Monday, September 30, 2024

दो दिन बाद भी किशोरी के न मिलने पर फरिहा में हुआ बाजार बन्द

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। विगत दो दिन पूर्व फरिहा कस्वा से एक किशोरी को विशेष समुदाय का युवक बहला-फुसला कर भगा ले गया था। उक्त मामले में भाजपा नेताओं के साथ हिन्दू संगठन के लोगों ने थाने में पहुंच कर हंगामा किया। अभियोग दर्ज कर युवक के परिजनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। उक्त मामले में सोमवार को व्यापारियो ने बाजार बन्द कर विरोध प्रकाट किया।
शनिवार की सुबह थाना फरिहा क्षेत्र मन्दिर गयी एक किशारी को विशेष समुदाय का युवक बहला-फुसला कर भाग ले गया था। किशोरी घर नही आयी तो परिजनों ने उसका खोजा, खोजने पर पता चला कि किशारी को मुस्लिम युवक ले गया है। घटना की जानकारी होने पर हिन्दू संगठनों के लोगो के साथ भाजपा के नेता थाने पहुंच गये। मौके पर जसराना सीओ ने पहुंच कर अभियोग दर्ज करने के बाद युवक के परिजनों को हिरासत में ले लिया। वही तनाब को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया। सोमवार तक किशोरी का कहीं पता नही चला तो कस्बा के दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद करने के बाद थाने पहुंच कर विरोध प्रकाट किया। व्यापारियों के थाने पर पहुंचने की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी जसराना प्रेमप्रकाश यादव थाने पहुच कर आक्रोशित लोगो को समझाने लगे कि किशोरी को जल्द ही बरामद किया जायेगा।

 

Read More »

पत्नी के प्रेमी ने गोलीमार की कि थी युवक की हत्या

एसएसपी ने हत्यारोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार तमंचा बरामद
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। विगत दिन थाना नारखी के गांव कछपुरा में संदिग्ध हालत में युवक की पत्नी के साथ सोते समय गोली मार कर हत्या कर दी थी। उक्त मामले में आज एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने अनावरण करते हुए हत्या करने वाले युवक का असहाल सहित दबोच लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिनद्र पटेल ने बताया कि थाना नारखी के गांव कछपुरा निवासी योगेश कुमार पुत्र पूरनसिंह की घर में सोते समय संदिग्ध हालत में अज्ञात लोगो ने गोलीमार कर हत्या कर दी थी। उक्त मामले में पुलिस ने कार्यवाही करना शुरू किया आज मुखबिर की सूचना पर कछपुरा धर्मकाॅटे के समीप से एक युवक को दबोच लिया। जिसके पास से हत्या में प्रयोग किया गया 315 बोर का तंमचा भी बरामद किया। पकडे गये अभियुक्त अपना नाम विजय कुमार पुत्र मानपाल निवासी कछपुरा बताया। विजय कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी से उसके अवैध सम्बन्ध चल रहे थे। जिसकी जानकारी मृतक को हो गयी, विवाद की स्थिति पैदा होने पर उसको पत्नी के सहयोग से हत्या कर दी। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष नारखी प्रवेन्द्र कुमार सिंह उ0नि0 रविन्द्र सिंह, उ0नि0 आदित्य सिंह, उ0नि0 अंकित कूुमार, है0 का0 प्रेमसिंह, का0 हरीशचन्द्र आदि थे।

 

Read More »

शहर में किसी भी कीमत पर प्रयोग नहीं होने दी जायेगी पाॅलीथिन-मेयर

नगर निगम ने सुभाष चौराहा से सदर बाजार तक चलाया चैकिंग अभियान
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। 15 जुलाई से 50 माईक्रोन से पतली पाॅलीथिन के उपयोग को प्रदेश में पूर्णतः प्रतिबंध शुरू हो गया है। सोमवार को दूसरे दिन नगर निगम की टीम द्वारा सुभाष चैराहा से लेेकर सदर बाजार तक अभियान चलाकर पाॅलीथिन बंद कराने के लिए अभियान चलाया। टीम को देख दुकानदार अपनी दुकान में रखी पाॅलीथिन को छुपाते नजर आये। चाय व हथठेल के दुकानदार पाॅलीथिन को इधर -उधर छुपा रहे थे। काफी लोगो को पकड़ने के बाद माल का जप्त कर लिया गया।

Read More »

अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कम्प

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना टूण्डला क्षेत्र के एफ एच मेडिकल कालेज के समीप युवक का शव मिलने से हडकम्प मच गया। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना टूण्डला क्षेत्र एफ एच मैडिकल कालेज के समीप लगभग 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लोगो को पडा दिखायी दिया। जिसको देखने वालो की भीड लग गयी। लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी। भीड में से ही किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »

वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुये कन्ट्रोल रूम स्थापित

डिप्टी कलेक्टर देवेन्द्र सिंह रहेंगे नोडल अधिकारी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत आने वाली सम्भावित समस्याओं के प्रभावी निस्तारण हेतु डिप्टी कलेक्टर देवेन्द्र सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया है। इस हेतु कलेक्ट्रेट में एक कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। इस कन्ट्रोल रूम में स्थापित दूरभाष का नं0 05612- 285144 है। जिस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण/समन्वय हेतु विभिन्न अधिकारी नामित किये गये है। जल भराव की समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत के नगर आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारी जिम्मेदार होंगे। विद्युत करंट आने एवं विद्युत की अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित क्षेत्र के अधिशासी अभियंता विद्युत को नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों में दीवार गिरने आदि की समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित तहसील के नायब तहसीलदार तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है।

Read More »

चोरों ने मचाया उत्पात, महिला को पीटा

नगला सिंघी और पचोखरा थाने के सात घरों में चोरी
पचोखरा में ग्रामीणों के भय से बाइक छोड भागे चोर
टूंडला, जन सामना संवाददाता। रविवार रात्रि चोरों ने क्षेत्र में आतंक मचाया। नगला सिंघी और पचोखरा क्षेत्र के सात घरों को चोरों ने निशाना बनाया। पचोखरा में अपने आप को घिरता देख चोर बाइक छोडकर भाग गए। नगला सिंघी में विरोध करने पर एक महिला की पिटाई कर दी।
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव ठार हीरा सिंह में रविवार रात्रि चन्द्रपाल का परिवार घर के आंगन में सो रहा था। रात में दीवार फंदाकर चोर कमरे में प्रवेश कर गए। घर में रखी अलमारी से एक जंजीर, करधनी व 40 हजार की नगदी व पास में ही चिरंजीलाल के घर से एक अंगूठी, तोडियां व 12000 की नगदी ले गए। रात करीब साढे बारह बजे चंद्रपाल लघुशंका के लिए उठा तो घर का नजारा देख दंग रह गया।

Read More »

बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, एवं स्वच्छ-भारत अभियान के तहत 686 मेधावियों का हुआ सम्मान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। आदर्श विकास संस्थान एवं जन संरक्षण संस्थान द्वारा मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन निगम के पाॅलीवाल हाॅल में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल रहे। इस अवसर पर 686 मेधावियों को सम्मानित किया गया।
मेधावी सम्मान समारोह डा. रजनी यादव की अध्यक्षता में माँ शारदे के तेल चित्र पर संयुक्त रूप से अभिषेक मित्तल, आचार्य हरिओम शर्मा संस्था अध्यक्ष राजेश दुबे, डा. मयंक भटनागर एवं डा. विक्रान्त शास्त्री ने दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया।

Read More »

राष्ट्रपति से मिलने जिले से 51 सदस्य कल शाम बस द्वारा रवाना होंगे

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। कानपुर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैंथानी ने बताया 18 जुलाई की सुबह 10ः30 से 2ः30 बजे तक राष्ट्रपति भवन एवं शाम 5ः00 बजे डॉ. जोशी जी के साथ, 6 बजे रायसीना रोड उनके आवास पर सभी के साथ चाय पर भेंट और चर्चा होगी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह से 19 जुलाई सवेरे 9ः00 बजे मिलने का समय तय हुआ है। तत्पश्चात 12ः00 बजे से 2ः00 बजे तक लोकसभा की कारवाई देखने के लिए अनुमति प्रदान हुई है। उसके बाद नितिन गडकरी से कानपुर के जुड़े हुए हाईवे योजना के लिए एवं स्मृती ईरानी से लाल इमली को चलाने हेतु आग्रह के लिए समय मिला है।
फिर भारतीय जनता पार्टी का नया केंद्रीय कार्यालय, 6, डॉ. दीनदयाल मार्ग पर स्थित कार्यालय का भ्रमण होगा वहीं पर अमित शाह और रामलाल राष्ट्रीय संगठन महामंत्री से मिलने का समय मांगने का अनुरोध किया गया है संभावना है उनसे भेट संभव होगी।
आज की बैठक में सुरेंद्र मैंथानी, सुनील बजाज, पूनम कपूर, रंजीता पाठक, शोभा श्रीवास्तव, सीमा तिवारी, दीपक सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, अवधेश सोनकर, जगदीश तिवारी, आशा पाल, किरन तिवारी, सतेंद्र पांडे आदि लोग थे।

Read More »

घर में अकेली किशोरी से नशेबाज ने किया दुष्कर्म का प्रयास

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। ग्राम इस्माइलपुर कदीम के घर में किशोरी को अकेला देख नशेबाज ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख नशेबाज अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर भाग निकला, जिसे रेवना पुलिस चौकी में जमा कर दिया गया है। प्राप्त विवरण के अनुसार रेवना पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर कदीम में महिला कृषि कार्य के चलते खेतों में गई थी। तथा उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी अपराहन करीब 3ः00 बजे गांव के भूरा सोनकर का पुत्र निर्देश शराब के नशे में बाइक लेकर पीड़िता के घर पहुंचा और अकेली किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देता हुआ मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर भाग निकला। जिसे ग्रामीणों ने रेवना पुलिस चैकी में जमा करवा दिया। पीड़िता की शिकायत पर स्थानीय कोतवाली में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है।

 

Read More »

पॉलीथिन बंदी के आदेश के बाद स्थानीय पालिका प्रशासन ने चलाया अभियान

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। उत्तर प्रदेश शासन से पॉलिथीन बंदी के आदेशों के चलते आज अपराहन स्थानीय नगर पालिका प्रशासन द्वारा मुख्य चौराहा से अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी के नेतृत्व में पालिका कर्मचारियों ने मुख्य चौराहा से रोडवेज बस स्टैंड, पोस्ट ऑफिस रोड में अभियान चलाकर सब्जी विक्रेताओं, आम विक्रेताओं, ठेलिया, परचून दुकानो आदि में जाकर पालिथिन तलाश की और जप्त की कार्यवाही की गई। टीम ने करीब 5 किलो पॉलिथीन जप्त करने की बात कही है। पालिका प्रशासन की ओर से दुकानदारों को चेतावनी दी गई है, कि पॉलिथीन का इस्तेमाल कतई ना करें पकड़े जाने पर ₹50000 का जुर्माना व निर्धारित सजा से दंडित किए जाएंगे पॉलिथीन के विरुद्ध चलाए गए अभियान से छोटे दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

Read More »