Wednesday, September 18, 2024
Breaking News

डेरापुर तहसील के ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण में भारी संख्या में किसान रहे मौजूद

लघु एवं सीमान्त 1993 किसानों का 108988462 रूपयें का हुआ ऋण मोचन, प्रमाण पत्र पाकर किसानों ने लाभ लिया अब तक प्रथम चरण में जिलास्तर व तहसील सिकन्दरा व डेरापुर के 8934 किसानों का 1 अरब 13 करोड रूपये का हुआ ऋण मोचन
अधिकारी व जनप्रतिनिधियों आदि के किसानों को फसली ऋण मोचन का दिया गया प्रमाण पत्र, प्रमाण पत्र पाकर किसानों ने सरकार के प्रति प्रकट किया आभार
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। तहसील डेरापुर के देवी सहाय इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित तहसील स्तरीय उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक किसानों के आय दोगुनी किये जाने का लक्ष्य रखा है जिससे की किसान खुशहाली और उन्नति और प्रगति की ओर बढ़े तथा देश व समाज का विकास हो। 

Read More »

किसान ने कहा फसल ऋण मोचन योजना से किसानों को लाभ

किसान कुमड़ा सहित परम्परागत खेती पर दे ध्यान
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश सरकार के फसल ऋण मोचन योजना को का लाभ से तमाम कृषक खुश है और वह सरकार के इस कार्यक्रम की तारीफ कर रहे है कि ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ फसल ऋण का लाभ किसानों को मिल रहा है। सरकार द्वारा लघु एवं सीमान्त किसानों को राहत एवं उनके उन्नयन के लिए फसल ऋण मोचन योजना लागू करने के लिए एतिहासिक निर्णय सरकार द्वारा लिया गया था जिससे किसानों को लाभ मिल रहा है इससे किसानों की आवश्यकता क्षमता वृद्धि प्रदान हो रही है। इसके अलावा जब से यह कार्यक्रम शुरू है जनपद में अक्सर बारिश भी हो जाती है 

Read More »

अधिकारियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के अवसर पर दी हार्दिक बधाई

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश के सहकारिता मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व विद्याशंकर सिंह, एडीएम प्रशासन शिव शंकर गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुरेन्द्र रावत, सहायक निदेश सूचना प्रमोद कुमार, अपर सीएमओ डा. वीपी सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस 25 सितंबर के अवसर पर हार्दिक बधाई देते हुए सुख और समृद्धि की कामना की है। 

Read More »

बैदपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता 8 वारन्टी भेजे जेल

एक अवैध शराब बेचने वाला भी धरा गया
पुलिसिया कार्यवाही से आपराधिक तत्वों में हड़कंप
सैफई, इटावा, सुघर सिंह। थाना वैदपुरा पुलिस ने आठ वारन्टी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बैदपुरा सतेंद्र सिंह ने बताया आज अभियान चलाकर 8 वारंटी गिरफ्तार किये गए जिनके नाम रामप्रकाश पुत्र गोकुल प्रसाद, गीतम पुत्र रामप्रकाश, रोशन पुत्र रामप्रकाश निवासीगण वैदपुर, रामौतार पुत्र बटेश्वरदयाल, सुभाष पुत्र बटेश्वरदयाल, विजय सिंह पुत्र बटेश्वरदयाल, अनिरुद्ध पुत्र विजय सिंह निवासीगण सियापुरबाबू, प्यारेलाल पुत्र रामफल निवासी नगला बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा कुलप पुत्र जगन्नाथ निवासी फुलापुर, उदयवीर पुत्र कमलेश निवासी बैदपुरा, कमलेश पुत्र बाबूराम निवासी बैदपुरा को मिनी गुंडा एक्ट में पाबंद किया है। इसके अलावा भगवान सिंह पुत्र गोरेलाल निवासी रामेत, रामबरन पुत्र भगवान सिंह निवासी रामेत, श्यामबरन पुत्र भगवान सिंह निवासी रामेत के खिलाफ यू पी गुंडा एक्ट की कार्यवाही की गई है।
शराब समेत युवक पकड़ा

Read More »

शिवली कोतवाली क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

शिवली, कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। आज रविवार को शिवली कोतवाली क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। शिवली कोतवाल की मौजूदगी में की गई चेकिंग के दौरान कुल 27 वाहनों का चालान किया गया जबकी 22600 रुपया शमन शुल्क वसूला गया। हर तरफ की गई वाहन चेकिंग से वाहनों चालको के बीच हडकम्प मच गया। अपर पुलिस महानिदेशक यातायात के निर्देश पर जनपद में 8 सितम्बर 17 से 25 सितम्बर 17 तक 14 बिंदुओं पर यातायात अनुशासन पर अभियान चलाया गया है। जिनमे हेलमेट सीट बेल्ट वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करना तीन सवारी बैठना बिना नंम्बर प्लेट वाहन चलाना आदि का अनाधिकृत प्रयोग करना आदि शामिल है रवि वार को पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह के आदेश पर शिवली कोतवाली क्षेत्र में भेवान नहर पुल पर कोतवाल राधा मोहन की मौजूदगी में सघन वाहन चेकिंग की गई जिसमें 27 वाहनों का चालान किया गया। जिसमें 22 हजार 600 रुपये जुर्माना वसूला।

Read More »

महिलाओं को सक्षम और सशक्त बनाता है, स्वयं सहायता समूह

शिवली, कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। जागृति महिला समिति बैरी सवाई की वार्षिक आम सभा का आज आयोजन किया गया, जिसमें समिति की महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर किस तरह से लाभ प्राप्त किया है, और क्या मदद की है इन स्वयं सहायता समूहों ने इस पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरुआत श्रमिक भारतीय से फाउंडर उषा वार्की, वक्त की आवाज की समन्वयक राधा शुक्ला, श्रमिक भारती के कार्यकारी अधिकारी राकेश पांडे और जागृति महिला समिति के अध्यक्ष माया देवी व उमेश बाजपेई ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। श्रमिक भारती उषा ने कहा श्रमिक भारती के सहयोग से यह स्वयं सहायता समूह सशक्त बना चुके है। राकेश पांडे ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की मदद से आज महिलाएं खुद फैसले लेने में सक्षम हो रही है। 

Read More »

ऋण माफी कार्यक्रम 27 सितंबर को

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। फसली ऋण योजना के प्रथम चरण में 83 हजार से अधिक किसानों का ऋण माफ कर 498- 866 करोड़ रूपये का ऋण माफ किया जा चुका है। द्वितीय चरण के अन्तर्गत ऋण माफी कार्यक्रम 27 सितंबर को विभिन्न कैंपो के माध्यम से किया जायेगा। कृषि बीजों की उपलब्धता मण्डल के जिलों में होनी चाहिये, इसी प्रकार जनपदवार कृषि रसायनों के लक्ष्य, उपलब्धता एवं उनके वितरण की स्थिति भी ठीक होनी चाहिये। वर्तमान वर्षा कृषकों के लिये लाभप्रद है तथा नहरों की कटिंग न होने पाये, यदि किसी भी जिले में यह समस्या हो तो नहर काटने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की जाये। खरीब फसल के अच्छे उत्पादन हेतु कृषकों को ऋण वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।
उक्त निर्देश मण्डलायुक्त श्री पी० के० महान्ति ने अपने शिविर कार्यालय में आयोजित कृषि सेक्टरों के कार्यो की समीक्षा करते हुए दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि भूमि संरक्षण, सहकारिता, पशुपालन, उद्यान, नलकूप, सिचाई, भूमि सुधार निगम सभी विभागों का दायित्व है कि 2022 तक वह किसानों की आय को दुगुना करने के लिए कार्य करें, शासन की मंशा को उन्हें पूरा करना है। ऋण माफी योजना का लाभ तृतीय चरण में मण्डल के 138376 किसानों का प्रस्ताव बनाया गया है। मंडल में खरीफ फसल में इस वर्ष 5 लाख 32 हजार हैक्टेयर से अधिक फसल बोई गयी हैं जो लक्ष्य से काफी अधिक है। इसी प्रकार धान की नर्सरी में निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है।

Read More »

हिंदूवादियों ने पाक का पुतला दहन किया

⇒रोंहिग्या मुसलिम को लेकर किया रोष व्यक्त
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। सासनी बस स्टेंड पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रोंहिग्या मुस्लिम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और पाक पुतला दहन किया।
रोंहग्यिा मुस्लिम को लेकर विहिप एवं बजरंग दल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। इसे लेकर विहिप एवं बजरंग दल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रोंहिग्या के खिलाफ जमकर मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन किया और पाक पुतला लेकर जुलूस निकाला। यह जुलूस नगर कार्यालय से शुरू होकर बाजार के मुख्य मार्गो से निकलकर बस स्टैण्ड पहुंचा जहां कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पुतला पर जूतो की माला डालकर दहन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि जो रोहिंग्या मुस्लिमों का समर्थन करेगा उसके खिलाफ सरकार को देश द्रोह का अभियोग पंजीकृत कर उसे देश से निकाल देना चाहिए।

Read More »

बरसात के कारण जगह-जगह हुआ जलभराव

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। रिमझिम बरसात के कारण बिजलीघर कालोनी में जलभराव होने से लोगों के सामने एक और समस्या खडी हो गई है। यहां कुछ घरों में गंदा पानी भर जाने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोगों को इस गंदे पानी से बीमारी फैलने का डर सता रहा है। लोगों ने जल निकासी के लिए ग्राम प्रधान से गुहार लगाई है।
इसके अलावा बिजलीघर परिसर में भी जलभराव हो जाने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पडा। हालांकि मौसम ठंडा हो गया मगर मच्छरों को भगाने के लिए लोगों को पंखे की हवा नहीं मिल सकी। साथ ही पीने का पानी भी लोगों को नसीब नहीं हुआ। इसके अलावा घरेलू आम जिंदगी में काम आने वाली बिजली का भी प्रयोग नहीं कर सके। 

Read More »

चामुंडा मंदिर में महामृत्युंजय यज्ञ एवं भागवत का हुआ आयोजन 

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। रमनपुर स्थित मां चामुंडा मंदिर पर आयोजित भागवत कथा में बाल भक्त धु्रव जी की कथा वालब्यास पं.राधारमण जी ने बड़े ही मार्मिक ढंग से सुनाई। महामृत्युंजय यज्ञ में भगवान शिव का अभिषेक दूध, दही, घी, शहद, बूरा में अभिषेक किया गया। महंत पाताल गिरि जी ने कहा कि महामृत्युंजय यज्ञ से मनुष्यों को दीर्घायु प्राप्त होती हैं और शरीर के अंदर कभी रोग नहीं रहता है। नागा बाबा संगम गिरि जी ने बताया कि यज्ञ से वर्षा होती है। वर्षा से अन्न पैदा होता है। अन्न से राष्ट्र समृद्धशाली बनता है। अच्छे राष्ट्र के निर्माण के लिए यज्ञ भागवत जैसे अनुष्ठान होते रहने चाहिए। यज्ञाचार्य पंकज शास्त्री ने बताया कि महामृत्युंजय का जाप अनुष्ठान से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। 

Read More »