Sunday, September 22, 2024
Breaking News

साक्षात्कार/चयन प्रकिया 06 फरवरी को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। वित्तीय वर्ष- 2018-19 हेतु प्रधानमंत्री रोजगार स्रजन कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद कानपुर देहात के ग्रामीण क्षेत्र हेतु उ0 प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड एवं खादी ग्रामोद्योग आयोग एवं नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र आवेदनकर्ताओं द्वारा ऋण आवेदन पत्र आनलाइन किये गये हैं।
उक्त जानकारी देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने अपील की है कि सभी लाभार्थी अपने मूल प्रमाण पत्रो के साथ साक्षात्कार/चयन दिनाॅक- 06 फरवरी 2019 को पूर्वान्ह 11.00 बजे स्थान- ’जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र’ रनियां का0 दे0 में किया जायेगा। आवेदनकर्ता उक्त दिनाॅक को समय से उपस्थिति होने का कष्ट करें अनुपस्थित होने पर उनके आवेदन पत्र को निरस्त माना जायेगा।

Read More »

बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए जनपद में धारा 144 लागू

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद द्वारा 7 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित होने वाली हाईस्कूल एवं इन्टरमीडिएट की परीक्षायें वर्ष 2019, को सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करायें जाने तथा जनपद में समूचित सुरक्षा व शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु धारा 144 को लागू कर दिया गया है। जो बीती 2 फरवरी से प्रभावी होकर 8 मार्च तक प्रभावी रहेंगी।यह जानकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा ने देते हुए बताया कि परीक्षा को देखते हुए कोई भी व्यक्ति/व्यक्तियों का समूह परीक्षा केन्द्र के आसपास 200 मीटर परिधि के अन्दर किसी भी दशा में ध्वनि विस्तारक यन्त्रों का प्रयोग करेंगा ना ही परीक्षा केन्द्रों से 200 मीटर परिधि के अन्दर बिना संबंधित एसडीएम की अनुमति से प्रवेश नही करेंगा। परीक्षार्थियों एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों पर प्रवेश का प्रतिबन्ध लागू नही होगा। व्यक्ति या परिक्षार्थी किसी भी प्रकार का अस्त्र शस्त्र आदि लेकर परीक्षा स्थल पर लेकर प्रवेश नही करेंगा और न ही परीक्षा केन्द्र के आसपास भीड़ एकत्र नही करेंगा।

Read More »

जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस 5 फरवरी को डेरापुर में होगी आयोजित

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रम को गंभीरता के साथ लेने के आदेश दिये गये है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये है कि सम्पूर्ण समाधान का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित किये जाये। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा क्रमानुसार प्रत्येक तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी जिसमें अतिरिक्त अन्य तहसीलों में जिलाधिकारी द्वारा निर्गत निर्धारित रोस्टर के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी अथवा जिलाधिकारी द्वारा नामित किसी अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। शेष तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी। यदि उक्त तिथि को सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो सम्पूर्ण समाधान दिवस अगले दिन आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है।

Read More »

प्रतियोगिताओं का आयोजन 5 व 6 फरवरी को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। खेल निदेशालय के तत्वाधान में जिला क्रीडा अधिकारी प्रदीप कुमार चैहान ने बताया कि जिला खेल कार्यालय माती द्वारा खेलो इण्डिया खेलो खूब बढ़ो शीर्षक के अन्तर्गत जिला स्तरीय सब जूनियर बालक/बालिका जूडो खेल की बाक्सिंग के बाल वर्ग के प्रतियोगिताओं का आयोजन दिनांक 5 व 6 फरवरी को स्थानीय स्र्पोट्स स्टेडियम माती में किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में खिलाडियों को आर्कषक पुरस्कार वितरित किये जायेंगे। इच्छुक खिलाडियों को सब जूनियर (अण्डर 18 वर्ष) तक खिलाडियों को प्रातः 930 पर स्टेडियम पहुंचने का कष्ट करें तथा सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यो से अपील है कि वह अपनी टीम के साथ में एक टीम मैनेजर अवश्य भेजे। विस्तृत जानकारी के लिए क्रीडा अधिकारी से सम्पर्क स्थपित करे।

Read More »

लघु कथा संग्रह ‘रेखाचित्र’ का विमोचन एवम कवि सम्मेलन का आयोजन

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। डी आर डी ओ मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारी डॉ जे पी सिंह एवम उनकी धर्म पत्नी श्रीमति कल्पना सिंह के संयोजन में शानदार कवि सम्मेलन का आयोजन कल दोपहर रविवार उनके निवास स्थान लांसर रोड़, तिमारपुर में आयोजित किया गया। इस सुअवसर पर उनके ससुर स्व आर पी सिंह द्वारा रचित लघु कथा संग्रह ‘रेखाचित्र’ का विमोचन भी डी आर डी ओ के वरिष्ठ अधिकारियों एवम कवियों के कर कमलों दवारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि डी.आर.डी. ओ लेब के मुख्याधिकारी आर बी श्रीवास्तव (निर्देशक लाइफ साइंस) रहे।
कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करने वाले कवियों में डा.चेतन आनंद,वरिष्ठ ( कवि/गज़लकार,) डा.इन्द्रजीत सुकुमार,वरिष्ठ( गीतकार,) जगदीश मीणा,(कवि/गीतकार)
ममता लड़ीवाल (कवियित्रि/शाइरा), संजय कुमार गिरि(कवि/गज़लकार) सर्जन शीतल(कवि/गीतकार), डा.मनोज कामदेव,दोहाकार सभी कवियों ने अपना शानदार काव्य पाठ किया।
सरस्वती वंदना की वरिष्ठ गीतकार डॉ इंद्रजीत सुकुमार ने और मंच का शानदार संचालन किया डॉ मनोज कामदेव ने।

Read More »

अबकी बार किसकी सरकार

2019 के आम चुनाव का बिगुल बस बजने ही वाला है| सभी महारथी अपनी-अपनी रणनीति बनाने में लगे हुए है| राजग को सत्ता से उखाड़ फेकने के लिए विपक्षी दल सारे बैर भाव भुलाकर गले मिल रहे हैं| सारी कवायद ठीक वैसी ही हो रही है जैसी सन 1989 में हुई थी| तब भाजपा समेत सभी विपक्षी दल कांग्रेस के विरुद्ध लामबंद हुए थे| बीते पच्चीस साल से नदी के दो पाट की तरह अडिग दिखने वाले एक दूसरे के धुर विरोधी मायावती और मुलायम सिंह एकता के सूत्र में बंध चुके हैं| प्रियंका गांधी के सक्रिय हो जाने के बाद कांग्रेस अब एकला चलो की नीति पर विचार कर रही है| अन्ना हज़ारे के भ्रष्टाचार विरोधी आन्दोलन से जन्मी आम आदमी पार्टी भी सत्ता के लिए कुछ भी करने को तैयार है| उधर सत्ता में पुनः वापसी के लिए राजग ने तुम मुझे वोट दो मैं तुम्हें नोट दूँगा की तर्ज पर जनता के लिए देश का खजाना खोल दिया है| अब निर्णय देश की जनता को करना है कि वह दिल्ली की गद्दी किसे सौंपती है| हालाकि चुनाव तक देश की राजनीतिक तश्वीर में अभी कितने और रंग भरे जाएंगे इसका अंदाजा किसी को भी नहीं है|

Read More »

गणित का महासंग्राम प्रतियोगिता से चयनित 350 बच्चों ने दी आज परीक्षा

फिरोजाबाद। आदर्श विकास संस्थान द्वारा आयोजित मण्डलस्तरीय गणित का महासंग्राम प्रतियोगिता का आयोजन आगरा मण्डल के पांच जनपदों में क्रमशः आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी एवं इटावा जनपद में अक्टूबर से दिसम्बर माह में सम्पन्न हुआ था जिसमें मुख्य परीक्षा हेतु सभी जनपदों से कक्षा छह से 12 के टाॅप टेन कुल 70-70 विद्यार्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिये किया गया था। कुल 350 विद्यार्थियों की मुख्य परीक्षा आज दोपहर सुहागनगर स्थित प्रो. राजेन्द्र सिंह सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में संपन्न हुयी। जिसमें विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र एवं स्कूल का आईकार्ड लाने के बाद प्रवेश दिया गया। आदर्श विकास संस्थान के प्रदेश महासचिव राजेश दुबे ने व्यवस्थाओं पर पूरी नजर रखी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में जो छात्र उत्तीर्ण होंगे वे लैपटाॅप व छात्रवृत्ति के हकदार होंगे। वहीं एग्जाम की तैयारियों को लेकर भी बच्चों को परिपक्व किया जायेगा। वहीं प्रो. राजेंद्र सिंह स्कूल के प्रबंधक आरपी सिंह यादव ने कहा कि बच्चों के मन से डर निकालने को यह अच्छा प्रयास है। वहीं परीक्षा के बाद स्वीप की ब्रांड एम्बेसडर कल्पना राजौरिया ने बच्चों को अपने अभिभावकों को मतदान करने के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। ब्रांड एम्बेसडर मयंक भटनागर ने आदर्श विकास संस्थान द्वारा गणित को लेकर किये जा रहे प्रयासों की सराहना की और बताया कि हमारा उद्देश्य बस यही है कि सभी मतदान के प्रति जागरूक हों और मतदान का प्रतिशत बढ़े। संस्था के राजेश दुबे ने सभी का आभार प्रकट किया।

Read More »

कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा का पुतला

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाशनिधि गर्ग व कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व मेें भाजपा का पुतला रामलीला चैराहे पर फूंका गया। आगरा में भाजपा एवं आरएसएस के कार्यकर्ताओ ने राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से बौखला कर जिला और शहर कार्यालय पर हमला कर आगजनी की गई। जिसका रविवार को कांग्रेसियों ने विरोध किया है।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग एवं कार्यवाह महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस के लोगों ने यह कृत्य किया है। वह शर्मनाक है। इसे कांग्रेस कार्यकर्ता कभी वर्दाश्त नहीं करेंगे। इसकी सभी कांग्रेसी निंदा करते है। ऐसे लोगों पर प्रदेश सरकार लगाम लगाये और शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेंजे।

Read More »

सात करोड़ की लागत से होंगे औद्यागिक आस्थान में कार्य

नगर विधायक मनीष असीजा ने भूमि पूजन कर किया शुभारम्भ
फिरोजाबाद। नगर विधायक मनीष असीजा के अथक प्रयासों से नगला भाऊ स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में सात करोड़ की लागत से यहां के औद्योगिक आस्थान के लिये सीसी सड़क, इंटरलाॅकिंग, फुटपाथ, सोलर लाइटें, शौचालय, प्याऊ, वृक्षारोपण, ट्री गार्डन के निर्माण कार्यो को हरी झंडी मिली है। रविवार को नगर विधायक मनीष असीजा ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की नींव रखी।
नगर विधायक मनीष असीजा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व बहुआयामी भाव के कार्य हो रहा है। चाहें सामाजिक क्षेत्र में, चाहें पेंशन के क्षेत्र में सभी जगह अच्छा कार्य चल रहा है। पुराना औद्योगिक आस्थान, सड़कें, लाइटें, जल व शौचालय की व्यवस्थायें सुधारने की दिशा में किये गये प्रयास रंग लाये हैं। अब यहां सात करोड़ की लागत से सभी कमियां दूर होंगी। वहीं बताया कि वे इसके लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा औद्योगिक विकास मंत्री उप्र सरकार सतीश महाना और लघु उद्योग मंत्री सत्यदेव पचैरी का भी आभार व्यक्त करते हैं। इस दौरान प्रमुख उद्यमी देवीचरन अग्रवाल संग अन्य उद्यमी भी मौजूद रहे।

Read More »

शिवपाल यादव ने फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लडने का किया ऐलान

शिकोहाबाद। प्रगतिशल समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 2019 में देश में नए फैसले होने हैं। साथ ही कहा की पार्टी में किसी पद की लालसा नही की थी। वह तो पार्टी में सम्मान चाहते थे। लेकिन उसके बाद भी मेरा व नेताजी मुलायम सिह का बार-बार अपमान किया गया।
शिकोहाबाद में आयोजित प्रसपा की रैली में पहुचते ही कार्यकर्ताओं ने शिवपाल यादव को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। शिवपाल सिह यादव ने फिरोजाबाद सीट से चुनाव लडने का ऐलान करते हुए कहा कि यह चुनाव क्षेत्र की जनता को लडना है। उन्होने सपा नेता प्रो. रामगोपाल यादव का बिना नाम लिए ही जमकर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होेने 43 साल तक सपा का झंडा थामें रखकर पार्टी की मजबूती के लिए काम किया। नेताजी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वह पार्टी को मजबूत करते रहे। उन्हे कभी किसी भी पद की लालसा नही रही। जब नेताजी रक्षामंत्री बने तब वह विधायक का चुनाव लडे थे। प्रदेश में सपा 226 सीट से सिमटकर 47 पर आ गई। उसके पीछे उत्तरदाई कौन है। अगर पार्टी में उनकी बात सुनी जाती तो पार्टी की हालत यह नही होती। उनके पास मौजूद विभाग ने सडको, पुलो, नहरों की सफाई का काम बेहद तेजी से किया। हमारे दामन पर एक दाग नही है। हमे बीजेपी की बी टीम बताया जाता है। सरकार ने हमे बंगला वरिष्ठ विधायक होने के कारण दिया गया है। अगर लोग चाहते हैं कि वह बंगला छोड दू तो ऐसे दस बगले छोड सकता हूॅ। वह तो झोपडी में भी गुजारा कर सकते हैं। हमारे पास इतना पैसा नही है कि चुनाव लड सके आप सभी लोगों को वोट व पैसे से पार्टी की मदद करनी होगी। पार्टी में गलत काम को लेकर विरोध किया। लेकिन मलाई चाटने वालों ने ही उन्हे पार्टी से निकलवा दिया। आखिर वह कौन लोग थे। जिनके कारण उन्हे बाहर निकाला गया। उन्होने नेताजी, प्रोफेसर रामगोपाल यादव का हमेशा सम्मान किया है। उन्होने पुत्र की कसम खाकर भी कहा था कि वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते। उन्होने केन्द्र व राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 56 इंच के कारण देश की जमीन पर कब्जा हो रहा है।

Read More »