Thursday, September 19, 2024
Breaking News

तेज रफ्तार ट्रक ने ली महिला की जान

2017.07.23. 7 ssp gujaini aacidentकानपुर, अर्पण कश्यप। आखिर कार रोड पर पड़े कूड़े ने एक महिला की जान ले ली। वहीं गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा रोड पर कूड़ा फेकने की वजह से एक छात्रा चुटहिल हो गई थी जिसकी खबर ‘जन सामना’ ने प्रमुखता से लगाई थी। जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दिया, नतीजन एक और हादसा हो गया।
बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा 7 हाईवे का है, जहॉ गुजैनी सी ब्लॉक कच्ची बस्ती निवासी कल्लू व पत्नी रामदेवी मजदूरी करके घर चलाते हैं। परिवार में एक बेटा सुरेश व बेटी रजनी है। बताया गया कि रामदेवी रविवार सुबह अपने घर से बर्रा 8 मजदूरी के लिए जा रही थी।

Read More »

‘मत कमाऊ को चाहिए मीठे-मीठे पकवान’ विषय पर प्रतियोगिता 14 सितम्बर को

जन सामना ब्यूरो, रतलाम, मप्र। जय कुलदेवी सेवा समिति,रतलाम के तत्वाधान में हिन्दी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। समिति के अध्यक्ष विजय सिंह यादव के अनुसार ‘मत कमाऊ को चाहिए मीठे-मीठे पकवान’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहला वर्ग विद्यार्थियों के लिए है इसमें निबंध कम से कम 300 शब्दों में जबकि दूसरा वर्ग अन्य विद्ववानों के लिए है इसमें निबंध कम से कम 500 शब्दों में होना अनिवार्य है। भाषा की गरिमा का ध्यान रखते हुए कहवतों का प्रयोग अनिवार्य है जैसे पानी में पांव नहीं दूँगा, सबसे बड़ी मछली में लूँगा, लाड़ के पूत आ चूले में मूत आदि।

Read More »

मजदूरों-किसानों-नौजवानों की पार्टी है अपना दल (एस): अजय प्रताप सिंह

2017.07.23. 6 ssp apnadalकानपुर, जन सामना ब्यूरो। दर्शन पुरवा में अपना दल (एस) का सदस्यता अभियान कैम्प लगाया गया। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम संयोजन शिवम पांडेय ने किया। इस मौके पर संतू कुमार के नेतृत्व में लगभग पांच सौ लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय प्रताप सिंह ने कहा कि अपना दल (एस) प्रदेश की चौथी बड़ी पार्टी बन गई है। डॉ सोने लाल पटेल का सामाजिक न्याय का कारवां अब अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है। कमेरों मजदूरों किसानों नौजवानों की पार्टी है। अपना दल सोनेलाल और इनके हक की लड़ाई लगातार अनुप्रिया पटेल लड़ रहीं हैं। आशीष सिंह पटेल और अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है।

Read More »

बेटी की शादी के लिये रखे जेवर हुए चोरी

कानपुर, अर्पण कश्यप। थाना नौबस्ता के गल्लामण्डी क्षेत्र में चित्रा डिग्री कालेज व उससे सटे हुए मकान में देर रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बताया गया कि वहॉ के रहने वाले अखिलेश सचान ने बताया कि कालेज परिसर में बने हास्टल में पीछे के तरफ बनी कालोनी से चढ़ कर खिड़की को तोड़ कर चोरों ने सात सिलाई मशीन चोर कर ली है। वहीपर पीछे रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड बाबूराम ने बताया कि वह नाईट ड्यूटी करते हैं। घर में पत्नी आशा बेटी अल्पना कल्पना सुदिक्षा भाई गौरव व बड़ी बेटी अल्पना अपनी बेटी आदित्या के साथ नीचे कमरे मे सोये हुए थे रात क्या हुआ किसी को कोई जानकारी नहीं सुबह उठे तो पता चला कि घर में चोरी हो गयी।

Read More »

पौधारोपण कर सुरक्षा करने की शपथ ली

2017.07.23. 5 ssp PAUDHAROPANकानपुर, जन सामना संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा दक्षिण जिला इकाई द्वारा बर्रा क्षेत्र के वरुण विहार के आदर्श पार्क में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर जिलामंत्री (दक्षिण) संजय कटियार ने पौधारोपण करते समय पौधों को संरक्षित व सुरक्षा करने की शपथ दिलवाई। पौधारोपण के मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. बीना आर्या, जिला मंत्री (दक्षिण) संजय कटियार, वार्ड प्रमुख्य गौरव मिश्रा, राम सिंह चन्देल, रोहित गुप्ता, रजनीश राजपूत, विशाल पाण्डेय, संदीप राजपूत, सौरभ श्रीवास्तव, दिलीप पाण्डेय, विराट शुक्ला, सिद्धान्त, गौरव, अन्नू सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

Read More »

कानपुरः स्वयं सेवकों ने मनाया गुरू पूजन उत्सव

2017.07.23. 3 ssp rss pramnamस्वयं सेवकों ने गुरूदक्षिणा समर्पित कर लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प
कानपुर, जन सामना संवाददाता। बर्रा क्षेत्र स्थित वरूण विहार में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कानपुर दक्षिण की माधव शाखा के तत्वावधान में गुरू पूजन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुभारम्भ सरसंघचालक डा. हेडगेवार, भारत माता और सरसंघचालक श्री गुरू जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर उत्सव में सम्मिलित हुए स्वयं सेवकों ने अपनी स्वेच्छा से गुरूदक्षिणा समर्पित की।

Read More »

जिलाधिकारी का आदेश दबंग ठेकेदार के ठेंगे पर

कानपुर, अर्पण कश्यप। बर्रा 8 में एल एन टी कम्पनी द्वारा केबल डालने का काम चल रहा है जिसके चलते कम्पनी के ठेकेदारों ने सडक खोद दी। बरसात के मौसम में घरों के सामने सड़क खुद जाने से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिससे गुस्साये लोगों ने आज ठेकेदार को घेर लिया और जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ये सड़क बर्रा की मुख्य सडक है।

Read More »

स्वदेशी संदेशः बालिकाओं ने अपने हांथों से बनाईं राखियां

2017.07.23. 4 ssp rakhiकानपुर, स्वप्निल तिवारी। आशा ज्योति केंद्र में विजय कराटे क्लासेस द्वारा निःशुल्क आत्मरक्षा का प्रशिक्षण पा रही छात्राओं के बीच राखी मेकिंग संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्रुति शुक्ला व विजय कुमार ने किया। इस मौके पर बालिकाओं ने भाग लिया तथा रंग बिरंगी राखियों के साथ भाई बहन के प्यार को विभिन्न तरीकों से दर्शाया। उन्होंने प्रेम के इस बंधन को जीवन भर निभाने का संदेश दिया। इस प्रतियोगिता में बनने वाली सभी राखियों को बाल सुधार गृह यतीमखाना में अगले शनिवार प्रातः 10 बजे से आशा ज्योति केंद्र की सभी लड़कियां 181 ग्रुप के साथ लेकर जाएंगी।

Read More »

अज्ञात युवकों ने प्रापर्टी डीलर के घर फेंका बम

कानपुर, अर्पण कश्यप। बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली निवासी गुड्डू सोनी के घर पर शाम सात बजे बाईक सवार दो यूवकों ने प्लास्टिक बाल में बनी बम जैसी दिखने वाली चीज फेकी और फरार हो गये। क्षेत्र के रहने राजेन्द्र रिक्शा चालक ने कुछ दूर दौडाया पर पैर से विकलांग राजेन्द्र पीछा न कर सका। वही गुड्डू सोनी ने बताया कि वह प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं।

Read More »

फन एण्ड फूड पार्टी में बच्चों ने की मस्ती

2017.07.22. 1 ssp fun partyअसेण्ट स्कूल मे आयोजित हुआ मानसून प्रोग्राम
घाटमपुर, कानपुर, शीराजी। कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित असेण्ट पब्लिक स्कूल मे शनिवार को नन्हें मुन्ने बच्चों के लिए फन एण्ड फूड पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने भेलपुरी तथा अन्य स्वादिश्ट व्यंजनों का आनन्द लिया तथा विभिन्न मनोरंजंक कार्यक्रमों में शरीक हुए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबन्धक रमेश वर्मा एवं संदीप शर्मा तथा निदेशक मुकेश कुमार माथुर और प्रधानाचार्य दीपक निगम उपप्रधानाचार्या पूजा तिवारी ने नन्हें मुन्नें बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Read More »