Monday, September 23, 2024
Breaking News

जिलाधिकारी ने मिशन इंद्रधनुष 4.0 अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

⇒अभियान में कोई भी बच्चा एवं गर्भवती महिला टीकाकरण से न छूटने पायेः जिलाधिकारी
कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 अभियान चलाये जाने के सम्बन्ध में कलेक्टेªट सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं चिकित्सकों को सकुशल तरीके से मतदान होने पर बधाई दी। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एके सिंह ने बताया कि यह अभियान सात मार्च से चलाया जाएगा। यह अभियान तीन चरणों में चलेगा। इसके तहत गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण होगा। इसी प्रकार जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. महेन्द्र जतारया ने बताया कि जनपद में सात मार्च से सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत होगी। इसके बाद दूसरा चरण चार अप्रैल और तीसरा व अंतिम चरण दो मई से प्रारंभ होगा। इस अभियान के अंतर्गत गर्भवती माताओं और दो वर्ष तक की आयु के छूटे हुए बच्चों का स्वास्थ्य टीम टीकाकरण करेगी। अभियान का उद्देश्य उन सभी बच्चों का टीकाकरण करना है जिनका टीकाकरण किसी कारणवश अब तक नहीं हो पाया है। अभियान में गर्भवती माताओं को टीटी प्रथम, द्वितीय एवं बूस्टर का टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा बच्चों को बीसीजी, ओपीबी, पेंटावाइलेंट, रोटा वायरस का टीका, आईपीबी व एमआर के टीके लगाए जाएंगे।

Read More »

पति की हत्या के आरोप में पत्नी व उसका प्रेमी गिरफ्तार

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र में बिगत दिनों हुई हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधिकारी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, चकेरी थाना क्षेत्र के गांव सजारी निवासी फर्नीचर कारीगर सर्वेश की शादी सोनम के साथ हुई थी। लेकिन सोनम का प्रेम सम्बन्ध बुआ के दामाद कमलेश यादव से हो गये थे। जिसके चलते कमलेश का सर्वेश के घर आना जाना हो गया था। इसके चलते सर्वेश व कमलेश अक्सर साथ-साथ शराब पीने लगे थे। किन्तु इसी बीच सर्वेश को सोनम व कमलेश के सम्बन्ध के बारे में जानकारी हो गई थी। प्रेम सम्बन्ध की जानकारी होने पर सर्वेश ने विरोध किया तो कमलेश व सोनम ने मिलकर सर्वेश की हत्या कर दी और सर्वेश के शव को घर के पीछे बने खंडहर में फेंक दिया था।
हत्या का मामला पुलिस द्वारा दर्ज किया गया लेकिन मामला संग्दिग्ध लगने पर पुलिस ने सर्विलांस की मदद ली, तो वारदात वाले दिन कमलेश की लोकेशन घटनास्थल की मिली, जिसपर पुलिस ने कमलेश को पकड़कर जब पूंछताछ की तो सारा मामला साफ़ हो गया।

Read More »

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जिला अधिकारी ने लिया जायजा

⇒स्ट्रांग रूम की सीआईएसफ के जवानों द्वारा 24 घंटे कड़ी सुरक्षा की जा रही है।
⇒24 घंटे वॉच टावर से चप्पे-चप्पे पर नजर रखते हुए नौबस्ता गल्ला मंडी के चारों तरफ पेट्रोलिंग की जा रही है।
⇒सीसीटीवी कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग के लिए 24 घंटे चार मजिस्ट्रेट तथा 12 स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट द्वारा निगरानी की जा रही है।
कानपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन नेहा शर्मा ने आज नौबस्ता स्थित गल्ला मंडी का निरीक्षण किया। सभी स्ट्रांग रूप की लगातार 24 घण्टे कड़ी सुरक्षा की जा रही है। यहां बने 4 वॉच टॉवर से चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है। इसके अतरिक्त सीसीटीवी कंट्रोल से भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। यहां पर किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित है। चारो तरफ बैरिकेडिंग लगी हुई है जिसके पुलिस निगरानी कर रही है। स्ट्रांग रूप के बहार सीआईएसएफ के जवानों द्वारा 24 घण्टे कड़ी सुरक्षा की जा रही है, इसके अतिरिक्त बैरिकेडिंग के बाहरी क्षेत्र में च्व्स्प्ब्म् के जवानों द्वारा सुरक्षा की जा थी है तथा मंडी के बहारी चारो तरफ लगातार पुलिस फोर्स द्वारा पैट्रोलिंग की जा रही है । जिलाधिकारी ने सभी 10 विधानसभा सभाओं का निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी कन्ट्रोल रुम का निरीक्षण किया । इसके अतिरिक्त स्ट्रांग रूम पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फोकस को मानिटरिंग पर निरंतर अवलोकन करने हेतु नवीन गल्ला मंडी में मतगणना के दिन तक प्रतिदिन निरीक्षक किए जाने हेतु अधिकारियों की ड्यूटी स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में एवं उनके पर प्रवेक्षण हेतु मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है । मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव अपर उपजिलाधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में प्रातः 6 से दोपहर 2 तक अवनीश यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अपराहन 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक कलमुद्दीन, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक अमर सिंह जिला कृषि अधिकारी ।

Read More »

युवा पीढ़ी देश के नेशन बिल्डर्स

युवा पीढ़ी को शिक्षाए कौशलता विकास अस्त्र से सशक्त करना भारत के भविष्य को सशक्त करना है

शिक्षा की बेहतर गुणवत्ता के साथ युवाओं की क्षमता का विस्तार वैश्विक स्तर की उच्च शिक्षा के अनुरूप करना वर्तमान नए डिजिटल भारत की ज़रूरतः किशन भावनानी

गोंदियाः वैश्विक स्तरपर किसी भी देश की संपन्नता, सफलता, उच्चस्तरीय अर्थव्यवस्था और हर क्षेत्र में मज़बूत पकड़ रखने की नींव के पहियों में से एक सबसे मज़बूत और महत्वपूर्ण आधारस्तंभ शिक्षा व कौशलता विकास है। क्योंकि शिक्षा और कौशलता विकास सफलता, संपन्नता सहित सभी क्षेत्रों की एक ऐसी चाबी है। जिससे सफलता के द्वार खुलते हैं क्योंकि शिक्षा व कौशलता ग्रहण करने के बाद ही वैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर, अविष्कारक सहित नवोन्मेष, नवाचारों के प्रणेता बनने की और देश सेवा कर अपने देश के विकास करने का अवसर मिलता है।

Read More »

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने शत -प्रतिशत मतदान के लिए किया जागरूक

लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष ने फेसबुक पर प्रदेश के कर्मचारियों एवं इष्ट मित्रों से सीधा संवाद स्थापित कर मतदान के प्रति जागरूक किया। प्रदेश में तीन चरणों का मतदान संपन्न हो गया है। इन तीन चरणों में 60 से 64ः तक वोटिंग हुई है ।अभी चुनाव के चार चरण बाकी है। चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को हो रहा है। जिसमें 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होगा। जे एन तिवारी ने सभी कर्मचारियों से कहा है कि शत प्रतिशत मतदान करें। लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें एवं एक साफ.सुथरी स्थिर सरकार बनाने में लोकतंत्र में अपनी भूमिका निभाएं। कर्मचारियों की मांगों के लिए प्रत्येक सरकार में संघर्ष होता रहा है और आगे भी होता रहेगा। मतदान के दौरान कर्मचारियों की समस्याएं पार्टियों के सामने शर्त के साथ उठाने का कोई औचित्य नहीं है। राजनीतिक पार्टियां घोषणा पत्र के अनुसार कभी भी काम नहीं करती हैं। विशेषकर कर्मचारी हितों की बात घोषणा पत्र के अनुसार कभी नहीं पूरी होती है।

Read More »

कशिश खान को मिलेगी 30,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की छात्रा कशिश खान ने उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना ने 30,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। कशिश को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी लगन, प्रतिभा व शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर अपने मेधात्व का परचम लहराया है।
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष सी.एम.एस. के 100 से अधिक मेधावी छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। वर्ष 2022 में सी.एम.एस. के 50 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर कीर्तिमान बनाया है। यह जानकारी हरिओम शर्मा ने दी।

Read More »

कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस सिलेंडर फटने से टीनशेड गिरा, एक श्रमिक घायल

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र नगला भाऊ इंडस्ट्रियल एरिया में एक कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस लीक होने से टीनशेट गिरने से एक श्रमिक घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियाँ ने स्थिति पर काबू पाया।
थाना दक्षिण क्षेत्र नगला भाऊ स्थित श्री सत्यनरायन कोल्डस्टोर में आज उसक समय अचानक हड़कंप मच गया। जब स्टोर में अमोनिया गैस का सिलेंडर लीकेज जोरदार आवाज के साथ फट गया। वही टीनेशेड भी गिर गया। जिससे उसमें काम कर रहा एक श्रमिक घायल हो गया। घटना के बाद कोल्डस्टोर में काम कर रहे श्रमिकों में भगदड मच गयी। आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गये। सूचना पर फायर बिग्रेट की गाडियां भी पहुंच गयी। समय रहते अमोनिया गैस के रिसाव पर काबू पा लिया। अन्यथा गंभीर हादसा होने की आशंका था। घायल श्रमिक को किसी निजी अस्पताल में ले जाया गया।

Read More »

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान करने हेतु जनपद वासियों को भेजा निमंत्रण पत्र

पवन कुमार गुप्ता : रायबरेली : जनपद के समस्त सम्मानित मतदाताओं को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने 23 व 27 फरवरी को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु अपील की है। इसके साथ ही मतदान करनेे हेतु जिलेे के सभी मतदाताओं को निमंत्रण पत्र भी भेजा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जनपद के गुरु नानक नगर वासियों को मतदान करने हेतु अपना निमंत्रण पत्र भेजते हुए लिखा कि आप सभी अवगत हैं जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन हेतु 23 फरवरी 2022 को मतदान किया जाना है। पिछले लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में आपके बूथ में विधानसभा की सबसे कम वोटिंग दर्ज की गई है जो कि आपके मोहल्ले के प्रतिष्ठा के अनुरूप नहीं है। इस बार यह संकल्प लीजिए कि 23 फरवरी 2022 को अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए आप अपने बूथ में ना सिर्फ जनपद अपितु प्रदेश में मतदान का सर्वाधिक प्रतिशत हासिल करेंगे।पुनः आपसे आग्रह है कि आप सभी बढ़-चढ़कर मतदान करें एवं लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करें।

Read More »

एक बड़ा आत्मविश्वास लेकर संघर्ष पथ पर हूं-अंजली मौर्या

पवन कुमार गुप्ता रायबरेली : ऊंचाहार क्षेत्र की सियासत में एक नया युवा चेहरा जो कि हर गांव गली में उम्मीदों की अलख जगा रही है। गरीबों के साथ मिलकर उनकी मूलभूत जरूरतों और समस्याओं से विकास की हकीकत को परख रही है। इस मामूली सी चिंगारी ने बड़े सियासी धुरंधरों की नींद को हराम कर दिया है। जिनका परिचय है ऊंचाहार ब्लाक प्रमुख सत्यभामा की सुपुत्री अंजलि मौर्या। इस विधानसभा चुनाव २०२२ में एक मजबूत दावेदारी ठोंक कर उन्होंने सियासी गलियारों में बड़ी हलचल पैदा कर दी है।
बताते चलें कि पिछले कुछ वर्षों से अंजली गांव-गांव भ्रमण कर क्षेत्र के लोगों की स्थिति का आंकलन कर रहीं थी।उन्होंने क्षेत्र के करीब करीब सभी गांव की गलियों का भ्रमण करके जनसमस्या को जाना है। इस दौरान कोरोना कल जैसी अन्य आपदाओं का भी शिकार हुए लोगों की आर्थिक मदद की थी। उन्होंने क्षेत्र के तमाम गांवों में बैठक कर जनता जनार्दन का हमेशा कुशलक्षेम जाना है एवं बडे़ बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया है। जिसका परिणाम यह हुआ कि विधानसभा के चुनाव में जनता की ही प्रेरणा से उन्होंने चुनावी ताल ठोकी और ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र का हर वर्ग हर समाज हर मतदाता अंजलि के साथ बसपा पार्टी में निस्वार्थ भाव से जुड़ा हुआ है और लोग उन्हें जीत दिलाने का संकल्प भी ले चुके हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि मैं एक बड़ा आत्मविश्वास लेकर जनसेवा के लिए संघर्ष के पथ पर हूं। आजादी के सात दशक बीत चुके है किन्तु आज भी ऊंचाहार क्षेत्र के कई गांव और बहुत बड़ी आबादी मूलभूत जरूरतों से वंचित है। समाज का बड़ा वर्ग बुनियादी शिक्षा से वंचित है। उच्च शिक्षा के लिए आज भी गरीबों के बच्चो को सुविधाएं सुलभ नहीं है। यहां पर सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि पंचशील पोस्ट ग्रेजुएट कालेज की प्रबंधक अंजलि मौर्या है।इस स्कूल में उनके द्वारा गरीब बच्चों को शिक्षा की भी व्यवस्था है। साथ ही अब तक समाज सेवा के प्रति लोगों का नजरिया बदलने के लिए महिलाओं को समाज सेवा के प्रति जागरूक भी किया है। वहीं काफी समय से अंजली मौर्या ग्रामीण स्तर पर गांव की गलियों में सभी वर्ग के लोगों से मिलकर राजनीति में अपनी एक अहम भूमिका तैयार कर रही थी।

Read More »

सतीश तिवारी के नेतृत्व में हुआ प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन

ऊंचाहार, रायबरेली: विधानसभा चुनाव के दरमियान सतीश तिवारी के नेतृत्व में प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन कर भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य को जिताने का संकल्प लिया गया। बताते चलें बीती शाम को तहसील मुख्यालय के सामने भाजपा कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र से ब्रह्मण समाज के लोगों को एकत्रित कर एक जुटता के साथ भाजपा को समर्थन देने की बात कही गई। ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में सांसद चंदौली व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय और एमएलसी शिक्षक नोएडा चंद शर्मा मुख्य अतिथि रहे। मुख्य अतिथि के आगमन पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज सिर्फ सम्मान के लिए जाना जाता है और ब्राह्मण को सम्मान केवल भाजपा में ही मिला है। ब्रह्मण समाज को एक जुटता के साथ भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करना चाहिए। पत्रकारों के सवाल जवाब में बताया कि भाजपा प्रचंड बहुमत से योगी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है। हम सबको भयमुक्त होकर मतदान करना है। सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया और आने वाले पांच वर्षों के लिए भाजपा ने विकास का रोड मैप पहले से तैयार कर लिया है। ऊंचाहार से भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य को जिता कर मोदी और योगी को मजबूत करने का यही सही समय है। भारत वर्ष को फिर से विश्व गुरु बनाने की तैयारी हो रही है।

Read More »