Monday, September 23, 2024
Breaking News

मंडलायुक्त ने उत्कृष्ट सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

मथुरा। मथुरा वृंदावन नगर निगम द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती पर सफ़ाई कर्मचारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी मौजूद रहीं। नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा लक्ष्मीनगर स्थित एक जीवीपी गार्बेज वल्नरेबल प्वांइट को पूर्णतरू विलोपित कर, रीसाइकल्ड प्लास्टिक से बनी बेंच लगा कर एवं पुराने टायरों को इस्तेमाल करके सौंदर्यीकरण किया। साथ ही लक्ष्मी नगर के निवासियों को कूड़ा केवल कूड़ा गाड़ी में डालने एवं अपने आस पास साफ सफाई रखने हेतु जागरूक भी किया गया। गार्बेज वल्नरेबल प्वांइट के सौंदर्यीकरण कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने सम्मानित किया। मंडलायुक्त ने इस नई पहल हेतु मथुरा वृंदावन नगर निगम की सराहना की।

Read More »

हवेली गांव में देशभर के पशु व्यापारियों का लगता है जमावड़ा

मथुरा। ब्रज के प्रसिद्ध और विशाल पशु मेलाओं में शुमार हवेली के मेला का विधिवत रूप से शुभारम्भ हो गया। देश के कौने कौने से इस मेला में व्यापारी पहुंचते हैं। महाराष्ट्र, बंगाल, गुजरात, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, राजस्थान आदि प्रदेशों के अलावा अन्य प्रदेशों से भी व्यापारी यहां पहुंचते हैं। कारोबारी, व्यापारियों के अलावा अच्छी किस्म के घोड़ों को पालने के शौकीनों को यह मेला हमेशा से लुभाता रहा है। सोमवार की देर शाम को पूर्व मंत्री पं. श्याम सुंदर शर्मा फीता काटकर मेला का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी, अरविंद शर्मा, विजय सिंह, हरदम सिंह, डा. सुरेंद्र सिंह, मूलचंद सारस्वत, पवन उपाध्याय आदि भी मौजूद रहे। हालांकि मेला में कई दिन पहले से ही व्यापारियों का आगमन शुरू हो गया था। कार्यक्रम के शुभारम्भ पर मेला संयोजक पूर्व प्रमुख अशोक सिंह ने पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी का साफा बांधकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

Read More »

लापता बालक के परिजनों ने वृंदावन कोतवाली में लगाया जमघट

⇒वृंदावन पुलिस पर लगाया उचित कार्रवाई न करने का आरोप
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। मंगलवार की दोपहर को वृंदावन के केसी घाट क्षेत्र के निवासियों ने वृंदावन कोतवाली पर जमघट लगा दिया। साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ में विरोध प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के अनुसार विगत 28 सितम्बर को केसी घाट निवासी छोटू उर्फ भारत पुत्र खेमचंद उम्र करीब 10 वर्ष अपने घर से कहीं लापता हो गया। जिसके बाद परिजनों ने छोटू की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि वृंदावन पुलिस उनके बच्चे को खोजने में कोई भी कोशिश नहीं कर रही है। आज उनके बच्चे को लापता हुए करीब छह दिन हो चुके हैं, लेकिन आज तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

वहीं उन्होंने वृंदावन पुलिस पर आरोप लगाया कि वृंदावन पुलिस तलाश में लापरवाही बरत रही है। साथ ही परिजनों ने बताया कि परिक्रमा मार्ग में लगे सरकारी सीसीटीवी कैमरे भी खराब है।

Read More »

शुरू हुई धान की कटाई, प्रशासन ने पराली पर नजर गढाई

⇒किसानों को किया जाएगा जागरूक, गौशाला का भी भरेंगे भंडार
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। किसानों ने धान की कटाई शुरू कर दी है। धान की कटाई शुरू होते ही जिला प्रशासन ने पराली के प्रबंधन पर नजर गढा दी है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी कीमत पर पराली खेत में नहीं जलाने दी जाए। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में फसल अवशेष प्रबंधन कार्यक्रम (पराली प्रबंधन) के अंतर्गत आयोजित बैठक की समीक्षा की। फसल प्रबंधन एवं फसल अवशेष जलाने के संबंध में जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक तथा जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद, तहसील, विकास खंड, न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली गोष्ठियों एवं चौपाल व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से फसल अवशेष प्रबंधन फसल अवशेष जलाने के दुष्परिणाम एवं विधिक प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए कृषकों को जागरूक किया जाए। श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण आदेश के अनुसार फसल अवशेष जलाया जाना एक दण्डनीय अपराध है।

Read More »

प्रहलाद चरित्र की कथा सुन भक्तगण हुए भावविभोर

फिरोजाबाद। श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने नरसिंह अवतार, अजामिल उपाख्यान, प्रहलाद चरित्र आदि कथाओं का श्रवण किया। कथा वाचक आचार्य मृदुल शास्त्री ने श्रीमद् भागवत कथा की महत्ता को बताते हुए कहा कि सात दिन तक कथा श्रवण करने से मनुष्य को सांसारिक जीवन से मुक्ति मिल जाती है। शिक्षा वाणी से देने की बजाय, आचरण से दी जाए तो ज्यादा प्रभावशाली होती है। व्यक्ति को कर्म फल के कारण सुख दुख को प्राप्त होते हैं। जैसा कर्म करेगा, उसे उसी हिसाब से फल भोगना पड़ेगा। प्रहलाद के चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि भक्त पर संकट आने पर भगवान भक्त की रक्षा करने के लिए दौड़े चले आते हैं। भक्त के प्रति भगवान का स्नेह अपार होता है और भक्त पर ईश्वर की कृपा सदैव बनी रहती है। जब प्रहलाद कि रक्षा करने के लिए भगवान को खंभे से प्रकट होकर नरसिंह भगवान का अवतार लेना पड़ा।

Read More »

सवर्ण महासभा ने भाजपा महानगर अध्यक्ष का किया स्वागत

फिरोजाबाद। सवर्ण महासभा ने भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार एवं जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा का कोटला रोड पर जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा आज सवर्ण समाज के भाईयों द्वारा मेरा जो सम्मान स्वागत किया है उसके लिए मैं सभी भाईयों का आभार व्यक्त करता हॅॅू।

मुझे जो जिम्मेदारी हाई कमान ने दी है निश्चित तौर पर सर्व समाज को जोड़कर संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा। स्वागत करने वालों में संजीव उपाध्याय, अशोक गर्ग, शैलेंद्र शुक्ला, दिनेश सिंह जादौन, विष्णु कांत पचौरी, शिवकुमार शर्मा, पवन शर्मा, जीतू गुप्ता, संजय शर्मा, शिवम शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

Read More »

व्यापारियों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचा। जहॉ प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त को व्यापारियों की समस्या को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें शास्त्री मार्केट, चंद्रशेखर आजाद मार्केट, सुभाष मार्केट निगम की संपत्ति के किरायेदारों के नाम परिवर्तन किये जाने की मांग की है। मंगलवार को व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने नगर आयुक्त घनश्याम मीणा को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि निगम की सम्पत्ति शास्त्री मार्केट, चंद्रशेखर आजाद मार्केट व सुभाष मार्केट के विगत दस वर्षो से नाम परिवर्तन की प्रक्रिया बंद है। उन्होंने निगम की सम्पत्ति की मार्केटों के किरायेदारों के पैतृक रिलेशन शिप के नामों के परिवर्तन प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की है।

Read More »

चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ एक नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

फिरोजाबाद। जिले भर में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का सिरसागंज पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। शातिर नाबालिग का सहारा लेकर बाइक चोरी करवाते थे। पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपी भागने में सफल हो गए। गिरोह के पास से अलग-अलग स्थानों से चोरी की गईं 10 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। सीओ प्रवीन कुमार तिवारी ने बताया कि जिले भर में वाहन चोरी के मामले में लगातार सामने आ रहे थे। इस गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था। मंगलवार को सिरसागंज पुलिस को सूचना मिली कि आमौर नहर पुल के समीप वाहन चोरी करने वाले गिरोह के आरोपी चोरी के वाहनों को बेचने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Read More »

श्रीमद्भागवत कथा की मंगल कलश यात्रा कल

फिरोजाबाद। सत्यनारायण मंदिर कमेटी द्वारा श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ का आयोजन पांच से 12 अक्टूबर तक चौक सर्राफा घंटाघर पर किया जायेगा। जिसकी मंगल कलश यात्रा पांच अक्टूबर को 8.30 बजे राधाकृष्ण मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकाली जायेगी। सत्यनारायण मंदिर के पुजारी कृष्ण कांत वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच से 12 अक्टूबर तक चौक सर्राफा घंटाघर पर श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी मंगल कलश यात्रा राधा कृष्ण मंदिर से पांच अक्टूबर को निकाली जायेगी। कलश यात्रा में 108 सौभाग्यशाली महिलाऐं पीत वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश लेकर चलेगी।

Read More »

मुखबिर की सूचना पर फरार वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार

बिंदकी/फतेहपुर। काफी दिनों से फरार चल रहे मुखबिरों की सटीक सूचना पर पुलिस बल ने पॉक्सो एक्ट के वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर लगभग 12 बजे मुखबिर की सटीक सूचना पर खजुहा चौकी इंचार्ज भारत सिंह ने अपने सिपाहियों के साथ पॉक्सो एक्ट के वांछित एक अभियुक्त रविशंकर पुत्र महावीर पाल निवासी ग्राम ललईपुर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में खजुहा चौकी इंचार्ज ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त रविशंकर वांछित अभियुक्त था, जिसकी काफी दिनों से पुलिस को तलाश थी,

Read More »