Monday, October 7, 2024
Breaking News

विद्युत लाइन ठीक करते हुये झुलसा लाइनमैन

⇒स्थानीय लोगों के प्रयासों से बच सके प्राण
मथुरा। कोसीकलां के सब्जी मंडी इलाके में विद्युत लाइन को ठीक करने में जुटा एक लाइन मैन विद्युत करंट की चपेट में आ गया। गनीमत यह रही कि वहां मौजूद लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए उसे बचा लिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सब्जी मंडी में किसी उपभोक्ता ने लाइन के खराब होने की सूचना विभाग को दी थी। बताते हैं कि सूचना पर लाइन मैन सतवीर वहां पहुंचा और शटडाउन लेकर उसे ठीक करने में जुट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब लाइनमैन झूला डालकर लाइन को ठीक करने लगा तभी लाइन में किसी तरह करंट आ गया। जिसकी चपेट में आकर लाइनमैन तारों से चिपक गया। इस भीषण हादसे को देखकर वहां मौजूद दुकानदारों एवं राहगीरों ने लाइन से चिपके लाइन मैन सतवीर को छुड़ाने का प्रयास किया। करीब दस मिनट की कोशिशों के बाद वे इसमें सफल हो सके।

Read More »

फांसी के फंदे से लटक कर किशोरी ने की आत्महत्या

फतेहपुर। जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कुआं पर मजरे लम्हेटा गांव में किशोरी ने गांव के बाहर पेड़ पर फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्रामीणों ने किशोरी को फांसी के फन्दे से लटकता हुआ देखकर परिजनों को जानकारी दिया तो परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के कुंआं पर मजरे लम्हेटा गाँव निवासी शिव करन की 16 वर्षीय पुत्री सुमित्रा देवी ने गाँव के बाहर जामुन के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

Read More »

रूकी हुई वृद्धा पेंशन प्राप्त करने के लिए अपने आधार के साथ मोबाइल नम्बर बैंक खाते से जुड़वायें

कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत लाभार्थियों को चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 से धनराशि के आधारबेस भुगतान की कार्यवाही की जा रही है, जिसमें समस्त पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों द्वारा बैंक खातों में आधार सीडिंग/UID ENABLED (सक्रिय) कराने की कार्यवाही कराया जाना अनिवार्य है। निदेशालय समाज कल्याण उ०प्र० लखनऊ के स्तर से भुगतान करने पर जनपद के कतिपय लाभार्थियों के बैंक खातों के साथ एनपीसीआई मैपर पर मैपिंग नही होने अर्थात UID IS DISABLE FOR DBT UID NEVER ENABLED FOR DBT होने के कारण भुगतान नहीं हो सका है।

Read More »

पार्टी एंव संगठन के लिये पारदर्शी तरीके से काम करने वाले मेहनती नौजवानों को मिलेगी वरीयताः अरुण कुमार

कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार यादव द्वारा जनपद के सभी नौजवानों से अपील की गई है कि जो भी नौजवान साथी युवा फ्रंटल पदाधिकारी बनने के लिए प्रभारी धर्मेंद्र त्रिवेदी को अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है। उन सभी का शनिवार को दोपहर 1ः00 बजे से 3ः00 तक जिला पार्टी कार्यालय माती में एक आवश्यक बैठक में उपस्थित होना निश्चित हुआ है। जिसमें सभी साथियों का आना नितांत आवश्यक है। सपा जिला अध्यक्ष अरुण यादव ने बताया कि युवा संगठन को चुस्त और दुरुस्त बनाने के लिए पारदर्शी तरीके से काम करने वाले मेहनती नौजवानों को वरीयता दिया जाएगा तथा जो भी उत्साहित एवं लग्नशील मेहनती कार्यकर्ता है।

Read More »

तीन माह से मानदेय को तरस रहे शिक्षा विभाग के सहायक लेखाकार व कम्प्यूटर ऑपरेटर

⇒मानदेय के लिए भटक रहे बीआरसी केंद्रों में कार्यरत संविदा कर्मी
कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग के बीआरसी केंद्रों पर तैनात सहायक लेखाकार एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को 3 माह से मानदेय नहीं मिला है। यह लोग बीएसए कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। समग्र शिक्षा के अंतर्गत बीआरसी केंद्रों में कार्यरत समस्त आउटसोर्सिग कर्मचारियों को विगत 3 माह से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय न मिलने से इनके सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है। भुगतान न होने के सम्बन्ध में इनके द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन के माध्यम से समग्र शिक्षा के अर्न्तगत ब्लॉक संसाधन केन्द्रों पर कार्यरत करीब 10 कम्प्यूटर आपरेटर, 10 सहायक लेखाकार, 10 ब्लॉक एमआईएस व 12 क्वालिटी कोओर्डिनेटर कुल 42 कर्मचारियों का मानदेय 3 माह से अधिक (माह मई, 2023 से अद्यतन) समय से प्राप्त नहीं हुआ है जिससे सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की आर्थिक तथा मानसिक स्थिति अति दयनीय हो गई है।

Read More »

गुमटी तो बहाना, कब्रिस्तान के बाद ग्राम समाज की भूमि पर निशाना

सिकन्दरा, कानपुर देहात। जहां एक ओर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भू माफियाओं पर पीला पंजा चलवाते हुए अवध कब्जे खाली करवाए जा रहे हैं। वहीं पर कुछ दबंग भू माफियाओं द्वारा नियम कानून को ताक पर रखते हुए आज भी अवैध कब्जे किए जाने का क्रम जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकंदरा तहसील के विकास खंड राजपुर अंतर्गत कस्बा रसधान में नेशनल हाइवे से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप ग्राम समाज की बेस कीमती जमीन पर गांव निवासी दबंग सत्तार अली द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जे की नियति को लेकर स्थाई गुमटी रखकर व ईंटों से पक्का फर्श बनाकर कब्जा जमा लिया गया है। जिस पर अभी तक तहसील प्रशासन को भनक तक नहीं लगी है। जब ग्रामीणों द्वारा अवैध कब्जे का विरोध किया गया।

Read More »

चंद्रयान-3 की लैडिंग होते ही बच्चो ने तालिया बजाकर खुशी का किया इजहार

सिकंदरा, कानपुर देहात। चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग दिखाने के लिए कस्बा सिकंदरा के मदरसा निजामिया पब्लिक हाई स्कूल में प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को इसरो के द्वारा सीधा प्रसारण दिखाने का कार्य किया गया। बच्चों ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग होते ही तालियां बजाकर खुशी जाहिर की और विद्यालय के डायरेक्टर द्वारा सभी बच्चों का मुंह मीठा कराया गया। विद्यालय में चंद्रयान-3 पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखने के लिए बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी बच्चों ने चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के समय तालियां बजा कर खुशियां मनाई।

Read More »

प्राथमिक विद्यालय सेहुडा में निपुण चौपाल का आयोजन, 27 बच्चे पुरस्कृत

संतकबीरनगर। गुरुवार को सेमरियावा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सेहुड़ा के परिसर में निपुण चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल का शुभारंभ ग्राम प्रधान अफजाल अहमद द्वारा किया गया। निपुण चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी सेमरियावा आशीष कुमार सिंह द्वारा निपुण चौपाल को लेकर कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों व अभिभावकों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। नोडल शिक्षण संकुल अब्दुल रहीम ने पढ़ाई करने के लिए बच्चों को प्रेरित करते हुए बताया कि आज के दौर में शिक्षा हमारे लिए अति आवश्यक है। वही खंड शिक्षा अधिकारी निपुण चौपाल में उपस्थित अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय अवश्य भेजें साथ ही घर पर पढ़ने के लिए उन्हें प्रेरित करें जिससे शिक्षित होकर बच्चे बेहतर मुकाम हासिल कर सके।

Read More »

ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति ने सौंपा मांग पत्र

संतकबीरनगर। गुरुवार को ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडे के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र खंड विकास अधिकारी को सौंपा, मांगें पूर्ण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ग्राम पंचायतों में मनरेगा सहित विभिन्न विकास कार्यों को मूर्त रूप देने में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम रोजगार सेवकों ने शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र खंड विकास अधिकारी को सौंपते हुए जल्द से जल्द संगठन की मांगों को पूर्ण करने की मांग की, अन्यथा की स्थिति में सभी जनपदों में वृहद आंदोलन की चेतावनी दी।

Read More »

आज हम चांद पर है।

सांप और साधुओं का देश कहा जाने वाला भारत आज स्पेस टेक्नोलॉजी में दुनिया के ताकतवर देशों के साथ खड़ा है। भारत चंद्रयान-3 मिशन के साथ चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया है। चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान का रोवर चांद की सतह का अध्ययन करेगा और यह लैंडर के अंदर बैठकर गया है। लैंडर के मिशन की पूरी अवधि एक चंद्र दिवस की रहने वाली है, जो पृथ्वी के 14 दिन के बराबर है। पिछली बार क्रैश लैंडिंग हुई थी। पर इस बार अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चांद की सतह पर लैंड करने वाला चौथा देश बन गया है। स्पेस के क्षेत्र में हमारी विशेषज्ञता में जबर्दस्त इजाफा हुआ है। भारत के चंद्रयान-3 को सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता से भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश तो बना ही है साथ ही दक्षिणी ध्रुव के इलाके में लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

Read More »