शिक्षा विभाग, विकास विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अभियान के तहत घर घर भ्रमण कर बुखार के रोगियों का चिन्हीकरण किया जाएगा। कोविड लक्षण युक्त मरीजों का चिन्हीकरण, क्षय रोगियों का चिन्हीकरण किया जाएगा। प्रत्येक टीम द्वारा 25 घर जाकर प्रतिदिन दस्तक अभियान के तहत चिन्हित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जनपद में गर्भवती महिलाऐं एवं कुपोषित बच्चे पुष्टाहार का नियमित सेवन करेंगे तो कुपोषण मुक्त किए जाने में सफलता हासिल होगी।

Read More »

पिता के लिए चंद शब्द

आज कल फैशन बन गया है खास दिवस मनाने का तो 20 जून को पिता दिवस भी खूब मनाया जाएगा, बहुत कुछ लिखा जाएगा पर पिता वो शख़्सीयत है जिसको शब्दों में ढ़ालना मुमकिन ही नहीं। एक दिन पर्याप्त नहीं पिता के प्रति भावना जताने के लिए, प्रतिदिन पैर धोकर पिएं फिर भी ॠण न चुका पाएंगे पिता का।
शब्द घट उपकरण है भावों को प्रदर्शित करने का पर कभी-कभी उपकरण पर्याप्त नहीं होते भावनाओं को पूर्णतः दर्शाने के लिए, किसी भी बच्चे की औकात ही नहीं पिता को शब्दों में ढ़ालने की, माँ धुरी है पर पिता नींव है जिसके काँधे पर इमारत खड़ी है पूरे परिवार की। महसूस किया है कभी पिता के गीले गिलाफ़ को किसी ने ?

Read More »

वाहन ने कार में मारी टक्कर,घायल

हाथरस। आगरा मार्ग स्थित थाना चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना के पास बीती रात अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु तत्काल बागला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में रेफर किया गया है।

Read More »

खुशी दुबे व सर्वेश पांडेय को न्याय दिलाने की मांग

हाथरस। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पं. रामेश्वर सारस्वत द्वारा निर्दोष खुशी दुबे (बिकरू काण्ड कानपुर) तथा सवर्ण आर्मी चीफ सर्वेश कुमार पाण्डेय थाना पयागपुर जनपद बहराईच के न्याय के सम्बन्ध में विधायक सादाबाद एवं पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को उनके लेबर कालोनी स्थित आवास पर ज्ञापन दिया।

Read More »

एनएसयूआई महासचिव का जोरदार स्वागत

हाथरस। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई की उत्तर प्रदेश इकाई के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव चुने जाने पर आदित्य शर्मा को किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद उपाध्याय नंदा व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद ने फूल माला पहनाकर जोशीला स्वागत किया। किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद उपाध्याय नंदा ने कहा कि एनएसयूआई कांग्रेस की रीढ़ है। मैं प्रियंका गांधी और एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा का दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने प्रदेश की कमेटी में हाथरस को प्रतिनिधित्व दिया। आदित्य शर्मा युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस के लिए समर्पित कार्यकर्ता हैं। जो कि छात्र और कांग्रेस के हित में कार्य करते रहते हैं।

Read More »

कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं-स्वतंत्रदेव सिंह

सिकन्द्राराऊ। दिल्ली से कासगंज जाते समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का पूर्व विधायक यशपाल सिंह चैहान ने अलीगढ़ रोड स्थित गांव सराय के समीप फूल मालाएँ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर जोशीला स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। सभी लोग संगठन की रीढ़ हैं। सरकार की उपलब्धियों एवं पार्टी की नीतियों को जनता के बीच ले जाएं और लोगों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएं।

Read More »

शटरिंग खोलते समय गिरने से मजदूर की मौत

हाथरस। शहर के विभव नगर स्थित बांके बिहारी कॉलोनी में गत दिनों एक मकान पर मजदूरी कार्य करते वक्त मकान में लगी शटरिंग को खोलते समय मजदूर के अचानक पैर फिसलने से गिर जाने के कारण मौत हो जाने के बाद जहां मजदूर के परिवार में भारी कोहराम मच गया। वहीं मौके पर एवं परिजनों के पास पहुंचकर वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य व प्रत्याशी रहे बृजमोहन राही एड. द्वारा घटना पर भारी शोक जताते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग कराया गया है।

Read More »

हरियाणा में सरकारी भर्ती परीक्षा में 5-10-20 नम्बर देना सीधा अत्याचार

( सभी रिजर्वेशन के बाद मेरिट ही एकमात्र आधार होना चाहिए चयन का लेकिन जब ओपन केटेगरी में भी 5-10-20 अंक सोसिवेकनोमिक के आ जाएं तो मेरिट कहाँ जाए? पति नौकरी पर है तो क्या पत्नी की प्रतिभा को नोच लिया जाये अगर वो गरीब घर से पढ़- लिखकर आई हो और नौकरी वाले आदमी  से शादी कर ली तो उसको कोई  हक नहीं  कि वो भी अपनी  मेहनत से नौकरी लगे.  आपका भाई नौकरी पर है तो क्या आप उसकी सैलरी पर क्लेम करके अपना खर्चा पानी ले सकते हो कोर्ट में? आपका उत्तर नहीं होगा। अगर नहीं तो वो भाई पहले से अलग है या नौकरी के बाद अलग हो गया क्या वो आपके बच्चो का पालन पोषण कर देगा? अगर नहीं तो फिर बाकी को क्यू नुकसान हो रहा है?)
हमारे सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि मेरिट का उल्लघन कर सरकारी नौकरी देना संविधान का सीधा उल्लघन है और नाजायज है लेकिन दिल्ली से लगे हरियाणा में तो यह हर पल हो रहा है (आर्थिक)आधार पर रिजर्वेशन होने के बावजूद, सामाजिक व एजुकेशनल आधार पर रिजर्वेशन होने के बावजूद यहाँ डबल रिजर्वेशन – #सोसिवेकनोमिक (सामाजिक व आर्थिक ) के रूप में दी जाती है वो भी मेरिट को ताक पर रखके सीधे 5-10-20 अंक दे दिए जाते हैं|

Read More »