Monday, September 23, 2024
Breaking News

कांग्रेसियों ने शहरी क्षेत्र के सभी वार्डाे में वृक्षारोपण अभियान चलाया

रायबरेली। राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान के तहत अभय त्रिवेदी के संयोजन में आर.के. पुरम न्यू राना नगर में वृक्षारोपण किया गया। शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव की अगुवाई में शहरी क्षेत्र के सभी वार्डाे में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे, जिस गति से पेड़ों की कटाई हो रही है, उससे दुगना गति से हमें पेड़ो को लगाना होगा, तभी हम अपने जीवन को बचा सकते है।

Read More »

आगरा किला स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा, तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा, अमित आनंद के निर्देशन में बिना टिकट और अनधिकृत यात्रा करने वालों के विरुद्ध आगरा किला स्टेशन पर एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत आगरा किला स्टेशन से गुजरने वाली 12180, 19038, 14853, 09111, 03008, 01914, 09277, 14313 और 15056 गाड़ियों की जाँच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 35 यात्रियों से कुल ₹14,565/- का जुर्माना वसूला गया। अनधिकृत यात्रा करने वाले 16 यात्रियों से ₹6,015/- और गंदगी फैलाने/धूम्रपान करने वाले 10 यात्रियों से ₹1,200/- वसूल किए गए। इस प्रकार कुल 61 यात्रियों से ₹21,780/- का जुर्माना वसूल किया गया।
इस चेकिंग अभियान में घनश्याम मीना, मंडल वाणिज्य निरीक्षक आगरा किला, लहरी राम मीना, मुख्य टिकट निरीक्षक/सामान्य/आगरा किला, चरण सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक/आगरा किला और अन्य टिकट जांच कर्मचारी शामिल थे।

Read More »

हरियाली तीज मेला के अवसर पर छोटे बच्चें, दिव्यांगजन, बुर्जुग एवं गर्भवती महिलाएं दर्शन हेतु आने से करें परहेज

मथुरा। ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर के प्रबंधक ने सभी दर्शनार्थियों को अवगत कराया है कि हरियाली तीज मेला के अवसर पर श्री बाँके बिहारी मंदिर वृन्दावन में भीड़ का अत्यधिक दबाव रहेगा, जैसा किसभी को विदित है कि इस भीषण व उमस भरी गर्मी एवं बारिश के मौसम के कारण बीमार व्यक्तियों, बुर्जगों दिव्यांगजनों, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बी पी, शुगर के मरीजों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस हेतु सभी दर्शनार्थियों से अनुरोध है कि वे अपने व अपने परिवारिजनों के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु हरियाली तीज मेला के अवसर पर छोटे बच्चें, दिव्यांगजन, बुर्जुग एवं गर्भवती महिलाएं इस अवसर पर दर्शन हेतु आने से परहेज करें, अत्याधिक भीड़ एवं ट्रैफिक जाम की समस्याओं से बचने हेतु मीडिया एवं अन्य माध्यमों से सही स्थिति की जानकारी एवं आकलन करने के उपरांत यात्रा का कार्यक्रम बनावें।

Read More »

शिक्षकों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिलने पर स्थगित किया धरना

रायबरेली। शिक्षकों का एरियर निकालने व बीईओ बछरावां के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों की मांगों पर सहमति बन गई है। चौथे दिन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। वित्त एवं लेखाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की सहमति के बाद आरएसएम ने धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में लगभग 1500 से अधिक शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कार्मिकों के अवशेष देयकों का भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि जिले में अंतर्जनपदीय शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि, डीए, बोनस बाधित वेतन का भुगतान, एमआरसी शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि का भुगतान बकाया है।

Read More »

ऊंचाहार के रोजगार मेले में 125 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग

रायबरेली। आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊंचाहार रायबरेली में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें रायबरेली की पुखराज हेल्थ केयर एवं धुत ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड गुड़गांव द्वारा साक्षात्कार लिया गया। जिसमें क्रमशः पुखराज हेल्थ केयर में 125 प्रशिक्षार्थी उपस्थित हुए, जिनमें 40 लोगो को चयनित किया गया। जिनको 11000 रुपये मानदेय मिलेगा। धूत ट्रांसमिशन में 56 ट्रेनीज उपस्थित हुए, जिनमें 50 लोग सफल हुए जिनको 13500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। चयनित लोगों को पवन कुमार मिश्र प्रधानाचार्य ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Read More »

देश विरोधी ताकतों का अड्डा बन गये हैं जन सुविधा केन्द्र

उत्तर प्रदेश में जन सुविधा केन्द्र अराजकता के अड्डे बनते जा रहे हैं। इन पर सरकारी नियंत्रण नहीं के बराबर नजर आता है। इनके कामकाज की कभी समीक्षा भी नहीं होती है,जिसके चलते यह खूब मनमानी और फर्जीबाड़ा करते रहते हैं। नकली जन्म प्रमाण पत्र से लेकर फर्जी आधार कार्ड, दिव्यांगों, वृद्धजनों, विधवा पेंशन जैसे तमाम सरकारी योजनाओं का फार्म भराने, सब में यहां धांधली का बोलबाला रहता है। आज भले ही यूपी के रायबरेली जनपद का सलोन कस्बा अवैध जन्म प्रमाण पत्र बनाने का केन्द्र बनने के कारण सुर्खियां बटोर रहा हो,लेकिन यूपी में ऐसे कई ‘सलोन कस्बे’ हैं जिन पर आज तक किसी का ध्यान नहीं गया है। यह कहने में कोई संकोच नहीं होना चाहिए कि बड़ी संख्या में जन सुविधा केन्द्र राष्ट्र विरोधी कृत्यों का ठिकाना बने हुए हैं।
रायबरेली के सलोन कस्बे में दूसरे प्रांतों से आए लोगों का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने का मामला न सिर्फ गंभीर है बलिक आंतरिक सुरक्षा के लिए भी खतरा है। जिस कस्बे की आबादी ही लगभग 20 हजार हो वहां एक ग्राम विकास अधिकारी की आइडी से 19 हजार से अधिक जन्म प्रमाणपत्र बना दिए गए और किसी का इस ओर ध्यान ही नहीं गया। अब यह मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह भी है कि कुछ को छोड़कर सब के सब जन्म प्रमाण पत्र बंग्लादेश और रोहनिग्यां मुसलमानों के बनाये गये हैं। खास बात यह है कि यह सब थे तो घुसपैठिये मुसलमान लेकिन इनका जन्म प्रमाण पत्र हिन्दू नामों से बनाया गया था।

Read More »

बंगाली घाट से कंस किला तक जोड़े जाएंगे 20 घाट

मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अब भगवान श्रीकृष्ण की पटरानी कहे जाने वाली यमुना के घाटों का श्रृंगार करने जा रहा है। इसकी शुरुआत बंगाली घाट से कंस किला तक सभी 20 घाटों को जोड़ते हुए होगी। इसे रिवर फ्रंट के रूप में विकसित किया जाएगा।
मथुरा में यमुना का एक विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है। करोड़ों श्रद्धालु प्रति वर्ष यमुना पूजन के लिए मथुरा आते हैं। इसमें यम द्वितीया का त्योहार प्रमुख है। यमुना पूजन के लिए वर्ष भर आने वालों में गुजरातियों की संख्या सर्वाधिक है। दो दशक पहले प्रदेश सरकार ने विश्राम घाट से बंगाली घाट तक यमुना के घाटों का नवीन निर्माण किया था। अब इस प्रकिया को ओर आगे बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद विश्राम घाट से कंस किला तक के सभी घाटों को जोड़ने का काम करने जा रहा है। वर्तमान में विश्राम घाट से कंस किला तक पहुंचने का कोई घाटों का रास्ता नहीं है। यहां तक नाव द्वारा या फिर सड़क मार्ग द्वारा ही पहुंचा जा सकता है। इस स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने अब यमुना किनारे के इन सभी घाटों को कंस किला से विश्राम घाट तक जोड़ने का फैसला किया है। बंगाली घाट तक इनकी संख्या करीब 20 है।

Read More »

रक्षाबंधन पर विराट कुश्ती दंगल का होगा आयोजन

फिरोजाबाद। बजरंग प्रेमाश्रय सिल्लोड़ी सरकार समिति हनुमान गढ़ की एक बैठक राकेश यादव मंडल अध्यक्ष बीडीसी संघ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से विनय राठौर उर्फ बंटू विद्यार्थी को अध्यक्ष चुना गया। वहीं सुखवीर सिंह सविता दंगल संयोजक, निकुंज शुक्ला कोषाध्यक्ष, लवकुश बघेल उपाध्यक्ष, श्याम सिंह यादव पार्षद को संरक्षक चुना गया। पं. रंजीत दुबे, आकाश गर्ग, ठा. उदय प्रताप सिंह, लकी गर्ग, देवेश भारद्वाज, राकेश कुशवाह बाबा, हरिओम यादव, सुनील यादव, संजीव यादव, श्याम मोहन शर्मा, निर्मल शर्मा, राहुल कुमार को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। संस्था अध्यक्ष ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर विराट कुश्ती दंगल का आयोजन 19 अगस्त को शाम तीन बजे दिन सोमवार को रामलीला मैदान में होगा। दंगल का उद्घाटन महापौर कामिनी राठौर करेंगी।

Read More »

डीएम ने विद्युत विभाग के कार्यो की समीक्षा

नए बिजली के खंभे तथा तार बदले जाने की धीमी प्रगति पर की नाराजगी प्रकट
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नए बिजली के खंभे तथा तार बदले जाने की धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्था को नाराजगी प्रकट कर उन्हे फटकार लगाते हुए पूरे जनपद में कराए जा रहे, विद्युत सम्बंधी कार्यों को समय सीमा अंतर्गत जनवरी 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने विद्युत विभाग के अभियंताओं को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि माह अगस्त और सितम्बर में 25 प्रतिशत की दर से कार्य करना सुनिश्चित करें, जिससे लक्ष्यपूर्ति हो सके। इसके साथ में यह भी निर्देश दिए की विद्युत सम्बन्धित सभी कार्यों में लेबर बढ़ाएं, जिससे समय पर कार्य पूर्ण हो सके।

Read More »

स्वास्थ्य शिविर में रोगियों का हुआ परीक्षण

फिरोजाबाद। भारत विकास परिषद् संस्कृति शाखा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन जेलर साहब की कोठी, राजा का ताल पर शाखा अध्यक्ष गौरव बंसल की अध्यक्षता में किया गया।
स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ चिकित्सकों द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के तैलीय चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में पधारे कुशल एवं अनुभवी चिकित्सक डॉ उमेश गर्ग ने डाइबिटीज, थाइराइड, डॉ दीप्ती जैन ने नेत्र रोग, डॉ पर्व मित्तल ने अस्थि रोग, डॉ रवि जैन ने जनरल स्वास्थ्य संबंधित समस्या, डॉ प्रतिभा मित्तल ने ‌स्त्री रोग, डॉ श्रीश शर्मा ने नाक, कान, गला रोग एवं डॉ दिलीप सिंह नेा मानसिक रोग, डॉ बीएम सरोत ने बाल रोग, डॉ रोहित मंगल ने कैंसर रोगियों एवं डॉ सुरेश सिंह राजावत द्वारा रक्त सम्बंधित रोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी मरीजों को उनके रोग सम्बंधित इलाज हेतु निःशुल्क दवा का वितरण किया गया।

Read More »