Monday, July 8, 2024
Breaking News

किसान मजदूर मोर्चा की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन मजबूती पर दिया बल

बिंदकी, फतेहपुर। किसान मजदूर मोर्चा की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने संगठन मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ से से लेकर विधानसभा स्तर तक मजबूत किया जाएगा उन्होंने किसान मजदूर आयोग के गठन की मांग भी किया। शुक्रवार को नगर के ललौली चौराहे के समीप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में किसान मजदूर मोर्चा के कार्यालय में संगठन की एक वृहद बैठक हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में किसान मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक मजबूत करना है कहा कि यह काम पूरे प्रदेश में इसके अलावा कई प्रान्तों में भी तेजी से चल रहा है।

Read More »

कोसीकला नगरपालिका की नव विकसित कॉलोनियों में नहीं हैं सड़क

मथुरा। नगर पालिका कोसीकला क्षेत्र में नगर शहर एवं आसपास की नवविकसित कालोनियों में सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने गुरुवार को मंडलायुक्त से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याओं को अंकित कर कुल छह सड़कों के निर्माण की अति आवश्यकता बताई। जिस पर उन्हें सकारात्मक सहयोग का आश्वासन मिला है। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल शहर एवं नवविकसित कॉलोनियों के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। बरसाती मौसम से पूर्व ही इस बार वे नवविकसित कालोनियों में लोगों के आवागमन की बेहतर व्यवस्था कराने के लक्ष्य को लेकर काम करने में जुटे हुए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को उन्होंने आगरा पहुंचकर मंडलायुक्त से मुलाकात की।

Read More »

एमवीडीए ने दो अवैध कॉलोनियों में किया ध्वस्तीकरण

मथुरा। विकास प्राधिकरण का अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान जारी है। एमवीडीए ने दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कराया। एमवीडीए के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कार्यवाही में दो कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया है। एक कॉलोनी में जैंत और एक कॉलोनी को चौमुहां में ध्वस्त किया। थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत निजी विश्वविद्यालय के पीछे कुलदीप सिंह द्वारा वृंदा हाईवे ग्रीन्स के नाम से एक कॉलोनी विकसित की जा रही थी। कॉलोनाइजर द्वारा कॉलोनी काटने के लिए यहां एक दफ्तर बना लिया गया था, जिसे एमवीडीए ने जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। एमवीडीए का अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलता देख अवैध कॉलोनी विकसित करने में जुटे लोगों में खलबली मच गई।

Read More »

पोस्टमार्टम में लापरवाही के आरोप में बदायूं सीएमओ निलंबित

लखनऊ। पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव की आंखें गायब होने के प्रकरण पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। लापरवाही उजागर होने पर डिप्टी सीएम ने बदायूं के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय को निलंबित कर दिया है। डॉ. प्रदीप को महानिदेशक कार्यालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है। बदायूं के कुतराई गांव निवासी गंगाचरण की बेटी पूजा की शादी करीब नौ माह पूर्व हुई थी। पिता का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए पुत्री को परेशान कर रहे थे। रूपयों की मांग करते थे। आरोप लगाया कि उनकी पुत्री की हत्या सुसराल वालों ने कर दी। घटना के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार उस वक्त शव की दोनों आंखें थीं। परिजनों का आरोप है कि पोस्टमार्टम के बाद जब शव का बैग खोला तो उसमें पूजा की दोनों आंखे नहीं थीं। आरोप है कि लालच में शव का अपमान कराया गया।

Read More »

नगर पालिका ने स्टेशन रोड पर चलाया अतिक्रमण अभियान

शिकोहाबाद। नगर पालिका द्वारा नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पालिका कर्मचारी सिर्फ खानापूर्ति करते नजर आ रहे हैं। गरीब और बेसहारा लोगों पर पालिका का डंडा चल रहा है, जबिक रसूदखोर और अच्छे दुकानदार, व अन्य प्रतिष्ठान स्वामी जो वर्षों से स्थाई अतिक्रमण किये हुए हैं, उधर पालिका का बुलडोजर भूल कर भी नहीं जाता है। ऐसी स्थिती में पालिका पर अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभावपूर्ण कार्यवाही के आरोप लग रहे हैं। नगर पालिका द्वारा विगत छह माह पूर्व भी नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। इस दौरान पालिका और प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए गरीब, छोटे दुकानदारों को टार्गेट किया।

Read More »

महावीर जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने प्रिंस जैन

शिकोहाबाद। नगर में महावीर जयंती महोत्सव व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रिंस जैन के नेतृत्व में निकाली जायेगी। इसके लिए समिति की एक एक बैठक सुभाष चंद्र जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रिंस जैन को श्री महावीर जयंती 2024 का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष के रूप में संजय जैन और महामंत्री के रूप में गौरव जैन को चुना गया। राहुल जैन उपाध्यक्ष के पद पर चुने गये। शैलेंद्र जैन व ज्ञानेंद्र जैन को रथ यात्रा संयोजक बनाया गया। पंकज जैन को ऑडिटर, सचिव का पद अमित जैन, दीपक जैन, विकास जैन, आलोक जैन, सुदीप जैन, रजत जैन आदि लोगों को बनाया गया। संरक्षक के रूप में अनिल जैन, अरुण जैन, सुनील जैन, विनोद जैन, अंबुज जैन बनाए गए।

Read More »

एसडीएम ने नगर में भ्रमण कर देखी सफाई व्यवस्था

शिकोहाबाद। नगर की सफाई व्यवस्था देखने के लिए शुक्रवार सुबह उप जिलाधिकारी विवेक मिश्रा राजस्व टीम के साथ निकले। उन्होंने वार्ड संख्या एक और दो का भ्रमण किया। इस दौरान गलियों में घूम कर वहां की सफाई व्यवस्था का फीड बैक लिया। इस दौरान उप जिलाधिकारी ने सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के संबंध में फीडबैक लिया। सफाई कार्य में अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का वेतन काटने के अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिये। किसी भी दशा में मुख्य मार्गों पर कूड़ा इकट्ठा होने को रोकने के लिए कड़ाई से निर्देशित किया जाए। तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार को भी पांच वार्ड चेक करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा राजस्व अधिकारियों को नगरीय क्षेत्र में सफाई व्यवस्था देखने के लिए कड़ाई से निर्देशित किया है।

Read More »

व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रदेश अध्यक्ष को धमकी देने वाला आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर, एक जुट हुआ संगठन

रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। भ्रष्टाचार पर आवाज उठाने वाले को यदि समय से न्याय न मिले तो जनमानस की आवाज़ भी खामोश हो ही जाती है, साथ ही भ्रष्टाचारियों को बल भी मिलता है और फिर अपराध जन्म लेता है। कुछ ऐसा ही इस समय जिले के अंदर देखने को मिल रहा है, प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता अपराध को बढ़ावा दे रही है। सिंचाई विभाग रायबरेली के अधिकारियों के साथ सिंचाई विभाग के ठेकेदार ने मिलकर माइनर की सफाई में भ्रष्टाचार किया। जिसकी डीएम से शिकायत करने पर व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रदेश अध्यक्ष को धमकी भी मिली, प्रार्थना पत्र और देने के बावजूद रायबरेली पुलिस ने अभी तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की। चौहान गुट के प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे संगठन उ0 प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल (चौहान गुट) के प्रदेश अध्यक्ष जी. सी. सिंह चौहान को धमकी को संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। हमारा संगठन व प्रदेश अध्यक्ष हर गरीब व हर व्यापारी का मददगार हैं और उसके साथ यह घटना निंदनीय है, उन्होंने कहा कि अठेहा रजबहा के उमरार व छीटू माइनर में साफ-सफाई में गोलमाल कर भ्रष्टाचार होने पर किसानों की समस्या को देखते हुए चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान व उनकी टीम ने बीती 6 दिसंबर 2023 को एक ज्ञापन सौंपा था।

Read More »

कलयुगी माँ पर लगा नवजात शिशु का सौदा करने का आरोप

♦ सास ने अपनी बहू पर लगाये गम्भीर आरोप
♦ शिशु की दादी ने डीसीपी पूर्वी से लगाई न्याय की गुहार
♦ पीड़िता के शिकायती पत्र पर डीसीपी ने दिया जांच का आदेश
कानपुर नगर: अवनीश सिंह। जिले के चकेरी थानाक्षेत्र से मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने निकल कर आया है, जहां एक महिला ने अपनी बहू पर साथियों संग मिलकर 8 माह के नवजात शिशु को बेंच देने का आरोप लगाया है।
इसी सम्बन्ध में आज डीसीपी पूर्वी कार्यालय में चकेरी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने अपनी बहू रिया व उसके साथियों के खिलाफ नवजात शिशु को विक्रय किए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके छोटे बेटे का विवाह दो वर्ष पूर्व सिद्धनाथ घाट निवासी रिया से हुआ था, जिससे 8 माह का एक बच्चा भी है। 15 नवम्बर 2023 को उनकी बहू बच्चे को लेकर मायके गई थी। 24 नवम्बर को जब वापस लौटी तो बच्चा उसके पास नहीं था। पूंछने पर पहले पहल तो उसने इधर उधर का जवाब दिया किन्तु बाद में छानबीन करने पर पता चला कि बहू रिया ने अपनी बहन कुसुम, जेठ आकाश, जिठानी तान्या, राकेश और देवीगंज में रहने वाले विमल के साथ मिल कर उनके 8 माह के नाती का सौदा कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि बच्चे को बेंचने सम्बन्धी रिकॉर्डिंग व अन्य साक्ष्य उसके पास मौजूद हैं, जिसमें सभी आरोपी पीड़िता से बच्चे का सौदा 80 हजार रूपए में बहू व अन्य साथियों द्वारा मिलकर विक्रय किए जाने की बात स्वीकार कर रहे हैं।

Read More »

संसद की सुरक्षा में हुई गम्भीर चूक !

नई दिल्लीः जन सामना डेस्क। बुधवार की दोपहर के समय संसद में घटित वारदात ने दो दसक पहले के 13 दिसम्बर की यादें ताजा कर दीं हैं, जब संसद पर आतंकी हमला किया गया था और आज के दिन की घटित घटना ने भी पुरानी यादें ताजा करते हुए संसद की सुरक्षा पर अनेक सवाल खड़े कर दिये हैं। फिलहाल पूरे मामले को लेकर जांच जारी है और संसद के अन्दर प्रदर्शन करने वाले दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस स्टेशन में ले जाकर पूंछतांछ की जा रही है।
बताते चलें कि बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो लोग सदन कक्ष में कूद गए। उनकी गतिविधि से वहां अफरा-तफरी का महौल हो गया। उनकी पहचान मैसूर के सागर शर्मा और मनोरंजन डी0 के रूप में की गई है।

Read More »