Friday, September 20, 2024
Breaking News

शैल्टर होम को महापौर का कैंप कार्यालय बनाए जाने का लगाया आरोप

♦ मुख्यमंत्री, राज्यपाल व मंडायुक्त आगरा को डाक द्वारा भेजा पत्र
फिरोजाबाद। टॉपा पैंठ जलेसर रोड मंगलम् धर्मकांटे के पास नगर निगम द्वारा शैल्टर होम बनाया गया था। लेकिन वर्तमान में महापौर का कैंप कार्यालय संचालित हो रहा है। जिसको लेकर शिव सेना के जिला प्रमुख शैल्टर होम खाली करायें जाने हेतु नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, राज्यपाल उ.प्र सरकार को प्रेषित की है।
गरीब एवं बेसहारा लोगों के लिए रात्रि विश्राम हेतु नगर निगम द्वारा जलेसर रोड पर एक शैल्टर होम का निर्माण कराया गया था। शिव सेना प्रमुख राजीव शर्मा ने दिए गए पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि विगत पांच माह से शैल्टर होम में महापौर कामिनी राठौर का कैम्प कार्यालय चल रहा है। वही सर्द भरी रात्रि में गरीब जनता सड़क पर ही रात गुजारने को मजबूर है।

Read More »

निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

बिंदकी/फतेहपुर। पुलिस की मौजूदगी में छात्रों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ नायब तहसीलदार ने हरी झंडी दिखाकर किया। छात्रों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्लोगन लिखी पट्टियां दिखाई और हाथों में लेकर रैली में प्रतिभाग लिया।
बुधवार को नगर के दयानंद इंटर कॉलेज से एक मतदाता जागरूकता रैली छात्रों द्वारा निकाली गई। मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ नायब तहसीलदार प्रतिमा द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह रैली नगर के अंबेडकर चौराहा, तहसील रोड, गांधी चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर घूमते हुए छात्र मतदाता जागरूकता संबंधित स्लोगन लिखी पट्टियां हाथों में लिए हुए थे और साथ में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नारेबाजी भी कर रहे थे। आपको बता दें कि आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा अभी से मतदाताओं को जागरूक करने का काम शुरू कर दिया गया है।

Read More »

उ.प्र महिला शिक्षक संघ की अरॉव ब्लाक की कार्यकारिणी हुई गठित

फिरोजाबाद। उ.प्र. महिला शिक्षक संघ की अरॉव ब्लाक की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें नीतू जादौन को ब्लॉक अध्यक्ष अरांव बनाया गया है।
बुधवार को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्षा सुलोचना मौर्य के निर्देशन में रीमा यादव जिलाध्यक्ष ने अरॉव ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन करते हुए नीतू जादौन को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं डॉ. वंदना तोमर जिला महामंत्री ने वीना राठौर को ब्लॉक महामंत्री, गीतांजलि सिंह जिला उपाध्यक्ष ने कल्पना चंदेल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पारुल सिंह जिला उपाध्यक्ष ने गुंजन यादव को ब्लॉक मंत्री, अर्चना जादौन जिला उपाध्यक्ष ने रुचि गुप्ता को ब्लॉक संयुक्त मंत्री, नीलम यादव जिला कोषाध्यक्ष ने माधुरी कुमारी को ब्लॉक संगठन मंत्री, वंदना तोमर ने गरिमा सिंह को ब्लॉक संगठन मंत्री, पारुल सिंह ने वंदना गुप्ता को ब्लॉक प्रचार मंत्री, नीलम यादव ने आरती सक्सैना को ब्लॉक कोषाध्यक्ष एवं रीमा यादव ने भावना शाक्य को ब्लॉक मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया।

Read More »

ऊंचाहार में बिना गोदाम के चल रही ट्रांसपोर्ट कंपनी , व्यापारी हर दिन हो रहे परेशान

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में एक जिले से दूसरे जिले में ही आयात-निर्यात को लेकर दिन-प्रतिदिन व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। औद्योगिक नगरी कानपुर से रायबरेली जिले में माल लेकर आने वाली ट्रांसपोर्टर की मनमानी इस कदर है कि ट्रक से आ रहे माल की पुख्ता जानकारी भी व्यापारियों को नहीं दी जा रही। साथ ही कई कई दिनों तक ट्रांसपोर्टर अपने ट्रक में व्यापारियों का माल लेकर घूम रहे हैं और समय से डिलीवरी भी नही दी जा रही।
बता दें उक्त सभी समस्याएं रायबरेली जिले में चल रही एक भदौरिया ट्रांसपोर्ट कंपनी में बताई जा रही हैं। ऊंचाहार क्षेत्र के एक व्यापारी ने बताया कि उनका करीब दस दिन पर कुछ मॉल कानपुर से ऊंचाहार के लिए भदोरिया ट्रांसपोर्ट के द्वारा मंगाया जाता है। परंतु भदोरिया ट्रांसपोर्ट के संचालकों द्वारा उनके माल को कई-कई दिनों तक ट्रक में ही रोककर रखा जाता है और ऊंचाहार में भदोरिया ट्रांसपोर्ट का गोदाम भी ना होने के चलते उन्हें यह माल क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर दिया जाता है। कभी क्षेत्र के दूसरे छोर पर तो कभी दूसरे छोर पर और कभी तो बीच चौराहे पर ट्रक को खड़ा करके उसे माल दिया जाता है।

Read More »

जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को कराएं प्रतिभाग

फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब के तत्वाधान में जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ निशा अस्थाना की सहमति एवं निर्देशन में जनपद के सभी बोर्डाे के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन एवं विद्यालय के प्रबंधक डॉ देश दीपक गुप्ता के संयोजन में सात दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से आइडियल पब्लिक स्कूल, करहल रोड सिरसागंज में किया जा रहा है।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि जनपद स्तर पर जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के अंतर्गत क्रमशः कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के 100 मॉडल प्रस्तुत किए जायेंगे। जनपद स्तर पर गठित तकनीकी मूल्यांकन समिति द्वारा 15 मॉडलों का चयन करते हुए मण्डल स्तर हेतु उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्हीं 15 चयनित मॉडलों में से मूल्यांकनोंपरांत विद्यार्थियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार हेतु क्रमशः 5000, 3000 व 2000 एवं दो विद्यार्थियों को सान्त्वना पुरस्कार हेतु रु 1000, (प्रत्येक को) दिए जाने के साथ प्रशस्ति पत्र, सम्मान, प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं निर्धारित नकद धनराशि से सम्मानित किया जाएगा एवं अन्य प्रतिभागियों को भी प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। वहीं मण्डल स्तर पर प्रत्येक जनपद से चयनित 15 मॉडलों का प्रदर्शन संबंधित मण्डल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता माह दिसम्बर 2023 में किया जाना है।

Read More »

मिलेट्स उत्पादों के उपयोग करने के लाभ बताये

कानपुर नगर। मिलेट्स पुनरोद्धार (राज्य सेक्टर) योजनान्तर्गत स्कूल करीकुलम के माध्यम से सरकारी/मान्यता प्राप्त/निजी जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट विद्यालयों के 50 अध्यापकों को मिलेट्स के पोषक तत्वों, मिलेट्स के विभिन्न प्रकार एवं उसके उपभोग आदि पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज कृषक कल्याण केन्द्र, कृषि भवन परिसर, गुमटी नं0 9, रावतपुर, कानपुर नगर में किया गया। जिसमें जनपद कानपुर नगर के विभिन्न विद्यालयों के 50 अध्यापकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रशिक्षण में चन्द्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के वैज्ञानिक डा० हरिश्चन्द्र सिंह, डा० शंकर सिंह, डा० प्रिया वशिष्ट, डा० निमिषा अवस्थी एवं डा० संजीव कुमार सिंह तथा डा० सरस कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य चाचा नेहरू इन्टर कालेज, गोविन्द नगर द्वारा अध्यापकों को मिलेट्स उत्पादों के उपयोग करने के लाभों एवं उनसे बनने वाले व्यंजनों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।

Read More »

विकसित भारत संकल्प यात्रा के संचालन हेतु पांच बैनो को सांसद ने दिखाई हरी झंडी

फिरोजाबाद। बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन परिसर सिविल लाइन दबरई में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें कृषकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के संचालन हेतु डॉ चंद्रसेन जादौन, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने पांच वैनो को विकास भवन परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद ही विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी स्टॉलों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में सांसद ने भारत सरकार द्वारा चालायी जा रही जन कल्यानकारी योजनायें जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, बाल पुष्टाहार योजना के बारे में चर्चा की। साथ ही ं योजना के लाभार्थियों को प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने विकास से सम्बन्धित चालायी जाने वाली जनकल्यानकारी योजनाओं के बारे में कृषकों को अवगत कराया।

Read More »

बैंक ऑफ बड़ौदा, फतेहपुर क्षेत्र द्वारा मेगा किसान क्रेडिट कैंप का आयोजन

♦ उप महाप्रबंधक रचना मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
♦ चार सौ लाभार्थियों को इक्कीस करोड़ के ऋण स्वीकृत
बिंदकी, फतेहपुर। बड़ौदा किसान पखवाड़ा के अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा, फतेहपुर क्षेत्र द्वारा मेगा किसान क्रेडिट कैंप का आयोजन आज बुधवार को वेद गेस्ट हाउस, बिंदकी फतेहपुर में किया गया।
मुख्य अतिथि रचना मिश्रा, उप महाप्रबंधक नेटवर्क 3, बैंक ऑफ बड़ौदा, लखनऊ अंचल व डी. के. श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रमुख, फतेहपुर क्षेत्र एवं अन्य कार्यपालकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
रचना मिश्रा ने अपने मार्गदर्शी उद्बोधन में कहा कि किसान हित को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएँ चलाई जा रही है जिसको किसानों तक पहुंचाने का काम बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा आत्मीयता के साथ किया जा रहा है। किसानों की प्रगति हमारे देश की प्रगति है ।
और बैंक ऑफ बड़ौदा जरूरतमंद किसानों तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुँचा कर किसानों के साथ कदम से कदम मिलाते हुए देश की प्रगति में योगदान देने के लिए हमेशा तत्पर है।

Read More »

सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद का जनपद स्तरीय अधिवेशन सम्पन्न

रायबरेली। सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद का जनपद स्तरीय अधिवेशन /निर्वाचन नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बेलीगंज में संत बखश सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिला कार्यकारणी के 5 वर्ष पूर्ण होने पर निर्वाचन प्रक्रिया आरंभ हुई। जिसके पर्यवेक्षक सत्यदेव सिंह प्रांतीय अध्यक्ष, निर्वाचन अधिकारी गुलाबचंद तिवारी, महामंत्री एवं रूप नारायण बैसवार वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे। सदन ने सर्वसम्मति से विक्रमजीत सिंह का नाम प्रस्तावित किया और निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। करतल ध्वनि से उपस्थित सदन ने जनपद रायबरेली का विक्रमजीत सिंह को अध्यक्ष प्रस्तावित किया। पर्यवेक्षक एवं निर्वाचन अधिकारी ने विक्रमाजीत सिंह को अध्यक्ष गणेश बखश सिंह को महामंत्री एवं बाल कृष्ण चौधरी को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। इस अवसर पर जनपद के सभी विकास खंडो के अध्यक्ष मंत्री एवं सदस्यगण मौजूद रहे। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद में सभी शिक्षकों का हित समाहित है। मैं पुराने साथियों के साथ-साथ नए साथियों से अनुरोध करता हूं कि वह संगठन में अपना योगदान दें। सदन को प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं महामंत्री ने संबोधित किया।

Read More »

गंगा महाआरती व दीपदान कर लोक कल्याण की कामना की

ऊंचाहार, रायबरेली। कार्तिक पूर्णिमा मेला के तीसरे दिन गोकना घाट पर लाखों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी मां गंगा में डुबकी लगाई। बाद में लोगों ने घाट पर आयोजित हटिया मेला का आनंद उठाया। प्रातः 4रू00 बजे से हर हर गंगे के जयकारों व घंटा घड़ियाल की ध्वनि से वातावरण गुंजायमान रहा। मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्तिक पूर्णिमा मेला के समापन की शाम मातंग योग प्रतिपदा दिवस के शुभ अवसर पर अभिलाष चंद्र कौशल क्षेत्रीय मंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा ने गंगा महाआरती दीपदान कर लोक कल्याण की कामना की।
समिति के सचिव पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला के तीसरे दिन प्रातः 4 बजे से प्रारंभ हो गया था। जिसमें 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान, दर्शन कर मां गंगा सहित मंदिरों में पूजा अर्चना की। गोकना घाट पर लगे विशाल हटिया मेला का आनंद लिया। जिसमें झूला, चाट की दुकाने, महिलाओं हेतु सौंदर्य सामग्री की दुकाने घरेलू सामान की दुकाने, और जलेबी की दुकाने लोगों के मुख्य आकाश आकर्षण केंद्र रहे। उसके बाद सूर्यास्त के पूर्व मेले का समापन हुआ। आयोजित मेलों में जमकर खरीदारी की गई।

Read More »