Saturday, September 21, 2024
Breaking News

यातायात पुलिसकर्मियों के खिलाफ निकाला मार्च

⇒कार्यवाही नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
मथुरा, श्याम बिहारी भार्गव। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन एवं भारतीय किसान यूनियन टिकैत महानगर ने संयुक्त रूप से यातायात पुलिस के खिलाफ मार्च निकाला। संगठनों का आरोप है कि यातायात पुलिस द्वारा मथुरा जनपद में नागरिकों के साथ अभद्रता की जा रही है। इन लोगों ने दोषी यातायात पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग भी की। कृष्णा नगर बिजली घर पर उप जिलाधिकारी प्रीति जैन को नगर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक यातायात के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश कुमार राही ने संयुक्त रूप से किया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान, निवर्तमान जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी ने संयुक्त रूप से किया।

Read More »

न्यायालय ने दिया शाही ईदगाह के अमीन सर्वे का आदेश

⇒अदालत में अगली सुनवाई 20 जनवरी को होगी
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। सिविल जज सीनियर डिवीजन तृतीय की अदालत ने हिन्दू सेना के दावे पर सुनवाई करते हुए शाही ईदगाह मस्जिद का अमीन सर्वे कराने का आदेश दिया है। वहीं इस की रिपोर्ट न्यायालय में बीस जनवरी तक पेश करनी होगी। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद के मामले में हिंदू सेना के दावे पर सिविल जज सीनियर डिवीजन (तृतीय) की अदालत ने ईदगाह का अमीन सर्वे करने का आदेश किया है। यह उसी तर्ज पर है जिस तरह से वाराणसी में ज्ञानवापी के मामले में कोर्ट ने आदेश दिया था। बृहस्पतिवार को इस पर प्रतिवादियों को नोटिस जारी होने थे, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 20 जनवरी की तारीख तय की है। सर्वे दो जनवरी से होगा। हिंदू पक्ष का दावा है कि शाही ईदगाह में स्वास्तिक का चिन्ह, मंदिर होने के प्रतीक के साथ मस्जिद के नीचे भगवान का गर्भगृह है। पक्षकार मनीष यादव और वकील महेंद्र प्रताप ने कहा कि शाही ईदगाह में हिंदू स्थापत्य कला के सबूत मौजूद हैं। ये वैज्ञानिक सर्वे के बाद सामने आ जाएंगे। अर्जी मथुरा के जिला अदालत में एक साल पहले दाखिल की गई थी। वादी के अधिवक्ता शैलेश दुबे के मुताबिक आठ दिसंबर को अदालत के समक्ष पूरा मामला रखा। अदालत ने उसी दिन केस को दर्ज कर लिया था और अमीन रिपोर्ट के आदेश कर दिए हैं। इस संबंध में 22 दिसंबर को अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। अब 20 जनवरी तक अमीन को ईदगाह की रिपोर्ट अदालत में पेश करनी होगी।

Read More »

खाद्य सुरक्षा विभाग का प्रतिष्ठानों पर छापा

⇒सॉस, केक, रंगीन मूंगफली के नमूने जांच को भेजे
⇒बिना लाइसेंस के चलती मिली डेयरी,
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त डॉ गौरी शंकर के निर्देशन में छाता थाना अंतर्गत हाईवे गिन्नी फैक्ट्री के सामने संचालित अवैध डेयरी पर पुलिस बल के साथ छापा मारा गया। निरीक्षण के उपरांत संदेह होने पर दूध के दो सैंपल जांच के लिए संग्रहित किए गए। डेयरी यूनिट पर उपस्थित केयरटेकर लाइसेंस नहीं दिखा सके साथ ही डेयरी प्लांट को बंद करने के निर्देश दिए गए। शाहपुर गड़ाया गांव में संचालित काशी भोग फ्लोर मिल का निरीक्षण कर आटा का एक नमूना संग्रहित किया गया साथ ही फ्लोर मिल संचालक को स्वच्छता के साथ फ्लोर मिल्स संचालित करने के निर्देश दिए गए। टीम द्वारा मसानी रोड स्थित मिडलैंड कंपाउंड मैं संचालित मधुरम बेकरी का निरीक्षण के उपरांत संदेह होने पर जैम जेली तथा पिस्ता के रूप में प्रयुक्त होने वाली रंगीन मूंगफली का एक एक नमूना संग्रहित किया।

Read More »

मुख्य सचिव ने तकनीकी सहायकों से अपने कार्य एवं दायित्वों का निवर्हन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करने का किया आवाहन

लखनऊ। रहमानखेड़ा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में मुख्य सचिव ने कृषि विभाग में नवनियुक्त एवं प्रशिक्षणाधीन तकनीकी सहायकों को संबोधित किया।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने तकनीकी सहायकों से अपने कार्य एवं दायित्वों का निवर्हन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि आप सभी ने प्रतियोगितात्मक परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करके यहां पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। आप सभी लोक सेवक हैं, जनता की सेवा करना आपका परम कर्तव्य है। उ0 प्र0 सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए, कृषि उत्पादन में वृद्धि तथा किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिये पूर्ण योगदान देना होगा।
उन्होंने कहा कि आज हमारा देश बदल रहा है। उत्तर प्रदेश में कृषि का क्षेत्र पूरी तरह से टेक्नोलॉजी को आत्मसात् कर चुका है। सभी कृषि क्षेत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा रहा है। डिजिटाइजेशन के माध्यम से हर एक खेत को आसानी से देखा जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को अवगत कराया जाए। पानी के दोहन की बचत के लिए किसानों को शिक्षित किया जाये तथा किसानों को ड्रिप सिंचाई के लाभ के बारे में बताया जाए। इसके साथ ही किसानों को उत्पादन और रिटर्न बढ़ाने के लिए उपलब्ध उन्नत किस्मों और तकनीकों के बारे में जागरूक किया जाए। रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अंधाधुंध उपयोग को कम करके उन्हें प्राकृतिक खेती में बदलने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

Read More »

शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे

फिरोजाबाद। सुहागनगरी के शिक्षण संस्थानों में क्रिसमस डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें नन्हें-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
शनिवार को एस.एच.जे. मॉडर्न स्कूल में क्रिसमस डे पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें नन्हें मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढकर प्रतिभाग किया। वहीं बच्चें सेंटा क्लोज के परिवेश बहुत आकर्षण दिखाई दिए। जिंगल बेल की धुन पर बच्चे थिरकते दिखाई दिए। वहीं बच्चों ने क्रिसमस डांस, शो एंड तैल एक्टीविटी प्रस्तुत की। स्कूल के डारयेक्टर ओपी शर्मा ने बच्चों को यीशु मसीह की शिक्षा पर चलकर अच्छक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। सज्ञथ ही आपस में प्रेम और क्षमा का भाव रखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम स्वेता गुप्ता, रेनू गुप्ता, मिनाक्षी गुप्ता, अपूर्वा श्रीवास्तव, मोनिका जैन, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं किड्स कॉनर्र हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। छोटे-छोटे बच्चे सेंटा क्लॉज के परिवेश बहुत आकर्षण दिखाई दे रहे थे। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य रूपाली भटनागर एवं प्रशासक डा. मयंक भटनागर ने सभी बच्चों के साथ मिलकर क्रिसमस डे पर केक काटा तथा चॉकलेट एवं गिफ्ट प्रदान किए।

Read More »

दादा बनारसीदास चतुर्वेदी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाया 130 वां जन्मदिवस

फिरोजाबाद। उपजा प्रेस क्लब एवं माथुर चतुर्वेदी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में नगर के मूर्धन्य साहित्यकार व पत्रकार शिरोमणि पद्म भूषण पंडित बनारसीदास चतुर्वेदी का 130 वां जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पत्रकार बंधु व गणमान्य लोगों ने गांधी पार्क चौराहा स्थित दादा बनारसीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगर निगम मेयर नूतन राठौर ने कहा कि दादाजी ने पत्रकारिता को नए आयाम दिए। पत्रकारिता व साहित्य क्षेत्र में उनके द्वारा विश्व स्तर पर की गई सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता। सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि दादाजी विश्व विख्यात साहित्यकार पत्रकार थे। जिन्हें पदम विभूषण से सम्मानित कर शहर का गौरव बढ़ाया। दादा जी आज भी हम लोगों के बीच अजर अमर हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप चंद जैन एडवोकेट ने कहा कि दादा जी के फिरोजाबाद में प्रवास के दौरान शहीदों के परिवारों के लोग अक्सर मिलने आया करते थे। साहित्य के क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा याद रहेगा। उपजा प्रेस क्लब के प्रांतीय अध्यक्ष द्विजेंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि दादाजी ने फिरोजाबाद को अपनी साहित्यिक सेवाओं से अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। प्रवासी भारतीयों की समस्याओं को विश्व पटल पर लाकर समाधान कराया।

Read More »

दीपोत्सव के साथ हुआ उ.प्र. व्यापार मंडल का 50 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम शुभारम्भ

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का 50 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ सुभाष तिराहा स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समीप 250 दीपक जलाकर किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने कहा व्यापार मंडल द्वारा आज 50 वीं स्वर्ण जयंती के अवसर पर स्थानीय सुभाष पार्क में दीपोत्सव बनाकर व्यापार मंडल की 50 वीं वर्षगांठ समस्त व्यापारियों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। प्रांतीय मंत्री मदनलाल वर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल 50 वां स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ पूरे वर्ष बनाएगा। जिसका शुभारंभ आज दीपोत्सव कार्यक्रम कर किया गया। महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने कहा उ.प्र. व्यापार मंडल का 50 वां स्थापना दिवस के अवसर पर सुभाष तिराहे पर 250 दीपक जलाकर दीपोत्सव के रूप में मनाया गया है। जिसमें व्यापारियों ने बढ-चढ़कर भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया है।

Read More »

छात्राओं ने बनाए जी-20 सम्मेलन के लोगों के पोस्टर

फिरोजाबाद। सीएल जैन महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई एवं रोबर्स रेंजर्स की टीम द्वारा जी-20 सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
भारत द्वारा जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता प्राप्त करने पर सीएल जैन महाविद्यालय में एक जी-20 लोगों पोस्टर प्रतियोगिता आयोजन किया। जिसमें दस छात्राओं ने प्रतिभाग कर पोस्टर बनाए। कार्यक्रम अधिकारी पूजा त्यागी ने छात्राओं को जी-20 संगठन के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यवाहक प्राचार्य रश्मि झिंदल, डा. हेमलता यादव, डा. रविन्द्र सिंह, डा. दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे।

Read More »

हॉकी टीम के खिलाड़ियों द्वारा प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर डीएम ने सभी को दिया प्रशस्ति पत्र

जन सामना ब्यूरोः रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में माध्यमिक विद्यालय खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में किया गया। जिलाधिकारी ने सम्मान समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। जिला विद्यालय निरीक्षण ओमकार राणा ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि प्रदेश स्तर पर खेली गई प्रतियोगिताओं में रायबरेली जिले के 26 बच्चों ने प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर रायबरेली हॉकी टीम ने स्पोर्ट कॉलेज गोरखपुर को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिस पर जिलाधिकारी ने जनपद के खिलाड़ियों द्वारा प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी दौरान जिलाधिकारी ने चित्रकाला पोस्ट प्रर्दशनी में बच्चों द्वारा बने गए पोस्टर को देखकर उनकी प्रशांसा की तथा चित्रकला पोस्ट प्रदर्शनी में अच्छे पोस्टर का प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन भी किया।

Read More »

सीओ व कोतवाल ने जरूरतमंद व्यक्तियों को वितरित किये गये कम्बल

जन सामना ब्यूरोः लालगंज, रायबरेली। बढ़ती ठंड और कोहरे में पुलिस विभाग की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास में लगी रहती है। इसी बीच जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने जरूरतमंदों की मदद करके अपनी सेवा भाव को भी दर्शाया है। बता दें कि क्षेत्राधिकारी लालगंज महिपाल पाठक कोतवाल शिव शंकर सिंह के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर पुलिसिंग की व्यवस्था देख रहे थे कि इस दौरान उन्हें दो व्यक्ति दिखायी दिये जो कि ठण्ड से ठिठुर रहे थे और काफी परेशान थे। क्षेत्राधिकारी लालगंज महिपाल पाठक द्वारा दोनों व्यक्तियों को कम्बल व आवश्यक वस्त्र प्रदान किए गए साथ में उपस्थित कोतवाल शिव शंकर सिंह ने उन जरूरतमंदो को भविष्य में किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ने पर हरसम्भव मदद हेतु आश्वस्त किया।

Read More »