Monday, September 23, 2024
Breaking News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अपर जिला जज / सचिव द्वारा जिला कारागार, कानपुर देहात में किया गया निरीक्षण

कानपुर देहात। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में एवं लालचन्द्र गुप्ता, माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के निर्देशानुसार आज दिनांक 02.02.2023 को जिला कारागार, कानपुर देहात के पुरुष एवं महिला बैरक का निरीक्षण निजेन्द्र कुमार, अपर जिला जज / सचिव- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के द्वारा किया गया। जिला कारागार में पुरुष, महिला एवं किशोर बन्दी निरूद्ध हैं। सचिव द्वारा जिला कारागार में निरुद्ध पुरुष बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया, पुरुष बैरक में संचालित पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया जिसमें बन्दियों के पढ़ने हेतु कुछ किताबे है जैसे कि गीता, अखण्ड ज्ञान, संस्कार विधि, न्यायदर्शन, श्री विष्णु पुराण, आर्य समाज, ओशो वर्ल्ड एवं इग्नू की पुस्तक राजनीतिक सिद्धात की पुस्तकें उपलब्ध है। परन्तु यह पुस्तकें नाम मात्र ही हैं जो अति दयनीय स्थिति में हैं। चूंकि जिला कारागार कानपुर नगर से यहां स्थानांतरण होने पर पुस्तकें नहीं मिली है, जबकि उ०प्र० कारागार नियमावली 2022 के अनुसार बन्दियों के अनुरूप पुस्तकें होनी चाहिए। सचिव द्वारा यह अपील की जाती है कि जनपद में संचालित स्वयं सेवी संघ व जिनके पास पत्रिकायें / किताबे उपलब्ध है और वह दान करना चाहते हैं तो वह जिला कारागार में बन्दियों के पढ़ने हेतु दे सकते हैं।

Read More »

आर्द्रभूमि के संरक्षण, सम्बर्द्धन एवं विकास पर जन जागरूकता गोष्ठी का किया आयोजन

कानपुर देहात। वन प्रभाग, कानपुर देहात द्वारा मधई एवं इटैली झील के समीप स्थित औनहों वन चेतना केन्द्र में किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चे स्थानीय ग्रामीण एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ए०के० द्विवेदी प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा आर्द्रभूमि के महत्त्व एवं इसपर आम जनमानस की भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डालते हुये यह बताया गया कि आज के दिन पूरे विश्व में विश्व वेटलैण्ड दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुये उ0प्र0 वन विभाग द्वारा भी प्रदेश स्तर पर महोबा स्थित विजय सागर पक्षी बिहार एवं अन्य जनपदों में जन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि आर्द्रभूमि किसी भी क्षेत्र विशेष के लिये एक समृद्धशाली प्राकृतिक संसाधन है, जिसमें खेती के साथ-साथ जल संरक्षण एवं उनमें प्रवासित जीव-जन्तुओं का सरक्षण यह आर्द्रभूमि करते है। ये आर्द्रभूमि किसी भी शरीर के लंग्स की तरह कार्य करते है। आर्द्रभूमि के इस महत्व को आम जनमानस को जान लेना चाहिए कि बिना इसके हम अपने दैनिक क्रियाओं का निष्पादन सुचारू रूप नहीं कर सकते। वर्तमान में प्रदेश में 10 रामसर साइट घोषित है, जो कि इस प्रदेश की समृद्धशाली गौरव गाथा को बताते है।

Read More »

उद्योंगो को बढ़ावा देने के लिए सरकार सजग-कैबिनेट मंत्री

फिरोजाबाद। नगर के पी.डी जैन इंटर कॉलेज में आयोजित फिरोजाबाद महोत्सव में इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्र उद्योग राकेश सचान ने दीप प्रज्जवलन कर किया।
कैबिनेट मंत्री ने उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह भारत की सकल घरेलू उत्पादन में 8 प्रतिशत का योगदान देता है। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद एम.एस.एम.ई का हब है। यहां पर सूक्ष्म व लघु एवं कुटीर उद्योग व्यापक स्तर पर होते हैं। यहां महिलाएं अपने-अपने घरों में कुटीर उद्योग के माध्यम से जीडीपी में अपना योगदान प्रदान करती हैं। इसके साथ ही जनपद फिरोजाबाद की भौगोलिक स्थिति बहुत अच्छी है। यह हावड़ा रूट पर हाईवे, एक्सप्रेसवे, रेल तथा आगरा के माध्यम से हवाई सेवाओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद आगरा से लगा हुआ महत्वपूर्ण जनपद है। आगरा के ताजमहल व किला को देखने दुनियाभर से लोग आते हैं। उस आधार पर फिरोजाबाद का पार्यटन के क्षेत्र में भी बड़ी संभावनाएं समेटे हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की परिकल्पना के अनुसार ग्लोबल इन्वेस्टर समिति की तैयारियों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि प्रदेश के नौजवानों के लिए रोजगार मुहैया कराने एवं उत्तर प्रदेश को आर्थिक समृद्धि बनाने के लिए यह एक ऐतिहासिक कार्य होने जा रहा है।

Read More »

पांच फरवरी को जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित करेंगी जनपद स्थापना एवं विकास समिति

फिरोजाबाद। जनपद स्थापना एवं विकास समिति की एक बैठक फिरोजाबाद क्लब में आयोजित की गई। बैठक में जनपद के स्थापना दिवस पांच फरवरी को पर्यटन मंत्री के साथ ही जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों का अभिनंदन एवं सम्मान किये जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे द्विजेंद्र मोहन शर्मा ने शासन और प्रशासन द्वारा जनपद का 34 वां स्थापना दिवस फिरोजाबाद महोत्सव के रूप में मनाए जाने के निर्णय पर हर्ष व्यक्त किया। साथ ही कहा कि शासन व जिला प्रशासन की यह पहल फिरोजाबाद वासियों के लिए एक सौगात से कम नहीं है। समिति के संस्थापक झब्बू लाल अग्रवाल व महासचिव उमाकांत पचौरी ने कहा कि जनपद स्थापना एवं विकास समिति प्रतिवर्ष पांच फरवरी को जनपद की वर्षगांठ मनाती आई है। समिति पांच फरवरी दिन रविवार को 3 बजे से एक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन पीडी जैन कॉलेज स्थित फिरोजाबाद महोत्सव के मंच पर करने जा रही है। इस अवसर पर समिति ने पर्यटन मंत्री के साथ ही जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों का अभिनंदन एवं सम्मान किए जाने का निर्णय लिया है।

Read More »

दूध की रेट बढ़ाये जाने को लेकर दुग्ध यूनियन ने किया प्रदर्शन

फिरोजाबाद। गुरूवार को दूध की रेटो में बढ़ोत्तरी किये जाने की मांग को लेकर दुग्ध यूनियन एवं दुधियों ने बरी चौराहे आसफाबाद पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। शहर एवं गांवों में दूध की रेटो में इजाफा किये जाने को लेकर गुरूवार को दुग्ध यूनियन के पदाधिकरियो एवं दूधियो ने बरी चौराहे आसफाबाद पर एकत्रित होकर दूध की रेटों में बढोत्तरी किये जाने को लेकर प्रदर्शन किया गया। दुग्ध यूनियन के पदाधिकारी भूपाल सिंह ने जानकारी देत हुए बताया कि दुधियो के द्वारा बाजारो ंमें 41 एवं गांवों में 38 रूपये प्रति लीटर के हिसाब से दुध का वितरण किया जा रहा है। जबकि गांव में भैंस वालों ने रेट में बढ़ोत्तरी कर दी है। उन्हांेने कहा कि इस समय की मंहगाई का देखते हुये बाजारों में 45 रूपये एवं गांवों में 42 रूपये प्रति लीटर के हिसाब से दुध की रेटोें में बदलाब किया जायें।

Read More »

रैपिड एक्शन फोर्स ने शहर में भ्रमण कर लोगों को कराया सुरक्षा का एहसास

फिरोजाबाद। गुरुवार को रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने थाना दक्षिण, थाना उत्तर, रसूलपुर और रामगढ़ क्षेत्र में पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने शहर के गली-मोहल्लों में भी पैदल मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।
गुरूवार को थाना रसूलपुर, थाना रामगढ़, थाना उत्तर और दक्षिण क्षेत्र में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों संग पैदल मार्च किया। फोर्स ने शहर के गली-मोहल्लों में घूमते हुए लोगों से बातचीत की। कमांडर अब्दुल अहमद ने बताया कि अलीगढ़ से आई आरएएफ टीम शहर के गली मोहल्लों से परिचित हो रही है, जिससे कभी भी तीज, त्योहार चुनाव या दंगा होने पर तत्काल मदद के लिए पहुंच सके। उन्होंने विभिन्न थानों के क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया है और लोगों को सुरक्षा का एहसास भी कराया है। उन्होंने बताया कि रेपिड एक्शन फोर्स की यूनिट अलीगढ़ में है।

Read More »

भारतीय मजदूर संघ ने उप श्रमायुक्त को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। गुरूवार को भारतीय मजदूर संघ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन उप श्रमायुक्त को सौंपा हैं। जिसमें मजदूरो का न्यूनतम वेतन के पुनरीक्षण किये जाने की मांग की है।
भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री रमाकांत यादव ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन में कहा है कि प्रदेश में 74 अनुसूची उद्योग है। जिसमें काम कर रहे मजदूरों का न्यूनतम वेजन तय किया था। सिका 2014 से पुनरीक्षण नहीं किया गया है। जिसके लिए कमेटी गठिक करके न्यूनतम वेतन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। वहीं कारखानों में मजदूरों से आठ घंटे के स्थान पर दस घंटे काम लिया जा रहा है।

Read More »

व्यापारियों ने नगर आयुक्त के सामने रखीं महानगर की समस्याएं

मथुरा। नगर की ज्वलंत व्यापारिक समस्याओं के संदर्भ में नगर की विभिन्न व्यवसाय समितियों के प्रतिनिधियों के साथ नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त से उनके कार्यालय में लम्बी चर्चा की व संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में उनका समाधान कराया। नगर महामंत्री सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में गए प्रतिनिधि मण्डल ने प्रमुखता से नगर निगम द्वारा यूजर चार्ज के नाम पर व्यापारियों से निगम के कर्मचारियों द्वारा प्रतिमाह राशि की मांग की जा रही है। जबकि पूर्व में ही जलकर व गृह कर निगम को दे है। जिस पर आयुक्त द्वारा बताया गया कि वर्ष 2018 में ही यह बोर्ड प्रस्ताव होगया था। जिसका अनुपालन अब कराया जा रहा है। जिस पर प्रतिनिधि मण्डल द्वारा नाराजगी व्यक्त कर विरोध की बात कही व काफी विचार विमर्श के बाद नगर हित में प्रत्येक दुकान से 100 प्रतिमाह यूजर चार्ज लेने व प्रतिदिन व्यावसायिक क्षेत्रों में प्रातः 11 बजे से व दोपहर चार बजे से दिन में दो बार गाड़ियों द्वारा दुकानों से कूड़ा एकत्रित करने पर सहमति बनी।

Read More »

कोचिंग संचालक और उसके साथी को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष किया पेश

मथुरा। वृंदावन में कोचिंग संचालक के ऊपर लगे नाबालिग बालिका के साथ शोषण के आरोप के बाद वृंदावन में कोचिंग संचालक के समर्थन में और पीड़ित बालिका के समर्थन में सरगर्मियां बढ़ गई थी। पुलिस ने 26 जनवरी को कोचिंग संचालक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद लगातार कोचिंग संचालक के साथ पूछताछ की जा रही थी। वही बुधवार को पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। यहां बताते चलें कि ब्रह्मकुण्ड स्थित सक्सेना कोचिंग सेंटर के संचालक अभिषेक और उसके साथी राहुल पर एक छात्रा ने नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बनाकर शोषण करने के गंभीर आरोप लगाते हुए छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें अभिषेक को पुलिस ने बीती 26 जनवरी को कोचिंग संचालक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था।जबकि उसके साथी की तलाश जारी थी।

Read More »

डीएम ने की मनरेगा कन्वर्जेंस के प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा

मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने मनरेगा कन्वर्जेंस वर्ष 2021-22 के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, लघु सिंचाई विभाग, वन विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, उद्यान विभाग द्वारा कार्यों को संतोषजनक न किए जाने पर कड़ा असंतोष जताते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यह सभी कार्य पूर्ण किए जाएं और कार्य से पहले और कार्य पूर्ण होने के बाद सभी के फोटोग्राफ रिपोर्ट में दाखिल करें। डीएम ने कहा कि इस अवधि अपने अधीनस्थ विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए प्रस्ताव उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने के कारण शासन को अवगत कराते हुए कार्रवाई की जाएगी।

Read More »