Saturday, September 21, 2024
Breaking News

पराली जलने की घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएः मुख्य सचिव

लखनऊ: जन सामना डेस्क। मुख्य सचिव ने वायु प्रदूषण को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर कड़े निर्देश दिए हैं।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि जिन जनपदों में ग्रैप 4 लागू किया गया है, वहां जारी गाइड लाइंस का सख्ती से अनुपालन कराया जाए। जिन निर्माण कार्यों को छूट प्रदान की गई हैं उन्हें छोड़कर कंस्ट्रक्शन के सभी कार्यों को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया जाए। वायु प्रदूषण पर रोकथाम के उपलब्ध उपकरणों एवं संसाधनों का पूरी क्षमता के साथ उपयोग किया जाए। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के उपयोग के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। हॉट मिक्स प्लांट, क्रशर, वायु प्रदूषण कारक उद्योग कार्य न करें। एनसीआर के जनपदों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में पराली जलने की घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए। आईईसी एक्टिविटी अनवरत रूप से जारी रहें। पराली या कूड़ा जलाने वाले व्यक्तियों पर अर्थदंड लगाएं। पराली को गौ आश्रय स्थलों को दान करा सकते हैं। इसके अलावा पराली की आपूर्ति सीबीजी प्लांट को भी करा सकते हैं, इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। गन्ने की पराली जलने की घटनाएं को भी प्रभावी रूप से रोका जाए।

Read More »

जिला मुख्यालय पर चला गया स्वच्छता अभियान

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। डीएम से लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों ने श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किए।
मंगलवार को जिला मुख्यालय पर डीएम डॉ. उज्जवल कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सीडीओ दीक्षा जैन, बीएसए आशीष पांडे समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किए। डीएम ने सभी क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि इस समय देश की राजधानी दिल्ली प्रदूषण से परेशान है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी प्रदूषण तेजी से फैल रहा है। इसलिए हम सभी को चाहिए कि पर्यावरण को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए गंदगी ना फैलाएं और अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाए। सीडीओ दीक्षा जैन ने पौधे रोपित करते हुए कहा की प्रदूषण को दूर करने में पर्यावरण सहायक होते हैं। इसलिए गंदगी ना फैलाएं अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाए।

Read More »

गांजा तस्करी गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सिरसागंज पुलिस और एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बरेली की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थो की बिक्री करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो कुंतल 20 किलो गांजा बरामद किया गया है। वहीं, इनके पास से गांजे की तस्करी में प्रयोग की जाने वाली होंडा सिटी कार भी पकड़ी है।
एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स बरेली और सिरसागंज पुलिस ने संयुक्त रूप से नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए मुखबिर की सूचना पर चार आरोपियों को नगला चतुरी गांव से गुराऊं की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो कुंतल 20 किलो गांजा के साथ ही एक होंडा सिटी कार भी बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह उड़ीसा राज्य से गांजा खरीदकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में उसकी बिक्री करते थे। गांजे की तस्करी के लिए वह होंडा सिटी कार का प्रयोग करते थे, जिससे कोई उन पर शक न करे। महंगी कार देखकर हर कोई उन पर शक नहीं करता था।

Read More »

व्यापारी के साथ हुई लूट का खुलासा न होने पर किया रोष व्यक्त

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की एक बैठक प्रांतीय अध्यक्ष बीएस गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कुछ दिन पूर्व किराना व्यापारी विनोद कुशवाहा के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा न होने पर रोष व्यक्त किया।
व्यापारी नेता अभिषेक गुप्ता ने कहा कि थाना दक्षिण के समीप चंद्रावर गेट पर कुछ दिन पूर्व किराना व्यापारी विनोद कुशवाहा के साथ हुई लूट में सीसीटीवी फुटेज में साफ-साफ बदमाशों के चेहरे आ रहे हैं। लेकिन प्रशासन कोई भी कार्यवाही करने से परहेज कर रहा है। थाना दक्षिण प्रभारी को सीसीटीवी के फुटेज दिलवा दिए गए, लेकिन उसके बावजूद भी घटना का खुलासा नहीं हुआ है। अगर 24 घंटे के अंदर इस घटना का खुलासा नहीं हुआ, तो उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल प्रशासन के खिलाफ लामबंद होने को मजबूर होगा।

Read More »

दीपावली पर घर व दुकानों की सजावट के लिए सज गया बाजार

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही सजावट के सामन की दुकानों भी गुलजार दिखाई दी। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देख दुकानदार भी प्रसन्न दिखाई दिए। सजावटी झालर से लेकर आर्टीफिशन फूल, गुलदस्तें व पौधे की खरीददारी बढ़ गई है। वहीं गुजराती बंदनवार, गणेश व राधाकृष्ण की फोटो वाली बंदनवार लोगों को पंसद आ रही है।
दीपावली के कुछ ही दिन शेष रह गए। लोगों ने घरो और दुकानों को सजाने के लिए आर्टीफिशल फूल एवं गुलदस्तें आदि सजावटी सामानों की खरीददारी कर रहे है। वहीं सजाने के लिए फ्लेटिंग कैडल अलग-अलग रंगों में बिक रही। जो कि आकर्षण रूप देने के साथ दीपावली के त्यौहार को महकाएगी। इसके अलावा दरवाजों को सजाने के लिए लक्ष्मी गणेश व शुभ लाभ वाली बंटनवार आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

Read More »

डलमऊ मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने निरीक्षण किया

रायबरेली। आगामी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले प्रसिद्ध डलमऊ मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के साथ जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी डलमऊ को निर्देश देते हुए कहा कि डलमऊ मेले में लोगों की सुविधा के लिए अभी से तैयारी पूरी करा ली जाए। लोगों के स्नान करने के स्थान पर गंगा नदी में बेरीकेटिंग करा ली जाए। जिससे कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि मेले में महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए अलग से चेंजिंग रूम बनाया जाए। महिला और पुरुष शौचालय का निर्माण कराया जाए।
उन्होंने कहा कि भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया जाए। वाहनों के खड़े होने के स्थान का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल को दुरुस्त करा लिया जाए और नियमित कतारों में ही वाहनों को खड़ा करने का निर्देश दिया जाए।

Read More »

सफाई कर्मचारियों ने दी कामबंद हडताल की चेतावनी

सासनी, हाथरस। कस्बा में सफाई कर्मचारी संघ के बैनरतले सफाई कर्मचारियों ने एक आवश्यक बैठक आहूत कर बच्चा पार्क में धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी विभिन्न मांगों को लेकर काम बंद हडताल शुरू कर दी है।
मंगलवार को सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष प्रदीप कुमार बाल्मीकी केे नेतृत्व में काम बंद हडताल का अल्टीमेटम दे रहे सफाई कर्मचारियों का अरोप था कि ईओ और नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा उनकी किसी भी मांग को मंजूर नहीं किया गया है। ईओ और नगर पंचायत अध्यक्ष की हठधर्मी और मनमानी के कारण सफाई कर्मचारी काफी परेशानियों से गुजर रहे है। सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का जब तक निस्तारण नहीं किया गया तब तक चौन से नहीं बैठेंगे और सफाई कर्मचारी कामबंद हडताल शुरू कर देंगे।

Read More »

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

सिकंदराराऊ, हाथरस। भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर एक विचार गोष्ठी तहसील कैम्प कार्यालय पर हरपाल सिंह यादव की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ साहित्यकार आतिश सोलंकी के संचालन में सम्पन्न हुई।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी ने कहा कि नशे को देश से भगाना ही कैंसर को जड़ से मिटाने में सबसे महत्वपूर्ण है। समाज में तमाम प्रकार के नशे जो लोग कर रहे हैं वह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही घातक है। सभी को नशे की लत से दूर रहना चाहिए अन्यथा कैंसर जैसी आदि बीमारियों के शिकार होते रहेंगे।
अध्यक्षीय वक्तव्य में समाजसेवी हरपाल सिंह यादव ने कहा कि युवा समाज का दर्पण होता है साथ ही देश के निर्माण में अहम भूमिका होती है। इसलिए युवाओं को नशे की तरफ नहीं जाना चाहिए ।

Read More »

एनटीपीसी को विश्वस्तरीय बनाने हेतु और अधिक संकल्प शक्ति से कार्य करेंः मनदीप सिंह छाबड़ा

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। देश की सर्वश्रेष्ठ विद्युत उत्पादन संस्थाओं में से एक एनटीपीसी का 49वां स्थापना दिवस ऊंचाहार परियोजना में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा ने एनटीपीसी की शान का प्रतीक एनटीपीसी ध्वज फहराया तथा केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री छाबड़ा ने एनटीपीसी की 48 वर्षों की गौरव गाथा की चर्चा करते हुए उसके उत्थान में ऊंचाहार परियोजना के योगदान को रेखांकित किया।
परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा ने सभी कर्मचारियों से अपील की कि एनटीपीसी को विश्वस्तरीय कंपनी बनाने के लिये और अधिक संकल्प शक्ति से कार्य करें और सत्यनिष्ठा व समर्पण का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।
कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह का सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह के संबोधन को सुना तथा उससे मार्गदर्शन प्राप्त किया।
एनटीपीसी स्थापना दिवस की संध्या को यादगार बनाते हुए कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वविख्यात कवि डॉ. हरि ओम पवार, श्रृंगार कवयित्री शशि श्रेया, गीतकार सुदीप भोला, हास्य एवं व्यंग्य कवि अरुण जैमिनी व लाफ्टर चैलेंज शो चैम्पियन प्रताप फौजदार ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगाए।

Read More »

विद्युत उत्पादन के साथ, गाँवों के बुनियादी ढाँचे को भी विकसित कर रही है एनटीपीसी परियोजना

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। एनटीपीसी भारत सरकार का सार्वजनिक उपक्रम है, जिसकी ऊंचाहार परियोजना कार्य के निष्पादन में उत्कृष्ट, पर्यावरण संरक्षण, राख का सदुपयोग, नैगम सामाजिक दायित्व एवं अन्य क्षेत्रों में लगातार नए रिकार्ड स्थापित कर रही है।
देश की महारत्न विद्युत उत्पादक कंपनी एनटीपीसी परिवार में विगत 13 फरवरी 1992 को शामिल होने के बादऊंचाहार परियोजना ने गुणवत्ता पूर्ण विद्युत उत्पादन करके एनटीपीसी कम्पनी के श्रेष्ठतम विद्युत परि योजनाओं में अपना स्थान बनाया है।
एनटीपीसी की जनसम्पर्क अधिकारी कोमल शर्मा और अज्ञाशरण सिंह ने बताया कि 7 नवम्बर को ऊंचाहार परियोजना अपना स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मना रही है, पूर्व संध्या से ही सभी कर्मचारी एक-दूसरे का मुंह मीठा कर रहे हैं और विविध कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। एनटीपीसी ऊंचाहार के स्थापना दिवस पर परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा ने परियोजना के उत्थान में निरंतर योगदान देने वाले यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधियों तथा सभी कर्मचारियों के योगदान की सराहना की और सभी को शुभ कामनाएं दीं।
ज्ञात हो कि ऊंचाहार परियोजना में 210 मेगावाट की पांच इकाई तथा 500 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता की एक इकाई स्थापित है। इस तरह ऊंचाहार परियोजना की कुल उत्पादन क्षमता 1550 मेगावाट है।
राख सदुपयोग के मामले में ऊंचाहार परियोजना ने वित्तीय वर्ष 2020- 2021 में 166 प्रतिशत 2021-2022 में 160 प्रतिशत राख का उपयोग करके शानदार कीर्तिमान स्थापित किया है।

Read More »