Saturday, September 21, 2024
Breaking News

चित्रकूट के पहलवान बाबा ने हरियाणा के रोहित को दी पटखनी

सरीला (हमीरपुर) क्षेत्र के चंडौत गांव में चल रहे वार्षिक मेले में शुक्रवार को द्वितीय दंगल का आयोजन किया गया। जहां दूरदराज के पहलवानों ने अपने दांव पेच के जौहर दिखाए। दंगल में चित्रकूट के पहलवान बाबा मदन ने हरियाणा के रोहित पहलवान को हराकर दंगल अपने नाम कर लिया। इस दंगल में पंजाब सहित हरियाणा दिल्ली से आए कई पहलवानों ने हिस्सा लिया। इसमें कुल 44 कुश्तियां हुईं। जिसमे आधा दर्जन कुश्तियां बराबरी पर छूटी। संदीप राणा का मुकाबला दिल्ली के बंटी के बीच हुआ, और संदीप राण ने जीत हासिल की। ग्वालियर के भोलू का मुकाबला पंजाब के पहलवान नज़ीर के बीच हुआ, जिसमें भोलू ग्वालियर ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देकर दंगल अपने नाम किया। दंगल में जीतने वालें पहलवानों को उच्च मध्यमिक विद्यालय के शिक्षक मूलचंद, नारायण सिंह, सुयाशकांत,अश्वनी कुमार द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका महिपाल और रामशरण पाल ने निभाई। संचालन शीलू महाराज ने किया। निर्णायक मंडली में शिवसिंह बाबा, राधेश्याम निगम, लाखन दादी, धर्मेश रहे।

Read More »

सर्दी बढने के साथ बढी चोरी की घटनाएं, चोर पुलिस को दे रहे चुनौती

राठ (हमीरपुर)। ठंड जैसे जैसे बढ़ रही है चोरी की घटनाओं के ग्राफ में भी तेजी आ रही है। क्षेत्र में चोर प्रतिदिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार की रात चोरों ने दो गांवों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था तो गुरुवार को चोरों ने एक फिर एक गांव में ग्रामीण के घर को निशाना बनाते हुए सोने चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी है।
थाने के पहाड़ीगढ़ी गांव निवासी भगतसिंह पुत्र बालकिशन प्रजापति ने बताया कि वह परिजनों के साथ ईंट भट्टा पर मजदूरी करने के लिए गया था और उसके घर पर ताला लगा हुआ था। बीती गुरुवार की रात अज्ञात चोर उसकेे मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और चोरी कर ली। सुबह जब ग्रामीणों ने उसके घर का ताला टूटा देखा तो उसे ग्रामीणों ने जानकारी दी। गांव आकर जब उसने घर के अंदर जाकर देखा तो चोर दो मंगलसूत्र, सोने की एक अंगूठी, बच्चों की सोने की हाय, ढाई सौ ग्राम चांदी का बिछुआ, ढाई सौ ग्राम चांदी की हाफपेटी, चांदी की दो अंगूठी, ब्रेसलेट, पायलें और 15 हजार रुपए की नकदी चुरा ले गये थे। पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाने के प्रभारी निरीक्षक तारा सिंह पटेल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Read More »

विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस

महराजगंज, रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू, महराजगंज में राष्ट्रीय गणित दिवस को विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव सिंह तथा उप- प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव के द्वारा स्व० श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात कक्षाओं में मैथ क्विज कंपटीशन का आयोजन गणित शिक्षकों के द्वारा किया गया तथा शिक्षकों द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय गणित दिवस के बारे में जानकारी दी गई । विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय गणित दिवस के बारे में जानकारी दी, उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि भारत में हर साल 22 दिसंबर का दिन राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है, यह दिन भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को समर्पित है। साल 2012 में केंद्र सरकार ने दिग्गज गणितज्ञ रामानुजन के सम्मान में उनके जन्मदिन 22 दिसंबर को नेशनल मैथमेटिक्स डे के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी, इसको मनाने का मुख्य उद्देश्य छात्रों को गणित के क्षेत्र में शोध के लिए प्रेरित करना है।

Read More »

दो सप्ताह पूर्व दी गई तहरीर को भूल बैठी पुलिस, घटना से अंजान बने चौकी प्रभारी

जन सामना ब्यूरो/ऊंचाहार, रायबरेली। घटना बीती 07 दिसंबर की है, जहां कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार के एनटीपीसी गेट नंबर दो के मंडप रोड स्थिति ज्वालादेवी पुरम निवासी राजकुमार तिवारी के यहां अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया, जिसमें बीस हजार रुपए नगद और एक एलईडी टीवी को चोरों ने पार कर दिया, जिसकी सूचना पीड़ित ने कोतवाली में दी थी। पीड़ित ने बताया है कि चोरी की घटना वाले दिन पीड़ित अपनी पुत्री को लेकर लखनऊ के केजीएमयू इलाज कराने हेतु गया हुआ था। किंतु आज दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी पीड़ित की समस्या का समाधान भी नहीं हुआ। गौरतलब तो यह है कि उपर्युक्त घटना के पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित के घर का पुलिस ने आज तक मुआयना भी नहीं किया। चौकी प्रभारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि घटना वाले दिन वह छुट्टी पर थे और ऐसी चोरी की घटना उनके संज्ञान में नहीं है। उल्लेखनीय है कि चौकी प्रभारी कब छुट्टी पर हैं या फिर कब ड्यूटी करते हैं, इसे क्षेत्र का कोई भी ग्रामीण नहीं बता सकता, लोगों का तो यहां तक कहना है कि एनटीपीसी चौकी प्रभारी ने आज तक अपने क्षेत्र का भ्रमण तक भी करने नहीं पहुंचे ।

Read More »

चित्रकूट के पहलवान बाबा ने हरियाणा के रोहित को दी पटखनी

सरीला (हमीरपुर) क्षेत्र के चंडौत गांव में चल रहे वार्षिक मेले में शुक्रवार को द्वितीय दंगल का आयोजन किया गया। जहां दूरदराज के पहलवानों ने अपने दांव पेच के जौहर दिखाए। दंगल में चित्रकूट के पहलवान बाबा मदन ने हरियाणा के रोहित पहलवान को हराकर दंगल अपने नाम कर लिया। इस दंगल में पंजाब सहित हरियाणा दिल्ली से आए कई पहलवानों ने हिस्सा लिया। इसमें कुल 44 कुश्तियां हुईं। जिसमे आधा दर्जन कुश्तियां बराबरी पर छूटी। संदीप राणा का मुकाबला दिल्ली के बंटी के बीच हुआ, और संदीप राण ने जीत हासिल की। ग्वालियर के भोलू का मुकाबला पंजाब के पहलवान नज़ीर के बीच हुआ, जिसमें भोलू ग्वालियर ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देकर दंगल अपने नाम किया। दंगल में जीतने वालें पहलवानों को उच्च मध्यमिक विद्यालय के शिक्षक मूलचंद, नारायण सिंह, सुयाशकांत,अश्वनी कुमार द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका महिपाल और रामशरण पाल ने निभाई। संचालन शीलू महाराज ने किया।

Read More »

किसान दिवस के रूप में मनाई गई किसान नेता की जयंती

सुमेरपुर हमीरपुर। देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस किसान दिवस के रूप में मनाते हुए। ब्लाक कार्यालय प्रांगण में 5 किसानों को अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं नगदी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंधरी के किसान रामसजीवन ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी विपिन कुमार ने चौधरी साहब के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
खंड विकास अधिकारी ने कहा कि चौधरी साहब ने जीवन पर्यंत किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया और सत्ता में आने पर उन्होंने तमाम कल्याणकारी योजनाएं किसानों के लिए लागू की। उन्होंने शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इस मौके पर तिल उत्पादन के लिए किसान सद्गुरु छानी खुर्द,चना के लिए किसान बलराम सिंह पंधरी, शाकभाजी के लिए दयाराम मुंडेरा, मछली पालन के लिए हीरालाल पाराओझी, बकरी पालन के लिए रामबरन छानी खुर्द को शाल, प्रशस्ति पत्र एवं 2000 रुपये नगद देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कल्पवर्षा बायोटेक ने 25 किसानों को मेडल देकर सम्मानित किया।

Read More »

निकाय चुनावों को लेकर तैयारियों में जुटी बीजेपी

राठ (हमीरपुर)। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित भाजपाइयों ने नगर में घूम घूम कर पार्टी की विकास नीतियों एवं विकास कार्याे से नागरिकों को अवगत कराया। साथ ही निकाय चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।
आज क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ने नगर के मोहल्ला खुशीपुरा में घूम घूम का लोगों को पार्टी द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी एवं पठनीय सामग्री पुस्तक आदि भेंट की। विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदा विकास के लिए अग्रसर है और राष्ट्रहित के लिए अग्रणी है इस बात की चर्चा समूचा विश्व कर रहा है। अगर नगर में विकास की रफ्तार को तेज करना है तो निकाय चुनाव में उनकी पार्टी के प्रत्याशी को ही विजई बनायें। मुहल्ला भटियाना में जनसंपर्क करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत लोगों से कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देती है तथा हर जाति धर्म के लोगों को बराबरी से महत्व देकर सभी के विकास के लिए कार्य कर रही है।

Read More »

उच्च प्राथमिक विद्यालय कलंदरपुर राही में मनाया गया राष्ट्रीय जेंडर अभियान कार्यक्रम

रायबरेली। भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं व महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया जा रहा है। जिसके अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन कर बालिकाओं महिलाओं को जागरूक भी किया जा रहा है एवं उन्हें समान शिक्षा, सामाजिकता के साथ-साथ प्रत्येक जगह पर बराबरी का दर्जा दिया जाए। इसके लिए राष्ट्रीय जेंडर अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा मीना मंच के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में उच्च प्राथमिक विद्यालय कलंदरपुर में आज राष्ट्रीय जेंडर अभियान कार्यक्रम मनाया गया। हेल्पलाइन नंबर , बेटों से बेटी कम नहीं है , चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो , बेटा बेटी समान स्लोगन पोस्टर ,रंगोली, निबंध के माध्यम से जानकारी दी गई ।

Read More »

किसान सम्मान दिवस में विधायक व डीएम ने कृषकों को दिए प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार

जन सामना ब्यूरोः रायबरेली। पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस 23 दिसम्बर को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, कृषि रक्षा, बैंक ऑफ बड़ौदा, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, गन्ना विभाग, एफ०पी०ओ० आर०बी०एल० प्रोड्यूसर कम्पनी लि०, दाउद फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लि० मृदा परीक्षण प्रयोगशाला एवं पी०एम० किसान त्वरित समाधान इत्यादि के द्वारा स्टाल के माध्यम से कृषकों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सलोन अशोक कोरी एवं जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। प्रगतिशील कृषकों द्वारा अपने अनुभव कृषकों के मध्य साझा किया गया कि किसान भाई कम लागत की खेती एवं स्वास्थ्यवर्धक हेतु जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाये।

Read More »

चौधरी चरण सिंह रहे किसानों के मसीहाः दिनेश शर्मा

बागपतः विश्व बंधु शास्त्री। बड़ौत नगर के दिल्ली सहारनपुर रोड़ पर स्थित भाजपा किसान मोर्चा के जनपद कार्यालय पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान एक कार्यक्रम में दिल्ली से बुढ़ाना जा रहे प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी किसान मोर्चा के कार्यक्रम में उपस्थित होकर चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने किसानो के उत्थान के लिए बहुत कार्य किये है। उनके द्वारा किये गये कार्य कभी भूलाये नहीं जा सकते। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण का नाम किसान, मजदूरों में हमेशा अमर रहेगा। उन्होंने किसान हित में अपना जीवन खपा दिया। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब बहुमुखी प्रतिभा के धनी और प्रगतिशील विचारधारा वाले व्यक्ति थे। उनकी पहचान आज की इस वैमनस्य वाली राजनीति में गांव, गरीब और किसानों के मसीहा के रूप के सभी के दिलों में विद्यमान है।

Read More »