Tuesday, July 23, 2024
Breaking News

गणतंत्र दिवस परेड में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे योग शिक्षक धर्मेंद्र वर्मा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। आयुष मंत्रालय भारत सरकार की योजना अनुसार गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित होने वाली परेड में उत्तर प्रदेश से 35 योग प्रशिक्षकों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया है, इन योग प्रशिक्षकों में जनपद फिरोजाबाद से हेल्थ बैलनेस सेंटर जौधरी के प्रभारी योग प्रशिक्षक धर्मेंद्र वर्मा भी शामिल हैं। धर्मेंद्र वर्मा को विभागीय खर्चे पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के निर्देश आयुष विभाग उत्तर प्रदेश शासन ने दिए है। धर्मेंद्र वर्मा को नई दिल्ली परेड में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में आमंत्रित करने पर वरिष्ठ समाज सेवी एवं प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार, डॉ पीएस राना, पंकज यादव, मूवी शर्मा, जया शर्मा, रक्षा कुलश्रेष्ठ, प्रीती श्रोतीय, रविता गुप्ता, मनीष जैन, मानिक चंद्र यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Read More »

मोनिका ने जेआरएफ नेट पास कर नगर का मान बढ़ाया

शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। नगर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जिसे सही प्लेटफार्म मिल जाता है, वही अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपना, परिवार का और नगर का मान बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ता।
नगर के मोहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी रवि यादव राजकीय ठेकेदार विधुत विभाग की बेटी मोनिका यादव ने जेआरएफ नेट राजनीति शास्त्र सामान्य कैटागिरी में उत्तीर्ण कर नगर का नाम रोशन किया है। मोनिका यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ ही गुरुजनों और अपनी मेहनत को दिया है। मोनिका की इस सफलता पर उसको बधाई देने वाले बधाई दे रहे हैं। परिजनों ने बेटी की इस उपलब्धि पर उसको मिष्ठान खिला कर उसका मुंह मीठा कराया।

Read More »

लोक अदालत का आयोजन 9 मार्च को

कानपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में आगामी 9 मार्च 2024 को आयोजित की जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु व आम जनमानस में प्रचार – प्रसार हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर प्रदीप कुमार सिंह द्वितीय द्वारा जनपद न्यायालय परिसर, कानपुर नगर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
अपर जिला जज / नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत विनय सिंह’ एवं अपर जिला जज/ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर शुभी गुप्ता ने बताया कि उक्त प्रचार वाहन जनपद न्यायालय परिसर से बड़ा चौराहा होते हुए, शहर के प्रमुख मार्गों से होकर सार्वजानिक स्थलों से होते हुए तहसीलों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा तक जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेगा।

Read More »

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु 16 मॉडल ग्राम पंचायतें चयनित

कानपुर। जिलाधिकारी विशाख जी0 की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 योजनान्तर्गत मॉडल ग्राम पंचायतों में स्थापित ठोस कचरा प्रबंधन केंद्र/आर.आर. सी. के माध्यम से ग्राम पंचायतों में घर-घर कूड़ा संग्रहण का कार्यों एवं प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। प्रथम चरण में जनपद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु नगरीय क्षेत्र/ बाजार क्षेत्र के समीप के 16 मॉडल ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया है। ग्राम पंचायत क्षेत्र में सम्मिलित घरों, संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले ठोस कचरे के समुचित निपटान हेतु अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का संचालन ग्राम पंचायत में रेवेन्यू मॉडल के रूप में विकसित कर किया जा रहा है।
साथ ही जिलाधिकारी द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत ‘हर घर नल योजना’ के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई एवं कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे कार्यों की जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिए गए।

Read More »

मुख्यमंत्री ने प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी 22 जनवरी को प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बन्धित लोगों से सभी कार्यांे को समय से पूरा करने की अपेक्षा की।
इसके उपरान्त मुख्यमंत्री जी ने निर्माणाधीन टेण्ट सिटी का निरीक्षण किया। उन्होंने पुराने पुल के पास स्थित कच्चा घाट पर सरयू जी में सौर ऊर्जा चालित बोट का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री जी ने पूज्य जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी से भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने अयोध्या पहुंचने पर सर्वप्रथम श्री रामलला तथा श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

Read More »

आलाधिकारियों संग जिलाधिकारी ने टाटमिल चौराहे पर यातायात सुगम बनाने हेतु लिया स्थलीय जायजा

कानपुर। जिलाधिकारी विशाख जी0 एवं अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंकिता शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से टाटमिल चौराहे पर सुगम यातायात सुनिश्चित किए जाने हेतु कानपुर विकास प्राधिकरण लोक निर्माण विभाग, रेलवे एवं सेतु निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। बाबू पुरवा से टाट मील चौराहे को जोड़ने वाले आरओबी से झकरकटी को जाने वाले फ्री लेफ्ट लेन का चौड़ीकरण तथा सीधे घण्टाघर की ओर आने वाली लेन का चौड़ीकरण करने हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अपर पुलिस उपायुक्त यातायात को निर्देशित किया गया कि टाटमिल पुल का इंजीनियरिंग प्वाइंट से सर्वे कराते हुए सुगम यातायात सुनिश्चित किये जाने हेतु वांछित चौड़ीकरण के कार्य हेतु प्रस्ताव बनाते हुए सेतु निगम तथा रेलवे को प्रस्ताव प्रेषित किया जाए।
रेलवे के उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि फ्री लेफ्ट लेन का चौड़ीकरण हेतु रेलवे की अप्रयुक्त जमीन का प्रयोग किये जाने हेतु वांछित अनापत्ति यथाशीघ्र निर्गत किया जाए।

Read More »

सर्दी के तेवरों के आगे ’अलाव की आग’ भी पड़ रही ठंडी

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। भगवान सूर्य देव के दर्शन दुर्लभ हो गये। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर लगातार कम हो रहा है लेकिन लोग अलाव के सहारे दिन गुजारने को मजबूर हैं, सर्दी के तेवरों के आगे अलाव की आग भी ठंडी पड़ रही है। दिन के तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग बेहद जरूरी काम से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। राया कृषि फार्म पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6 तथा अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5 और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया था। मंगलवार को 4 और 16 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था। मंगलवार इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। वहीं किसानों को अब फसल को बचाने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि अभी जनपद में पाला पडने की घटना नहीं हुई जिससे किसानों फसलों में नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन धूप नहीं निकलने और लगातार गलन पड़ने से आलू की फसल में किसी तरह का नुकसान न हो इसके लिए लगातार सिंचाई कर रहे हैं।
वहीं जनपद में तेज शीतलहर और ठंड के चलते जिलाधिकारी ने कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक की सभी स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है।

Read More »

हाईवे पर भीषण कार दुर्घटना में शहर के व्यापारी सहित दो की मौत

मथुराः जन सामना संवाददाता। हाईवे पर कोसीकला क्षेत्र में होटल कंट्रीन के समीप शुक्रवार को हुए सडक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक अनियंत्रित कार ने सडक किनारे खडे दो लोगों को रौंद दिया और हाइवे के नीचे सर्विस रोड से होते हुए खड्ड में जा पलटी। घटना में व्यापारी सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कार सवार चार लोग भी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना से शहर में कोहराम मच गया। शुक्रवार की सुबह करीब पौने बारह बजे आगरा की ओर से आ रही एक अर्टिका कार होटल कंट्रीन के समीप अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार ने सडक किनारे पैदल जा रहे सोनू जैन एवं उनके दोस्त वैभव गर्ग को कुचल दिया और खडडे में जा गिरी। भीषण दुर्घटना में सोनू जैन पुत्र सतीश चंद जैन उम्र 39 वर्ष आर्यनगर कोसीकलां , वैभव गर्ग पुत्र श्रीनाथ गर्ग उम्र 26वर्ष निवासी संगीरिया सदन थाना चौक पटना सिटी बिहार ं की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद कार सवार चार लोग भी घायल हो गए। जिनमें दो महिला एवं दो पुरूष शामिल हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर घटना की सूचना के बाद शहर में कोहराम मच गया। लोग घटनास्थल की ओर दौड पडे।

Read More »

वृन्दावन में बना पहला पर्यटन थाना, बढ़ेंगी सुविधाए

मथुराः जन सामना ब्यूरो। कान्हा की नगरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता मथुरा जनपद के चहुंमुखी विकास पर केंद्रित है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए नई पर्यटन नीति को तैयार किया गया है। इसे देखते हुए पर्यटकों को मिलने वाली सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। मथुरा जनपद को शुक्रवार को विधिवत रूप से अपना पहला पर्यटन थाना मिल गया। वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में बने अस्थाई तौर पर कालीदह पार्किंग के भवन में बन रहे पर्यटन थाने का उद्घाटन शुक्रवार को एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने फीता काटकर किया। यह पहला पर्यटन थाना होगा जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिल सकेगी। इसके साथ ही जिलेभर में तैनात पर्यटन पुलिस की कंट्रोलिंग इसी थाने से की जाएगी। आपको बताते चलें कि मथुरा वृंदावन एवं आसपास के धार्मिक स्थलों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु मथुरा वृंदावन पहुंचते हैं। बाहर से आने वाले पर्यटकों की समस्याओं का समाधान इसी थाने के अंतर्गत किया जाएगा। इसके साथ ही पर्यटन थाने में विदेशी भाषाओं के जानकारी पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं जो विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं कृष्ण भक्तों के साथ वार्तालाप कर उनकी समस्या हल कर सकेंगे। वहीं पर्यटकों के साथ होने वाले अपराधों से संबंधित मुकदमे भी पर्यटक थाने में दर्ज किए जाएंगे।

Read More »

मुख्य सचिव ने आलाधिकारियों के साथ बैठक कर गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की

लखनऊ। उप्र के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से समस्त मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि सभी जनपदों में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह को परम्परातगत रूप से सादगी एवं आकर्षक ढंग से मनाया जाये। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जनपद में हुए अच्छे कार्यों को प्रदर्शित किया जाये। इसके अलावा देश व प्रदेश में होने वाले परिवर्तन, लोकहित में संचालित कार्यक्रमों, पंच प्रण, विकसित भारत संकल्प यात्रा, अमृत काल आदि के बारे में जानकारी दी जाये व झांकियां निकाली जायें।
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहना चाहिये। हर गांव व शहर में उल्लास एवं सम्मान के साथ झण्डारोहण होना चाहिये। इससे लोगों में देश भक्ति की भावना बढ़ेगी। 24 से 26 जनवरी तक प्रदेश के समस्त जनपदों में यूपी दिवस के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, इसे भी गणतंत्र दिवस के साथ जोड़ सकते हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के बारे में झांकी भी निकाल सकते हैं।
उन्होंने कहा कि 22 से 26 जनवरी तक सभी शासकीय भवनों को प्रकाशमान किया जाये। इसके अलावा 14 से 21 जनवरी तक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। 26 जनवरी को भी सभी जगह सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहनी चाहिये।

Read More »