Friday, September 20, 2024
Breaking News

पालिका बोर्ड बैठक में सभासदों ने किया हंगामा

हाथरस। शहर के विकास कार्यों से संबंधित नगर पालिका परिषद बोर्ड की आज पालिका सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में बैठक शुरू होने के कुछ ही समय बाद कुछ प्रस्तावों पर बहस के दौरान कुछ सभासदों ने प्लानिंग के द्वारा हंगामा किए जाने से बोर्ड बैठक हंगामा की भेट चढ़ गई। जबकि एक सभासद का आरोप है कि उनके साथ अमद्रता की गई। जिसके बाद वोर्ड बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। नगर पालिका परिषद द्वारा आज पालिका के सभागार में शहर के विकास कार्यों से संबंधित 28 प्रस्तावों पर चर्चा व स्वीकृति के लिए सदन में प्रस्ताव रखा गया था और बैठक दोपहर 1 बजे से आयोजित की गई थी।

Read More »

जाकर दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़ दीजिएः कमलनाथ

नई दिल्लीः कविता पंत। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में टिकटों के बंटवारे को लेकर घमासान शुरू हो गया है और इसकी चपेट में आने पर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने असंतुष्टों से झल्ला कर कहा कि जाकर दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़ दीजिए।
नवरात्रि के पहले दिन मध्यप्रदेश में कांग्रेस के 144 उम्मीदवारों की सूची आई। इसके बाद से राज्य में कई जगहों पर विरोध के स्वर उठ रहे हैं। कुछ जगहों पर टिकट कटने के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया है तो कुछ नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस पार्टी में सब से ज्यादा विरोध शिवपुरी सीट को लेकर है जहां से पार्टी ने के पी सिंह को टिकट दिया है। दरअसल इस सीट से कथित तौर पर टिकट देने का वादा कोलारस से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे वीरेंद्र रघुवंशी से किया गया था।

Read More »

मतदाता पुनरीक्षण अभियान 27 से होगा शुरू

फिरोजाबाद। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत डीएवी इंटर कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन किया गया। ईएलसी के सहायक नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा ने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि प्रदेश में मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए 27 अक्टूबर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत होने जा रही है। यह अभियान 11 दिसंबर तक चलेगा। 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही मतदाता सूची में दर्ज नाम में संशोधन एवं मृतक मतदाताओं के नाम सूची से हटाने का काम भी किया जाएगा। कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ उपेंद्रनाथ शर्मा ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान की सफलता के लिए लोगों में जन जागरूकता फैलाने हेतु गोष्ठी आयोजित की गई है।

Read More »

शिक्षक संकुल की मासिक बैठक सम्पन्न

फिरोजाबाद। उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला सिकन्दर पर शिक्षक संकुल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपेंद्र सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं एआरपी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा की गई। बैठक में निपुण भारत लक्ष्य पर शिक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह, नवाचार पर ब्रज प्रताप सिंह, रीमा यादव ने मिशन शक्ति, शिक्षण संबंधी, टीएलएम पर जे पी ठाकुर ने अपना उत्कृट प्रर्दशन किया। गणित के साप्ताहिक शिक्षण चक्र पर शिक्षक लता शर्मा द्वारा प्रेजेंटेशन दी गई एवं अवधारणा निर्माण प्रक्रिया पर शिक्षक संकुल, काजल अग्रवाल द्वारा अपने विचार प्रकट किये। बैठक में ब्रज प्रताप सिंह, दीपक कुमार, देवेंद्र प्रताप सिंह

Read More »

मॉ चंद्रघंटा की विधि-विधान से हुई पूजा अर्चना

फिरोजाबाद। शरदीय नवरात्रि के तीसरे दिन आदिशक्ति की तीसरे स्वरूप मॉ चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा की गई। कैला देवी एवं वैष्णो देवी मंदिर में मंगला दर्शन को भक्तों की भीड़ रही। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर के आसपास पुलिस फोर्स तैनात रहा। नवरात्र महोत्सव के लिए घर-घर माता की चौकी स्थापित की गई हैं। वहीं शहर के प्रमुख मंदिरों में माता के दर्शनों के लिए आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। मंगलवार को भी मंगला दर्शन के लिए राज राजेश्वरी कैला देवी मंदिर और उसायनी स्थित वैष्णो देवी धाम पर प्रातः से ही श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए। पट खुलते ही माता के जयकारों से परिसर गूंज उठे। इस दौरान गेट से लेकर माता के दरबार तक श्रद्धालुओं की लाइन लग गई।

Read More »

नशा मुक्ति की अलख जगाने निकला झारखंड का मनोज

शिकोहाबाद। देश और युवाओं को नशा से मुक्ति दिलाने एवं युवा पीढ़ी को नशा से छुटकारा दिलाये जाने को झारखंड का युवक मनोज पैदल निकल पड़ा है। प्रधानमंत्री से 12 सूत्रीय मांगों को लेकर दिल्ली जा रहा है। जिसमें सर्वप्रथम देश के युवाओं को नशा से मुक्ति कराना है। देश में नशा पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाना और अन्य मांगों को पूरा कराना है। झारखंड से पैदल यात्रा कर रहे मनोज सोमवार को शिकोहाबाद में पहुंचे। रात्रि विश्राम नगर के नोशहरा गांव निवासी सत्यप्रकाश के यहां किया। इस दौरान मनोज ने मीडियाकर्मियों को बताया कि उसने अब तक 900 किलो मीटर से अधिक की यात्रा कर ली है। वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंच कर अपना ज्ञापन देगा। उसकी प्रमुख मांगें इलैक्ट्रानिक वोटिंग मशीन को बंद कराया जाए, पेपप पर चुनाव कराया जाए। उसने युवाओं से भी देश के विकास में योगदान करने के लिए कहा। उसने कहा कि आज नशा हमारे देश के युवाओं को जकड़ रहा है।

Read More »

सीता हरण की लीला देखने को उमड़ा जनसैलाब

फिरोजाबाद। तदर्थ श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित रामलीला महोत्सव में मारीच वध, सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। राामलीला में सीता हरण की लीला को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। रामलीला मैदान में जैसे ही भगवान श्रीराम का रथ पहुंचता है, वैसे ही लीला का मंचन शुरू हो गया। पंचवटी में सीता सोने का मृग देखकर उसका लाने के लिए राम से कहती है। राम सोने के मृग के पीछे जाते है। जैसे ही राम मृग मारीच पर बार छोड़ते है, तो वह राम-राम कहकर पुकारता है। सीता लक्ष्मण से राम की खोज करने के लिए भेजती है। लक्ष्मण सीता की रक्षा हेतु एक लक्ष्मण रेखा खींचते है और सीता की आज्ञा से राम की खोज में चले जाते है। रावण साधु का वेश बनाकर सीता से भिक्षा मांगता है। सीता अंदर से ही रावध को भिक्षा देती है, लेकिन रावण अंदर से भिक्षा लेने की मना कर देता है, तब सीता लक्ष्मण रेखा से बाहर आती है, जैसी ही रावण उनका हरण कर लेता है। रावण सीता को वायु मार्ग से लंका ले जा रहा होता है, तब जटायु राज रावण को रोकने का प्रयास करते है।

Read More »

स्कूल विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान मथुरा के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र मथुरा द्वारा आज गांव ददीगढी, विकासखंड चौमुहां जिला मथुरा में यथा स्थान फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के अंतर्गत स्कूल विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कुलपति प्रोफेसर एके श्रीवास्तव, निदेशक प्रचार डॉ अतुल सक्सेना, केंद्र प्रभारी डॉक्टर वाई. के. शर्मा के दिशा निर्देशन में किया गया। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ रविंद्र कुमार राजपूत द्वारा विद्यार्थियों को पराली न जलाने हेतु प्रेरित किया तथा पराली के विषय में जानकारी दी, जिसमें खेत में मिलाने से उर्वरा शक्ति बढ़ती है खेत के सूक्ष्मजीव पनपते हैं तथा पराली में आग लगने से वातावरण प्रदूषित होता है तथा कई तरह की बीमारियां जैसे आंखों में जलन त्वचा संबंधी रोग श्वांस संबंधी रोग इत्यादि की समस्या पैदा होती है।

Read More »

भूख हड़ताल के चौथे दिन पीड़ित के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंची मेडिकल टीम

चकिया, चन्दौली। गांधी पार्क में किए जा रहे भूख हड़ताल के चौथे दिन अधिकारियों के निर्देश पर लालचंद सिंह एड० के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल टीम पहुंची। इस दौरान स्थानीय अधिकारियों से पीड़ित लालचंद एड०के बड़े भाई और पार्टी के लोगों की समस्या के समाधान के लिए दो राउंड वार्ता भी हुई। वार्ता किस नतीजे पर पहुंची इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन पीड़ित का अभी भी भूख हड़ताल जारी है। इस सम्बन्ध में पीड़ित लालचंद ने बताया कि तहसील के डोडापुर सलया मौजे के आराजी नं०12 रकबा 0.164 हेक्टेयर में पीड़िता मधुबाला देवी पत्नी लालचंद को खेती करने में उनके बगल के काश्तकार द्वारा अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। जिसको लेकर जमीन मालिक मधुबाला देवी पत्नी लालचंद कई बार अधिकारियों से गुहार भी लगा चुके हैं। अगस्त माह में इसी समस्या को लेकर धरना और भूख हड़ताल भी किया गया था, जिसे अधिकारियों ने तीन दिनों में हल करने का आश्वासन देकर भूख हड़ताल को स्थगित कराया दिया था।

Read More »

कार्यशाला में महिलाओं को किया जागरूक

शिकोहाबाद। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरमुरा में छह दिवसीय मिशन शक्ति कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रोफेसर अजब सिंह यादव और महिला इंस्पेक्टर गीता कुमारी द्वारा किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ ही उन्हें रोजगार उपलब्ध कराना है। कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर अतिथयों द्वारा माला पहना कर किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर सहदेव सिंह चौहान ने समस्त आगंतुकों का माला, शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। प्रोफेसर द्वारा महिलाओं से कहा गया की महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। जिस क्षेत्र व समाज की महिलाएं नेतृत्व करने लगती हैं, वह समाज तरक्की की राह पर पहुंच जाता है। महिला दरोगा ने बताया कि महिलाओं को पेपलेट उपलब्ध करवा गये। उन्होंने कहा महिलाओं को अब डरने की आवश्यकता नहीं है। सरकार व पुलिस उनके साथ है।

Read More »