Monday, September 23, 2024
Breaking News

अटल भूजल योजना का किया प्रस्तुतीकरण

लखनऊः जन सामना ब्यूरो। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय अन्तर्विभागीय संचालन समिति की बैठक में अटल भूजल योजना का प्रस्तुतीकरण किया गया।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि भूगर्भ जल स्तर में सुधार के लिये वर्तमान में संचालित केन्द्रीय और राज्य योजनाओं के कार्यों में तेजी लाते हुये जल संकटग्रस्त क्षेत्रों में भूजल संसाधनों के प्रबंधन में सुधार किया जाये। इस कार्य में जनसमुदाय की समुचित भागीदारी सुनिश्चित करायी जाये। जनसहभागिता से वाटर सिक्योरिटी प्लान तैयार कराया जाये। कुशल जल उपयोग के उपायों को अपनाने के लिये लोगों को प्रेरित किया जाये।
उन्होंने कहा कि जल संचयन के क्षेत्र में कार्य कर रहे विभिन्न विभागों यथा-कृषि, ग्राम विकास, उद्यान, लघु सिंचाई आदि विभाग में संचालित योजनाओं के कन्वर्जेन्स के माध्यम से ग्राम पंचायत वार जन सहभागिता के द्वारा विकसित वाटर सिक्योरिटी प्लान में डिमाण्ड साइड एवं सप्लाई साइड में विभिन्न प्रस्तावित गतिविधियों व कार्यों का क्रियान्वयन कराया जाये।

Read More »

जिलाधिकारी ने की अपर परियोजना प्रबंधक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही व निलंबन की संस्तुति की

बागपतः जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बागपत के पाबला गांव में निर्माणाधीन सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार राजकीय महाविद्यालय के निर्माण कार्य का आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। यह महाविद्यालय 878 लाख 57 हजार की धनराशि से बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड मेरठ इकाई द्वारा किया जा रहा है।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार्य प्रारंभ करने की तिथि 13 मार्च 2020 और समाप्त होने की तिथि 31 जुलाई 2023 है। निरीक्षण के दौरान उनको दिव्यांग रैंप की स्थिति बहुत खराब मिली। निर्माणाधीन ड्राइंग की डिजाइनिंग में लापरवाही की गई और मूलभूत कमियां रही। छत में लगे पंखे के फैन बॉक्स लेंटर के बीम से मिलाकर लगाए गए हैं जो बहुत ही खराब स्थिति में प्रदर्शित हो रही है। खिड़की में जो कॉच का ग्लॉस लगाए जाने थे उसकी जगह इन्होंने फाइबर लगाया है। निर्माण कार्य में घोर लापरवाही करने के कारण जिलाधिकारी ने अपर परियोजना प्रबंधक को कार्य में समय सीमा के अंतर्गत सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने टॉयलेट की स्थिति को भी देखा जिसमें बहुत ही घटिया पाइप लगाया गया था, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की।

Read More »

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अकबरपुर में जिलाधिकारी ने नेत्र ओ0टी0 का किया गया शुभारम्भ

कानपुर देहात। जनपद में जहां शासन द्वारा ग्रामीण जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें मुहैया कराने हेतु नियमित प्रयास किये जा रहे हैं, वहीं जिलाधिकारी नेहा जैन के नेतृत्व में आज सी0एस0आर0 के अंतर्गत कंसाई नैरोलेक पेंट्स लिमिटिड के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अकबरपुर, कानपुर देहात में मोतियाबिंद का भी इलाज जनपद में उपलब्ध हुआ है। जिलाधिकारी द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में जहां नेत्र ओ0टी0 का शुभारम्भ किया। वहीं उन्होंने ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप का भी अनावरण कर जनता को समर्पित किया।

Read More »

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद में लगातार आमजन को किया जा रहा है जागरूक

कानपुर देहात। लोकतन्त्र का कल्याणकारी रूप तभी सामने आता है जब उसमें आमजन के प्रति नेतृत्वकर्ता के मन में पितृतुल्य चिन्ता विद्यमान हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकतन्त्र के इसी रूप से प्रेरित हो, इस मौसम में संचारी रोगों से बचाव हेतु 01 जुलाई से 31 जुलाई तक एक विशेष अभियान पूरे प्रदेश में चलाया है। इसी के दृष्टिगत जनपद कानपुर देहात में भी जिलाधिकारी नेहा जैन के नेतृत्व में इस अभियान को पूरे जनपद में चिलाया जा रहा है।

Read More »

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद मे बिदाई समारोह का हुआ आयोजन

रसूलाबाद, कानपुर देहात। करीब एक दशक तक महाराणा प्रताप सामुदायिक स्वास्थ्य रसूलाबाद में तैनात डॉ. सक्सेना का स्थानांतरण उर्सला कानपुर हुआ। जिसके बाद बड़ी तादाद में स्वास्थ्य कर्मियों ने फूलमाला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर उन्हें विदाई दी। बुधवार को रसूलाबाद कस्बे में स्थित महाराणा प्रताप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नेत्र सर्जन डॉ अमित सक्सेना के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। डॉ अमित सक्सेना करीब 10 वर्ष महाराणा प्रताप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात रहे। मृदुभाषी और सरल स्वभाव के साथ-साथ मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार कर वह बेहतर उपचार करते थे। इसके चलते क्षेत्र में वह चहेते चिकित्सक भी बन चुके थे। उनके विदाई समारोह पर डॉक्टर चिकित्सा अधीक्षक डॉ पीयूष त्रिपाठी ने कहा कि डॉ अमित सक्सेना एक कर्मठ व ईमानदार चिकित्सक रहे।

Read More »

सिकंदरा तहसील की राजपुर पशु अस्पताल में पशु मित्र चला रहा है अस्पताल

राजपुर, कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील की राजपुर पशु अस्पताल में पशु मित्र चला रहा है अस्पताल, जबकि पशु डॉक्टर हमेशा नदारद रहते हैं। जिससे पशुपालकों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बुधवार को पशुपालक रोहित कुमार राजपुर निवासी बीमार कुत्ता लेकर अस्पताल पहुंचे। लगभग 2 घंटे तक पशु चिकित्सक डॉक्टर का इंतजार करते रहे। लेकिन डॉक्टर ना पहुंचकर पशु मित्र ही मौके पर पहुंचा। जब पशुपालक ने पशुमित्र से डॉक्टर के बारे में पूछा तो बताने से मना कर दिया।

Read More »

बिजली के करंट लगने से मौत

भोगनीपुर, कानपुर देहात। थाना क्षेत्र के प्रहलाद पुर गांव की एक दाया महिला को पुखरायां बाईपास प्रसव कराने लेकर आई थी। गीले कपड़े जब छत पर डालने लगी बिजली का करंट लगने से पूरी तरह झुलस गई। जहां उसकी मौत हो गई। प्रहलादपुर निवासी देवी सिंह ने बताया कि उसकी मां माया 75 वर्ष दाई का काम करती है महिला का प्रसव कराने पुखरायां बाईपास ले गई थी वहां पर तैनात झोलाछाप महिला नर्स ने माया देवी से कहा कि कपड़े ऊपर छत में डाल आओ। कपड़े डाल रही थी तब उसी समय माया देवी बिजली के तार से चिपक गई

Read More »

उप जिलाधिकारी के पास न्याय की गुहार लगाने व निस्तारण ना होने पर पीड़ित जिलाधिकारी से मिले

भोगनीपुर, कानपुर देहात। संतु भवन भोगनीपुर मोहल्ले में विगत 3 वर्षों से लोगों के घरों के अंदर बरसात का पानी भर जाने के कारण लोगों को आने-जाने में कठिनाई का सामना करनना पड़ता है। जिस पर वें गत 1 माह से उप जिला अधिकारी के यहां फरियाद लगाते चले आ रहे हैं कि बस्ती का नाला खुदवा कर पानी का निकासी करवाया जाए। समस्या का निस्तारण न होने पर बस्ती के निवासियों ने जिला अधिकारी के यहां फरियाद लगायी। प्राप्त जानकारी के अनुसार संतु भवन नई बस्ती मैं लगभग 40 घर है, पास में ही तालाब है जो एक-दो दिन की बरसात में पूरी तरह भर जाता है और पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों के अंदर घुस जाता है। ज्ञात हो कि लगभग तीन-चार वर्षों से बाहर के लोगों ने आकर कब्जा कर लिया।

Read More »

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु संचालित द्वितीय सत्र का किया शुभारम्भ

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आरंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत ऐसे सभी छात्रों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है जो इन परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं। लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति के कारण नहीं कर पाते हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा समाज कल्याण विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत राजकीय महाविद्यालय अकबरपुर में संचालित कोचिंग सेन्टर का वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु द्वितीय सत्र का दीप प्रज्वलन कर शुभारम्भ किया। इस सत्र के शुभारंभ के समय उपस्थित छात्र छात्राओं से संक्षिप्त वार्ता कर उन्हें प्रोत्साहित करते हुए उनको आवश्यक सुझाव भी दिए। इस सत्र में अभी तक कुल 180 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं।

Read More »

बूथ अध्यक्षों को मजबूती से काम के लिये किया प्रेरितः नरेंद्र पाल मनु

सरवनखेड़ा, कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र भोगनीपुर के सेक्टर प्रभारियों की बैठक सपा कार्यालय गजनेर में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र भोगनीपुर के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह मनु ने सेक्टर प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग बूथ स्तर पर जाकर सभी वर्गों सभी जातियों सभी धर्मों के लोगों को जोड़कर बूथ कमेटी का गठन करने का काम करें। बूथ अध्यक्ष के अलावा प्रत्येक बूथ से 21 लोगों को सदस्य बनाना है इसके साथ ही वोट बढ़ाने का भी कार्यक्रम भी आगे चलेगा।

Read More »