Friday, September 20, 2024
Breaking News

बैंक और मंडी के आसपास पुलिस फोर्स तैनात करने की मांग

फिरोजाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल एसएसपी सौरभ दीक्षित से मिला और पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। जिसमें सिरसांगज में गल्ला मंडी के व्यापारी राकेश जैन के साथ हुई लूट की घटना का अनावरण करने के साथ ही बैंक और मंडी के आसपास पुलिस फोर्स तैनात करने की मांग की है।
महानगर अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी ने कहा कि सिरसागंज में गल्ला व्यापारी राकेश जैन के साथ दिनदहाड़े भरे बाजार में लाखों की जो लूट हुई है। यह बहुत दुर्भाग्य जनक है। इस घटना ने व्यापारियों में असुरक्षा की भावना पैदा हुई है। लुटेरों और गुंडो के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। मनचाहे वह किसी भी व्यापारी के साथ कहीं पर भी घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसका मतलब पुलिस का बदमाशों में खोफ खत्म हो गया है।

Read More »

बीएसए, डीआईओएस, प्राधिकरण कार्यालयों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, शिकोहाबाद फिरोजाबाद प्राधिकरण कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान संचालित पुस्तकालय में अध्ययनरत विधार्थीयों से वार्ता की। कार्यालय के समस्त पटल सहायकोें को पटल सम्बन्धित कार्य व आईजीआरएस संदर्भों का गुणवत्तापूर्ण व ससमय निस्तारित करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को जिलाधिकारी रमेंश रंजन जिला बेसिक कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। जहॉ उन्होंने निरीक्षण के दौरान प्रत्येक पटल का निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारियों से उनके कार्याें का ब्यौरा लिया। वहीं जिला समन्वयक अनिल कुमार के पटल सम्बन्धित प्रगति का विवरण लेते हुए उन्हे कोई संतोषजनक उत्तर प्राप्त नही हुआ। जिस पर जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया कि इस सम्बन्ध में इनका स्पष्टीकरण प्राप्त करें। वित्त एवं लेखाधिकारी को निर्देशित किया के शिक्षकों के पेेंशन, जीपीएफ, एरियर एवं ग्रेच्युटी व आईजीआरएस सम्बन्धित प्रकरणों को त्वरित निस्तारित किया जाए। कार्यालय के समस्त पटल सहायकोें को निर्दंेशित करते हुए कहा कि पटल सम्बन्धित कार्य व आईजीआरएस संदर्भाें का गुणवत्तापूर्ण व ससमय त्वरित निस्तारण करें। इस दौरान उन्होंने समुचित साफ-सफाई व मीटिंग हॉल को सुसज्जित किए जाने के निर्देश बीएसए को दिए।

Read More »

शीतला माता मंदिर लालपुर हजीरा में नौ देवियों के मंदिर निर्माण कार्य की रखी नींव

फिरोजाबाद। प्राचीन मां शीतला देवी मंदिर (शीतला धाम) हजीरा, लालपुर में मॉ दुृर्गा के नौ देवियों के मंदिर का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया है। सर्वप्रथम मॉ दुर्गा के प्रथम स्वरूप मॉ शैलपुत्री के मंदिर निर्माण की नींव शंभू दयाल यादव ने पांच ईंटे रखकर की।
मंदिर समिति सचिव रामनिवास यादव ने बताया कि प्राचीन मां शीतला देवी मंदिर प्रांगण को सभी के सहयोग से भव्यता प्रदान किए जाने का काम निरंतर जारी है। समाजसेवी राधेश्याम यादव द्वारा अपनी मां की पुण्य स्मृति में एक धर्मशाला का निर्माण कराया गया है। पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव द्वारा एक कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार को ग्राम मौढा के शंभू दयाल यादव द्वारा माता के प्रथम स्वरूप मॉ शैलपुत्री के मंदिर की आधारशिला रखकर निर्माण कार्य शुरू किया गया है, जो सभी के सहयोग से नौ देवियों के मंदिर अलग-अलग निर्माण होने तक जारी रहेगा।

Read More »

पति ने की पत्नी की पीट-पीट कर हत्या

फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहां सुनी हुई और उसके बाद पति ने पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
थाना मटसेना क्षेत्र के गांव अकलपुर में सोमवार देर रात्रि रेशमा की उसके पति सुरजीत से किसी बात को लेकर बहस हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। जिसमें पति ने पत्नी को जमकर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी मायका पक्ष को दी। मौके पर पहुंचे मायका पक्ष के लोग रेशमा को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे।

Read More »

समय का सदुपयोग करने वाला व्यक्ति आज का शहंशाह और कल का परमात्मा है: वसुनंदी महाराज

फिरोजाबाद। महावीर जिनालय छदामीलाल जैन मंदिर में चातुर्मास कर रहे आचार्य वसुनंदी महाराज ससंघ के सानिध्य में नित्य प्रतिदिन धर्म की वर्षा हो रही है। जिसमे सैकड़ों भक्त धर्म लाभ ले रहे है।
मंगलवार को प्रातः महावीर जिनालय में नित्य नियम अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन किया। आचार्य श्री के मुखरविंदु से जब शांतिधारा का उच्चारण किया गया, तो पूरा मंदिर प्रांगण मंत्रो से गुंजायमान हो उठा तथा उपस्थित सभी श्रद्धालुगण भाव विभोर हो उठे। इसके बाद मंदिर प्रांगण में भक्तांबर का पाठ प्रारंभ हुआं। जिसमे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया। आचार्य श्री ने वैराग्यमणिमाला ग्रंथ का वाचन करते हुए कहा कि हमें अपनी वस्तुओं का सदुपयोग करना चाहिए। जिसके पास वस्तु का सदुपयोग करने का ज्ञान है, किसी वस्तु के सदुपयोग करने की कला है और जो व्यक्ति अपने समय का सदुपयोग करते है ऐसे व्यक्ति को जीवन में कोई पराजित और परास्त नहीं कर सकता। जहा एक तरफ व्यक्ति मिट्टी का भी सदुपयोग करके उससे भी पैसे कमा सकता है और धनी बन सकता है।

Read More »

स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर लहराएगें तिरंगा: डीएम

फिरोजाबाद। प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जाग्रत करने एवं स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का भाव उजागर करने के लिए ‘‘हर घर तिरगा अभियान‘‘ 13 से 15 अगस्त तक चलाया जायेगा। जनपद में इस अभियान को सफल और भव्यतापूर्ण ढंग से आयोजित करने की तैयारियां शुरू कर दी गई है।
कलेक्ट्रट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि जनपद को 03 लाख 35 हजार तिरंगा झण्डा फहराने का लक्ष्य मिला है। लेकिन इसे बढा कर हम 04 लाख करना चाहते है। ये सम्पूर्ण झण्डे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित होने चाहिये। डीसीएनआरएलएम इसकी निगरानी करेंगे। जबकि नगरीय क्षेत्रों में अपर जिलाधिकारी निगरानी करेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में तिरंगा झण्डा अवश्य फहरना चाहिये। गाँव में जिला पचांयत राज अधिकारी इस बात की निगरानी करेंगे कि हर ग्राम सभा के हर घर में तिरंगा अवश्य फहरे। जिलाधिकारी ने इसके साथ-साथ जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी शहीद स्थलों की साफ-सफाई व रंग-रोगन अवश्य होना चाहिये। अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहीदों के परिजनों, स्वतन्त्रता संग्राम सैनानियों के परिजनों को चिन्हित कर उन्हें सम्मानित किया जाए।

Read More »

कांग्रेसियों ने कावड़ यात्रियों को कराया जलपान

फिरोजाबाद। उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के निर्देश पर श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शिकोहाबाद से बटेश्वर धाम जाते हुए कावड़ यात्रियों को जलपान कराया। साथ ही उनकी शुभ यात्रा की ईश्वर से कामना की।
जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया राहुल गांधी की भगवान शंकर में अटूट आस्था है। वह अक्सर केदारनाथ धाम, कैलाश मानसरोवर भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए जाते रहते हैं। श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से जो आशीर्वाद प्राप्त होता है, उससे सभी के कष्ट दूर होते हैं। कावड़ यात्रियों द्वारा जिस आस्था के साथ महादेव पर जल चढ़ाया जाता है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। कांग्रेस पार्टी सभी कावड़ यात्रियों की सफल यात्रा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती है।

Read More »

पालकी में सवार होकर निकले बाबा महाकाल

» शिवभक्तों ने जगह-जगह बाबा महाकाल की आरती उतारकर की पुष्प वर्षा
» सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव के जयकारे
» सबह से शाम तक शिवालायों में लगा रहा भक्तों का तांता
फिरोजाबाद। सावन मास के तीसरे सोमवार को दूरदराज से गंगाजल लेकर आए कावंडियो ने शिववालयों में पहुंचकर जलाभिषेक कर बम-बम भोले के जयकारे लगाए। भक्तो ने विधिविधान से नाथो के नाथ भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। मंदिरों के बाहर पूजा करने वालो की कतारे लगी रही। शाम को राधाकृष्ण मंदिर से बाबा महाकाल की पालकी निकाली गई। पालकी में डमरू यात्रा अपनी अलग छटा विखेर रही थी। जगह-जगह भगवान भोलेनाथ के भक्तों ने बाबा महाकाल की आरती उतारकर आर्शीवाद लिया।
सोमवार को बाबा महाकाल भक्त मंडल समिति के तत्वाधान में छठवीं भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा का शुभारंभ सदर बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर से किड्स कार्नर स्कूल के डायरेक्टर डा. मयंक भटनागर, सदर मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर ने किया। पालकी यात्रा में उज्जैन से आई पालकी पर बाबा महाकाल विराजमान थे। डमरू यात्रा में युवाओ की टोली जहां रूक जाती थी। वहीं लोगो की भीड लग जाती थी।

Read More »

ब्रज में राष्ट्रीय पक्षी मोर की घटती संख्या पर हेमा मालिनी आहत

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। तीर्थ नगरी मथुरा वृंदावन भगवान श्री कृष्ण की जन्म भूमि मै भगवान के प्राण प्रिय जिन्हें राष्ट्रीय पक्षी का भी दर्जा भारत सरकार से मिला हुआ है कि घटती संख्या के लिए मथुरा सांसद हेमा मालिनी द्वारा संसद के पटल पर प्रश्नकाल में मुद्दा उठाया, सांसद हेमा मालिनी ने कहा मथुरा वृंदावन क्षेत्र में लगातार राष्ट्रीय पक्षी मोर की संख्या घटती जा रही है जो चिंता का विषय है। सरकार से सवाल पूछा गया कि इसके लिए सरकार द्वारा क्या सकारात्मक कदम उठाए और उनका क्या परिणाम रहा। साथ ही उन्होंने यह भी प्रश्न पूछा कि 4 जून से 25 जून के मध्य दिल्ली में 27 मोर की मृत्यु हुई। इसका जवाब केंद्रीय पर्यावरण, वन जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव ने देते हुए कहा कि 27 मोर की मृत्यु अत्यधिक गर्मी के कारण हुई जिनकी विसरा रिपोर्ट को लखनऊ और भोपाल जांच को भेजा गया था।

Read More »

ब्रज के विकास पर तेजी से काम कर रही है प्रदेश सरकार: जयवीर सिंह

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ब्रज के विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार तेजी के साथ काम कर रही है। सरकार की कोशिश धार्मिक स्वरूप के अनुरूप ब्रज का विकास करना है।
सोमवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास कार्यालय में भगवान श्रीकृष्ण के 5251 वे जन्मोत्सव समारोह की तैयारी बैठक में भाग लेने आए पर्यटन मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के सभी तीर्थ स्थलों का विकास प्राथमिकता के साथ कर रही है। ब्रज विकास के लिए अनेक परियोजनाओं पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से हो रहा है। पिछले दिनों दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई केंदीय मंत्रियों के साथ ब्रज विकास को लेकर बैठक हुई थी।

Read More »