Saturday, September 21, 2024
Breaking News

लोधी, निषाद, कश्यप, बिंद समाज के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय लोधी महासभा के तत्वाधान में लोधी, निषाद, कश्यप, बिंद समाज के लगभग 100 मेधावी छात्र-छात्राओं को आसफाबाद स्थित अन्नू धर्मशाला में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सभापति पंचायती राज समिति राज्यमंत्री उ.प्र. व एटा सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा (डेविड) ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्प अर्पित कर किया। उन्होने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा बच्चे हमारे देश का भविष्य है। यह देश को आगे ले जाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम की संयोजिका प्रमुख समाजसेविका राजकुमारी वर्मा ने बच्चों को जीवन में अग्रसर होने के लिए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

Read More »

ट्रक ने बाइक सवार दंपति की रौंदा, मौत

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से शवों की शिनाख्त की गई है। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
रविवार सुबह थाना मक्खनपुर क्षेत्र के नया बाईपास सीएनजी पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति और पत्नी की मौत हो गई। हादसे के जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। वहीं इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। शवों की तलाशी लेने पर उनके पास मिले आधार से उनकी पहचान 26 वर्षीय पंकज उर्फ पिंकू राजपूत निवासी लोहचा जलेसर एटा और संगीता पत्नी पिंकू राजपूत के रूप में हुई।

Read More »

आप ने किया बुल्डोजर आहुत यज्ञ

मथुरा । आम आदमी पार्टी ने भाजपा की बुल्डोजर नीति का विरोध किया है। आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर बुल्डोजर आहुत यज्ञ का आयोजन किया। जिसमें हवन कुण्ड में बुल्डोजर के नाम की आहुति देकर आप के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की बुल्डोजर नीति का विरोध किया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी अश्वनी कुमार मिश्र ने कहा कि भाजपा की बुल्डोजर नीति केवल गरीब लोगों के सपनों को चकनाचूर करने का काम कर रही है। जिससे कई गरीब लोग बेघर हो रहे हैं। आप जिलाध्यक्ष चौधरी भगत सिंह ने कहा कि बीजेपी की बुल्डोजर नीति ने कई लोगों की जान ली है। मुख्यमंत्री केवल जनता में अपना डर बनाये रखने के लिए लोगों पर जुल्म कर रहे हैं।

Read More »

उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी की अध्यक्षता में छोटा चौराहा बाजार समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें राज प्रकाश गुप्ता राजा को अध्यक्ष, नितिन सिंघल बिट्टू को मंत्री नितिन, उदित गर्ग मानू को जिला उपाध्यक्ष, प्रांजल पोरवाल को उपाध्यक्ष, अर्पित जैन, कन्हैया गोयल, मोनू, प्रकाश परिहार, सौरभ अग्रवाल को बाजार समिति का सदस्य घोषित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, भरत गोयल, विकास जैन, अंकित अग्रवाल, आशीष गुप्ता, तुषार शर्मा, शोभित गौर, हर्ष प्रताप ठाकुर, संजय बंसल टिल्लू आदि मौजूद रहे।

Read More »

श्री कृष्ण कन्हाई की चित्रकारी देख चीफ सेक्रेटरी बोले ’अद्भुत’

मथुरा। नंदनवन स्थित कान्हा आर्ट गैलरी में चित्रकारी को निहारते हुए यूपी के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र मंत्रमुग्ध हो गए। चित्रकारी की प्रशंसा करते हुए बोले यह अद्भुत है। आर्ट गैलरी में लगे चित्रों को देखने के दौरान वह ठहर जाते और धीरे से आगे बढते, मानो वह चित्रों में कहीं खो गए हों। इस दौरान पद्मश्री कृष्ण कन्हाई ने उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी दुर्गाशंकर मिश्र को कृतियों के बारे में गहराई से बताया, इस दौरान दुर्गाशंकर मिश्र में कई बार जिज्ञासा भी जाहिर करते रहे। चीफ सेक्रेट्री दुर्गा शंकर मिश्रा ने वृंदावन में विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए।

Read More »

कूटू की पकोड़ी खाकर वृंदावन, रॉल में बिगडी लोगों की तबीयत

मथुरा। कूटू की पकोड़ी खाने से एक मोहल्ले के दर्जन भर से महिला पुरुष बीमार हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी की हालत में सुधार बताया गया है। घटना शहर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के बिरला मंदिर के पास की है। थाना जैंत क्षेत्र के राल गांव में भी दर्जनभर लोगों में फूड प्वाइजनिंग की शिकायत मिली। स्वास्थ्य विभाग ने यहां से सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल मथुरा पर भर्ती कराया है।
रविवार की सुबह थाना गोविंद नगर के लक्ष्मी नगर क्षेत्र में देर रात उस समय लोगों में अफरा तफरी मच गई, जब महाशिवरात्रि पर्व पर घर में बनाए गए कूटू के आटे के पकोड़े खाकर महिला पुरुषों की अचानक तबीयत खराब होने लगी, जिसके चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया और देखते ही देखते आसपास के महिला पुरुषों की तबीयत खराब होने लगी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

Read More »

ब्रह्माकुमारी केंद्र पर धूमधाम से मनाया शिव महोत्सव

मथुरा। महाशिव रात्रि पर्व पर कस्बा के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र पर शिव जयंती का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रभात फेरी निकाली गई। ब्रह्माकुमार भाई बहनों ने अद्भुत सुंदर झांकियां सजाई जो आकर्षण का केंद्र रहीं। महोत्सव पर्व पर वक्ताओं ने बताया कि कलयुग समाप्ति की ओर है। सतयुग आने वाला है। आने वाली पीढ़ी को स्वर्ग के देवी देवता लक्ष्मी नारायण को दिखाया। साथ ही दर्शाया गया कि संगम युग पर किस प्रकार ब्रह्माकुमारी अपने ज्ञान रत्नों से सबको महका रही हैं तथा मनुष्य जीवन के पांच विकारों को किस प्रकार नष्ट किया जा सकता है। शाम को सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम किया गया। संयोजक राजयोगिनी बहन बीके दुर्गेश लता रहीं । बहन दुर्गेश लता ने बताया कि हमारी इच्छाएं हमारी समस्याएं हैं। यदि हमने अपनी इच्छाओं को समाप्त कर दिया तो हमारी समस्याएं भी समाप्त हो जाएंगी। इस मौके पर मथुरा से आए हुए आचार्य बीके बृजमोहन, बीके केशकली व अन्य बीके भाइयों ने उत्सव में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Read More »

इलेक्ट्रॉनिक बस ने मारी चार पहिया वाहन में टक्कर, हुआ हंगामा

⇒शनिवार की देर रात्रि को मथुरा वृंदावन मार्ग पर लगा जाम
मथुरा। शनिवार की देर रात्रि को मथुरा वृंदावन मार्ग पर दौड़ने वाली इलेक्ट्रॉनिक बस और वृंदावन के निवासी की कार में हुई टक्कर के कारण आधे घंटे तक जाम लगा रहा। मिली जानकारी के अनुसार मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित रामकिशन मिशन हॉस्पिटल के समीप इलेक्ट्रॉनिक बस चालक ने वृंदावन निवासी एक युवक की चार पहिया वाहन में टक्कर मार दी। जिसके बाद चार पहिया वाहन ने बस के आगे गाड़ी लगाकर बस चालक से बात करने की कोशिश की, लेकिन बस चालक चार पहिया वाहन स्वामी को उल्टा सीधा कहने लगा। दोनों लोगों के बीच में हंगामा हो गया और मथुरा वृंदावन मार्ग पर चल रहे कई सारे वाहन रुक गए और हंगामे के विषय में जानकारी करने लगे। वही आपको बता दें, कि इलेक्ट्रॉनिक बस चालक ने मथुरा वृंदावन मार्ग पर दौड़ रही कई और सारी बसों को भी रोक लिया और जाम लगा दिया।

Read More »

एक माह से पानी नहीं आने से ग्रामीण परेशान, पैसा इकट्ठा कर कर रहे व्यवस्था

सुमेरपुर, हमीरपुर। बीहड़ों में आबाद सुरौली बुजुर्ग में पेयजल लाइन चोक हो जाने से 1 माह से जलापूर्ति नहीं हो रही है। शिकायत के बाद समस्या का समाधान न होने से परेशान ग्रामीणों ने आपस में चंदा एकत्र करके कार्य शुरू कराया है।
सुरौली बुजुर्ग निवासी योगेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, अवधेश, छोटेलाल, मेवालाल, राम कुमार, बाबूलाल, जमाने, झल्लू आदि ने बताया कि पिछले एक माह से रहुनिया के पास पाइप लाइन चोक है। इससे आधे गांव में जलापूर्ति नहीं हो रही है। बस स्टॉप, पुलिस चौकी आदि की तरफ बसी आबादी पेयजल के लिए परेशान है। लोग यमुना नदी से पानी लाकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने 1076 में कॉल करके शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। तब थक हार कर आपस में चंदा करके पाइपलाइन ठीक कराने का कार्य शुरू कराया है।

Read More »

रुद्राक्ष का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लखनऊ/अमेठी। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने आरआरपीजी कॉलेज अमेठी में जल बिरादरी अमेठी द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय जल विमर्श कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने सर्वप्रथम इस आयोजन के लिए जल बिरादरी अमेठी एवं विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद दिया एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने तीन-चार साल पहले जल संकट की समस्या को देखते हुए कहा था कि हमें जल की एक-एक बूंद को संजोना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल संकट को देखते हुए सरकार ने अनेक योजनाएं, कार्यक्रम संचालित किए हैं जिनमें अमृत सरोवर, नदियों की साफ-सफाई, चेकडैम का निर्माण एवं नदियों, तालाबों का जीर्णोंद्धार सहित अनेक कार्य जल संरक्षण के लिए कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जल उपयोग दक्षता को बढ़ाने एवं भूमिगत जल के दोहन को कम करने के लिए ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ योजना संचालित की गई है, जिसके अंतर्गत ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई संसाधनों का वितरण किया जा रहा है, इससे 30 से 70 प्रतिशत पानी की बचत के साथ-साथ लागत में कमी एवं लाभ में वृद्धि हो रही है।
उन्होंने जल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल ही जीवन है जल के बिना जीवन संभव नहीं है। जल संरक्षण के लिए आवश्यक है कि हम ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं, प्लास्टिकध्पॉलीथिन का प्रयोग बिल्कुल न करें, अधिक से अधिक वर्षा जल को तालाबों में संरक्षित करें, जिससे भूजल स्तर में सुधार हो सके।

Read More »