Monday, September 23, 2024
Breaking News

धन दौलत बंट सकती है लेकिन शिक्षा का बंटवारा नहीं-संदीप सिंह

हाथरसः जन सामना संवाददाता। बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्रावधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह द्वारा श्री अक्रूर इण्टर कालेज में बाल विज्ञान प्रयोगशाला का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा प्रदेश सरकार की एण्टी भूमाफिया अभियान के तहत श्री अक्रूर इण्टर कालेज के रामबाग परिसर को कब्जा मुक्त कराये जाने के उपरान्त जीर्णोद्वार कराये गये भवन को भी शिक्षा के लिये पुनः समर्पित किया गया।
कार्यक्रम के अवसर पर सरस्वती विद्या मन्दिर की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मंत्री संदीप सिंह ने माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित तथा माल्यार्पण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील कुमार व प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा द्वारा मंत्री को बुके देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सरस्वती विद्या मन्दिर, आर. सी. गल्र्स इण्टर कालेज, सेठ हरचरणदास गल्र्स इण्टर कालेज तथा अन्य कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

Read More »

बैंक की कारगुजाीर से किसान परेशान,बैंक के लगा रहा चक्कर नहीं मिल रही राहत

सासनी, हाथरसः जन सामना संवाददाता। सन् 2015 में ग्रामीण बैंक आॅफ आर्यावत से किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन लेने के बाद किसान किसान द्वारा कोई रकम जमा न  कराने के बाद भी बैंक ने उसके खाते में लोन लिए हुए पैसे से कहीं अधिक धनराशि जमा कराकर निकासी भी करा दी। जिससे किसान काफी परेशान है। और वह बैंक के चक्कर लगा रहा है। मगर बैक से कोई राहतभरा जबाव नही मिल रहा है। पीडित किसान ने अपनी समस्या के समधान हेतु अधिकारियों की शरण ली है।  गांव रूदायन निवासी किसान पन्ना लाल उर्फ बनियां पुत्र भगवान सहाय ने बताया कि उसने 27 अगस्त 2015 को बैंक से 1 लाख 30 हजार रूपये कृषि कार्र हेतु कर्ज लिया था। जिसे वह किन्हीं कारणोंवश चुका नहीं सका। इसे बाद बैंक ने उसे 31 मार्च 2016 मंे मय ब्याज के 1 लाख 43 हजार 343 रूपये का नोटिस भेज दिया। मगर इतने पर भी किसान बैंक में कर्ज को जाम नहीं करा सका। पन्नालाल ने बताया कि बैंक ने उसके बिना जमा कराए उसके खाते में 01 अक्टूबर 2016 को 3 लाख 28 हजार पचास रूपये जमा करा दिए, और इस राशि को बैंक ने चार बाद निकाल किया। सरकार द्वारा किसान के एक लाख कर्ज को माफ करने का आदेश दिया तो पन्नालाल जब बैंक में कर्ज की जानकारी लेने पहुंचा तो उसे इस बात की जानकारी हुई कि उसके खाते में इतनी बडी रकम डाल दी और निकाल भी ली। इसके बारे में किसान ने जब बैंक मैनेजर से जानकारी हासिल की तो मैनेजर ने बताया कि बैंक में 31 दिसंबर 2016 तक कुछ खातों के दर्ज करने में कमी आ गई थी। जिन्हें ठीक कराने के लिए उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया है। करीब एक वर्ष से पन्नालाल बैंक और अधिकारियों के चक्कर लगा रहा हैं मगर उसे कोई यह बताकर नहीं दे रहा कि उसके खातें इतनी रकम किसने डाली और बिना उसकी मर्जी के कैसे निकाल ली गई।

Read More »

बिटिया बचाओ अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित

सासनी, हाथरसः जन सामना संवाददाता। निकटवर्ती गांव समामई स्थित चै. प्यारेलाल इण्टर कालेज में बिटिया बचाओ अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर जहां मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण व दुपट्टे ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया। वहीं बिटिया बचाओ अभियान के सूत्रधार व पर्यावरणविद् भवतोष मिश्र ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेशचन्द्र रत्न एड. ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, उज्जवला योजना सहित प्रदेश व केन्द्र सरकारों द्वारा महिला उन्नयन के लिये चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुये कहा कि बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बगैर किसी सरकारी मदद के घोर संसाधनविहीनता में चलाया जा रहा बिटिया बचाओ अभियान निःसंदेह सराहनीय है और वह इस अभियान को पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। श्री रत्न ने कहा कि बिटिया बचाओ अभियान ऐतिहासिक ऊंचाइयों को छूयेगा। उन्होंने नारियों के उत्थान हेतु डा. भीमराव अम्बेडकर द्वारा किये गये अथक प्रयासें का विस्तार से जिक्र किया। विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी अंजुम बी ने कहा कि पहले बेटियों को अपने अन्दर आत्मविश्वास पैदा कर आगे बढ़ने का संकल्प लेना होगा तब ही वह सफलता के शिखर को छू सकेंगी। उन्होंने अपने संस्मरण सुनाते हुये बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा बेटियों को आत्मबल व दृढ़ निश्चय का महत्व समझाते हुयेे यह संदेश देने की कोशिश की कि बेटियों ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता का परचम लहरा कर खुद की क्षमता को साबित कर दिखाया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह बिटिया बचाओ अभियान को अपना सहयोग प्रदान करती रहेंगी।

Read More »

अमित गौतम हत्याकाण्ड की मुस्लिम समाज ने की निंदा

मृतक के परिवार को 25 लाख व नौकरी की मांग
हाथरसः जन सामना संवाददाता। मुस्लिम इंतजामियां कमेटी की एक बैठक सदर हाजी रिजवान अहमद सदारत में हुई जिसमें काफी मुस्लिम समाज के लोग मौजूद हुए और खंदारी गढी में हुई घटना पर शोक व्यक्त करते हुए भारी निन्दा की गई।
बैठक में कहा कि अमित गौतम की हत्या से शहर का माहौल खराब करने की कुछ लोगों ने कोशिश की लेकिन जाटव समाज के लोगों ने समझदारी का परिचय देते हुए भाईचारा व अमन, चैन कायम किया और पुलिस प्रशासन का भी बहुत बडा सहयोग रहा। कमेटी की तरफ से शासन व प्रशासन से मांग करते हैं कि अमित जाटव के हत्यारों को शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाये और निर्दोषों को न फंसाया जाये तथा मृतक की पत्नी को 25 लाख रूपये व एक बच्चे को नौकरी शासन से दिलायी जाये।

Read More »

कांग्रेस की जीत पर कांग्रेसियों में हर्ष का माहौल

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। आज शहर कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर राजस्थान उपचुनाव में हुई कांग्रेस की जीत पर हर्ष का माहौल रहा। कांग्रेसियों ने इकट्ठा होकर एक दूसरे को बधाइयां दीं।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि राजस्थान के परिणाम इस बात को इंगित करते हैं कि आने वाला समय कांग्रेस का है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है। देश के प्रधानमंत्री केवल और केवल भाषणों में एवं विदेश यात्राओं में व्यस्त रहते हैं आज जो स्थिति इस भारतवर्ष में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुई है और जिस प्रकार हिंदू मुस्लिम के नाम पर लोगों को लड़ाया जा रहा है। मूलभूत समस्याओं के निदान की ओर तो केंद्र व प्रदेश सरकार का ध्यान ही नहीं है और इसका जवाब राजस्थान की जनता ने सरकार को दिया है। शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कार्यकर्ताओं को भी जी जान से जुट जाने के निर्देश दिए। लोगों में कांग्रेस के जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने व भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता को बताने हेतु कहा।

Read More »

अवैध खनन करके बालू आदि बेचने वाले तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार

20 लोगों को किया गया चिन्हित
फिरोजाबादः जन सामना ब्यूरो। शीतकालीन भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने मक्खनपुर में हाइवे से जेबडा तिराहे तक अवैध रूप से रोड के किनारे लगी बालू, मौरम, गिटटी और अन्य बिल्डिंग मटेरियल देखकर वहाॅ पूछताछ की। फर्म संचालको द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने के कारण जिलाधिकारी ने तहसीलदार शिकोहाबाद खनन निरीक्षक और पुलिस की संयुक्त टीम से तत्काल जांच करायी। जांच में संचालन फर्जी पाये जाने पर और अवैध रूप से खनन करके बेचे जाने के मामले में 20 लोग चिन्हित किये गये जिनमे 3 के विरूद्व थाना मक्खनपुर में एफआईआर दर्ज की गयी जिन्हें जेल भेजने के निर्देश दिए गये। मौके पर से श्री दयाल पुत्र डिप्टी सिंह, जगदीश पुत्र कालीचरण रमेश पुत्र रामदृश्य को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व अभियोग पंजीकृत किये गये है। चिन्हित किये गये फर्मांें में श्री दयाल सीमंेट एण्ड बिल्डिंग मैटेरियल, शिवदयाल बिल्डिंग मैटेरियल, जगदीश सीमंेट बिल्डिंग मैटेरियल, प्रियंका सीमंेट एजेन्सी जेबडा तिराहा, रमेश सीमंेट एण्ड बिल्डिंग मैटेरियल शमिल है। इनके संचालको के रूप में लगभग 20 लोग चिन्हित किये गये हैं। जिनमें अमर सिंह, अनुराग चैहान, संजय चैहान, विनोद पुत्र भोगीलाल, पे्रम सिंह, प्रेम सिंह बघेल, आशू, सुरेश, पुरूषोत्तम रवीन्द्र आदि शामिल है।

Read More »

मानक के अनुरूप कार्य न मिलने पर भडकी महापौर

ठेकेदारों से दो प्रतिशत राशि काटने के लिए अपर आयुक्त को दिये निर्देश
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शहर की महापौर को मिली शिकायत पर आज नगर के तिलक नगर में सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर जाकर देख की ठेकेदार द्वारा नियमो का उल्लंघन किया गया है। मानक के अनुरूप कार्य नही दिखा तो नगर आयुक्त से कार्य में अनियमिताओं को देखते हुए कार्य से दो प्रतिशत राशी काटने की बात कही।
तिलक नगर में इन दिनों चुनाव से पूर्व उठे टैन्डर के चलते सड़क पर इंटर लोकिंग का कार्य कराया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगो ने वार्ड की पार्षद पूनम शर्मा से शिकायत की हम लोगो को क्षेत्र में कार्य नही कराना है। सड़क पूरी तरह से सही है, फिर भी खाना पूर्ति की जा रही है। पार्षद ने जनता की आवाज को महापौर नूतन राठौर तक पहुचाया। आज दोपहर में अपर नगर आयुक्त प्रमोद यादव को साथ लेकर वह तिलक नगर पहुची। जहां निर्माण कार्य में काफी कमी नजर आयी सीमेन्ट की जगह मात्र खाना पूर्ति की जा रही है। जिसको देख काफी नाराज होते हुए तत्काल ठेकेदार के कार्य से दो प्रतिशत राशि को काटते हुए कार्य को में मानक रखने के बाद कार्य किया जाये। क्षेत्रीय लोगो से कहा जब तक मानक का बोर्ड नही लग तब तक काम नही होने देना है। उसके बाद सूचना मिली किे झलकारी नगर में निर्माण के दौरान कहीं सड़क बैठ गयी है।

Read More »

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र के लालऊ में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस की माने तो युवक मानसिंक रूप से परेशान बताया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के लाालऊ निवासी 20 वर्षीय मेघसिंह पुत्र स्व0 महावीर सिंह ने विगत रात्रि में अपने घर में साडी से फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। सुबह परिजनों ने कमरे में देखा तो उनके होश उड गये। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस की माने तो मृतक के पिता की कुछ माह पूर्व मौत हो गयी थी। उसी समय से युवक काफी परेशान दिखने लगा था।

Read More »

पुरानी रंजिश के चलते वृद्ध महिला को मारी गोली घायल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गढ़ी निर्भय में पुरानी रंजिश के चलते एक वृद्ध महिला को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल से आगरा भेजा गया।
थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गढ़ी निर्भय निवासी 60 वर्षीय विद्यादेवी पत्नी स्व0 रमेश अपने खेत की ओर गयी थी। उसी दौरान गांव के ही मोनू उसके साथियों ने महिला को गोली मार कर घायल कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों में हडकम्प मच गया, मौके पर जाकर परिजनों ने देखा कि महिला लहु-लुहान हालत में जमीन पर पडी है। उसको आनन -फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। घायल महिला के परिजनों ने बताया कि गांव के मोनू से पुरानी रंजिश चल रही है।

Read More »

बंधुता, समता, स्वतंत्रता, न्याय से बनता है ‘एक राष्ट्र’, न कि भूलने सेः सत्येन्द्र मुरली

संविधान लागू होने के दिन अर्थात गणतंत्र दिवस के मौके पर यह कह देना कि ‘देश से प्यार करते हैं तो भूलना सीखें’, यह एक छलावे से कम नहीं है।
जहां तक मैं समझता हूं, यह कहना सरासर नासमझी होगी कि भूल जाने की वजह से ही इटली एक राष्ट्र बना है या फ्रांस भी भूलने की वजह से ही एक राष्ट्र बना है। भूलने से कभी कोई ‘एक राष्ट्र (One Nation) नहीं बनता है।
एक राष्ट्र व उसकी एकता के लिए तो चाहिए बंधुता, समता, स्वतंत्रता, न्याय। सवाल है कि राष्ट्र की एकता व अखंडता को सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए क्या किया जाए?
इसका जवाब है कि राष्ट्र के समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय,
विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराई जाए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा को बढ़ाया जाए।
स्वतंत्रता, समता व बंधुता मिलकर एक संघ का निर्माण करते हैं। इस संघ में स्वतंत्रता व समता को एक-दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता। स्वतंत्रता व समता को बंधुता से अलग नहीं किया जा सकता है। बंधुता अथवा समता के बिना, स्वतंत्रता से बहुसंख्यक लोगों पर कुछ लोगों का वर्चस्व कायम हो जाएगा। स्वतंत्रता के बिना, समता से व्यक्तिगत पहल (individual initiative) खत्म हो जाएगी। यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि हमारे भारतीय समाज में सामाजिक व आर्थिक समता पूर्ण रूप से अनुपस्थित है।
भारतीय समाज विभिन्न धर्म, जाति इत्यादि में बंटा हुआ समाज है और वर्गीकृत असमानता के सिद्धांत पर आधारित है, जहां अत्यधिक गरीब बहुसंख्यक लोगों की तुलना में, कुछ मुट्ठीभर लोगों के पास अथाह धन-संपदा है। संविधान लागू होने के बाद राजनीति में ‘एक व्यक्ति, एक वोट और एक वोट, एक मूल्य’ को अपनाया गया है। लेकिन सामाजिक व आर्थिक जीवन में ‘एक व्यक्ति, एक मूल्य’ को आज भी नकारा जाता है। यदि सामाजिक व आर्थिक समता को आगे भी नकारा जाता रहा तो हम अपनी इस राजनीतिक समता को भी खतरे में डाल देंगे और असमानता से पीड़ित लोग ही इस व्यवस्था को उखाड़ फेकेंगे।
यदि शोषक व शोषित अपने-अपने इतिहास को याद नहीं रखते हैं, तो शोषित किस आधार पर अपना हक मांगेगा और शोषक किस आधार पर शोषितों का हक छोड़ेगा?

Read More »