Friday, September 20, 2024
Breaking News

सावन में पांच घटा में दर्शन देंगे दानघाटी गिरिराज

⇒एकादशी से पूर्णिमा तक पांच दिन दानघाटी मंदिर पर होगा आयोजन
मथुरा। सावन में दानघाटी मंदिर घटा दर्शन का साक्षी बनता है। घटा दर्शन में श्रृंगार पोशाक परदे और प्रसाद में एक ही रंग का प्रयोग होता है। सावन के महीने में पांच दिन विभिन्न घटाओं का विशेष श्रृंगार होता है। एकादशी से रक्षाबंधन तक दानघाटी गिरिराज जी मंदिर पर यह खूबसूरती भक्तों को बरबस ही आकर्षित करती है। कलियों को प्रभु के श्रृंगार में शामिल किया जाएगा। एकादशी रविवार से दानघाटी मंदिर में घटा दर्शन का आयोजन किया जाएगा। सेवायत पवन कौशिक ने बताया कि भक्तों को परंपरागत दर्शनों का लाभ मिल सकेगा। पांच रंग की पांच पोशाक तैयार कराई गई हैं। सेवायत मथुरा दास कौशिक लाला पंडित ने बताया कि गोवर्धन महाराज के श्रृंगार के लिए घटाएं सजाई जाएंगी। गिरिराज जी के साथ मंदिर परिसर भी एक ही रंग में रंगा होगा। रंग विशेष के पर्दे, पोशाक, जेवरात के साथ ठोड़ी पर सजा लाल रंग का हीरा प्रभु की झांकी को एकटक निहारने पर मजबूर करेगा।

Read More »

नयन धारिया ने पावर लिफ्टिंग में जीता स्वर्ण

⇒उत्तर प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा कराया था आयोजन
मथुरा। जीएलए की छात्रा नयन धारिया ने उत्तर प्रदेश पावर लिफ्टिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। जनपद की ओर से इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली एकमात्र महिला खिलाडी की इस उपलब्धि पर लोगों ने उन्हें बधाई दी है। नयन धारिया ने आगरा के रेलवे इंस्टीट्यूट में आयोजित उत्तर प्रदेश स्पोर्ट पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में भाग लिया था। उन्होंने 63 किलो भार वर्ग में डैड लिफ्ट में 120 किलो भार उठाकर प्रथम स्थान पर कब्जा जताया। जबकि उसके प्रतिद्वंदी ऐसा करने में विफल रहे। नयन की इस सफलता को लेकर उनके कोच हरीश कुमार सहित तमाम लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Read More »

25 को कलेक्ट्रेट घेरेगी भाकियू अराजनैतिक

⇒सेलखेड़ा में कार्यकर्ताओं ने की पंचायत
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक किसानों के मुद्दों को लेकर 25 अगस्त को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेगी। जिसके लिए गांव गांव जाकर पंचायत की जा रही हैं मंगलवार को बलदेव के गांव सेलखेड़ा में भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं की पंचायत हुई। जिसमें 25 अगस्त को होने वाले जिलाधिकारी कार्यालय के घेराव की रूपरेखा तैयार की गई। मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई थी कि किसानों से बिजली के बिल की वसूली नहीं की जाएगी। उसके बाद भी कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा किसानों पर दबाव बनाकर किसानों से ट्यूबवेल के बिल की वसूली की जा रही है। ओवर बिलिंग की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। भूले भाले ग्रामीणों को विभाग द्वारा ठगा और धमकाया जा रहा है। अवैध वसूली की शिकायत भी लगातार मिल रही हैं।

Read More »

डीएम ने दिये दो सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के लिए निर्देश

⇒खंड विकास अधिकारी, तीन बीएमएस का वेतन रोका
मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने दो सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्ट्रेट सभागार में पोषण अभियान के संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा सहित अन्य सीडीपीओ के साथ समीक्षा बैठक ली। कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सैम बच्चों के प्रति अभियान चलाया जाए और लाल श्रेणी के बच्चों को स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों द्वारा इलाज कराकर उन्हें सामान्य रूप में लाया जाए। जिलाधिकारी ने राया तथा फरह विकास खंड के सीडीपीओ के कार्यों पर नाराजगी जाहिर की और कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि दोनों सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाए। ऐसे आंगनबाड़ी केंद्रों को चयनित किया जाए।

Read More »

उत्तरी बाईपास को लेकर भाकियू टिकैत आंदोलन के मूड में

⇒गांव-गांव जाकर किसानों के बीच बना रहे रणनीति
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले बुधवार से होने वाले किसान आंदोलन में किसानों से गांव गांव जाकर आंदोलन की रणनीति और रूपरेखा तैयार की। धरना स्थल पर एक बैठक का आयोजन किया। जहां सभी किसानों ने अपनी अपनी रूपरेखा व नीति से अवगत कराया। किसानों ने स्पष्ट करते हुए कहा कि अगर जिला स्तरीय सक्षम अधिकारी हमारे बीच में मौजूद नहीं होता है तो किसान मजबूर होकर यमुना एक्सप्रेस वे पर आंदोलन करेगा।

Read More »

प्रशासन ने शुरू की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान का स्थलीय निरीक्षण किया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन के साथ अन्य विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिनको शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने प्रवेश एवं निकासी द्वार देखे और पूर्व व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से चर्चा की। श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ दर्शन कराना ही अधिकारी एवं कर्मचारियों का दायित्व है। प्रवेश एवं निकास द्वारों पर भीड़ को एकत्रित नहीं होने देना है, उनका निरंतर आवागमन बनाये रखना है, जिससे भीड़ एकत्रित न हो सके।

Read More »

भाजपा सरकार में ना रोजगार, ना आरक्षण की गारंटीः रामगोपाल

⇒वृंदावन में आयोजित सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे प्रो. राम गोपाल यादव
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। भाजपा सरकार में ना रोजगार, ना आरक्षण की गारंटी है। देश के मौजूदा हालात से हर कोई परेशान है। बेरोजगारी चरम पर है। सरकार की मानसिकता आरक्षण खत्म करने की है। सरकार ने नौकरी देना बंद कर दिया है। इसके बाद आउटसोर्सिंग भर्ती हो रही है। आउटसोर्सिंग में न आरक्षण, न नौकरी की गारंटी है। सपा ने अपने कार्यकाल में अध्यापकों को रेगुलर किया था। वह भी हटा दिए गए। प्रदेश में हर दिन लूट, हत्या की घटनाएं हो रही है। लेकिन कहा जा रहा है कि अपराध खत्म हो गया है। बहुत घटनाएं ऐसी होती है। जिसमें भाजपा के लोग अधिकारी को पीटते हैं। इस सरकार में न लोगों को सम्मान मिल रहा, न रोजी रोटी और न ही जीवन सुरक्षित है।

Read More »

भार्गव महिला सभा मथुरा ने मनाया तीज उत्सव

मथुरा। भार्गव महिला सभा, मथुरा का तीज उत्सव बड़े ही धूम धाम से पूनम भार्गव की अध्यक्षता में सर्वेश्वरी सदन, गोविन्द नगर में मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ आशू (संरक्षिका), पूनम, नूतन, ऊषा एवं नीतू ने दीप प्रज्वलित करके किया। कुव, अंशिका द्वारा सुन्दर ईश वन्दना की प्रस्तुति की। सदस्याआंे द्वारा युगल नृत्य एवं मनमोहक सावन के गीत प्रस्तुत किये गये। सांस्कृतिक मंत्राणी दीपिका एवं नीतू द्वारा सभी सदस्याओ को रोचक गेम कराये गये। तीज रानी के चयन के किये कैट वाक तथा गेम कराये।

Read More »

हम स्वयं ही हैं अपने भाग्य विधातार: विशुद्ध सागर

बागपत। दिगम्बर जैनाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी गुरुदेव ने बड़ौत के ऋषभ सभागार में आयोजित धर्म सभा में प्रवचन करते हुए कहा कि विवेकी मानव की सोच, विचार विशाल होते हैं। उसकी दृष्टि विस्तृत होती है। दूर दृष्टि ही विचारों से महान् बन सकता है। दृष्टि में अनेकान्त, वाणी में स्याद्वाद, क्रिया में अहिंसा श्रेष्ठता की पहचान है। श्रेष्ठ मनुष्य हमेशा मधुर-वचनों का प्रयोग करता है। धैर्यशीलता, नम्रता, विचारों की उच्चता, मधुर-व्यवहार सज्जन-पुरुष की पहचान है। मानव को कोई अन्य दुःख नहीं देता, स्वयं ही मानव दुःख के साधनों को एकत्रित कर दुःखी होता है। स्वयं के विचारों से ही मानव कार्य करता है, अन्य कोई ईश्वर हमें सुख दुःख नहीं देता है। स्वयं का ही कर्म स्वयं को कष्ट देता है।

Read More »

बागपत के पूर्व सैनिकों को नहीं होने दी जाएगी कोई समस्याः जिलाधिकारी

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के कलेक्ट्रेट में आयोजित पूर्व सैनिकों की बैठक में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज जिला सैनिक बन्धु की बैठक की। उन्होंने उनसे परिचय करने के साथ ही आश्वासन दिया कि पूर्व सैनिकों को कोई समस्या नही होने दी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा सैनिक ने अपना जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित किया है। सैनिक का मान सम्मान हमारे लिए सर्वाेपरि है। उन्होंने कहा कि सैनिकों को जिस क्षेत्र में जो कोटा मिला है उसका सम्मान किया जाए। किसी भी सैनिक को अनावश्यक रूप से किसी तरह से परेशान ना किया जाए। सैनिक क्षेत्र के लिए एक रोल मॉडल होता है। सैनिकों ने जो समस्याएं बताई उनका जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल निस्तारण कराया।

Read More »