Thursday, July 4, 2024
Breaking News

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में क्षत्रियों को शामिल करने की मांग की

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। बुधवार को तिलक इंटर कालेज के मैदान पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा क्षत्रिय जनसंसद महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की तादाद में दूर-दराज से आए क्षत्रिय समाज के लोगों ने हुंकार भरते हुए प्रधानमंत्री के संबोधित ज्ञापन तहसीलदार पुष्पेंद्र मिश्रा को सौंपा। उन्होंने मांग पूरी कराए जाने की मांग की है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवंश सिंह ने वर्तमान सरकारों द्वारा क्षत्रिय समाज की बढ़ती हुई उपेक्षा के बारे में चिंतन करते हुए समाज के उत्थान के लिए विभिन्न मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि सनातनियों के आराज्य प्रभु श्रीराम की अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में क्षत्रियों को शामिल किया जाए। एससी-एसटी एक्ट में भी अन्य अपराधों की तरह विवेचना के बाद ही गिरफ्तारी हो, ऐसा कानून में बदलाव किया जाए। अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी क्षत्रिय कल्याण बोर्ड का गठन हो। सम्पूर्ण भारत वर्ष में शिक्षा क्षेत्र में जनजागृति जगाने वाले अवागढ़ के महाराज बलवंत सिंह की आदमकद प्रतिमा जनपद फिरोजाबाद के राजवली चौराहे पर लगाई जाये। महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में क्षत्रिय भवन के नाम पर सरकारी भूमि का आवंटन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नाम किया जाय।

Read More »

ओबीसी समाज को भी समृद्ध करने का काम कर रही भाजपा सरकारः अभिलाष कौशल

रायबरेलीः जन सामना संवाददाता। जिले की सलोन विधानसभा के प्यारेपुर ग्राम सभा में आयोजित भाजपा ओबीसी मोर्चा के सामाजिक सम्मेलन में पार्टी ओबीसी क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ओबीसी समाज को राजनैतिक, आर्थिक व सामाजिक रूप से समृद्ध करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में देश के प्रधानमंत्री भी ओबीसी समाज से आते हैं। केंद्र सरकार में 27 – 27 केंद्र के मंत्री और उत्तर प्रदेश के सरकार में ज्यादा से ज्यादा मंत्री ओबीसी समाज से हैं। नीट की परीक्षा में ओबीसी समाज को आरक्षण , पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन, पिछड़ा वर्ग की महिलाओं की शादी में अनुदान, पिछड़े समाज के विद्यार्थियों को वजीफा के साथ पिछले समाज के व्यक्तियों को अनेकों प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की सरकार व केंद्र सरकार लगातार काम कर रही हैं ।

Read More »

पुलवामा के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

ऊंचाहार, रायबरेली। कस्बा स्थित खंड विकास कार्यालय में स्थापित बलिदानी स्मारक पर पहुंचकर व्यापारियों ने बुधवार की शाम को कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन व्रत रखते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और देशभक्ति के नारे लगाए। इस दौरान पुलवामा के बलिदानियों को याद किया गया।
भाजपा नेता व राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष अभिलाष चंद्र कौशल ने कहा कि पुलवामा हमले को पांच साल बीत चुके हैं। बलिदानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। पुलवामा हमले में जो जवान बलिदान हुए उनकी कमी कभी भी पूरी नहीं की जा सकती। हम सभी को अपने देश के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखनी चाहिए।

Read More »

तरही शेरी नाशिस्त का हुआ आयोजन

सलोन, रायबरेलीः संवाददाता। बज़्म ए हयात-ए-अदब के तत्वाधान में किया गया। तरही शेरी नाशिस्त की अध्यक्षता डॉक्टर बच्चा बाबू वर्मा ने की और संचालन क़ासिम हुनर सलोनी ने किया । इस मौक़े पर ग़ज़ल सम्राट मुनव्वर राना को याद किया गया और उन्हें ख़िराजे अक़ीदत पेश किया। अनुज नागेंद्र शेर पढ़ते हुए कहा – हम फ़क़ीरों की आरज़ू क्या है , जो है कासे में बस वही है बहुत ।शब्बीर हैदर ने कहा ष्सच अंधेरों में गुमशुदा है कहीं , बात झूठों की अब बनी है बहुत। नफ़ीस अख़्तर सलोनी ने कहा ष्दिल तो अख़्तर का जल रहा है मगर ,लोग कहते हैं रौशनी है बहुतष् आमिर क़मर ने पढ़ा ष्चार जानिब मचा है वावेला , आप कहते हैं शांती है बहुतष् शान सलोनी ने पढ़ा ष्लौ चराग़ों की और तेज़ करो , रात तारीक हो रही है बहुतष् आफ़ताब ज़िया – तुझ पे तारी जो बेख़ुदी है बहुत, ऐसा लगता है तूने पी है बहुत। अम्मार सहर – कोई अच्छी ग़ज़ल सुनाओ सहर, अब तबीअत उलझ रही है बहुत। तय्यार ज़फ़र- जिसने मिलने की बात की थी कभी , इंतज़ार उसका आज भी है बहुत। यासिर नज़र -आप समझें नज़र को मत कमज़ोर , मेरी आंखों में रौशनी है बहुत।

Read More »

दो करोड़ 86 लाख रू. से चार वार्ड के होंगे कायाकल्प

♦ महापौर ने नगर विधायक एवं पार्षदों संग रखी हवन-पूजन कर रखी सड़क निर्माण कार्यों की नींव
फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यकम (एन-कैप) योजनान्तर्गत के नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्य कराएं जा रहे है। इसी क्रम में बुधवार को महापौर ने नगर विधायक की गरिमामयी उपस्थिति में लगभग दो करोड़, 86 लाख के सड़क निर्माण कार्यो का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया।
बुधवार को महापौर कामिनी राठौर ने नगर विधायक मनीष असीजा के संग सबसे पहले वार्ड नं. 44 के मौहल्ला सुहाग नगर में अचल पैलेस के सामने लगभग 51 लाख 27 हजार की धनराशि से नाली मरम्मत एवं सीसी सड़क सुधार कार्य का शुभारम्भ किया। इसके बाद वार्ड नं. 33 के मौहल्ला जैन नगर व गणेश नगर में हॉट मिक्स द्वारा सड़क चौड़ीकरण व दोनों साइड पटरी पर कलर्ड इण्टरलॉकिंग लगाने व ट्रीगार्ड के साथ वृक्षारोपण कार्य का शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य लगभग 74 लाख 79 हजार रू. की धनराशि से कराया जायेगा।

Read More »

राज्यकर्मचारी संघ ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकी हमले में हमारे देश के 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। उनकी आज पांचवी पुण्यतिथि पर राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में विकास भवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।
राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाह ने कहा कि आज के दिन पुलवामा में आतंकी हमले में हमारे देश 40 जवान शहीद हो गये। आज उनकी पांचवी पुण्यतिथि पर हम सभी उनके अदम्य साहस और शौर्यता को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते है।

Read More »

बंसतोत्सव पर शिक्षण संस्थानों में ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की हुई पूजा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के प्रकट दिवस पर शिक्षण संस्थानों में बंसतोत्सव धूमधाम से मनाया गया। साथ ही मॉ सरस्वती विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया।
बुधवार को ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के प्रकट दिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय फाउंडेशन के द्वारा सरोजिनी नायडू जूनियर हाईस्कूल बोधाश्रम में बसंतोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य भगवान दास शंखवार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर पीत वस्त्र धारण कर प्रमुख समाजसेवी महिलाओं ने धार्मिक भजनों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर धर्म की सरिता को बहाया और भारतीय संस्कृति को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए संकल्प लिया। इस दौरान जया शर्मा, रक्षा कुलश्रेष्ठ, मूवी शर्मा, पंकज यादव, संगीता यादव, अनुपम शर्मा, रमा भदोरिया, कुसुमलता, चंद्रकांता शंखवार, नीता पांडेय, निरंजना शंखवार, योगाचार्य धर्मेंद्र वर्मा एवं गुलशन यादव आदि मौजूद रहे। वहीं बसंत पंचमी के अवसर पर एसआरके पीजी कॉलेज में महाविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया।

Read More »

महिला शक्ति ने मनाई बसंत पंचमी

♦ मॉ सरस्वती की पूजा कर बांटा प्रसाद
फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। जायंट्स ग्रूप ऑफ फिरोजाबाद माहिला शक्ति द्वारा बसंत पंचमी बड़े हनुमान मंदिर में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई गई। महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने ज्ञान की देवी मॉ सरस्वती की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर महिला शक्ति की अध्यक्ष मधु गर्ग ने बसोत्सव का महत्व बताते हुए कहा कि आज के दिन मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। वह ज्ञान एवं बुद्धि की देवी हैं। आज के दिन विशेष रूप से इनकी आराधना करने से सर्व मनोरथ पूर्ण होते है। वही ऋतुओं का भी परिवर्तन होता है। मोनिका रनिवाला व रीना गर्ग ने माँ सरस्वती की बहुत सुंदर प्रार्थना गाई। प्रीति अग्रवाल ने माँ सरस्वती की उत्पति की कथा का वर्णन किया।

Read More »

कल्पतरु ट्रस्ट महिला मंडल ने मनाया बसंत पंचमी उत्सव

शिकोहाबाद: जन सामना संवाददाता। नगर के स्टेट बैंक चौराहा स्थित मधु महेश्वरी बालिका विद्यालय में कल्परू ट्रस्ट महिला मंडल ने बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम मनाया। सभी महिलाएं बसंती वस्त्रों में विद्यालय पहुंची। ट्रस्ट की महिलाओं ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। महिलाओं के बीच एक मलहार गायन प्रतियोगिता हुई। जिसमें सभी महिलाओं ने अपने-अपने क्रम से मलहारों को गाया और एक दूसरे का साथ दिया। मल्हार गायक में महिला मंडल ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाली महिलाओं को पुरस्कृत भी किया।

Read More »

सर्वाेदयी ब्राह्मण विकास संस्थान ने बसंत पंचमी पर बच्चों को दिए वस्त्र एवं मिठाई

मथुरा: जन सामना संवाददाता। सर्वाेदयी ब्राह्मण विकास संस्थान के बैनर तले आज कृष्णापुरम स्थित परिंदे फाउंडेशन की निदेशक सोनिका शर्मा द्वारा संचालित स्कूल में बसंत पंचमी पर्व पर विद्या एवं ज्ञान की देवी सरस्वती का पूजन कर संस्थान के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष पंकज शर्मा की नेतृत्व में 101 गरीब बच्चों को संस्थान के द्वारा गर्म वस्त्र कॉपी पेंसिल बिस्किट टॉफी आदि वितरित की गई। वस्त्र मिठाई पाकर बच्चे बहुत प्रसन्न हुए। संस्था के सदस्यों ने भी बहुत ही खुशी महसूस की। इस अवसर पर निदेशका सोनिका शर्मा द्वारा संस्था के पदाधिकारी का पटका भगवान श्री राम की छवि देकर स्वागत किया गया। संस्था द्वारा की गई इस कार्य के लिए उन्होंने संस्था के कार्याे को बहुत ही सराहनीय बताया।

Read More »