Sunday, September 15, 2024

मातृ वंदना योजना में पंजीकरण अभियान का आखिरी दिन आज

फिरोजाबाद। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा के पालन पोषण के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना लागू की गई थी। उसके पंजीकरण की आज अंतिम तिथि है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रामबदन राम का कहना है कि उक्त योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए गर्भवती महिलाएं अपना पंजीकरण आठ दिसम्बर तक करा लें। जिसके तहत मॉ को अपनी व शिशु की देखभाल के लिए पांच हजार रू. की सहयोग राशि प्रदान की जायेगी। तथा दूसरी शिशु बालिका होने पर एक मुश्त छह हजार रू. की धनराशि प्रदान की जायेगी।

Read More »

नौ दिसंबर तक सभी छूटे युवा मतदाता सूची में जुड़वाएं नामः हिमांशु शर्मा

फिरोजाबाद। सैलई रोड पर स्थित जन आधार कल्याण समिति के द्वारा सी.एल.सी.एल. जू.हा. स्कूल सैलई में मतदाता जागरूकता कार्यशाला आयोजन किया गया। कार्यशाला में वक्ताओं ने युवा मतदाताओं को नौ दिसम्बर तक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर जिला जज यजुवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुसार देश में नियमित, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव आयोजित करने का अधिकार निर्वाचन आयोग को प्राप्त है। कोई भी नागरिक जिसकी उम्र 18 वर्ष या इससे ज्यादा हो, मतदान करने के लिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। ईएलसी के सहायक नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा ने सभी महिलाओं एवं युवाओं से कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 27 अक्तूबर से 9 दिसंबर तक चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र नागरिक जिनकी आयु एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी होगी और नागरिक संबंधित क्षेत्र का निवासी होगा, ऐसे सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करने के लिए नौ दिसंबर तक प्रारूप 6 पर दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।

Read More »

कांग्रेसियों ने किसानों की समस्या को लेकर प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा है। जिसमें उ.प्र. में रवि की फसल की बुवाई के लिए खाद, उर्वरक, डीएपी की भारी कमी से परेशान किसानों की समस्या के तत्काल समाधान कराएं जाने की मांग की गई। साथ ही डी.ए.पी.की कीमत में वृद्धि को वापस लेने की माँग सरकार से की है। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक मंडल के किसान रवि की फसल की बुवाई के लिए खाद, उर्वरक, डीएपी की आवश्यकता के कारण सहकारी समितियों के केंद्र के बाहर सुबह से शाम तक लंबी लाइनों में खड़े रहते हैं किंतु उनको खाद और उर्वरक, डीएपी उपलब्ध नहीं हो रही है।

Read More »

जिलाधिकारी ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर स्मारिका पुस्तक का किया विमोचन

फिरोजाबाद। गुरूवार को जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर स्मारिका पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी फिरोजाबाद, कैप्टन आशीष मित्तल द्वारा जिलाधिकारी के फ्लैग लगाया।
सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सशस्त्र बलों के कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति प्रशंसा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा की आज का दिन हमें राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा के लिये सशस्त्र बलों के प्रति हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाता है और हमें उनके साथ अपने एक जुटता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर ऐसे लोगों से सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में उदारतापूर्वक योगदान देने का अनुरोध किया गया।

Read More »

नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय में लगी आग

फिरोजाबाद। नगर के सुभाष तिराहा स्थित नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की प्रथम तल स्थित स्वच्छ भारत मिशन के कार्यालय में गुरूवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से उठे काले धुएं से वहॉ मौजूद लोगों में हलचल पैदा हो गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग कर्मियों ने ही अपने अधिकारियों को आग लगने की सूचना दी। आग लगने के कुछ समय बाद ही फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मियों ने कुछ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन जब तक रखे कम्प्यूटर, फर्नीचर, एलईडी टीवी के अलावा महत्वपूर्ण दस्तावेज आग में जलकर खाक हो गए। आग लगने का मुख्य कारण सार्ट शर्किट बताया जा रहा है। वहीं संबंधित अधिकारी आग लगने के मुख्य कारण को जनाने में जांच में जुटे है।

Read More »

एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज़ 2023 का हुआ समापन

नोएडा। एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज़ 2023 का समापन आज नोएडा में एनटीपीसी के पावर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (पीएमआई) में आयोजित एक शानदार समापन समारोह में हुआ। समापन समारोह में छह प्रतिष्ठित प्रबंधन और इंजीनियरिंग संस्थानों उस्मानिया विश्वविद्यालय, आईआईएम बोधगया, आईआईएम अहमदाबाद, आईआईएम इंदौर, एफएमएस दिल्ली और आईआईएम कोलकाता के प्रतिभाशाली छात्र-छात्रायें एक साथ आए।
उस्मानिया विश्वविद्यालय की सानेया रफीक और सानिया महरीन कड़ी प्रतिस्पर्धा में विजयी रहीं और उन्हें 50,000 रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। दूसरा पुरस्कार में 30,000 रुपये का पुरस्कार आईआईएम कोलकाता के पीयूष केदला और अर्नब मंडल को प्राप्त हुआ।

Read More »

अनियंत्रित टेम्पो व बाइक की टक्कर, दो घायल

महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र महराजगंज के वसालत नगर (चंदापुर) के पास एक तेज रफ्तार टेंपो ने अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक देशराज पुत्र शिवबालक उम्र 22 वर्ष, आंसू पुत्र भोला उम्र 23 वर्ष निवासी डोमापुर थाना महराजगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक द्वारा बताया गया कि घायल युवकों को इलाज के लिए लाया गया था। जिनका प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Read More »

भाजपाईयों ने डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

फिरोजाबाद। डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा रसूलपुर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी ब्रज बहादुर, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान महापौर कामिनी राठौर, विधायक टूंडला प्रेमपाल सिंह धनगर, ओमप्रकाश वर्मा, राधेश्याम यादव, अंकित तिवारी, डॉ एसपी लहरी, अनुपम शर्मा आदि मौजूद रहे।

Read More »

विकसित भारत संकल्प यात्रा में देश को विकसित बनाने का लिया संकल्प

फिरोजाबाद/सिरसागंज। गांव गढ़सान में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल और प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कायर्क्रम से पूर्व मुख्य अतिथि और मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण और साफा बांध कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। जिसके लिए अब देश के अंदर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में बुधवार को सिरसागंज के गांव गढ़सान में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने प्रधानमंत्री के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को बताया। उन्होंने किसान सम्मान निधि, उज्जवला, आयुषमान सहित अनेक लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में गरीब, मजदूर, व्यापारी, युवा सहित सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिससे हमारे देश का हर वर्ग तरक्की करे।

Read More »

नारी सशक्तिकरण कर्मयोगी सम्मान समारोह में 101 कर्मयोगी हुए सम्मानित

फिरोजाबाद। प्रमुख स्वयंसेवी संस्था पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय फाउंडेशन के द्वारा स्व. बीएल कबीरपंथी की जयंती के अवसर पर छदामी लाल जैन मंदिर के पुस्तकालय हाल में आयोजित कर्मयोगी नारी सशक्तिकरण सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले 101 कर्मयोगियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामबदन राम ने सभी कर्मयोगी को पीत पट्टिका पहनाकर, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद प्रोफेसर ओमपाल सिंह निडर एवं संचालन भगवानदास शंखवार ने किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामबदन राम ने बीएल कबीरपंथी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

Read More »