Sunday, September 22, 2024
Breaking News

मथुरा जनपद के नगला बर की गौशाला में गोवंश की दुर्दशा देख लोग हुए व्याकुल

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। गोवर्धन ब्लॉक के ग्राम पंचायत फौंडर के मजरा नगला बर में सरकारी गोशाला में देखरेख के अभाव में गोवंश की दुर्दशा हो रही है। वे भूख-प्यास से दम तोड़ रहे हैं। मृत गोवंश के शरीर से आंखों को पक्षी और शरीर को जानवर खा रहे हैं।
यह आरोप विश्व हिंदू परिषद गोवर्धन अध्यक्ष श्रेयस शर्मा ने लगाया है। वे मंगलवार देर शाम गोरक्षकों की टीम के साथ गौशाला पहुंचे। आरोप लगाया गौशाला में गोवंश के हालात देख जब प्रधान राकेश चौधरी से बात की तो उन्होंने गौशाला से भाग जाने को कहा। कुछ देर बाद प्रधान गौशाला पहुंचे और वीडियोग्राफी करने पर उत्तेजित हो गये।

Read More »

राखी भेजने के लिए डाक विभाग ने जारी किए वाटरप्रूफ लिफाफे

लखनऊ। देश भर में भाई-बहन के प्यार का सबसे बड़ा पर्व रक्षाबंधन इस वर्ष 19 अगस्त को मनाया जायेगा। डाक विभाग ने भी रक्षाबंधन के लिए खास तैयारियां की हैं। लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ जी.पी.ओ में राखी भेजने के लिए रंगीन व वाटरप्रूफ लिफाफे जारी किए गये हैं। चीफ पोस्टमास्टर सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि यह लिफाफे लखनऊ जी.पी.ओ में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। ये डिजाइनर राखी लिफाफे वाटरप्रूफ तथा मजबूत हैं। इस प्रकार के लिफाफे से बारिश के मौसम में भी दूरस्थ स्थानों से भेजी गईं राखियाँ सुरक्षित रहेंगी। इन लिफाफों को आकर्षक बनाने के लिए रंगीन व डिजाइनर बनाया गया है। लिफाफे का आकार 11 सेमी x 22 सेमी है व इसकी कीमत मात्र 10 रुपये है, जो डाक शुल्क के अतिरिक्त है।

Read More »

एनटीपीसी ऊंचाहार में संविदा कर्मी की संदिग्ध मौत, आखिर क्यों नहीं थम रहा यह सिलसिला ?

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में संविदा कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों की मौत हो गई है। वह अपने घर में अचेत अवस्था में मिले थे। जिनके सिर पर गहरी चोट थी। ज्ञात हो कि ऐसी ही कई संदिग्ध घटनाएं कुछ वर्ष पहले भी परियोजना के आवासीय परिसर में घटित हो चुकी है। परियोजना प्रबंधन के लिए यह विचारणीय है कि आखिर इन संदिग्ध परिस्थितियों में कभी संविदा कर्मी तो कभी यहां के इंजीनियर की मौत होने का कारण क्या है। यदि सबकुछ ठीक चल रहा होता तो परियोजना के आवासीय परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में होने वाली मौत का सिलसिला खत्म हो गया होता। परंतु संदिग्ध परिस्थितियों में होने वाली मौत की घटना आवासीय परिसर में फिर से दोहरायी गई है, लोग भी इन घटनाओं से स्तब्ध हैं।

Read More »

डॉ भीमराव आंबेडकर की शोभायात्रा निकालने वाले लोगों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। मंगलवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की 133 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में विशाल एवं भव्य भीम दरबार का आयोजन नगला करन सिंह स्थित डॉ आंबेडकर डिग्री कॉलेज पर किया गया। भीम दरबार व शोभा यात्रा में शामिल 62 झांकियां लाने वाले लोगों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह सहारनपुर ने बहुजन महापुरुषों की विचारधारा पर समाज को चलने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि बाबा साहब की शोभायात्रा एवं भीम दरबार जैसे कार्यक्रम निरंतर होते रहने चाहिए।

Read More »

व्यापारियों ने महापौर प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल महानगर का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम की महापौर कामिनी राठौर से उनके आवास पर मिलने पहुंचा। जहॉ महापौर की अनुपस्थिति में व्यापार मंडल ने उनके प्रतिनिधि सुरेंद्र राठौर को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें पुलिस, यातायात विभाग के साथ निगम के जिम्मेदार अधिकारी आपसी रणनीति बनाकर शहर की जाम की समस्या से निजात दिलायें।
महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने कहा कि कोटला चुंगी के पुल के नीचे ऑटो स्टैंड का निर्माण किया था, इसी प्रकार क्लब चौराहे पर ऑटो स्टैंड का निर्माण हुआ था। उसका विधिवत रूप से ठेका टेंडर कर याता व्यवस्था सुचारू रूप प्रदान किया जायें।

Read More »

जैन मुनि वसुनंदी महाराज का बैंड बाजो के साथ हुआ भव्य मंगल प्रवेश

फिरोजाबाद। बुधवार को आचार्य वसुंनंदी गुरुदेव का संसघ मंगल प्रवेश गाजे-बाजे के साथ रसूलपुर पर हुआ। गुरूदेव की एक झलक पाने को जैन समाज उमड़ पड़ा। ढोल नगाड़ों की मधुर ध्वनि पर जैन मुनि को शहर का भ्रमण कराया गया। हजारों की तादाद में जैन समाज के महिला, पुरुष और बच्चे कदमताल करते हुए गुजरे। जगह-जगह आचार्य श्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
आचार्य वसुंनंदी महाराज का नगर में मंगल प्रवेश थाना रसूलपुर से प्रारंभ हुआ, जहां उनका पुष्पवर्षा व आरती उतारकर स्वागत किया गया। उनकी अगुवाई में जैन समाज के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं दूसरी ओर से जैन मुनि अमित सागर महाराज का ससंघ मिलन हुआ। पाद पृक्षालन कर दोनो संघो की आरती उतारी गई। जूलुस में रंग बिरंगी पोशाको सुसज्जित महिला मंडल, युवा मंडल के युवा श्वेत वस्त्र धारण कर टोपी लगाकर चल रहे थे। एनसीसी व युवाओ की टोलियां घेरा बनाकर जैन मुनियों के साथ चल रहे थे।

Read More »

ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत

फिरोजाबाद। साइकिल से दवा लेने आए किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक चार भाई थे और उनकी शादी नहीं हुई थी। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
थाना बरनाहल मैनपुरी के गांव दिहुली निवासी 54 वर्षीय उम्मेद सिंह साइकिल से दवा लेने के लिए फिरोजाबाद आए थे। जहां भदान रेलवे स्टेशन के पास अचानक वह किसी ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। जिसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Read More »

डिजिटाइजेशन पर डीएम ने की शिक्षकों के साथ बैठक

मथुरा। डिजिटाइजेशन के विरोध में शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशक संगठनों के संयुक्त मोर्चा के साथ जिलाधिकारी ने बैठक कर उनका पक्ष जाना। डिजिटाइजेशन के गुण दोष के साथ शिक्षक पदाधिकारियों ने स्थानीय समस्याओं से भी अवगत कराया। साथ ही मुड़िया पर्ू्णिमा के धार्मिक महत्व को देखते हुए गोवर्धन ब्लॉक के विद्यालयों में तीन दिन के अवकाश की मांग रखी। डीएम शैलेन्द्र सिंह ने शिक्षक पदाधिकारियों की बात को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया।
सोमवार को डिजिटाइजेशन थोपने के विरोध में संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर जनपद में शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों ने हजारों की संख्या में टैंक चौराहे से डीएम कार्यालय तक मार्च किया था और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मिजस्ट्रेट को सौंपा था।

Read More »

मातमी माहौल में निकला ताजिया व अलम का जुलूस

मथुरा। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मोहर्रम की 10 वीं तारीख पर बुधवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने ताजिए, अलम और बुर्राक के साथ जुलूस निकाला। जुलूस नगर भ्रमण करते हुए कैलाश नगर स्थित कर्बला कब्रिस्तान में पहुंचा। जहां ताजियों को गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक किया। बुधवार की दोपहर ताजिया, अलम व दुलदुल अपने अपने मुकामों से उठकर जुलूस के रूप में अम्बेडकर पार्क पर एकत्रित हुये। जहां से ताजियों का जुलूस बस स्टैंड, अनाज मंडी, मथुरा गेट पुलिस चौकी होते हुए सीएफसी चौराहा पहुंचा। यहां दो घण्टे तक युवाओं ने पटेबाजी की अतभूद कला का प्रदर्शन किया। ढोल नगाड़ों की मातमी धुन के मध्य मुस्लिम समाज के युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाये।

Read More »

पर्यावरण संतुलन और संरक्षण के उद्देश्य से रोपित किए गए पौधे

सलोन, रायबरेली। वृक्ष हमारे जीवनसाथी। पर्यावरण संरक्षण हम सब का लक्ष्य। हरित क्रांति लाना हमारा उद्देश्य। यह विचार सेवानिवृत शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान ने रोडवेज बस स्टेशन सलोंन में वृक्षारोपण के पश्चात कहे। उन्होंने कहा कि उसकी कुदरत में शामिल है हर मुश्किल का हल देना, मेरा काम है पेड़ लगाना उसका काम है फल देना। मो. इस्माइल ने कहा कि पेड़ लगाने के साथ-साथ उसका संरक्षण देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर गाइड डॉक्टर साधना शर्मा ने कहा घर का हर व्यक्ति पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए एक-एक वृक्ष जरूर रोपित करें।

Read More »