Thursday, September 19, 2024
Breaking News

कुशवाहा शिविर में बुजुर्ग सम्मानित

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। मेला श्री दाऊजी महाराज के प्रांगण में स्थित श्री कुशवाहा क्षत्रिय संघ शिविर में बुजुर्गों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह का उद्घाटन रामपाल सिंह कुशवाहा व सेवानन्द भारती ने किया। अध्यक्षता डोरीलाल कुशवाहा नेताजी ने की। दीप प्रज्वलन रामजीलाल कुशवाहा व रामसिंह कुशवाहा ने किया। मुख्य अतिथि भीष्मपाल सिंह कुशवाहा, सोनपाल सिंह कुशवाहा, नाथूराम कुशवाहा, वैद्य ब्रह्मपाल सिंह कुशवाहा, गंगाप्रसाद आढ़ती, मेघसिंह कुशवाहा, गोकुलचन्द्र कुशवाहा, राधेश्याम, जोगिन्दर सिंह कुशवाहा प्रधान, नेत्रपाल सिंह का सम्मान संयोजक शिशुपाल कुशवाहा पूर्व प्रधान, महेन्द्रपाल सिंह कुशवाहा एड., कमलसिंह कुशवाहा पूर्व प्रधान, दिनेश सिंह कुशवाहा एड., थानसिंह कुशवाहा (कमल आर्ट), अध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा, यतेन्द्र आर्य, ताराचन्द्र कुशवाहा, प्रकाशवीर आर्य, राजू कुशवाहा प्रधान, सतीशचन्द्र, महेन्द्र सिंह ठेकेदार, प्रभूदयाल आदि ने किया।

Read More »

सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को सीधे दिलायेंगे-मौर्य

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के 106वें महोत्सव में विशाल मेला पण्डाल में आयोजित विशाल सहकारिता एवं पंचायती राज सम्मेलन का उद्घाटन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी, सांसद राजेश दिवाकर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राना ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर किया गया तथा अतिथियों का फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा ने किसानों के लिए अनेक लाभदायक सुविधाएं उपलब्ध करायी हैं। भाजपा ने ही किसानों के लिए ऋण माफी, फसल बीमा योजना आदि चलायी हैं। मुझे भाजपा में आने से स्वतंत्रता मिली है। बसपा में मुझे आजादी नहीं मिलती थी बिना बहनजी की इजाजत के कोई कार्य नहीं कर सकता था। भाजपा पूरे देश की पार्टी है। इसमें मुझे बहुत कुछ मिला है। श्री मौर्य ने कहा कि सहकारिता एवं पंचायत राज का उद्देश्य क्षेत्र के किसानों सीधे सरकारी योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित करना है और इस दिशा में सार्थक कदम उठाये जा रहे हैं। उन्होंने श्रमिकों का जिले में पर्याप्त पंजीकरण नहीं होने पर चिंता जताई और कहा कि अगर स्थिति में सुधार नहीं आया तो जिले के विभागीय अधिकारियों पर कार्यवाही निश्चित है।

Read More »

‘कांटा लगा गर्ल’ शैफाली जरीवाला की अदाओं का बिखरेगा जादू

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के 106 वें महोत्सव में मेला पण्डाल में 12 सितम्बर की रात इस बार फिर कांटा लगा गर्ल शैफाली जटीवाला के लटके-झटकों का कमाल होगा और लाखों की भीड उमडने की संभावना है जबकि पाॅप स्टार दलेर मेहंदी के भाई जिन्दू भी पंजाबी व पाॅप सांग से जहां धूम मचायेंगे वहीं बाॅलीवुड सिंगर निमिषा देव भी अपने गानों से झूमने को मजबूर कर देंगी।
लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज में 12 सितम्बर की रात 9 बजे से आयोजित विशाल पंजाबी दरबार म्यूजिकल नाइट के सम्बंध में कार्यक्रम संयोजक एवं युवा भाजपा नेता ब्रजेश शुक्ला ने बताया है कि जनता की बेहद डिमाण्ड पर कांटा लगा गर्ल शैफाली जटीवाला पंजाबी दरबार में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि वह पहले भी हाथरस के मंच पर अपनी मदमस्त कर देने वाली अदाओं से जनता का दिल जीत चुकी हैं।

Read More »

एक रात कन्हैया से बात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से मेला श्री दाऊजी महाराज के पाण्डाल में संयोजक भावना, सहसंयोजक बीके रानी बहन के सानिध्य में एक रात कैन्हया से बात प्रोगाम का आयोजन किया गया। जिसमें भरतपुर से आये रचना म्युजिकल ग्रुप द्वारा बहुत सुन्दर भजन संध्या, मयूर नृत्य, दीपनृत्य, ब्रज की फूलों की होली व बच्चों के सांस्कृतिक प्रोगाम, सादाबाद के सचिन अग्रवाल, बरेली की सिगंर निशा ने सारे माहौल का भक्तिमय कर सारे पाण्डाल को ब्रज के रास से सरोवर कर दिया। पाण्डाल प्रागंण मे सभी लोगों ने रात के 3 बजे तक समा बाधॅ कर रखी। बीके रानी बहन ने कहा एक रात कन्हैया के नाम ही नहीं हर रात हर दिन कन्हैया जी के साथ होगी। निकट भविष्य मे थोडे ही दिनों में सतयुग का आगमन होने जा रहा है।

Read More »

दशहरा पर शस्त्र पूजन के साथ होगा क्षत्रिय सम्मेलन

2017-09-09-09 SSP- nc 1सिकन्द्राराऊ, हाथरस, जन सामना ब्यूरो। क्षत्रिय समाज सेवा समिति की एक बैठक जितेन्द्र चैहान के आवास पर सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता रामवीर सिंह ने की। बैठक में 30 सितम्बर को होने वाले दशहरा पर्व को धूम धाम से मनाने के लिये चर्चा की गयी। तथा रूप रेखा तैयार की गयी। बैठक में उपस्थित लोगों ने दशहरा पर्व पर हवन, शस्त्र पूजन व क्षत्रिय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से जयपाल सिंह, देवेश सिसोदिया, जितेन्द्र सिंह, मुकेश , रंजीत पौरूष, भानू सिंह, बलवीर सिंह, लड्डू सिंह, राजेश नम्बरदार आदि लोग मौजूद थे।

Read More »

सीएचसी में हुआ मातृत्व सम्मान कार्यक्रम

सासनी, हाथरस, जन सामना ब्यूरो। आगरा अलीगढ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में पं. दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के उपलक्ष में प्रधानमंत्री मातृत्व सम्मान दिवस का अयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी मंडलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने दीप पं. दीन दयाल उपाध्याय के छबिचित्र के सामने दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण कर किया।
शनिवार को हुए कार्यक्रम के दौरान श्री शर्मा ने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय विलक्षण बुद्धि, सरल व्यक्तित्व एवं नेतृत्व के अनगिनत गुणों के स्वामी थे, तथा भारतीय राजनीतिक क्षितिज के इस प्रकाशमान सूर्य ने भारतवर्ष में समतामूलक राजनीतिक विचारधारा का प्रचार एवं प्रोत्साहन करते हुए सिर्फ ५२ साल क उम्र में अपने प्राण राष्ट्र को समर्पित कर दिए। अनाकर्षक व्यक्तित्व के और उच्च-कोटि के दार्शनिक थे किसी प्रकार का भौतिक माया-मोह उन्हें छू तक नहीं सका। दीनदयालजी एक राजनीतिक विचारक होने के साथ-साथ श्रेष्ठ साहित्यकार, अनुवादक व पत्रकार भी थे ।

Read More »

ढकपुरा के दीपक की सासनी में सहस्यमयी मौत

सासनी, हाथरस, जन सामना ब्यूरो। हाथरस के गांव ढकपुरा निवासी दीपक पुत्र चंदन सिंह की सासनी में रहस्यमयी मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने सर्पदंश के कारण मौत होने की तहरीर कोतवाली में दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम ढकपुरा निवासी दीपक(40) विजयगढ रोड स्थित शिवमंदिर पर अपने गुरू से मिलन आया था। दीपक का गुरू होतीलाल मंदिर पर ही रहता था। बताते हैं कि रात को गुरू चेला ने जमकर शराब पी। इसी दौरान वहां सर्प निकल आए। जिनसे गुरू चेला काफी देर तक खेले और सो गये। मौजूद लोगों ने बताया कि दीपक को किसी सर्प ने डंस लिया था। इसलिए मंदिर पर मौजूद गुरू उसकी झाडफूंक करता रहां। जिससे दीपक की मौत हो गई। रात को बाबा भी मंदिर पर ही सो गया। और सुबह मृतक की पत्नी कुसम को फोन से दीपक की मौत की सूचना दी।

Read More »

स्टेट बैंक गार्ड को बाइकर्स ने लूटा

सासनी, हाथरस, जन सामना ब्यूरो। सासनी स्टेट बैंक के गार्ड को इगलास रोड स्थित भट्टा के निकट अज्ञात बदमाशों ने लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने गार्ड के साथ मारपीट भी की। पीडित ने घटना की तहरीर अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में दी है।
पीडित राधेश्याम पुत्र रामखिलाडी निवासी बाजगढी के अनुसार वह शुक्रवार की देर शाम स्टेट बैक से अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर जा रहे थे। जैसे ही वह इगलास रोड स्थित भट्टा के निकट पहुंचे वैसे ही घात लगाए। अज्ञात बाइकर्स ने ओवरटेक कर उनकी बाइक को रोक लिया और हथियारों के बल पर उनकी जेब से दो हजार रूपये एक मोबाइल, तथा युवा होंडा बाइक एवं कमर में बंधी बैल्ट लूटकर ले गये। किसी प्रकार पीडित रात को कोतवाली तक आए और पुलिस को आपबीती बताई।

Read More »

योगाचार्य ने छात्रों को सिखाया योग

2017-09-09-08 SSP- skc 4 yoga⇒निरोगी रहने के लिए योग जीवित रहने के लिए धूम्रपान का त्याग जरूरी
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। योग गुरू बाबा रामदेव की प्रेरणा से योग सिखाने आये योगाचार्य अर्जुन राणा ने नगर के गोपीनाथ इंण्टर कालेज में सैकडों बच्चो को योेग क्रिया द्वारा निरोगी रहने की सलाह दी।
इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य श्री राजपूत ने कहा कि हरिद्वारा योग पीठ पतंजली से आये योगाचार्य अर्जुन राणा ने आज सुबह स्कूल के बच्चो को प्रार्थना के समय योग सिखाया। योग द्वारा निरोगी रहने के लिए प्रणायाम, के साथ कई योग क्रियों के बारे में जानकारी दी। योगाचार्य ने कहा कि देश भर में लगभग 20 हजार योगाचार्य जगह-जगह जाकर लोगो को योग करने के लिए सलाह देते है। योग क्रिया ही एक मात्र साधन है। जिससे लोग बिना बीमारी के कई वर्षो तक स्वास्थ्य जीवन जीकर अपने का निरोगी बना सकते है। योग शिविर के दौरान कालेज शिक्षकों के साथ सैकडों छात्र मौजूद थे।

Read More »

जमीनी विवाद के चलते व्यक्ति को मारी गोली

⇒पांच लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना बसई मौहम्मद पुर क्षेत्र के गांव नगला विनय में विगत रात्रि में एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में गोली लगने से बुरी तरह से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसको आगरा रैफर किया गया है।
थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र के गांव नगला विनय निवासी 55 वर्षीय रामहरी पुत्र ख्यालीराम विगत रात्रि में अपने घर पर सो रहा था। उसी दौरान अचानक गोली चलने की आबाज आयी। उसी दौरान रामहरी को गली शरीर से छू कर निकल गयी।

Read More »