Friday, September 20, 2024
Breaking News

राधारानी किया गया श्रंगार, सजाया भव्य फूल बंगला

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में वृषभान दुलारी राधा रानी का जन्मोत्सव हर्षाेल्लास व धूमधाम से मनाया गया। शहर के प्रमुख मंदिरों में राधारानी का पंचामृत से अभिषेक कर श्रंगार किया गया। वहीं भव्य फूल बंगला सजाया गया। जो कि अलग ही छटा विखेर रहा था। महिलाओं ने उपवास रखकर राधारानी का पूजा आराधना की।
सदर बाजार जीवाराम चौक स्थित राधा कृष्ण मंदिर में वृषभान दुलारी राधारानी का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। पं. विजय उपाध्याय ने राधारानी का अभिषेक किया। समाजसेवी अभिषेक, हरेंद्र बंसल, अन्नू बंसल ने राधारानी का पंचामृत से अभिषेक किया। वहीं मंदिर महंत ने राधारानी को पोशाक धारण कराकर श्रंगार किया। सांयकाल चार बजे मंदिर में महिलाओं द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंदिर प्रांगण राधे-राधे के जयकारों से गुजायमान हो रहा। पूरे मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी विद्युल झालरों एवं फूलों से सजाया गया।

Read More »

यूथ कांग्रेस के चुनाव की प्रक्रिया शुरू नामांकन की अंतिम तिथि 29 सितम्बर

फिरोजाबाद। युवा किसी भी पार्टी की रीढ़ की हड्ड़ी होती है। इसी का ध्यान में रखते हुए यूथ कांग्रेस के चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसके नामांकन की अंतिम तिथि 29 सितंबर है। जिसमें प्रत्येक सदस्य चार वोट डालेगा। जो कि एक प्रदेश अध्यक्ष, दूसरा प्रदेश महासचिव, तीसरा जिलाध्यक्ष और चौथा विधानसभा अध्यक्ष के लिए वोट करेंगा। यह बात कांग्रेस के पार्टी के जिला कार्यालय पर कोऑर्डिनेटर व प्रभारी यूथ कांग्रेस जोन आगरा के राजकुमार यादव ने कही।
जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि यूथ कांग्रेस कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्ड़ी होती है। इसमें बने हुए कार्यकर्त्ता सदैव पार्टी के हितों की रक्षा करते हैं। यूथ के मजबूत होने से जिले में कांग्रेस को बल मिलेगा।

Read More »

किशोरियों को एनीमिया मुक्त करेगी उमंग

फिरोजाबाद। महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत किशोरियों को एनीमिया मुक्त करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उमंग अभियान का शुभारंभ किया गया।
जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर सिविल लाइंस पर हुए आयोजन में सीडीओ दीक्षा जैन ने कहा कि किशोरियों को एनीमिया मुक्त करने का लक्ष्य तय करते हुए यह विशेष अभियान उमंग का संचालन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम न्याय पंचायत, वार्ड स्तर पर एनीमिया टेस्टिंग व मासिक धर्म स्वच्छता की जागरूकता हेतु किए जाएंगे। साथ ही एनीमिया टेस्टिंग में सेनेटरी नैपकिन व एनीमिया से सम्बन्धित दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलप्रीत कौर ने कहा कि एनीमिया से महिलाओं में कई प्रकार की समस्याएं हो जाती हैं। एनीमिया हो जाने पर शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने लगती है जिससे शरीर में कमजोरी व सर दर्द रहना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Read More »

समाजसेवी संस्था ने मेडिकल कॉलेज में टिन शेड लगवाया

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति के द्वारा स्वशासी मेडिकल कॉलेज में टिन शेड लगवाया गया।
जिसका शुभारम्भ प्रधानाचार्य डॉ बलबीर सिंह और सीएमएस डॉ नवीन जैन द्वारा फीता काटकर एवं शिलान्यास पट्टिका का अनावरण प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर सौम्य चौहान, यूनिट डायरेक्टर अनु बंसल ने किया। अध्यक्षा पूनम गुप्ता ने बताया कि यह 1100 स्क्वायर फीट टिन शेड मेडिकल कॉलेज परिसर में लगवाया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य मेडीकल कॉलेज में उपचार कराने आने वाले मरीजों की असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें बरसात, धूप से बचाने के लिए प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया है।

Read More »

आयुष्मान कार्ड शिविर का शुभारम्भ

फिरोजाबाद। गरीओं के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना एक मील का पत्थर साबित हो रही है। गरीब लोग पांच लाख तक का अपना इलाज किसी भी प्राइवेट व सरकारी अस्पताल में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के अंतर्गत मुफ्त करा सकते है। इसी को ध्यान में रखते हुए सदर विधायक मनीष असीजा की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन नगर के एनसीएल इंटर कॉलेज सैलई पर किया गया। शिविर में गरीब एवं मध्य वर्गीय परिवार के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवायें गये।

Read More »

उत्तम सत्य धर्म की हुई आराधना

फिरोजाबाद। राजा का ताल स्थित अतिशय क्षेत्र श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर दस लक्षण महापर्व की बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जिसमें उत्तम सत्य धर्म की आराधना की गई।
सर्वप्रथम प्रातः छह बजे पीत वस्त्र धारी इंद्र ने श्रीजी को पनडु्कशीला पर विराजमान करके अभिषेक किया। इसके पश्चात शांति धारा की गई। उसके पश्चात भगवान की समक्ष बड़े भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की गई। भगवान पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।

Read More »

हवा भी रुख बदलेगी

हवा भी रुख बदलेगी
मेरे हौसलों के सामने ,
हवा भी रुख बदलेगी।
दुश्वारियां कितनी भी आए,
यह जज़्बा मगर न बदलेगा।
आज भी न्याय में है शक्ति,
अन्यायी खुद पानी भरेगा ।
ऐ कमज़ोर समझने वालों,
मेरी शक्ति का है अंदाज़ा।
मैं मुई ख़ाल की धौंकनी,
तुझको जला राख कर दूंगी।
मुझे कुम्हार की चाक समझ
हर रूप में ढ़ालना है पता ।

Read More »

जमीनी विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या

महराजगंज, रायबरेली। मामला कोतवाली क्षेत्र महराजगंज के पूरे गुरुदत्त सिंह मजरे ज्योना गांव का है जहां शनिवार की सुबह एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि उसे बचाने पहुंचे उसके बेटे को अधमरा कर दिया गया। आरोप है कि तीन सगे भाइयों ने घटना को अंजाम दिया।
घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ महराजगंज इंद्रपाल सिंह ने घटनास्थल की पड़ताल की। कोतवाली क्षेत्र महराजगंज के पूरे गुरुदत्त सिंह मजरे ज्योना गांव निवासी लाल बहादुर पाल 65 सुबह नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उसकी विपक्षियों से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला बोलकर बुजुर्ग लाल बहादुर को लहूलुहान कर दिया। पिता को बचाने पहुंचे उसके बेटे राजेश 35 वर्ष को भी पीटकर जख्मी कर दिया गया। ग्रामीणों द्वारा लाल बहादुर को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक लाल बहादुर का गांव के ही कुछ लोगों के साथ लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में विपक्षी तीन सगे भाइयों ने हमला बोलकर लाल बहादुर की हत्या कर दी।

Read More »

उप मुख्यमंत्री ने किया विशेष शाखा अभिसूचना परियोजना का निरीक्षण

बागपत। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद का एक दिवसीय दौरा किया। उन्होंने निर्माणधीन परियोजना विशेष शाखा अभिसूचना विभाग के पुलिस लाइन परिसर में श्रेणी ए के दो एवं टाइप बी श्रेणी के चार आवासों का निरीक्षण किया। यह परियोजना 3 करोड़ 85 हजार की है जिसे प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इसमें कार्य फिनिशिंग की ओर चल रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा कहा कार्यदाई संस्था मनोयोग से कार्य करें। किसी भी कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रयास किया जाये कि परियोजना समय अंतर्गत विभाग को हैंड ओवर हो जाए।

Read More »

व्यापारियों ने थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन

रायबरेली। व्यापारियों की समस्याओं के कई निस्तारण व उनकी समस्याओं को अनसुना कर मुकदमा न दर्ज करने को लेकर चौहान गुट टीम के प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान ने व्यापारियों के उत्पीड़न के मामले में नसीराबाद थाने का घेराव/ धरना प्रदर्शन करने हेतु बीते दिन पुलिस कप्तान को ज्ञापन देते हुए अवगत कराया था। इसी के क्रम में आज सैकड़ो व्यापारियों के साथ चौहान गुट की टीम नसीराबाद थाने के अंदर पहुंची, जैसे ही धरना प्रदर्शन शुरू हुआ।
चौहान गुट के प्रदेश मीडिया प्रभारी एस.के. सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जब आज सैकड़ो व्यापारियों के साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जी.सी. सिंह चौहान की टीम नसीराबाद थाने के अंदर पहुंची और धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। इस पर तत्काल थानेदार ने कार्यालय में सभी पदाधिकारियों को अंदर बुलाकर सम्मान के सभी शर्ताे को मानते हुए व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण का आश्वाशन दिया, इसके साथ ही मुकदमा भी दर्ज करने का आदेश देते हुए तत्काल उसकी कॉपी व्यापारी नेता को सौंप दी गयी।

Read More »