Tuesday, October 1, 2024

एक रात कन्हैया से बात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से मेला श्री दाऊजी महाराज के पाण्डाल में संयोजक भावना, सहसंयोजक बीके रानी बहन के सानिध्य में एक रात कैन्हया से बात प्रोगाम का आयोजन किया गया। जिसमें भरतपुर से आये रचना म्युजिकल ग्रुप द्वारा बहुत सुन्दर भजन संध्या, मयूर नृत्य, दीपनृत्य, ब्रज की फूलों की होली व बच्चों के सांस्कृतिक प्रोगाम, सादाबाद के सचिन अग्रवाल, बरेली की सिगंर निशा ने सारे माहौल का भक्तिमय कर सारे पाण्डाल को ब्रज के रास से सरोवर कर दिया। पाण्डाल प्रागंण मे सभी लोगों ने रात के 3 बजे तक समा बाधॅ कर रखी। बीके रानी बहन ने कहा एक रात कन्हैया के नाम ही नहीं हर रात हर दिन कन्हैया जी के साथ होगी। निकट भविष्य मे थोडे ही दिनों में सतयुग का आगमन होने जा रहा है।

Read More »

दशहरा पर शस्त्र पूजन के साथ होगा क्षत्रिय सम्मेलन

2017-09-09-09 SSP- nc 1सिकन्द्राराऊ, हाथरस, जन सामना ब्यूरो। क्षत्रिय समाज सेवा समिति की एक बैठक जितेन्द्र चैहान के आवास पर सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता रामवीर सिंह ने की। बैठक में 30 सितम्बर को होने वाले दशहरा पर्व को धूम धाम से मनाने के लिये चर्चा की गयी। तथा रूप रेखा तैयार की गयी। बैठक में उपस्थित लोगों ने दशहरा पर्व पर हवन, शस्त्र पूजन व क्षत्रिय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से जयपाल सिंह, देवेश सिसोदिया, जितेन्द्र सिंह, मुकेश , रंजीत पौरूष, भानू सिंह, बलवीर सिंह, लड्डू सिंह, राजेश नम्बरदार आदि लोग मौजूद थे।

Read More »

सीएचसी में हुआ मातृत्व सम्मान कार्यक्रम

सासनी, हाथरस, जन सामना ब्यूरो। आगरा अलीगढ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में पं. दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के उपलक्ष में प्रधानमंत्री मातृत्व सम्मान दिवस का अयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी मंडलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने दीप पं. दीन दयाल उपाध्याय के छबिचित्र के सामने दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण कर किया।
शनिवार को हुए कार्यक्रम के दौरान श्री शर्मा ने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय विलक्षण बुद्धि, सरल व्यक्तित्व एवं नेतृत्व के अनगिनत गुणों के स्वामी थे, तथा भारतीय राजनीतिक क्षितिज के इस प्रकाशमान सूर्य ने भारतवर्ष में समतामूलक राजनीतिक विचारधारा का प्रचार एवं प्रोत्साहन करते हुए सिर्फ ५२ साल क उम्र में अपने प्राण राष्ट्र को समर्पित कर दिए। अनाकर्षक व्यक्तित्व के और उच्च-कोटि के दार्शनिक थे किसी प्रकार का भौतिक माया-मोह उन्हें छू तक नहीं सका। दीनदयालजी एक राजनीतिक विचारक होने के साथ-साथ श्रेष्ठ साहित्यकार, अनुवादक व पत्रकार भी थे ।

Read More »

ढकपुरा के दीपक की सासनी में सहस्यमयी मौत

सासनी, हाथरस, जन सामना ब्यूरो। हाथरस के गांव ढकपुरा निवासी दीपक पुत्र चंदन सिंह की सासनी में रहस्यमयी मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने सर्पदंश के कारण मौत होने की तहरीर कोतवाली में दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम ढकपुरा निवासी दीपक(40) विजयगढ रोड स्थित शिवमंदिर पर अपने गुरू से मिलन आया था। दीपक का गुरू होतीलाल मंदिर पर ही रहता था। बताते हैं कि रात को गुरू चेला ने जमकर शराब पी। इसी दौरान वहां सर्प निकल आए। जिनसे गुरू चेला काफी देर तक खेले और सो गये। मौजूद लोगों ने बताया कि दीपक को किसी सर्प ने डंस लिया था। इसलिए मंदिर पर मौजूद गुरू उसकी झाडफूंक करता रहां। जिससे दीपक की मौत हो गई। रात को बाबा भी मंदिर पर ही सो गया। और सुबह मृतक की पत्नी कुसम को फोन से दीपक की मौत की सूचना दी।

Read More »

स्टेट बैंक गार्ड को बाइकर्स ने लूटा

सासनी, हाथरस, जन सामना ब्यूरो। सासनी स्टेट बैंक के गार्ड को इगलास रोड स्थित भट्टा के निकट अज्ञात बदमाशों ने लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने गार्ड के साथ मारपीट भी की। पीडित ने घटना की तहरीर अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में दी है।
पीडित राधेश्याम पुत्र रामखिलाडी निवासी बाजगढी के अनुसार वह शुक्रवार की देर शाम स्टेट बैक से अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर जा रहे थे। जैसे ही वह इगलास रोड स्थित भट्टा के निकट पहुंचे वैसे ही घात लगाए। अज्ञात बाइकर्स ने ओवरटेक कर उनकी बाइक को रोक लिया और हथियारों के बल पर उनकी जेब से दो हजार रूपये एक मोबाइल, तथा युवा होंडा बाइक एवं कमर में बंधी बैल्ट लूटकर ले गये। किसी प्रकार पीडित रात को कोतवाली तक आए और पुलिस को आपबीती बताई।

Read More »

योगाचार्य ने छात्रों को सिखाया योग

2017-09-09-08 SSP- skc 4 yoga⇒निरोगी रहने के लिए योग जीवित रहने के लिए धूम्रपान का त्याग जरूरी
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। योग गुरू बाबा रामदेव की प्रेरणा से योग सिखाने आये योगाचार्य अर्जुन राणा ने नगर के गोपीनाथ इंण्टर कालेज में सैकडों बच्चो को योेग क्रिया द्वारा निरोगी रहने की सलाह दी।
इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य श्री राजपूत ने कहा कि हरिद्वारा योग पीठ पतंजली से आये योगाचार्य अर्जुन राणा ने आज सुबह स्कूल के बच्चो को प्रार्थना के समय योग सिखाया। योग द्वारा निरोगी रहने के लिए प्रणायाम, के साथ कई योग क्रियों के बारे में जानकारी दी। योगाचार्य ने कहा कि देश भर में लगभग 20 हजार योगाचार्य जगह-जगह जाकर लोगो को योग करने के लिए सलाह देते है। योग क्रिया ही एक मात्र साधन है। जिससे लोग बिना बीमारी के कई वर्षो तक स्वास्थ्य जीवन जीकर अपने का निरोगी बना सकते है। योग शिविर के दौरान कालेज शिक्षकों के साथ सैकडों छात्र मौजूद थे।

Read More »

जमीनी विवाद के चलते व्यक्ति को मारी गोली

⇒पांच लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना बसई मौहम्मद पुर क्षेत्र के गांव नगला विनय में विगत रात्रि में एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में गोली लगने से बुरी तरह से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसको आगरा रैफर किया गया है।
थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र के गांव नगला विनय निवासी 55 वर्षीय रामहरी पुत्र ख्यालीराम विगत रात्रि में अपने घर पर सो रहा था। उसी दौरान अचानक गोली चलने की आबाज आयी। उसी दौरान रामहरी को गली शरीर से छू कर निकल गयी।

Read More »

सीएचसी पर लगाया महिला स्वास्थ्य शिविर

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को जसराना के सीएचसी पर महिला स्वास्थय शिविर लगाया। शिविर में आने वाली महिलाओं का रक्त परीक्षण करने के साथ उन्हें बीमारियों से बचाव के उपचार बताए।
इस मौके पर सीएचसी के डाक्टर एवं स्टाफ के साथ शिविर की संयोजिकं शशीकांता राजपूत, जिला महामंत्री राजीव गुप्ता, रतनपाल सिंह, डा. उम्मेद सिंह राजपूत, अरविंद राजपूत, अमलेश राजपूत, रजनी गुप्ता बबली राजपूत, लता राजपूत, प्रेमकुमारी चैहान आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More »

मारपीट की घटना में मां-बेटी सहित तीन लोग घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में मां-बेटी सहित तीन लोग घायल हो गये। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव खिडकी दरबाजा निवासी 54 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी रघुवीर सिंह व उसकी पुत्री कु0 बन्दना को गांव के ही अरविन्द , अनिल, अखिलेश मनोज आदि लोगो ने सरकारी समर से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों की माने तो उक्त लोग दबंग किस्म के है। सरकारी नल में समर लगाने के बाद गांव के लोगो को पानी नही भरने देते है। कई बार विभाग के लोगो को शिकायत की गयी है। लेकिन मामला जैसा का तैसा बना हुआ है।

Read More »

महिला को जहरखुरानी कर लूटा

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के मौहल्ला गढैया में एक महिला को जहरखुरानी बनाते हुए नगदी व आभूषण ले गये। पीड़ित महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के मौहल्ला गढैया निवासी 50 वर्षीय मीरा देवी पत्नी रामेश्वर अपने घर से बाजार किसी काम से जा रही थी। उसी दौरान मौहल्ले के पास ही कुछ लोगो ने जहरखुरानी का शिकार बनाते हुए उसके हजारेां की नगदी व सोने चांदी के आभूषण ले गये।

Read More »