फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामखिलाड़ी यादव बोस का घर संसार बाईपास रोड स्थित कार्यालय पर माला पहनाकर स्वागत किया गया।जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने रामखिलाड़ी यादव बोस को जिम्मेदारी देने पर उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तथा भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजकुमार तिवारी का धन्यवाद देते कहा कि इससे जिले में कांग्रेस पार्टी और भी मजबूत होगी। अधिक से अधिक लोगों को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस से जोड़ा जाएगा। मजदूरों की समस्याओं के निवारण हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा। जिला प्रवक्ता मनोज भटेले ने कहा कि कांग्रेस परिवार में नये पदाधिकारी अपना कार्य पूरी कर्मठता के साथ एवं ईमानदारी के साथ करेंगे, ऐसा हमे विश्वास है। उनके पदाधिकारी बनने से कांग्रेस पार्टी को जिले में मजबूती मिलेगी। स्वागत करने में जिला उपाध्यक्ष कमलेश जैन, महासचिव दुष्यन्त धनगर, ब्लॉक् अध्यक्ष रामशंकर राजौरिया, रामकुमार रावत, विपिन चौहान, अखिलेश शर्मा, चंद्रप्रकाश यादव, रोहित यादव आदि मौजूद रहे।
पर्यावरण संरक्षण पर वेबिनार
फिरोजाबाद। पर्यावरण संरक्षण विषय पर गूगल मीट पर वर्चुअल वेबिनार का आयोजन जिला विज्ञान क्लब के कार्यालय पर किया गया। बेबिनार का शुभारम्भ अश्वनी कुमार जैन ने वैज्ञानिक डॉ जगदीश चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। वेबिनार के मुख्य अतिथि सोनी शिवहरे ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी को स्वयं लेनी होगी। हमारे यहाँ देवस्वरूप बरगद एवं पीपल के वृक्ष हैं। उन्हें अधिक से अधिक लगवाकर उनका संरक्षण करना चाहिये। पर्यावरण मित्र दीपक ओहरी ने प्राकृतिक संसाधनों पेड़-पौधों, मैदान, तालाब एवं पहाड़ों के दोहन की विस्तृत जानकारी प्रदान की। डॉ नीतू यादव ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन से स्वस्थ जीवन बेमानी सा हो गया है। हमें अपनी जीवन शैली मंे बदलाव लाना होगा। पौधों का संरक्षण अति आवश्यक है। क्योंकि पेड़-पौधे हम सभी को कपडे, कागज, जीवन दायिनी ऑक्सीजन एवं अन्य वस्तुओं को प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में शान्ति स्वरूप पाण्डे, अंशुल खंडेलवाल, धर्मवीर सिंह यादव, छाया सिंह, दीपा जैन, नेहा जैन, ललिता वशिष्ठ, पूर्णिमा चतुर्वेदी, गुंजन चतुर्वेदी, रिया, पल्लवी यादव आदि ने प्रतिभाग किया।
स्वच्छ भारत मिशन से तहत साफ होंगे 37 नगरीय निकाय
लखनऊ। स्वच्छ भारत मिशन ;शहरीद्ध की राज्य स्तरीय उच्चाधिकार संचालन समिति की बैठक मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन शहरी द्ध के अन्तर्गत 37 नगरीय निकायों के लिए ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण प्लान्ट निर्माण लागत 257 करोड़ रुपये के सापेक्ष 20 नगरीय निकायों की डी.पी.आर लागत करीब 143 करोड़ रुपये का अनुमोदन प्रदान किया गया। उक्त सभी 20 नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण प्लान्ट निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध करायी जा चुकी है। जिन नगरीय निकायों की डी.पी.आर अनुमोदित की गयी है। उनमें पडरौना, खुर्जा, सिकन्दराबाद, नगीना, गंगाघाट, बरेली, कुशीनगर, हाथरस, एटा, उन्नाव, कैराना, लखीमपुर, फार्रूखाबाद, शामली, देवरिया, खोड़ा मकनपुर, हरदोई, पीलीभीत, भदोही एवं ललितपुर शामिल हैं। मुख्य सचिव ने अवशेष 17 नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण प्लान्ट निर्माण हेतु शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने के सम्बन्धित जिलाधिकारियों को पत्र भिजवाने के निर्देश दिये ताकि इनकी भी डी.पी.आर तैयार कराकर प्लान्ट निर्माण की कार्यवाही शुरू कराई जा सके। प्रदेश की 72 बड़ी निकायों में अनुमानित 84 लाख टन लिगेसी वेस्ट के निस्तारण हेतु विस्तृत डी.पी.आर कार्यदायी संस्थाओं से तैयार कराकर सम्बन्धित निकायों को वित्त पोषण किये जाने हेतु की जाने वाली कार्यवाही का अनुमोदन प्रदान किया गया।
शहीद एसपी मुकुल द्विवेदी कि पांचवी के अवसर पर दी गई श्रद्धांजलि
अलीगढ़। जब तारीख के पन्ने पलट रहा था तो 2 जून 2016 कि वह घटना मानो आज भी वह बेहद दुखद एवं आंखें नम हो जाती हैं। जब हम ऐसे वीर सपूत महानायक की घटना सामने आई। स्थान था मथुरा का जवाहर बाग जल रहा था। जब वह मंजर याद करते हैं, आंखें नम हो जाती हैं। एक तस्वीर मानो आंखों के सामने आने लगती है और वह कोई और नहीं वह वीर सुपुत्र महानायक तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और थानाध्यक्ष संतोष यादव जिन्होंने जवाहर बाग को रामवृक्ष यादव के कब्जे से मुक्त कराने के लिए अपनी जान गंवा दी थी। शहीद शहीद मुकुल द्विवेदी उनके 2 जून शहीद दिवस के अवसर पर उनको आज अलीगढ़ के लोग उनकी शहादत पर सलाम करते हैं। तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी अलीगढ़ में क्षेत्र अधिकारी नगर रहे। अपनी तैनाती के दौरान आप जितने भी समय अलीगढ़ में रहे। अलीगढ़ के लोगों के दिल में हमेशा राज किया ।जनता ने आपको हमेशा मां ने अपना बेटा बहन ने अपना भाई समझ कर अपनी फरियाद एवं अपनी समस्या दिल खोलकर उनके सामने रखती थी। हर समस्या को जब वे हल करते थे तो सभी लोग को लगता था, कि कोई हमारा हमारे साथ खड़ा है। शायद पुलिस अधिकारी वह कमी होते हैं।
डीएम और सीडीओ ने निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 192.97 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन अरांव बाईपास तथा विकास खण्ड अरांव के राहतपुर के ग्राम पंचायत भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। वहीं लेखराजपुर में प्राथमिक विद्यालय के वैक्सीनेशन केंद्र पर पहुंच हकीकत जानी।जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ द्वारा मंगलवार को निर्माणाधीन अरांव बाईपास का मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। उन्होंने मौके पर डाली गई गिट्टी की लेयर की मोटाई कम मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि उनके अधीनस्थ अवर अभियंता एवं सहायक अभियंताओं द्वारा स्वयं मौके पर जाकर मार्ग निर्माण की गुणवत्ता का निरीक्षण नहीं किया जा रहा है। जिस कारण अधोमानक कार्य किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अधोमानक कार्य किसी भी दशा में न हो। सड़क का निर्माण पूरी गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप ही किया जाए। इसमें लापरवाही पाए जाने पर सम्बंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अधिकारी द्वय द्वारा विकासखंड अरांव के राहतपुर ग्राम में 26 लाख की लागत से निर्माणाधीन पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया गया।
दो लुटेरे मुठभेड़ में गिरफ्तार,लूट का माल बरामद
फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज, एसओजी एवं सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 15 मई की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर लूटेरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से मोबाइल, लूटे गए ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, आईकार्ड, तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।बताया जाता है कि 15 मई को थाना सिरसागंज क्षेत्र में अरांव तिवरिया एनएच-2 धर्मकांटा पर एक व्यक्ति के साथ हुई लूट एवं हत्या का प्रयास की घटना में थाना सिरसागंज पर मुअसं 272/21 धारा 394, 307 भादवि पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु एसएसपी द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया।
Read More »भारतीय सेना के जवान ने गर्भवती महिला को किया प्लेटलेट्स डोनेशन
फिरोजाबाद। देश की सीमा पर हर समय मुस्तैद दिखने वाला जवान रात्रि में एक गर्भवती महिला के लिये फरिश्ता बनकर सामने आया। गर्भवती महिला को बी नेगेटिव प्लेटलेट्स की आवश्यकता पड़ने पर छुट्टी लेकर अपने घर आये जवान ने जानकारी मिलते ही बिना रात देखे प्लेटलेट्स डोनेशन करने पहुंच गया। रात्रि में एक आपातकालीन केस में ट्रॉमा सेंटर अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला उमा शर्मा की डिलीवरी होनी थी। उसे बी नेगेटिव प्लेटलेट्स ( जम्बो पैक ) की अति आवश्यकता हुई।
Read More »एक करोड़ की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
फिरोजाबाद। पचोखरा पुलिस द्वारा नशा खोरी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो आरोपियों को करीब एक करोड़ की हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। वहीं इनका एक साथी भागने में सफल हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद पुलिस लगातार नशे के कारोबार के विरुद्ध अभियान चला रही है।थानाध्यक्ष पचोखरा प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात्रि एसटीएम और पचोखरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नशे का कारोबार करने वाले दो आरोपियों को पचोखरा से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 500 ग्राम हेरोइन जिसकी कीमती अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ आंकी गई है व एक किलो गांजा भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम लायक सिंहह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी हिमांयूपुर नाले की पुलिया व शिवकुमार पुत्र रामचरन निवासी हिमायूंपुर थाना दक्षिण बताया। वहीं फरार होने वाले साथी का नाम गौरीशंकर निवासी उदयपुर कला थाना खेड़ा राठौर आगरा है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह नशे का कारोबार करते हैं। अब पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।
दिनदहाड़े चोर ने घर के सामने से उड़ाई मोटरसाइकिल, सीसीटीवी में कैद
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र दम्मामल निवासी नगर निगम के कर्मचारी आकाश की मोटरसाइकिल सुपर बीते दिन तकरीबन 12ः30 बजे एक चोर उसके घर के सामने से मोटरसाइकिल को लॉक तोड़कर कुछ सेकंडो में लेकर फरार हो गया। घटना पास में लगे दुकान के सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई।
Read More »पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया रोड जाम,ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव,कई वाहन तोड़े
फिरोजाबाद। मंगलवार को पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव करते हुए पुलिस और लोगों के वाहन तोड़ दिए। पत्थर लगने से चैकी इंचार्ज और पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
थाना नारखी क्षेत्र के गांव पिपरौली में पानी की टंकी लगी हुई है। उसी टंकी से पहाड़पुर गांव में पानी की आपूर्ति की जाती है। तीन दिन पहले असामाजिक तत्वों ने पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। उसके बाद से गांव में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। पानी को परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस पर पथराव करते हुए दौड़ा दिया। उनकी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। करीब एक घंटे तक ग्रामीण पथराव करते रहे। पत्थरबाजी में पत्थर लगने से चैकी इंचार्ज नगला बीच आशीष कुमार समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। मौके पर एसपी ग्रामीण अखिलेश नारायन, एसडीएम टूंडला डॉ. बुशरा बानो समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए पानी की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हो सका। बाद में अधिकारियों ने पाइप लाइन को ठीक कराते हुए पानी की समस्या का समाधान कराया।