Sunday, June 2, 2024
Breaking News

फिरोजाबाद सेवा समिति ने जनपद टॉपर को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद सेवा समिति द्वारा फिरोजाबाद क्लब में यूपी, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के जनपद टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अतिथियो से सम्मान पाकर छात्र-छात्राऐं प्रफुल्लित दिखाई दिए। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, शिकोहाबाद नगर पालिका अध्यक्ष रानी गुप्ता, सिरसागज़ नगर पालिका अध्यक्ष रंजन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि जीवन में कभी मायूस नहीं होना चाहिए, हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए। सपने बड़े देखो और उन सपनों को सकार करो। आज अपने जनपद में टॉप कर जनपद को गौरवान्वित किया है। मेयर कामिनी राठौर ने कहा कि हमें शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत करते रहना चाहिए। फल खुद व खुद हमें मिल जाएगा।

Read More »

NTPC : श्री राधाकृष्ण मंदिर का निर्माण प्रगति पर

» ऊर्जा विहार निवासियों के साथ विधायक ने भी की मदद
ऊंचाहार, रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। विगत 22 जनवरी 2024 को जहाँ अयोध्या में श्री रामलला की प्राणप्रतिष्ठा हुई थी, वहीं एनटीपीसी कालोनी के आवासीय परिसर ऊँचाहार में श्री राधाकृष्ण मंदिर निर्माण की नींव रखी गई थी। लगभग चार माह तक लगातार कार्य चलने के बाद बीती 27 मई को मंदिर की छत की ढलाई हो गई। छत पड़ने के साथ ही प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हो गया। मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष विजय शंकर अवस्थी ने बताया कि मंदिर निर्माण में ऊर्जा विहार निवासियों के साथ-साथ एनटीपीसी की अन्य परियोजनाओं से भी आर्थिक सहयोग लिया गया है।
मंदिर समिति के सचिव जितेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि छत की ढलाई में कुछ फंड की कमी आ रही थी, जिसे क्षेत्रीय विधायक मनोज पांडेय द्वारा पूरा किया गया।

Read More »

दिल्ली की मंत्री आतिशी को 29 जून को कोर्ट में पेशी का आदेश

नई दिल्ली: राजीव रंजन नाग। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आतिशी के खिलाफ ये समन मानहानि मामले में जारी किया गया है। कोर्ट ने आतिशी को 29 जून को पेश होने के लिए तलब किया है। इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आरोपी हैं। 1 जून को पंजाब में लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है। ऐसे समय में आतिशी के खिलाफ समन जारी होना पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के एसीएमएम ने दिल्ली भाजपा के मीडिया विभाग के प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर के एक मुकदमे को स्वीकर कर लिया है। प्रवीण शंकर कपूर ने दिल्ली की मंत्री आतिशी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। इसके साथ ही कोर्ट ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को 29 जून को अदालत में पेश होने के लिए बुलाया है।
दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी के खिलाफ कोर्ट में आपराधिक शिकायत दायर कर भाजपा और पार्टी के सदस्यों की मानहानि का आरोप लगाया गया था। भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तान्या बामनियाल के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी।

Read More »

सुरक्षा की दृष्टिगत स्कूलों के बाहर साइन बोर्ड लगना शुरू

बागपतः जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्कूली बच्चों के सड़क पार करने की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत स्कूल के सामने से निकलने वाले मार्गाे पर साइन बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। जिसके क्रम में आज से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा कम्पोजिट विद्यालय हमीदाबाद मेरठ बागपत मार्ग पर शाब्दिक व चित्रित साइन बोर्ड लगाए गए हैं।
जिससे सड़क पर आवागमन वाले लोग साइन बोर्ड को ध्यान में रखकर चलें और स्कूल के बच्चे आसानी के साथ सरलता और सहजता के साथ मार्ग को पार कर सके। यह साइन बोर्ड जनपद के समस्त स्कूलों के बाहर लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More »

हॉस्पिटल में लगी आग की जाँच करने हेतु टीम गठित

विश्व बंधु शास्त्री : बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के बड़ौत शहर स्थित आस्था हॉस्पिटल में आज सुबह करीब पांच बजे भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से अस्पताल में भर्ती करीब 12 मरीज और कुछ बच्चों को आनन फानन में वहां से शिफ्ट कराया गया। आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। आग बुझाने के लिए टोटल चार गाड़ियां लगाई गई। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया, ‘‘अस्पताल में आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियों को तुरंत रवाना किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया गया है।’’
उन्होंने बताया कि अस्पताल में मौजूद 12 मरीज और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। आग से किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। उधर, इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अस्पताल प्रबंधक अनिल जैन व अग्निशमन अधिकारियों से वार्ता करने के बाद बताया कि अस्पताल की तीसरी मंजिल पर अवैध रूप से कूड़ा करकट आदि पड़ा हुआ था, उसी में सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर आग लगी थी।

Read More »

मासूम भाई-बहन को अवारा कुत्तों ने नोचा, बहन की मौत, भाई घायल

अनूप पाण्डेयः कानपुर। स्मार्ट सिटी कानपुर में आवारा कुत्तों के हमलों घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। ये घटनायें चिन्ता जनक हैं क्योंकि जिन कुत्तों को वफादार मित्र के रूप में जाना जाता है, वो हमलावर क्यों हो रहे हैं ?
बतातें चलें कि कुछ माह पूर्व बिधनू इलाके में कुत्तों के द्वारा हमला करने की खबरें आई थीं, वहीं बीते दिनों गुजैनी आई ब्लॉक में कुत्तों के आतंक से कई लोग घायल हो चुके हैं। आज देर रात गोविंद नगर के सीटीआई बस्ती में कुत्तों ने मासूम भाई बहन पर झुंड बनाकर हमला कर दिया। शोर सुनकर लोगों ने कुत्तों को भगाया। लेकिन तब तक बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल भाई को अस्पताल में भर्ती कराया। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने परिजनों के साथ सीटीआई पेट्रोल पंप के सामने शव रख सड़क को जाम कर दिया और हंगामा करने लगी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस परिजनों के साथ लोगों को समझने में जुटी रही।
मिली जानकारी के अनुसार, गोविंद नगर सीटीआई बस्ती निवासी छोटू, शादी विवाह में वेटर का काम करते हैं। उसकी पत्नी पूजा कूड़ा बीनने का काम करती हैं। इसत तरह से परिवार का भरण पोषण होता है। घर में दो बच्चे 6 वर्षीय खुशी दो वर्षीय बेटा भोलू है।
छोटू ने बताया कि देर रात हम और पत्नी काम पर गए थे। जबकि दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने भाई बहन पर हमला कर दिया। बच्चों की चीख सुन आसपास के लोग दौड़ पड़े और कुत्तों को भगाने का काम किया। लेकिन कुत्तों ने दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने लाठी डंडों से जब कुत्तों को मारा तो वह वहां से भागे।

Read More »

गुरु पूर्णिमा मेले की व्यवस्था में जुटा विद्युत विभाग

मथुरा। विद्युत विभाग गुरु पूर्णिमा मेले की तैयारियों में जुटा है। गुरु पूर्णिमा मेले पर रात दिन श्रद्धालुओ की भारी भीड़ उमड़ती है जो रात में भी गिर्राज जी की सप्तकोशिय परिक्रमा करती है और रात में अगर विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध हो जाए तो भारी बवाल की स्थिति बन सकती है। इन्ही अव्यवस्थाओं से बचने को बिजली विभाग गोवर्धन महीनों पहले ही अपनी तैयारियों में जोर शोर से जुटा हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को बिजली विभाग द्वारा गोवर्धन क्षेत्र के दो गांवों महमदपुर (आन्योर) की विद्युत आपूर्ति के लिए बने बिजलीघर की क्षमता वृद्धि के लिए अतिरिक्त रूप से 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर चालू किया गया है। इस ट्रांसफार्मर के लगने से एक तो ओवरलोडिंग की समस्या से निजात मिलेगी साथ ही गिरिराज जी की परिक्रमा मार्ग में भी निर्बाध विद्युत आपूर्ति में सहायता मिलेगी।

Read More »

बिना लाइसेंस सिगरेट, गुटखा बेचने पर होगी एफआईआर

मथुरा। महानगर क्षेत्र में सिगरेट, गुटखा सहित दूसरे धूम्रपान के पदार्थ बेचने वालों को अब नगर निगम से लाइसेंस लेना होगा। बिना लाइसेंस के इस तरह के पदार्थ बेचने पर जुर्माना लगाने से एफआईआर दर्ज कराये जाने तक का प्रावधान है। नगर निगम क्षेत्र में पहली बार बिना लाइसेंस के तम्बाकू पदार्थ बेचते पाये जाने पर दो हजार रुपये का जुर्माना और सामान जब्ती का प्रावधान है। दूसरी बार में पांच हजार रुपये जुर्माना लगाने के साथ ही सामान जब्त किया जाएगा। वहीं तीसरी बार में जुर्माने और सामान जब्ती के बाद एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। नगर निगम एवं ग्राम पंचायत स्तर पर यह प्रावधान लागू किये गये हैं कि कोई भी छोटा बड़ा दुकानदार बिना लाइसेंस के धूम्रपान नहीं बेच सकेगा। इसके लिए विशेष तंबाकू निषेध अभियान चलाया जाएगा। जिसमें जनपद स्तर पर जिला समन्वय समिति तथा ब्लॉक स्तर पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति बैठक आयोजन कर तंबाकू नियंत्रण के लिए अभियान की कार्ययोजना तैयार की गई है। प्रति सप्ताह स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग व अन्य के द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी एवं चालान गतिविधि चलाई जाएंगी।

Read More »

क्रीड़ा भारती के समर कैंप का हुआ शुभारम्भ

फिरोजाबाद। क्रीड़ा भारती द्वारा 25 म‌ई से लेकर पांच जून तक समर कैंप का आयोजन बृजराज सिंह इंटर कॉलेज में किया जा रहा है। जिसमें बच्चों को विभिन्न विद्याओं में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समर कैंप का शुभारंभ क्रीड़ा भारती के अखिल भारती कोषाध्यक्ष मिलिंद दांगे व क्षेत्र संयोजक राजेश कुलश्रेष्ठ द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघचालक प्रदीप गुप्ता व संरक्षक गोविंद मित्तल द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत केके यादव, राजेश दुबे, दीपक कुशवाह, अजय शर्मा द्वारा किया गया। शतरंज कोच गौरव भारद्वाज व आशीष मिश्रा ने खेल का डैमो दिया। साथ ही बताया कि शतरंज खेल का जन्म भारत में ही हुआ, जिसका प्राचीन नाम शतरंज था, जो भारत से अरब होते हुए यूरोप पहुंचा। शतरंज का खेल दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाने वाला एक बौद्धिक एवं मनोरंजक खेल है, यह खेल याददाश्त और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करता है और समस्याओं को हल करना सिखाता है। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक मित्तल क्रांति ने किया। योग प्रशिक्षक अंकित तिवारी द्वारा प्राणायाम, सूर्य नमस्कार करके बच्चों को दिखाया व नाड़ियों की जानकारी दी। ताइक्वांडो प्रशिक्षक रुपेश तिवारी ने सेल्फ डिफेंस के प्रयोग बच्चों को दिखाए।

Read More »

मां ने बेटा और पुत्रवाधी सहित चार पर कराया मुकदमा दर्ज

शिकोहाबाद। मां ने अपने ही बेटा के खिलाफ थाना में तहरीर देकर जान को खतरा बताया है। पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर पर चार के खिलाफ मारपीट करने और गली गलौज तथा जान से मरने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला आव गंगा रोड का है। यहां अमर सिंह राठौर अपने परिवार के साथ रहते है। उनके चार बेटा है। जबकि वह सबसे छोटे बेटा चंद्रप्रकाश के पास रहते है। परिवार में जमीन को लेकर भाइयों में विवाद चला आ रहा है। जिसको लेकर शनिवार को एक बेटा ने छोटे भाई और मां के मारपीट कर दी। जिसमें चंद्रप्रकाश के चोट आई है। पीड़िता ने तहरीर में कहा है कि वह अपने छोटे बेटा चंद्रप्रकाश के साथ रहती है। शनिवार को उसके एक लडके ने उसके साथ और उसके छोटे बेटे और उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर दी।

Read More »