कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनपद के विभिन्न धर्मगुरुओं एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ बैठक कर कोरोना के सम्बंध में लागू किए गए लॉकडाउन को सफल बनाने मे प्रशासन को और अधिक सहयोग सुनिश्चित करने के सम्बंध में वार्ता की।
वार्ता के दौरान सभी धर्माचार्यो एवं संभ्रांत व्यक्तियों ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए सजग रहने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। उन्होंने प्रशासन एवं पुलिस द्वारा किये गए प्रयासों की भी सराहना करते हुये हर सम्भव सहयोग देने के लिये आश्वस्त किया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि बुजुर्ग व्यक्तियों को अधिक खतरा है क्योंकि उनकी इम्युनिटी कम होती है,इसलिये वह अधिक सावधान रहे और घर में ही रुके। जिलाधिकारी ने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति का फीडबैक भी लिया। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा एएसपी अनूप कुमार आदि संभ्रांत नागरिक व धर्मगुरु उपस्थित रहे।
स्टार प्लस पर चल रहे धारावाहिक ‘महाराज की जय हो’ को बन्द करने की मांग
जन संघ सेवक मंच के संस्थापक शशांक सिंह राठौड़ ने मांग की है कि हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ व गौरवशाली इतिहास के साक्षी महाभारत के सभी पात्रों के साथ स्टार प्लस पर चल रहा धारावाहिक “महाराज की जय हो” में परिहास कर इतिहास को धूमिल किया जा रहा है। वह हिंदू धर्म को हाशिए पर खड़ा कर रहा है, यह हिंदू धर्म का अपमान है इसे स्टार प्लस को फौरन बंद करना होगा वरना जन संघ सेवक मंच कोर्ट में उन पर मुकदमा करेगा। हिंदू धर्म के आस्था का मजाक किसी के भी द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्योँकि कर्फ्यू के दौरान पूरा देश घर पर है ऐसे में इस हंसी मजाक में इसका गलत असर बच्चों के मस्तिष्क पर जाएगा। वह इस तरह अपने धर्म का मजाक उड़ता बर्दाश्त नहीं करेंगे।
कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड द्वारा लंच पैकेट वितरित किए गए
किसने सोचा था ऐसा दौर भी आएगा
“मानव ही मानव का दुश्मन बन जाएगा
किसने सोचा था ऐसा दौर भी आएगा।
जो धर्म मनुष्य को मानवता की राह दिखाता था
उसकी आड़ में ही मनुष्य को हैवान बनाया जाएगा।
इंसानियत को शर्मशार करने खुद इन्सान ही आगे आएगा
किसने सोचा था कि वक्त इतना बदल जाएगा”
शक्ति कोई भी हो दिशाहीन हो जाए तो विनाशकारी ही होती है लेकिन यदि उसे सही दिशा दी जाए तो सृजनकारी सिद्ध होती है। शायद इसीलिए प्रधानमंत्री ने 5 अप्रैलको सभी देशवासियों से एकसाथ दीपक जलाने का आह्वन किया जिसे पूरे देशवासियों का भरपूर समर्थन भी मिला। जो लोग कोरोना से भारत की लड़ाई में प्रधानमंत्री के इस कदम का वैज्ञानिक उत्तर खोजने में लगे हैं वे निराश होसकते हैं क्योंकि विज्ञान के पास आज भी अनेक प्रश्नों के उत्तर नहीं हैं। हाँ लेकिन संभव है किदीपक की लौ से निकलने वाली ऊर्जा देश के 130 करोड़ लोगों की ऊर्जा को एक सकारात्मक शक्ति का वो आध्यात्मिक बल प्रदान करे जो इस वैश्विक आपदा से निकलने में भारत को संबल दे। क्योंकि संकट के इस समयभारत जैसे अपार जनसंख्या लेकिन सीमित संसाधनों वाले देश की अगर कोई सबसेबड़ी शक्ति, सबसे बड़ा हथियार है जो कोरोना जैसी महामारी से लड़ सकता है तो वो है हमारी “एकता”। और इसी एकता के दम पर हम जीत भी रहे थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेष दूत डॉ डेविड नाबरो ने भी अपने ताज़ा बयान में कहा कि भारत में लॉक डाउन को जल्दी लागू करना एक दूरदर्शी सोच थी,साथ ही यह सरकार का एकसाहसिक फैसला था। इस फैसले से भारत को कोरोना वायरस के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ने का मौका मिला।
सर्वधर्म सेवा समिति ने गरीब असहाय लोगों को खाना पहुंचाया
कानपुर, जन सामना संवाददाता। छावनी के फेथफुलगंज 38 से सतीश कुमार, अरविन्द कुमार धानुक ने सर्वधर्म सेवा समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र वाल्मीकि को जानकारी दी कि हमारे क्षेत्र में काफी गरीब असहाय लोग है जो भूखे है अध्यक्ष ने जानकारी कि तो पता चला की फेथफुलगंज 38 में कई ठेकेदारी सफाई कर्मचारी लोग है जो कोरोना वायरस की महामारी के कारण परेशानी में है। श्री वाल्मीकि ने गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले नीत कुमार नितिन को वहां के लोगों कि परेशानी के विषय में बताया उन्होंने तुरन्त उनके खाने की व्यवस्था करवाने को कहा और कुछ ही घंटों के पश्चात उन गरीब सफाई कर्मचारियों को खाना वितरण कराया गया। खाना पाकर गरीब असहाय लोगों ने नीत कुमार व जितेन्द्र वाल्मीकि को दिल से धन्यवाद किया। सतीश कुमार, अरविन्द कुमार धानुक को उन गरीब लोगों ने अपना-अपना आर्शीवाद दिया और कहा की आप लोगों के ही मध्यम से हम लोगों को खाना मिल पाया है अगर आप लोग जानकारी नहीं देते तो यहां खाना हम लोग तक कैसे पहुंच पाया।
Read More »नगर निगम ने उपलब्ध कराए मास्क एवं पीपीई किट
पीएम केयर में मदद के लिये 51 हजार की चेक
कानपुर, अर्पण कश्यप। कानपुर में कोरोना से जूझ रहे लोगों की मदद के प्रधानमंत्री के राहत कोष में बर्रा के पाल गैस एजेन्सी के आॅनर इन्द्र पाल ने राहत कोष में 51 हजार रूपये की घनराशि दी।
बातचीत में उन्होने बताया की जहॉ देश इतनी बड़ी विपदा से जूझ रहा है लाखों करोड़ों लोगों के खाने पीने की समस्या हो रही है। जिसके लिये देश में तमाम तरह के एनजीओ स्वयं सेवी संस्था व खुद सरकार अपने-अपने तरीके से लोगों की मदद कर रही है तो आमजन का भी देश और देश में रह रहे ऐसे लोगों के प्रति जिम्मेदारी है। जिसमे मैने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई है और लोगों से भी अपील करता हूं कि देशहित के लिये लोग आगे आये और अपने अपने तरीके से मदद करें।
मैथा क्षेत्र के कडरी कोटेदार के खिलाफ शिवली कोतवाली में FIR दर्ज
बमरौली में बाहर से आए हुए चार लोगों को क्वारंटाइन किया गया
प्रयागराज, रवि कुमार राठौर। ग्राम पंचायत बमरौली में बाहर से आए हुए चार लोगों को क्वारंटाइन किए गए। दूसरे जनपदों से आने वाले लोगों को पहले सतर्कता के तौर पर क्वारंटाइन में रहना पड़ेगा। इसके लिए ग्राम पंचायत में अस्थाई क्वारंटाइन वार्ड तैयार किया गया हैं। इनमे बाहर से आने वाले लोगों को रोका जायेगा।
एसडीएम सदर ए.एन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत बमरौली प्रयागराज में बाहर से आए हुए लोगों के लिए प्रधान कमाल हाशमी के नेतृत्व में जूनीयर हाई स्कूल, बमरौली में आइसोलेशन वार्ड अस्थाई रूप से बनाया गया है। जिसमें उनके खाने पीने की पूरी व्यवस्था प्रधान द्वारा कराई गयी है और उन लोगों को यह निर्देश भी दिया गया है कि वो शासन द्वारा दिए गये अगले आदेश तक यहीं रहेंगे। उन्होंने इसके साथ ही बताया सभी ग्राम प्रधान और सचिवों को निर्देश दे दिए गए हैं। क्वारंटाइन वार्ड ग्राम पंचायत भवनों और बेसिक विद्यालयों के भवनों में बनाए गए हैं। इनमें बाहर से आने वाले लोगों को रखा जाएगा। खास तौर से उन लोगों पर नजर रखी जाएगी जो महानगरों में रहकर सिक्योरिटी, कुक, ड्राइवर आदि का कार्य करते हैं। इन सभी की जांच के लिए मेडिकल टीम बनाई गई हैं। यह टीमें गांव के बाहर से आने वाले लोगों की जांच करेंगी।
Read More »
प्रत्येक जिले में पर्याप्त संख्या में कम्युनिटी किचन अवश्य चालू रहें: मुख्य सचिव
लखनऊ, जनसामना ब्यूरों। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कोविड(19) कोरोना वायरस की उच्च स्तरीय समीक्षा के क्रम में प्रदेश के समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों तथा पुलिस आयुक्त एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस अधीक्षक को परिपत्र के माध्यम से निर्देश दिये हैं कि समस्त शासकीय एवं गैर शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा जनसामान्य को प्रेरित किया जाए कि वे जब घर से बाहर निकलें, अपने नाक व मुँह मास्क से अथवा मास्क उपलब्ध न होने पर तौलिया अगौंछा या दुपट्टे से ढक कर निकलें एवं ढकने वाले कपड़े को प्रतिदिन साबुन से धोयें।
Read More »